लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पश्चिमी संयुक्त राज्य

सूची पश्चिमी संयुक्त राज्य

गाढ़े लाल रंग के राज्य हमेशा पश्चिमी संयुक्त राज्य में गिने जाते हैं और हल्के लाल रंग वाले राज्य भी कुछ सन्दर्भों में पश्चिमी संयुक्त राज्य में गिने जाते हैं पश्चिमी संयुक्त राज्य (अंग्रेज़ी: Western United States वॅस्टर्न युनाएटिड स्टेट्स) संयुक्त राज्य अमेरिका का पश्चिमी हिस्सा है, हालाँकि अलग-अलग सन्दर्भों में इस बात पर विवाद होता है के इस देश का कौन सा भाग पश्चिमी है और कौनसा नहीं। १८०० ईसवी से पूर्व एपलाशियन पर्वतमाला का सारा इलाक़ा पश्चिमी माना जाता था। समय के साथ जैसे-जैसे संयुक्त राज्य की सरकार का प्रभाव पश्चिम की ओर बढ़ता गया और मूल अमेरिकी आदिवासियों का नाश होता गया, वैसे-वैसे पश्चिमी संयुक्त राज्य की लोकप्रिय परिभाषा पश्चिम की ओर चलती गयी। अब बहुत से लोग मिसिसिप्पी नदी को या रॉकी पर्वत श्रंखला से पश्चिम वाले क्षेत्र को ही पश्चिमी संयुक्त राज्य में मानते हैं। .

7 संबंधों: एपलाशियन पर्वतमाला, मिसिसिप्पी नदी, रॉकी पर्वत शृंखला, संयुक्त राज्य, वॅस्टर्न (शैली), इंडियन (अमेरिका के आदिवासी), अंग्रेज़ी भाषा

एपलाशियन पर्वतमाला

एपलाशियन पर्वतमाला का विस्तार भूरे रंग से दर्शाया गया है एपलाशियन पर्वतमाला (अंग्रेजी:Appalachian Mountains) उत्तरी अमेरिका के पूर्वी भाग मे स्थित एक विशाल पर्वतश्रृंखला है। इसका विस्तार संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के पूर्वी इलाकों में है। पर्वतमाला का अधिकांश संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है, लेकिन इसका कुछ हिस्सा दक्षिणपूर्व कनाडा में भी फैला है। न्यूफाउंडलैंड द्वीप से लेकर अमेरिकी राज्य अलाबामा के केन्द्र तक फैली यह पर्वतमाला 2,400 किमी (1,500 मील) लम्बी है जबकि इसकी चौड़ाई विभिन्न स्थानों पर 160-480 किमी (100 से 300 मील) तक है। पर्वतमाला कई श्रृंखलाओं में विभाजित है जिनमे पर्वतों की औसत ऊँचाई 900 मी (3,000 फीट) के आसपास है। सबसे अधिक ऊँचाई मिशेल पर्वत की है जो 2,037 मीटर (6,684 फुट) ऊँचा है और संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य उत्तरी केरोलिना में स्थित है। मिशेल पर्वत, संयुक्त राज्य अमेरिका में मिसिसिपी नदी के पूर्व मे स्थित सबसे ऊँचा स्थान है। .

नई!!: पश्चिमी संयुक्त राज्य और एपलाशियन पर्वतमाला · और देखें »

मिसिसिप्पी नदी

मिसिसिप्पी नदी और उसकी उपनदियों का नक़्शा मिसिसिप्पी नदी में बाढ़ मिसिसिप्पी नदी (अंग्रेज़ी: Mississippi river, मिसिसिप्पी रिवर) उत्तर अमेरिका के महाद्वीप का सब से बड़ा नदी मंडल है। यह पूरी तरह संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षेत्र के भीतर बहती है। इस नदी का स्रोत मिनेसोटा राज्य की इटास्का झील में है जहाँ से यह घुमावों के साथ दक्षिण की ओर चलती है। २,३२० मील (३,७३० किमी) का सफ़र तय करके यह मेक्सिको की खाड़ी में नदीमुख (डॅल्टा) बनाकर विलय हो जाती है। मिसिसिप्पी को बहुत सी उपनदियाँ पानी प्रदान करती हैं और इसका जलसंभर में ३१ अमेरिकी राज्य और दक्षिणी कनाडा का कुछ भूभाग आता हैं। यह नदी विश्व की चौथी सब से लम्बी नदी है और पानी के प्रति-घंटे बहाव की मात्रा में दसवी सब से बड़ी है। मिसिसिप्पी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में बहुत अहम भूमिका निभाई है। मिसिसिप्पी के किनारे मूल अमेरिकी आदिवासी क़बीले १०,००० सालों से रहते थे। बहुत से शिकार-जुगाड़ का जीवन बसर करते थे, लेकिन इनमें से कुछ कृषि आधारित समाजों में भी रहते थे। यूरोपियाई उपनिवेशीकरण के बाद बहुत से यूरोपीय मूल के लोग यहाँ आकर बस गए और ज़्यादातर मूल आदिवासियों को खदेड़ दिया या मार डाला गया। कुछ काल के लिए तो यह महान नदी यूरोपियाई लोगों के यहाँ से आगे पश्चिम में फैलने में बाधा बनी रही लेकिन धीरे-धीरे इस नावी यातायात के लिए प्रयोग किया जाने लगा। यह नदी अपने बहाव से अपने जलसंभर क्षेत्र में इतनी उपजाऊ मिटटी डालती है के इसे विश्व के सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्रों में गिना जाता है। इस नदी को अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी भागों के बीच की सीमा रेखा माना जाता है। अमेरिकी संस्कृति में किसी वस्तु के बारे में बात करते हुए इस तरह की चीज़ें कहना आम है के "फ़लाना कारख़ाना मिसिसिप्पी से पश्चिम में सब से बड़ा है" या "फ़लाना पर्वत मिसिसिप्पी से पूर्व में सब से ऊंचा है।" .

नई!!: पश्चिमी संयुक्त राज्य और मिसिसिप्पी नदी · और देखें »

रॉकी पर्वत शृंखला

रॉकी उत्तर अमेरिका की एक पर्वत श्रृंखला है। श्रेणी:उत्तर अमेरिका के पर्वत श्रेणी:उत्तर अमेरिका की पर्वतमालाएँ श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की पर्वतमालाएँ श्रेणी:कनाडा की पर्वतमालाएँ श्रेणी:उत्तर अमेरिका के क्षेत्र.

नई!!: पश्चिमी संयुक्त राज्य और रॉकी पर्वत शृंखला · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: पश्चिमी संयुक्त राज्य और संयुक्त राज्य · और देखें »

वॅस्टर्न (शैली)

१९५६ में निर्मित वॅस्टर्न फ़िल्म 'द सरचर्स' में मशहूर अभिनेता जॉन वेन वॅस्टर्न (अंग्रेज़ी: Western), जिसका हिन्दी में अर्थ 'पश्चिमी' है, कला की एक शैली या विधा है, जो अक्सर रेडियो, टेलीविज़न, सिनेमा, साहित्य सहित अनेक रूपों में अपनायी जाती है। वॅस्टर्न शैली की कहानियां अक्सर उन्नीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी भाग के माहौल पर आधारित होती हैं। .

नई!!: पश्चिमी संयुक्त राज्य और वॅस्टर्न (शैली) · और देखें »

इंडियन (अमेरिका के आदिवासी)

उत्तर अमरीकी इंडियन, उत्तर और दक्षिण अमरीका के प्राचीनतम निवासी हैं। वे मंगोलायड प्रजाति की एक शाखा माने जाते हैं। नृशास्त्रियों का अनुमान हैं कि वे इस भूखंड पर प्राय: 20,000 से 15,000 वर्ष पूर्व आए थे। .

नई!!: पश्चिमी संयुक्त राज्य और इंडियन (अमेरिका के आदिवासी) · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: पश्चिमी संयुक्त राज्य और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »