लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पाकिस्तान के ज़िले और बलूचिस्तान (पाकिस्तान)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

पाकिस्तान के ज़िले और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) के बीच अंतर

पाकिस्तान के ज़िले vs. बलूचिस्तान (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के ज़िले पाकिस्तान के तीसरे दर्जे की प्रशासनिक इकाइयाँ हैं। पाकिस्तान में कुल 135 ज़िले और 7 आदिवासी क्षेत्र हैं। अगस्त 2000 से पूर्व ज़िले डिवीज़न के तहत होते थे लेकिन उस वक़्त डिवीज़न को ख़त्म करके ज़िलों को सीधे सूबों के अधीन कर दिया गया। . बलूचिस्तान (उर्दू: بلوچستان) पाकिस्तान का पश्चिमी प्रांत है। बलूचिस्तान नाम का क्षेत्र बड़ा है और यह ईरान (सिस्तान व बलूचिस्तान प्रांत) तथा अफ़ग़ानिस्तान के सटे हुए क्षेत्रों में बँटा हुआ है। यहां की राजधानी क्वेटा है। यहाँ के लोगों की प्रमुख भाषा बलूच या बलूची के नाम से जानी जाती है। १९४४ में बलूचिस्तान के स्वतंत्रता का विचार जनरल मनी के विचार में आया था पर १९४७ में ब्रिटिश इशारे पर इसे पाकिस्तान में शामिल कर लिया गया। १९७० के दशक में एक बलूच राष्ट्रवाद का उदय हुआ जिसमें बलूचिस्तान को पाकिस्तान से स्वतंत्र करने की मांग उठी। यह प्रदेश पाकिस्तान के सबसे कम आबाद इलाकों में से एक है। .

पाकिस्तान के ज़िले और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) के बीच समानता

पाकिस्तान के ज़िले और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) आम में 11 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): पाकिस्तान, पिशीन ज़िला, लसबेला ज़िला, शहर, सिबि ज़िला, ज़ियारत ज़िला, कलात ज़िला, क़िला अब्दुल्लाह ज़िला, कछी ज़िला, क्वेटा, क्वेटा ज़िला

पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। .

पाकिस्तान और पाकिस्तान के ज़िले · पाकिस्तान और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) · और देखें »

पिशीन ज़िला

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का एक जिला। श्रेणी:बलोचिस्तान श्रेणी:पाकिस्तान के ज़िले en:Baluchistan.

पाकिस्तान के ज़िले और पिशीन ज़िला · पिशीन ज़िला और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) · और देखें »

लसबेला ज़िला

लसबेला या लस बेला (उर्दू व बलोच:, अंग्रेज़ी: Lasbela) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त का एक तटवर्ती ज़िला है। इसे सिन्धी लहजे में लस बेलो कहते हैं। यह ३० जून १९५४ को उस समय के कलात विभाग के अन्दर एक अलग ज़िले के रूप में गठित किया गया था। इस ज़िले में ९ तहसीलें और २१ संघीय काउंसिल​ आती हैं। .

पाकिस्तान के ज़िले और लसबेला ज़िला · बलूचिस्तान (पाकिस्तान) और लसबेला ज़िला · और देखें »

शहर

शहर बड़ी और स्थायी मानव बस्ती होती है। शहर में आम तौर पर आवास, परिवहन, स्वच्छता, भूमि उपयोग और संचार के लिए व्यापक सिस्टम होता हैं। ऐतिहासिक रूप से शहरवासियों का समग्र रूप से मानवता में छोटा सा अनुपात रहा है। लेकिन आज दो शताब्दियों से अभूतपूर्व और तेजी से शहरीकरण के कारण, कहा जाता है कि आज आधी आबादी शहरों में रह रही हैं। वर्तमान में शहर आमतौर पर बड़े महानगरीय क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के केंद्र होते हैं। सबसे आबादी वाला उचित शहर शंघाई है। एक शहर अन्य मानव बस्तियों से अपने अपेक्षाकृत बड़े आकार के कारण भिन्न होता है। शहर अकेले आकार से ही अलग नहीं है, बल्कि यह एक बड़े राजनीतिक संदर्भ में भूमिका निभाता है। शहर अपने आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रशासनिक, वाणिज्यिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में सेवा देता है। एक विशिष्ट शहर में पेशेवर प्रशासक, नियम-कायदे होते हैं और सरकार के कर्मचारियों को खिलाने के लिए कराधान भी। शहर शब्द फारसी से हिन्दी भाषा में आया है। पुराना संस्कृत शब्द नगर भी उपयोग किया जाता विशेषकर सरकारी कार्य में जैसे कि नगर निगम। .

पाकिस्तान के ज़िले और शहर · बलूचिस्तान (पाकिस्तान) और शहर · और देखें »

सिबि ज़िला

सिबि (उर्दू व बलोच: سبی, अंग्रेज़ी: Sibi) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त का एक ज़िला है। .

पाकिस्तान के ज़िले और सिबि ज़िला · बलूचिस्तान (पाकिस्तान) और सिबि ज़िला · और देखें »

ज़ियारत ज़िला

ज़ियारत (उर्दू व बलोच: زیارت, अंग्रेज़ी: Ziarat) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त के उत्तरी भाग में स्थित एक ज़िला है। बलोचिस्तान एक पिछड़ा इलाक़ा है लेकिन ज़ियारत उसका सबसे विकसित भाग है। यह एक रमणीय पहाड़ी क्षेत्र है जहाँ बहुत पर्यटक आते हैं। यहाँ के हपुषा (ज्यूनिपर) वृक्षों के वन विश्व के सबसे प्राचीन माने जाते हैं। .

ज़ियारत ज़िला और पाकिस्तान के ज़िले · ज़ियारत ज़िला और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) · और देखें »

कलात ज़िला

कलात (उर्दू व बलोच: قلات, अंग्रेज़ी: Kalat) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त का एक ज़िला है। यह पारम्परिक रूप से कलात ख़ानत का केन्द्र था। ज़िले की राजधानी कलात शहर है। .

कलात ज़िला और पाकिस्तान के ज़िले · कलात ज़िला और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) · और देखें »

क़िला अब्दुल्लाह ज़िला

बलोचिस्तान प्रांत में क़िला अब्दुल्लाह ज़िला (लाल रंग में) क़िला अब्दुल्लाह (उर्दू:, अंग्रेज़ी: Killa Abdullah) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित एक ज़िला है। इसका क्षेत्रफल ३,२९३ किमी२ है और सन् २००५ में इसकी आबादी ४ लाख से ज़्यादा अनुमानित की गई थी। यहाँ रहने वाले अधिकतर लोग पश्तून हैं और पश्तो यहाँ सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। जून १९९३ तक यह पिशीन ज़िले (Pishin) का हिस्सा हुआ करता था लेकिन फिर इसे एक अलग ज़िले का दर्जा दिया गया। .

क़िला अब्दुल्लाह ज़िला और पाकिस्तान के ज़िले · क़िला अब्दुल्लाह ज़िला और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) · और देखें »

कछी ज़िला

कछी (उर्दू व बलोच: کچھی, अंग्रेज़ी: Kachhi) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त का एक ज़िला है। सन् २००८ तक यह बोलान ज़िला (بولان, Bolan) कहलाता था। ज़िले की राजधानी धादर (دھادر, Dhadar) नामक शहर है। .

कछी ज़िला और पाकिस्तान के ज़िले · कछी ज़िला और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) · और देखें »

क्वेटा

क्वेटा (उर्दू: کوئٹہ, पश्तो: کوټه, बलोची: کویته), पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी है साथ ही यह पाकिस्तान का नौवां सबसे बड़ा शहर है। इस शहर को पाकिस्तान का 'फलों का बगीचा' भी कहा जाता है क्योंकि यह शहर चारों ओर से फलों के बगीचों से घिरा है और यहां फलों और सूखे मेवों का उत्पादन, बड़े पैमाने पर किया जाता है। अपनी सुंदरता और भौगोलिक स्थिति के कारण अतीत में इस शहर को 'छोटा पेरिस' के रूप से भी जाना जाता था। समुद्रतल से क्वेटा की औसत ऊंचाई 1,680 मीटर (5,510 फुट) है जिस कारण यह पाकिस्तान का उच्च ऊंचाई पर स्थित एकमात्र प्रमुख शहर है। अनुमानत: शहर की आबादी लगभग 1140000 है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के निकट उत्तर पश्चिमी बलूचिस्तान में स्थित, क्वेटा दोनों देशों के बीच व्यापार और संचार का केन्द्र है। शहर बोलन दर्रे के मार्ग पर स्थित है जो अतीत में दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के बीच एकमात्र प्रवेशद्वार था। समय समय पर होने वाले अफगानी संघर्ष में क्वेटा ने पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के लिए सैन्य रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। .

क्वेटा और पाकिस्तान के ज़िले · क्वेटा और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) · और देखें »

क्वेटा ज़िला

क्वेटा (उर्दू: کوئٹہ‎, पश्तो: کوټه‎, अंग्रेज़ी: Quetta) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त का एक ज़िला है। प्रान्तीय राजधानी क्वेटा इसी ज़िले में स्थित है। .

क्वेटा ज़िला और पाकिस्तान के ज़िले · क्वेटा ज़िला और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

पाकिस्तान के ज़िले और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) के बीच तुलना

पाकिस्तान के ज़िले 161 संबंध है और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) 49 है। वे आम 11 में है, समानता सूचकांक 5.24% है = 11 / (161 + 49)।

संदर्भ

यह लेख पाकिस्तान के ज़िले और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »