लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पॉलिनीशियाई लोग और हवाईवी भाषा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

पॉलिनीशियाई लोग और हवाईवी भाषा के बीच अंतर

पॉलिनीशियाई लोग vs. हवाईवी भाषा

पॉलिनीशियाई लोग (Polynesian people) प्रशांत महासागर के कई द्वीपों पर मूल-रूप से बसने वाले समुदयों का समूह है जो पॉलिनीशियाई भाषाएँ बोलते हैं, जो ओशियानी भाषा-परिवार की एक शाखा है। इस मानव समूह में टोंगा, सामोआ, निउए, हवाई, न्यू ज़ीलैण्ड (माओरी), तहीती, ईस्टर द्वीप और अन्य प्रशांत महासागरीय द्वीप-क्षेत्रों के लोग आते हैं। भाषा, संस्कृति और आनुवांशिकी (जेनेटिक) दृष्टि से पॉलिनीशियाई लोग सुन्दा द्वीपों, ताइवान और माडागास्कर के मूल-निवासियों से सम्बन्धित हैं जो सभी ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलते हैं। विश्व में लगभग २० लाख पॉलिनीशियाई लोग हैं। . हवाईवी भाषा (अंग्रेज़ी: Hawaiian language; हवाईवी: ʻŌlelo Hawaiʻi, ओलेलो हवाइ'इ) प्रशांत महासागर में स्थित हवाई द्वीपसमूह में बोली जाने वाली एक पॉलिनीशियाई भाषा है। यह उस द्वीपसमूह के सबसे बड़े द्वीप पर, जिसका नाम भी 'हवाई' है, विकसित हुई थी।, Lorrin Andrews, pp.

पॉलिनीशियाई लोग और हवाईवी भाषा के बीच समानता

पॉलिनीशियाई लोग और हवाईवी भाषा आम में 5 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): प्रशान्त महासागर, पॉलिनीशियाई भाषाएँ, हवाई, ओशियानी भाषाएँ, अंग्रेज़ी भाषा

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

पॉलिनीशियाई लोग और प्रशान्त महासागर · प्रशान्त महासागर और हवाईवी भाषा · और देखें »

पॉलिनीशियाई भाषाएँ

पॉलिनीशियाई भाषाएँ (Polynesian languages) प्रशांत महासागर के पॉलिनीशिया क्षेत्र में तथा दक्षिण-मध्य माइक्रोनीशिया से लेकर सोलोमन द्वीपसमूह के पूर्वोत्तरी छोर से आगे और वानुआतु में स्थित कुछ छोटे द्वीपों पर बोली जाने वाली भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। यह ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की ओशियानी शाखा की एक उपशाखा है। विश्व में इस समय लगभग ४० पॉलिनीशियाई भाषाएँ जीवित हैं जिनमें हवाईवी, सामोई, टोंगी, तहीतवी और माओरी भाषाएँ प्रमुख हैं। .

पॉलिनीशियाई भाषाएँ और पॉलिनीशियाई लोग · पॉलिनीशियाई भाषाएँ और हवाईवी भाषा · और देखें »

हवाई

हवाई का नक़्शा हवाई (हवाइयन भाषा: Hawai'i, हवइ'इ - अंत में 'इ' को दो बार बोलें) संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं। हवाई के आठ मुख्य द्वीप हैं, जो उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व में एक पंक्ति पर बिछे हैं। इन आठ द्वीपों के नाम हैं (उत्तरपश्चिम से शुरू होते हुए) - नि'इहउ, कउअ'इ, ओअहू, मोलोक'इ, लान'इ, कहो'ओलवे, मउइ और हवइ'इ। इनमें हवइ'इ का द्वीप सबसे बड़ा है और पूर्ण प्रांत के नाम से भिन्न करने के लिए उसे कभी-कभी "बड़ा द्वीप" भी बुलाया जाता है। अगर बाक़ी सभी द्वीपों को मिलाया जाए तो बड़ा द्वीप उन सबके क्षेत्रफल से बड़ा है। पर्यटन और जनसँख्या की दृष्टि से चार द्वीप - ओआहू (Oʻahu), माउइ (Maui), बड़ा द्वीप (Hawaiʻi) और काउआइ (Kauaʻi) - हवाई के मुख्य द्वीप माने जाते हैं। हवाई की राजधानी होनोलूलू ओअहू पर स्थित है। मउइ अपने बालू-तट (बीच) के लिए विख्यात है। कउअ'इ में दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित और आगम सिद्धांतों पर स्थापित एक सुन्दर शैव मंदिर है। .

पॉलिनीशियाई लोग और हवाई · हवाई और हवाईवी भाषा · और देखें »

ओशियानी भाषाएँ

ओशियानी भषाएँ (Oceanic languages) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा का एक भाषा-परिवार है। इस परिवार में ४५० से १,५०० के बीच सदस्य भाषाएँ आती हैं जो प्रशान्त महासागर के पॉलीनीशिया, मेलानीशिया और माइक्रोनीशिया क्षेत्रों पर विस्तृत हैं। इतने बड़े भूक्षेत्र पर फैले होने के बावजूद इन भाषाओं को कुल मिलाकर केवल २० लाख लोग बोलते हैं। ६ लाख मातृभाषियों वाली पूर्वी फ़ीजीयाई भाषा और ३.७ लाख मातृभाषियों वाली सामोआई भाषा इस परिवार की सबसे बड़ी सदस्य हैं। कीरीबती, टोंगवी, तहीतिवी, माओरी, पश्चिमी फ़ीजीयाई और कुआनुआ भाषाएँ भी प्रत्येक १ लाख लोगों से ज़्यादा वक्ता रखती हैं।, Psychology Press, 2002, ISBN 9780700711284, Alexandra Y. Aĭkhenvalʹd, Robert Malcolm Ward Dixon, pp.

ओशियानी भाषाएँ और पॉलिनीशियाई लोग · ओशियानी भाषाएँ और हवाईवी भाषा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

अंग्रेज़ी भाषा और पॉलिनीशियाई लोग · अंग्रेज़ी भाषा और हवाईवी भाषा · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

पॉलिनीशियाई लोग और हवाईवी भाषा के बीच तुलना

पॉलिनीशियाई लोग 19 संबंध है और हवाईवी भाषा 12 है। वे आम 5 में है, समानता सूचकांक 16.13% है = 5 / (19 + 12)।

संदर्भ

यह लेख पॉलिनीशियाई लोग और हवाईवी भाषा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »