लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पाकिस्तान और मैदानी हॉकी

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

पाकिस्तान और मैदानी हॉकी के बीच अंतर

पाकिस्तान vs. मैदानी हॉकी

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। . मैदानी हॉकी अथवा फ़ील्ड हॉकी (Field hockey) अथावा सामान्यतः हॉकी, हॉकी परिवार का टीम का खेल है। खेल का उद्भव मध्यकाल में स्कॉटलैण्ड, नीदरलैण्ड और इंग्लैण्ड में माना जाता है। यह खेल घास के मैदान अथवा कृत्रिम घास के मैदान पर खेला जा सकता है। प्रत्येक टीम में गोलकीपर सहित ग्याहरह खिलाड़ी होते हैं। खिलाड़ी गोल और दृढ़ जैसी रबर की गेंद पर प्रहार करने के लिए लकड़ी अथवा फायबर काँच की बनी यष्टिक (स्टिक) का प्रयोग करते हैं। यष्टिक की लम्बाई खिलाड़ी की व्यक्तिगत लम्बाई पर निर्भर करती है। मैदानी हॉकी में बायें हाथ की कोई यष्टिक नहीं होती और यष्टिक के एक ओर से ही मारा जा सकता है। इसकी पोशाक में शिन-गार्ड्स (घुटने के नीचे सामने की ओर बाँधी जाने वाली गद्दी), क्लीट, स्कर्ट या नीकर और जर्सी शामिल हैं। २१वीं सदी तक आते-आते यह वैश्विक रूप से खेला जाने लगा। इसका प्रचलन मुख्य रूप से पश्चिमी यूरोप, भारतीय उपमहाद्वीप और ऑस्ट्रेलिया में हुआ। हॉकी पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल है और सामान्यतः भारत के भी राष्ट्रीय खेल के रूप में गिना जाता है यद्यपि आधिकारिक रूप से भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नहीं है। शब्द "फील्ड हॉकी" प्राथमिक रूप से कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, पूर्वी यूरोप और विश्व के अन्य हिस्सो में लोकप्रिय हुआ जहाँ आइस हॉकी खेला जाता है। .

पाकिस्तान और मैदानी हॉकी के बीच समानता

पाकिस्तान और मैदानी हॉकी आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

पाकिस्तान और मैदानी हॉकी के बीच तुलना

पाकिस्तान 111 संबंध है और मैदानी हॉकी 8 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (111 + 8)।

संदर्भ

यह लेख पाकिस्तान और मैदानी हॉकी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »