लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत)

सूची परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत)

भारत सरकार का परमाणु ऊर्जा आयोग परमाणु ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत एक महत्वपूर्ण शासी निकाय है। इसका प्रभार सीधे प्रधानमंत्री के पास होता है। .

12 संबंधों: एम आर श्रीनिवासन, परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत), प्रधानमन्त्री, पी॰ के॰ अयंगार, भारत सरकार, रतन कुमार सिन्हा, राजा रमन्ना, शेखर बासु, होमी सेठना, होमी जहांगीर भाभा, विक्रम अंबालाल साराभाई, अनिल काकोदकर

एम आर श्रीनिवासन

मलूर रमास्वामी श्रीनिवासन (जन्म: ०५ जनवरी १९३०) भारत के परमाणु वैज्ञानिक, इंजीनियर हैं। १९८७ में वे भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किये गये थे।भारत के नाभिकीय ऊर्जा कार्यक्रम के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। दाबित भारी जल रिएक्टर (PHWR) के विकास में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। २०१५ में उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। .

नई!!: परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) और एम आर श्रीनिवासन · और देखें »

परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत)

भारत का परमाणु ऊर्जा विभाग (पऊवि) एक महत्वपूर्ण विभाग है जो सीधे प्रधानमंत्री के आधीन है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। यह विभाग नाभिकीय विद्युत ऊर्जा की प्रौद्योगिकी के विकास, विकिरण प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों (कृषि, चिकित्सा, उद्योग, मूलभूत अनुसन्धान आदि) में उपयोग तथा मूलभूत अनुसंधान में संलग्न है। इस विभाग के अन्तर्गत ५ अनुसन्धान केन्द्र, ३ औद्योगिक संगठन, ५ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, तथा ३ सेवा संगठन हैं। इसके अलावा इसके अन्दर दो बोर्ड भी हैं जो नाभिकीय क्षेत्र एवं इससे सम्बन्धित क्षेत्रों में मूलभूत अनुसन्धान को प्रोत्साहित करते हैं एवं उसके लिए फण्ड प्रदान करते हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग ८ संस्थानों को भी सहायता देता है जो अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग (पऊवि) की स्थापना राष्ट्रपति के आदेश के माध्यम से दिनांक 3 अगस्त 1954 को की गई थी। .

नई!!: परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) और परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत) · और देखें »

प्रधानमन्त्री

प्रधानमंत्री एक ऐसा राजनेता होता है जो कि सरकार की कार्यकारिणी शाखा का संचालन करता है। सामान्यतः, प्रधानमंत्री अपने देश की संसद का सदस्य भी होता है। भारत में प्रधानमन्त्री या अन्य कोई मन्त्री छः माह तक बिना संसद सदस्य रहते हुए भी पद पर बने रह सकते हैं लेकिन उन्हे छः महीने के अन्दर संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना पडेगा। अगर प्रधानमन्त्री या मन्त्री इस अवधि में संसद के सदस्य बनने में विफल रहते हैं तो उन्हे त्यागपत्र देना पडेगा। लेकिन इसका यह अर्थ कदापि नहीं कि हर बार छ: माह के लिए आप सदन के सदस्य न रहते हुए भी मन्त्री पद पर आसीन रहे। इस सम्बन्ध में उच्चतम न्यालय का निर्णय अत्यन्त महत्वपूर्ण है। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री वर्ष २०१४ में निर्वाचित श्री नरेन्द्र मोदी हैं जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य तथा वाराणसी से सांसद हैं। .

नई!!: परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) और प्रधानमन्त्री · और देखें »

पी॰ के॰ अयंगार

पद्मनाभन कृष्णगोपाल अयंगार (29 जून 1931 – 21 दिसम्बर 2011) भारत के गणमान्य परमाणु वैज्ञानिक थे। वे भारत के प्रथम परमाणु बम परीक्षण के सूत्रधार थे। वे भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (BARC) के निदेशक और उसके बाद परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहे। वे भारत-अमेरिका असैनिक नाभिकीय सहयोग के विरुद्ध बोलने वालों में अग्रणी थे। उनका मत था कि यह समझौता अमेरिका का अधिक हित साधता है। .

नई!!: परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) और पी॰ के॰ अयंगार · और देखें »

भारत सरकार

भारत सरकार, जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार व आमतौर से केन्द्रीय सरकार के नाम से जाना जाता है, 29 राज्यों तथा सात केन्द्र शासित प्रदेशों के संघीय इकाई जो संयुक्त रूप से भारतीय गणराज्य कहलाता है, की नियंत्रक प्राधिकारी है। भारतीय संविधान द्वारा स्थापित भारत सरकार नई दिल्ली, दिल्ली से कार्य करती है। भारत के नागरिकों से संबंधित बुनियादी दीवानी और फौजदारी कानून जैसे नागरिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, अपराध प्रक्रिया संहिता, आदि मुख्यतः संसद द्वारा बनाया जाता है। संघ और हरेक राज्य सरकार तीन अंगो कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका के अन्तर्गत काम करती है। संघीय और राज्य सरकारों पर लागू कानूनी प्रणाली मुख्यतः अंग्रेजी साझा और वैधानिक कानून (English Common and Statutory Law) पर आधारित है। भारत कुछ अपवादों के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्याय अधिकारिता को स्वीकार करता है। स्थानीय स्तर पर पंचायती राज प्रणाली द्वारा शासन का विकेन्द्रीकरण किया गया है। भारत का संविधान भारत को एक सार्वभौमिक, समाजवादी गणराज्य की उपाधि देता है। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसका द्विसदनात्मक संसद वेस्टमिन्स्टर शैली के संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है। इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और व्यवस्थापिका। .

नई!!: परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) और भारत सरकार · और देखें »

रतन कुमार सिन्हा

रतन कुमार सिन्हा एक भारतीय वैज्ञानिक हैं। वे २०१२ से २०१५ तक भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। .

नई!!: परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) और रतन कुमार सिन्हा · और देखें »

राजा रमन्ना

राजा रामन्ना (कन्नड ರಾಜಾ ರಾಮಣ್ಣ) (२८ जनवरी १९२५ - २३ सितम्बर २००४) भारत के एक परमाणु वैज्ञानिक थे। श्री राजा रामन्ना का जन्म कर्नाटक के टुम्कुर में हुआ था। वह भारत के प्रथम परमाणु परीक्षण के सूत्रधार भी थे। 'राजा रमन्ना को विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७३ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये तमिलनाडु से हैं। .

नई!!: परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) और राजा रमन्ना · और देखें »

शेखर बासु

शेखर बासु भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्‍यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव हैं। 23 अक्‍टूबर, 2015 को डॉ॰ रतन कुमार सिन्‍हा की सेवानिवृत्‍ति के पश्‍चात् कार्यभार सँभाला। उन्हें विज्ञान एवं इंजीनियरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया। वे महाराष्ट्र राज्य से हैं। .

नई!!: परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) और शेखर बासु · और देखें »

होमी सेठना

होमी नौशेरवानजी सेठना होमी नौशेरवानजी सेठना (1924 – 5 सितम्बर 2010) भारत के परमाणु वैज्ञानिक एवं परमाणु उर्जा आयोग के अध्यक्ष थे। सन् १९७४ में भारत द्वारा पोकरण में प्रथम परमाणु विस्फोट के समय वे परमाणु उर्जा आयोग के अध्यक्ष थे। डा.

नई!!: परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) और होमी सेठना · और देखें »

होमी जहांगीर भाभा

होमी जहांगीर भाभा (30 अक्टूबर, 1909 - 24 जनवरी, 1966) भारत के एक प्रमुख वैज्ञानिक और स्वप्नदृष्टा थे जिन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की कल्पना की थी। उन्होने मुट्ठी भर वैज्ञानिकों की सहायता से मार्च 1944 में नाभिकीय उर्जा पर अनुसन्धान आरम्भ किया। उन्होंने नाभिकीय विज्ञान में तब कार्य आरम्भ किया जब अविछिन्न शृंखला अभिक्रिया का ज्ञान नहीं के बराबर था और नाभिकीय उर्जा से विद्युत उत्पादन की कल्पना को कोई मानने को तैयार नहीं था। उन्हें 'आर्किटेक्ट ऑफ इंडियन एटॉमिक एनर्जी प्रोग्राम' भी कहा जाता है। भाभा का जन्म मुम्बई के एक सभ्रांत पारसी परिवार में हुआ था। उनकी कीर्ति सारे संसार में फैली। भारत वापस आने पर उन्होंने अपने अनुसंधान को आगे बढ़ाया। भारत को परमाणु शक्ति बनाने के मिशन में प्रथम पग के तौर पर उन्होंने 1945 में मूलभूत विज्ञान में उत्कृष्टता के केंद्र टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआइएफआर) की स्थापना की। डा.

नई!!: परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) और होमी जहांगीर भाभा · और देखें »

विक्रम अंबालाल साराभाई

विक्रम अंबालाल साराभाई (१२ अगस्त, १९१९- ३० दिसंबर, १९७१) भारत के प्रमुख वैज्ञानिक थे। इन्होंने ८६ वैज्ञानिक शोध पत्र लिखे एवं ४० संस्थान खोले। इनको विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में सन १९६६ में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। डॉ॰ विक्रम साराभाई के नाम को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से अलग नहीं किया जा सकता। यह जगप्रसिद्ध है कि वह विक्रम साराभाई ही थे जिन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थान दिलाया। लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने अन्य क्षेत्रों जैसे वस्त्र, भेषज, आणविक ऊर्जा, इलेक्ट्रानिक्स और अन्य अनेक क्षेत्रों में भी बराबर का योगदान किया। .

नई!!: परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) और विक्रम अंबालाल साराभाई · और देखें »

अनिल काकोदकर

अनिल काकोदकर (जन्म:11 नवम्बर 1943) एक भारतीय परमाणु वैज्ञानिक है। नवम्बर, २००९ तक वे भारत के परमाणु उर्जा आयोग के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के परमाण उर्जा विभाग के सचिव थे। इसके पूर्व वे सन् १९९६ से २००० तक भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र के निदेशक (director) थे। वे भारतीय रिज़र्व बैंक में भी निदेशक हैं। .

नई!!: परमाणु ऊर्जा आयोग (भारत) और अनिल काकोदकर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »