लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पैंटानल और ब्राज़ील

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

पैंटानल और ब्राज़ील के बीच अंतर

पैंटानल vs. ब्राज़ील

पैंटानल विश्व का सबसे विशालकाय आर्द्रभूमि/दलदली भूमि वाला उष्णकटिबन्धीय प्राकृतिक क्षेत्र है। यह मुख्यत: ब्राज़ील के राज्य मातो ग्रोसो दो सुल में स्थित है लेकिन इसके कुछ हिस्से अन्य राज्य मातो ग्रोसो और ब्राज़ील की सीमा पार बोलीविया और पराग्वे तक भी फैले हुए हैं। यह अनुमानत: के क्षेत्रफल में फैला हुआ विशालकाय क्षेत्र है। यहाँ विभिन्न उपक्षेत्रीय पारिस्थितिक तंत्र मौजूद हैं जिनमें विभिन्न किस्म के जलीय, भौगोलिक और पारिस्थितिकीय अभिलक्षण मिलते हैं। इनमें से कम से कम १२ को (रैडमब्राज़ील 1982) में परिभाषित किया गया है।सुजन मक्ग्राथ, जोएल सारतोरे द्वारा चित्र, Brazil's Wild Wet, नैशनल जियोग्राफ़िक पत्रिका, अगस्त 2005 पैंटानल के लगभग 80% आहार क्षेत्र बारिश के मौसम में डूब जाते हैं जिसमें एक बेहद ही विविध और विभिन्न प्रकार के जैव विविधता वाले जलीय पौधों का विकास होता है। इनसे एक बहुत ही भारी संख्या में जलीय पशुओं को विकास में सहायता मिलती है। "पैंटानल" शब्द पुर्तगाली भाषा के शब्द pântano से निकला है जिसका अर्थ है आद्र/दलदली भूमि। . ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

पैंटानल और ब्राज़ील के बीच समानता

पैंटानल और ब्राज़ील आम में 6 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): पुर्तगाली भाषा, पैराग्वे, बोलिविया, मातो ग्रोसो, मातो ग्रोसो दो सुल, अमेज़न वर्षावन

पुर्तगाली भाषा

पुर्तगाली भाषा (पुर्तगाली: Língua Portuguesaपोर्तुगेस, पोर्तुगेश) एक यूरोपीय भाषा है। ये मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है और इसके कई भूतपूर्व उपनिवेशों में भी बहुमत भाषा है, जैसे ब्राज़ील। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी लिपि रोमन है। इस भाषा के प्रथम भाषी लगभग २० करोड़ हैं। .

पुर्तगाली भाषा और पैंटानल · पुर्तगाली भाषा और ब्राज़ील · और देखें »

पैराग्वे

पैराग्वे, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। .

पैंटानल और पैराग्वे · पैराग्वे और ब्राज़ील · और देखें »

बोलिविया

बोलीविया (/bəlɪviə/; स्पेनिश:बोलीविया; अंग्रेजी: Bolivia), जिसे आधिकारिक तौर पर बोलीविया बहुराष्ट्रीय देश के रूप में जाना जाता है, पश्चिमी-मध्य दक्षिण अमेरिका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसकी राजधानी सूक्रे है जबकि सरकारी परिसर ला पाज में स्थित है। सबसे बड़ा शहर और प्रमुख आर्थिक और वित्तीय केंद्र सांता क्रूज़ डी ला सिएरा है, जो ल्लोनोस ओरिएंटलस (उष्णकटिबंधीय निचले इलाकों) पर स्थित है, जो बोलीविया के पूर्व में स्थित अधिकांश सपाट क्षेत्र है। यह संवैधानिक रूप से एकतापूर्ण राज्य है, जो नौ प्रांतों में विभाजित है। इसकी भूगोल पश्चिम में एंडीज़ की चोटी से, पूर्वी निचले इलाके में, अमेज़ॅन बेसिन के भीतर स्थित है। यह उत्तर और पूर्व में ब्राजील द्वारा, दक्षिण-पूर्व में पैराग्वे द्वारा, दक्षिण में अर्जेंटीना द्वारा, दक्षिण-पश्चिम में चिली द्वारा और उत्तर-पश्चिम में पेरू द्वारा सीमाबद्ध है। देश का एक-तिहाई हिस्सा एंडीज़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित है।1,098,581 किमी2 (424,164 वर्ग मील) के क्षेत्रफल के साथ, बोलीविया दक्षिण अमेरिका का 5वाँ सबसे बड़ा देश और दुनिया का 27वाँ सबसे बड़ा देश है। 1.1 करोड़ की अनुमानित देश की आबादी, बहु जातिय है, जिसमें इंडियन, मेस्टिज़ो, युरोपीयन, एशियाई और अफ्रीकी शामिल हैं। स्पेनिश उपनिवेशवाद से उत्पन्न नस्लीय और सामाजिक अलगाव आधुनिक युग तक जारी है। स्पेनिश आधिकारिक और प्रमुख भाषा है, हालांकि 36 स्वदेशी भाषाओं को भी आधिकारिक स्थिति प्राप्त है, जिनमें से सबसे अधिक बोली जाने वाली गुआरानी, ​​आयमारा और क्वेचुआ भाषाएं हैं। स्पेनिश उपनिवेशीकरण से पहले, बोलीविया का पर्वतीय क्षेत्र इंका साम्राज्य का हिस्सा था, जबकि उत्तरी और पूर्वी निचले इलाकों में स्वतंत्र जनजातियों का निवास था। कुज़्को और असुन्सियोन से आये स्पेनिश विजयविदों ने 16वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया। स्पेनिश औपनिवेशिक काल के दौरान बोलीविया को चार्कास के शाही दरबार द्वारा प्रशासित किया जाता था। स्पेन ने बोलीविया की खानों से निकाले गए चांदी पर अपने साम्राज्य का एक बड़ा हिस्सा बनाया। 1809 में आजादी के लिए पहली बार आवाहन के बाद, 16 साल तक चले युद्ध के बाद गणतंत्र की स्थापना की गई, और इसे सिमोन बोलिवर नाम दिया गया। 19वीं और 20वीं शताब्दी की शुरुआत में बोलिविया ने पड़ोसी देशों को कई परिधीय क्षेत्रों पर नियंत्रण खो दिया, जिसमें 1879 में चिली द्वारा अपनी तटरेखा का कब्जा शामिल है। 1971 तक बोलिविया अपेक्षाकृत राजनीतिक रूप से स्थिर रहा, इसके बाद ह्यूगो बेंजर ने तख्ता पलट कर जुआन जोसे टोरेस की अस्थिर सरकार को गिरा कर सैन्य तानाशाही स्थापित की; 1976 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में टॉरेस की हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रपति बेंजर ने देश की तेजी से आर्थिक विकास की अगुवाई की, जिसने देश को स्थिर करने का काम किया, हालांकि उनका शासन वामपंथी और समाजवादी विपक्षी और असंतोष के अन्य रूपों पर टूट गया, जिसके परिणामस्वरूप कई बोलीवियन नागरिकों को यातना और मौत के घाट उतरना पड़ा। 1978 में बेंजर को हटा दिया गया और बाद में 1997 से 2001 तक बोलिविया में लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित राष्ट्रपति का शासन लौट आया। 2006 से एवो मोरालेस देश के राष्ट्रपति है। आधुनिक बोलीविया संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ, एनएएम, ओएएस, एक्टो, बैंक ऑफ द साउथ, एएलबीए और यूएसएएन का प्रमुख सदस्य है। एक दशक से अधिक तक बोलीविया लैटिन अमेरिका में सबसे तेजी से आर्थिक विकास करने वाले देशों में से एक था, हालांकि यह दक्षिण अमेरिका के सबसे गरीब देशों में से एक बना हुआ है। यह एक विकासशील देश है, जिसकी मानव विकास सूचकांक में मध्यम श्रेणी है। यहाँ गरीबी का स्तर 38.6 प्रतिशत है, और यह लैटिन अमेरिका में सबसे कम अपराध दरों में से एक है। इसकी मुख्य आर्थिक गतिविधियों में कृषि, वानिकी, मछली पकड़ना, खनन, और कपड़ा, कपड़े, परिष्कृत धातुओं और परिष्कृत पेट्रोलियम जैसे विनिर्माण सामान शामिल हैं। बोलीविया खनिज, विशेष रूप से टिन में बहुत समृद्ध है। .

पैंटानल और बोलिविया · बोलिविया और ब्राज़ील · और देखें »

मातो ग्रोसो

मातो ग्रोसो (– lit. "घनी झाडियाँ") ब्राज़ील का एक राज्य है। पश्चिमी ब्राज़ील में स्थित यह आकार में तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। पड़ोसी राज्य हैं रोन्डोनिया, अमेज़ोनास राज्य, पारा, टोकैन्टिन्स राज्य, गोइआस और मातो ग्रोसो डो सुल। दक्षिण पश्चिम में इसकी सीमाएँ बोलीविया से भी मिलती हैं। मातु ग्रोसु में कोई पहाड नहीं हैं और यहाँ जमीन लगभग सीधी ही है। गुफाओं, झरनों, जलप्रपातो से भरपूर चपाडा डोस गुईमारेस राष्ट्रीय उद्यान यहाँ का प्रमुख पर्यटन आकर्षण केंद्र है। इसके उत्तर में जैव विविधता से भरपूर अमेज़न के प्रसिद्ध घने जंगल हैं। यहाँ शिंगु राष्ट्रीय उद्यान और अरागुआईया नदी भी हैं। दक्षिण की तरफ़ गीली भूमि पैंटानल हज़ारों पशु पक्षियों और जल जीवों का घर है। .

पैंटानल और मातो ग्रोसो · ब्राज़ील और मातो ग्रोसो · और देखें »

मातो ग्रोसो दो सुल

ब्राज़ील का एक राज्य। श्रेणी:ब्राज़ील के राज्य.

पैंटानल और मातो ग्रोसो दो सुल · ब्राज़ील और मातो ग्रोसो दो सुल · और देखें »

अमेज़न वर्षावन

अमेज़न वर्षावन का क्षेत्र अमेज़न वर्षावन (Floresta Amazônica या Amazônia; Selva Amazónica या Amazonia), एमज़ोनिया, या अमेज़न वन के नाम से जाने जानेवाले चौड़ी पत्तियों और नमी युक्त वन है जो दक्षिण अमेरिका के अमेज़न बेसिन के एक बड़े भूभाग पर फैला हैं। यह बेसिन सत्तर लाख वर्ग किलोमीटर (१.७ अरब एकड़) क्षेत्र पर फैला है जिसमें से ५५ (१.४ अरब एकड़) लाख वर्ग किलीमीटर पर वर्षावन खड़े है। यह क्षेत्र नौ देशों की सीमाओं में पड़ता है। वनों का अधिकांश भाग (६०%) ब्राजील की सीमा में है। इसके बाद पेरू में १३% और अन्य देशों कोलंबिया, वेनेजुएला, ईक्वाडोर, बोलिविया, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना में ये वन फैले हुए हैं। इस क्षेत्र के कई राज्यों और विभागों का नाम इन वनों के आधार पर एमाज़ोनास पड़ा है। विश्व के कुल वर्षावनों का का लगभग आधा भाग यही है और विश्व के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पड़ने वाले वनों में यहीं सर्वाधिक जैव विविधता पायी जाती है। यह बहुत अद्भुत है .

अमेज़न वर्षावन और पैंटानल · अमेज़न वर्षावन और ब्राज़ील · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

पैंटानल और ब्राज़ील के बीच तुलना

पैंटानल 16 संबंध है और ब्राज़ील 93 है। वे आम 6 में है, समानता सूचकांक 5.50% है = 6 / (16 + 93)।

संदर्भ

यह लेख पैंटानल और ब्राज़ील के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »