लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पोखरा और भरतपुर, नेपाल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

पोखरा और भरतपुर, नेपाल के बीच अंतर

पोखरा vs. भरतपुर, नेपाल

पोखरा घाट स्तिथ बहुत ही सुंधर नेपाल में एक जगह है। पोखरा नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र मैं अवस्थित एक नगर है। यह नगर गण्डकी अंचल का कास्की जिला के पोखरा घाटी मैं स्थित है। यह नेपाल का दूसरा बडा शहर है। पोखरा नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र, गण्डकी अंचल और कास्की जिला का सदरमुकाम है। . भरतपुर, नेपाल (Bharatpur, Nepal) मध्य दक्षिण नेपाल के चितवन उपत्यका में स्थित नेपाल का एक विस्तारित होता हुआ शहर है। यह नारायणी नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यह शहर नेपाल के काठमाण्डू, पोखरा, ललितपुर, विराटनगर, वीरगंज और धरान के वाद सातवाँ बडा शहर है। भरतपुर मे १,२५०० लोग रहते हैं। यह शहर मध्य नेपाल का एक प्रमुख वाणीज्य, शिक्षा और स्वास्थ्य का केन्द्र है। भरतपुर नेपाल का सब से महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्टेशन जंक्शन है। यह नेपाल के सबसे लम्बे महेन्द्र राजमार्ग के पूर्व, पश्चिम का केन्द्र मे बैठा हुआ है, साथ मे काठमाण्डू और पोखरा को देश के बाकी हिस्से से जोडने वाला सहायक राजमार्ग का केन्द्र भी है। २० साल पहले स्थापित हुआ यह नया शहर बहुत ही तेजी के साथ बढ रहा है। भरतपुर नेपाल का सब से बडा लाइभस्टक प्रोड्युसर है बांकी के हनी, फ्लोरीकल्चर मसरूम फार्मीङ भेजी टेबल फार्मीङ के साथ साथ शहर के बाहरी हिस्सों में धान, मक्की, गेँहू की खेती भी होते है। यहाँ का मेन इन्डस्ट्री टुरिज़म है साथ में सर्विस इन्ड्स्ट्री भी बहुत ही उभर रही है। .

पोखरा और भरतपुर, नेपाल के बीच समानता

पोखरा और भरतपुर, नेपाल आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): नेपाल

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नेपाल और पोखरा · नेपाल और भरतपुर, नेपाल · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

पोखरा और भरतपुर, नेपाल के बीच तुलना

पोखरा 8 संबंध है और भरतपुर, नेपाल 1 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 11.11% है = 1 / (8 + 1)।

संदर्भ

यह लेख पोखरा और भरतपुर, नेपाल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »