लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) और पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) और पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) के बीच अंतर

पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) vs. पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान)

पंजाब के मुख्यमंत्री, पाकिस्तान के प्रांत पंजाब की प्रांतीय सरकार का प्रमुख होता है। उनका चयन पंजाब विधानसभा करती है। पाकिस्तान पाकिस्तान की प्रशासन व्यवस्था वेस्टमिंस्टर प्रणाली पर आधारित है अतः राज्य के राज्यपाल, जिन्हें कथास्वरूप राज्य का प्रमुख होने का सौभाग्य प्राप्त है, को केवल पारंपरिक एवं नाममात्र की संवैधानिक अधिकार है जबकि आसल कार्यप्रणाली मुख्यमंत्री के नियंत्रण में होती है। पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री मियां शाहबाज शरीफ हैं जिनका संबंध पाकिस्तान मुस्लिम लीग एन से है। वह 30 मार्च 2009 को मुख्यमंत्री पद पर बहाल हुए थे। उन्हें पंजाब की प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों ने नेता सत्ता पक्ष चुना था लेकिन अदालती आदेश के कारण उन्हें पद से हटा दिया गया और राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया। बाद में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने राज्यपाल शासन हटाते हुए 30 मार्च को उन्हें पद पर बहाल किया। 30 मार्च 2009 के न्यायालय के निर्णय शाहबाज शरीफ को पुनह पद पर स्थापित कर दिया, जिसके बाद 26 मार्च 2013 से जून 2013 तक विख्यात पत्रकार एवं पत्रकारी हस्ती नजम सेठी को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर अस्थाई रूप से इस पद पर स्थापित किया गया। इसके बाद बनाया शहबाज शरीफ इस पद पर चुनाव द्वारा चुने गए। . पंजाब के राज्यपाल पंजाब, पाकिस्तान की प्रांतीय सरकार के आधिकारिक प्रमुख एवं सूबे के सर्वोच्च पदाधिकारी हैं। राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति पाकिस्तान, प्रधानमंत्री पाकिस्तान की परामर्श पर करते हैं और सामान्यतः यह एक औपचारिक पद होता है अर्थात् उसके पास अधिक संवैधानिक अधिकार नहीं होते हैं। हालांकि इतिहास में कई बार ऐसे अवसर आए हैं जब प्रांतीय गवर्नरों को अतिरिक्त व पूर्ण अधिकार मिलता रहा है, विशेषकर उन मामलों में जब प्रांतीय विधायिका भंग कर दी गई हो, तब प्रशासनिक अधिकार सीधे राज्यपाल के अधिकारक्षेत्र के अंतर्गत आ जाते हैं; जैसा कि 1958 के बाद से 1972 और 1977 से 1985 तक, सैन्य शासन और 1999 से 2002 तक के राज्यपाल शासन में हुआ था। पंजाब में 1949 से 1951 तक राज्यपाल शासन लागू रहा था। इसके अलावा, एक इकाई व्यवस्था के अंतर्गत 1955 से 1970 तक पंजाब प्रांत को स्थगित कर उस समय के पाकिस्तान के पश्चिमी भाग के सारे प्रांतों के संयोजन से, एक प्रांत, पश्चिमी पाकिस्तान बनाया गया था, इस बीच यह पद निलंबित रहा था। .

पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) और पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) के बीच समानता

पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) और पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) आम में 8 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): एक इकाई व्यवस्था, पश्चिमी पाकिस्तान, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन, पंजाब (पाकिस्तान), सादिक हुसैन कुरैशी, गुलाम मुस्तफा खार, इस्लामी जम्हूरी इत्तेहाद

एक इकाई व्यवस्था

एक इकाई व्यवस्था या नीति, (अथवा वन-यूनिट् सिस्टम्), पाकिस्तान की एक पुर्वतः परवर्तित प्रशासनिक व्यवस्था थी, जिसके अंतर्गत, तत्कालीन पाकिस्तानी भूमि के दोनों भिन्न टुकड़ों को "एक प्रशासनिक इकाई" के रूप में ही शासित किये जाने की योजना रखी गई थी। इस तरह की प्रशासनिक नीति को अपनाने का मुख्य कारण, सर्कार द्वारा, पाकिस्तानी अधिराज्य के दो विभक्त एवं पृथक भौगोलिक आंचलों की एक ही केंद्रीय व्यवस्था के अंतर्गत शासन में आने वाली घोर प्रशासनिक असुविधाएँ, एवं भौगोलिक कठिनाईयाँ बताई गई थी। अतः इस भौगोलिक व प्रशासनिक विषय के समाधान के रूप में, सरकार ने इन दो भौगोलीय हिस्सों को ही, एक महासंघीय ढांचे के अंतर्गत, पाकिस्तान के दो वाहिद प्रशासनिक इकाइयों के रूप में स्थापित करने की नीति बनाई गई। इस्के तहत, तत्कालीन मुमलिकात-ए-पाकिस्तान के, पूर्वी भाग में मौजूद स्थिति के अनुसार ही, पश्चिमी भाग के पाँचों प्रांतों व उनकी प्रांतीय सरकारों को भंग कर, एक प्रांत, पश्चिमी पाकिस्तान गठित किया गया, वहीं पूर्वी भाग (जो अब बांग्लादेश है) को पूर्वी पाकिस्तान कह कर गठित किया गया। तत्प्रकार, पाकिस्तान, एक इकाई योजना के तहत, महज दो प्रांतों में विभाजित एक राज्य बन गया। वन यूनिट योजना की घोषणा प्रधानमंत्री मोहम्मद अली बोगरा के शासनकाल के दौरान 22 नवंबर 1954 को की गई, और 14 अक्टूबर 1955 को देश के पश्चिमी भाग के सभी प्रांतों को एकीकृत कर, पश्चिमी पाकिस्तान प्रांत गठित किया गया, जिसमें, सभी प्रांतों के अलावा तत्कालीन, राजशाहियों और कबाइली इलाके भी शामिल थे। इस प्रांत में 12 प्रमंडल थे, और इसकी राजधानी लाहौर थी। दूसरी ओर पूर्वी बंगाल के प्रांत को पूर्वी पाकिस्तान का नाम दिया गया, जिसकी राजधानी ढाका थी। संघीय राजधानी(कार्यपालिका) को वर्ष 1959 में कराँची से रावलपिंडी स्थानांतरित किया गया, जहां सेना मुख्यालय था, और नई राजधानी, इस्लामाबाद के पूरा होने तक यहां मौजूद रहा जबकि संघीय विधानपालिका को ढाका में स्थापित किया गया। इस नीति का उद्देश्य बज़ाहिर प्रशासनिक सुधार लाना था लेकिन कई लिहाज से यह बहुत विनाशकारी कदम था। पश्चिमी पाकिस्तान में मौजूद बहुत सारी राज्यों ने इस आश्वासन पर विभाजन के समय पाकिस्तान में शामिल हो गए थे कि उनकी स्वायत्तता कायम रखी जाएगी लेकिन वन इकाई बना देने के फैसले से सभी स्थानीय राज्यों का अंत हो गया। इस संबंध में बहावलपुर, खीरिपोर और कलात के राज्य विशेषकर उल्लेखनीय हैं। मामले इस समय अधिक गंभीर समय 1958 ई। के तख्तापलट के बाद मुख्यमंत्री का पद समाप्त कर दिया गया और राष्ट्रपति ने पश्चिमी पाकिस्तान के विकल्प अपने पास रख लिए। राजनीतिक विशेषज्ञों यह भी समझते हैं कि पश्चिमी पाकिस्तान के सभी प्रांतों को एकजुट करने के उद्देश्य पूर्वी पाकिस्तान की भाषाई और राजनीतिक इकाई का जोर तोड़ना था। अंततः एक जुलाई 1970 को राष्ट्रपति याह्या खान ने एक इकाई का सफाया करते हुए पश्चिमी पाकिस्तान के सभी प्रांतों बहाल कर दिया। .

एक इकाई व्यवस्था और पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) · एक इकाई व्यवस्था और पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) · और देखें »

पश्चिमी पाकिस्तान

पश्चिमी पाकिस्तान(مغربی پاکستان, मग़रिबी पाकिस्तान, পশ্চিম পাকিস্তান, पोश्चिम पाकिस्तान), एक इकाई व्यवस्था के तहत, तत्कालीन पाकिस्तान (पाकिस्तान अधिराज्य) की पश्चिमी इकाई थी, जो अब, (बांग्लादेश के अलग होने के बाद से) वर्तमान पाकिस्तान है। .

पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) और पश्चिमी पाकिस्तान · पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) और पश्चिमी पाकिस्तान · और देखें »

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी

पाकिस्तान पीपल्ज़ पार्टी (उर्दू:, अंग्रेज़ी: Pakistan Peoples Party), जिसे पी॰पी॰पी॰ भी कहा जाता है, पाकिस्तान का एक प्रमुख राजनैतिक दल है। इसकी विचारधार गणतांत्रिक समाजवाद है। इसकी स्थापना ३० नवम्बर १९६७ में ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो ने नेतृत्व में हुई थी।, Sean Stewart Price, Heinemann-Raintree Library, 2009, ISBN 978-1-4329-3222-0,...

पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी · पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी · और देखें »

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन पाकिस्तान की एक प्रमुख राजनैतिक पार्टी। नवाज़ और क़ैद-ए-आजम इसकी दो विभक्तियाँ हैं। .

पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन · पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन · और देखें »

पंजाब (पाकिस्तान)

पंजाब पंजाब पाकिस्तान का एक प्रान्त है। इसमें ३६ जिले हैं। पंजाब आबादी के अनुपात से पाकिस्तान का सब से बड़ा राज्य है। पंजाब में रहने वाले लोग पंजाबी कहलाते हैं। पंजाब की दक्षिण की तरफ़ सिंध, पश्चिम की तरफ़ ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा और बलोचिस्तान,‎‎‎ उत्तर की तरफ़ कश्मीर और इस्लामाबाद और पूर्व में हिन्दुस्तानी पंजाब और राजस्थान से मिलता है। पंजाब में बोली जाने वाली भाषा भी पंजाबी कहलाती है। पंजाबी के अलावा वहां उर्दु और सराइकी भी बोली जाती है। पंजाब की (राजधानी) लाहौर है। पंजाब फ़ारसी भाषा के दो शब्दों - 'पंज' यानि 'पांच' (५) और 'आब' यानि 'पानी' से मिल कर बना है। इन पांच दरियाओं के नाम हैं.

पंजाब (पाकिस्तान) और पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) · पंजाब (पाकिस्तान) और पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) · और देखें »

सादिक हुसैन कुरैशी

पाकिस्तानी राजनेता और पाकिस्तान के प्रांत, पंजाब के पूर्व राज्यपाल। .

पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) और सादिक हुसैन कुरैशी · पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) और सादिक हुसैन कुरैशी · और देखें »

गुलाम मुस्तफा खार

ग़ुलाम मुस्तफ़ा खार, एक पाकिस्तानी राजनेता और नवंबर १९७३ से मार्च १९७४ तक पंजाब के मुख्यमंत्री थे। तथा वे पंजाब के राज्यपाल भी रह चुके हैं .

गुलाम मुस्तफा खार और पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) · गुलाम मुस्तफा खार और पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) · और देखें »

इस्लामी जम्हूरी इत्तेहाद

इस्लामी लोकतांत्रिक गठबंधन का परचम इस्लामी जम्हूरी इत्तेहाद, (अर्थात, इस्लामी लोकतांत्रिक गठबंधन) पाकिस्तान की एक पूर्व राजनीतिक गठबंधन था जो सैन्य तानाशाह जिया उल हक की मृत्यु के बाद 1988 में होने वाले आम चुनाव में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पुत्री बेनज़ीर भुट्टो की पाकिस्तान वापसी से मजबूत बनाया था और सार्वजनिक रूप से उनकी सराहना दिखाया था ताकि पीपुल्स पार्टी चुनाव में जीत हासिल कर लेगी, उसी "खतरे" का मुकाबला करने के लिए दक्षिणपंथी सभी दलों ने गठबंधन करके पीपुल्स पार्टी का रास्ता रोकने की कोशिश की। .

इस्लामी जम्हूरी इत्तेहाद और पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) · इस्लामी जम्हूरी इत्तेहाद और पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) और पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) के बीच तुलना

पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) 31 संबंध है और पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) 39 है। वे आम 8 में है, समानता सूचकांक 11.43% है = 8 / (31 + 39)।

संदर्भ

यह लेख पंजाब के मुख्यमंत्री (पाकिस्तान) और पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »