लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नोबेल पुरस्कार और २००९

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नोबेल पुरस्कार और २००९ के बीच अंतर

नोबेल पुरस्कार vs. २००९

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष १९०१ में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल ३५५ आविष्कार किए जिनमें १८६७ में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर १८९६ में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना २९ जून १९०० को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार १९०१ में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। अल्फ्रेड नोबेल . २००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नोबेल पुरस्कार और २००९ के बीच समानता

नोबेल पुरस्कार और २००९ आम में 13 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): चार्ल्स के काव, एलिजाबेथ ब्लैकबर्न, बराक ओबामा, राइबोसोम, संयुक्त राज्य, हर्ता म्यूलर, जैक शॉस्तक, जॉर्ज ई स्मिथ, विलार्ड स्टर्लिंग बॉयल, वेंकटरामन रामकृष्णन, ओलिवर विलियमसन, इज़राइल, कैरोल ग्रीडर

चार्ल्स के काव

प्रोफेसर चार्ल्स कुएन काव (जन्म: 4 नवम्बर 1933) में दूरसंचार के क्षेत्र में फाइबर ऑप्टिक्स के प्रयोग के प्रणेता हैं। काव, को व्यापक रूप से, दूरसंचार के क्षेत्र मे प्रकाशीय तंतु के प्रयोग" का पिता माना जाता है, उन्हें 2009 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार उनके असाधारण कार्य 'प्रकाश का प्रकाशीय तंतु के द्वारा प्रकाशीय संचार हेतु संचरण' के लिए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। .

चार्ल्स के काव और नोबेल पुरस्कार · चार्ल्स के काव और २००९ · और देखें »

एलिजाबेथ ब्लैकबर्न

ऑस्ट्रेलियाई मूल की एलिजाबेथ ब्लैकबर्न नोबेल पुरस्कार प्राप्त जीव वैज्ञानिक हैं जिनको कोशिका विभाजन के दौरान गुणसूत्रों की प्रतिकृति तथा इस दौरान उसमें विकृति से होने वाले स्वत: बचाव की प्रक्रिया पर शोध के लिए यह प्राप्त हुआ। .

एलिजाबेथ ब्लैकबर्न और नोबेल पुरस्कार · एलिजाबेथ ब्लैकबर्न और २००९ · और देखें »

बराक ओबामा

बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama, जन्म: ४ अगस्त, १९६१) अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २० जनवरी, २००९ को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा २००८ में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे। ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। १९९७ से २००४ इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। १९९२ से २००४ तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् २००० में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी २००३ में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च २००४ में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर २००३ में सेनेट के लिये चुने गये। १०९वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। ११०वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। .

नोबेल पुरस्कार और बराक ओबामा · बराक ओबामा और २००९ · और देखें »

राइबोसोम

लयनकाय (13) तारककाय थेर्मस थर्मोफाइलस की एक ३०एस उपैकाई का परमाणु ढांचा। प्रोटीन-नीले में एवं एकल सूत्र आर.एन.ए नारंगी रंग में दिखाए गये हैं राइबोसोम सजीव कोशिका के कोशिका द्रव में स्थित बहुत ही सूक्ष्म कण हैं, जिनकी प्रोटीनों के संश्लेषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। ये आनुवांशिक पदार्थों (डीएनए या आरएनए) के संकेतों को प्रोटीन शृंखला में परिवर्तित करते हैं। ये एण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम के ऊपरी सतह पर पाये जाते हैं, इसके अलावा ये माइटोकाण्ड्रिया तथा क्लोरोप्लास्ट में भी पाये जाते हैं। राइबोसोम एक संदेशधारक राईबोस न्यूक्लिक अम्ल (एमआरएनए) के साथ जुड़े रहता है जिसमें किसी विशेष प्रोटीन के निर्माण के लिए आवश्यक अमीनो अम्ल को सही क्रमानुसार लगाने का संदेश रहता है। अमीनो अम्ल संदेशवाहक आरएनए अणुओं के साथ संलग्न रहते हैं। इस प्रकार राइबोसोम प्रोटीन के संश्लेषण में तो सहायता करता ही है लिपिड के उपापचयी क्रियाओं में भी सहायता करता है। राइबोसोम की खोज १९५० के दशक में रोमानिया के जीववैज्ञानिक जॉर्ज पेलेड ने की थी। उन्होंने इस खोज के लिए इलैक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का प्रयोग किया था जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राइबोसोम नाम १९५८ में वैज्ञानिक रिचर्ड बी.

नोबेल पुरस्कार और राइबोसोम · राइबोसोम और २००९ · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नोबेल पुरस्कार और संयुक्त राज्य · संयुक्त राज्य और २००९ · और देखें »

हर्ता म्यूलर

रोमानिया में १७ अगस्त १९५३ को जन्मीं हर्ता म्यूलर जर्मन उपन्यासकार, कवियित्री और निबंधकार हैं और वे साम्यवादी रोमानिया में निकोलाइ चाउसेस्कु के दमनकारी शासन के दौरान जीवन की कठोर परिस्थितियों का सजीव चित्रण करने के लिए जानी जाती हैं। ८ अक्टूबर २००९, को की गयी एक घोषणा के अनुसार वो वर्ष २००९ की साहित्य के नोबेल पुरस्कार की विजेता हैं। .

नोबेल पुरस्कार और हर्ता म्यूलर · हर्ता म्यूलर और २००९ · और देखें »

जैक शॉस्तक

जैक विलियम शॉस्तक (जन्म: ९ नवंबर, 1952) एक जीवविज्ञानी हैं और अनुवांशिकी के प्रोफेसर है। उन्हें संयुक्त रूप से चिकित्सा का साल २००९ का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी खोज कि 'कैसे टेलोमेरेज गुणसूत्रों की रक्षा करते हैं' कि लिए दिया गया है। .

जैक शॉस्तक और नोबेल पुरस्कार · जैक शॉस्तक और २००९ · और देखें »

जॉर्ज ई स्मिथ

जॉर्ज एल्वुड स्मिथ जॉर्ज एल्वुड स्मिथ (जन्म- 10 मई 1930) एक अमेरिकन वैज्ञानिक हैं। जो कि आवेश-युग्मित युक्ति (चार्ज कपल्ड डिवाइज़, या सीसीडी) के सह-आविष्कर्ता हैं। उन्हें 2009 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के एक चतुर्थांश से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें "एक छविकारी अर्धचालक परिपथ अर्थात् सीसीडी संवेदक के आविष्कार" के लिए दिया गया है। स्मिथ का जन्म व्हाइट प्लेन्स, न्यू यॉर्क में हुआ। उन्होंने सं.रा.

जॉर्ज ई स्मिथ और नोबेल पुरस्कार · जॉर्ज ई स्मिथ और २००९ · और देखें »

विलार्ड स्टर्लिंग बॉयल

विलार्ड स्टर्लिंग बॉयल (जन्म 19 अगस्त 1924) कनाडा के एक भौतिक विज्ञानी और चार्ज-कपल्ड डिवाइस (आवेश-युग्मित युक्ति) के सह आविष्कारक है। 6 अक्टूबर 2009 को श्री बॉयल को 2009 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार उनके अविष्कार "इमेजिंग अर्धचालक परिपथ -सीसीडी संवेदक" (imaging semiconductor circuit—the CCD sensor) के लिए संयुक्त रूप से प्रदान करने की घोषणा की गयी है। .

नोबेल पुरस्कार और विलार्ड स्टर्लिंग बॉयल · विलार्ड स्टर्लिंग बॉयल और २००९ · और देखें »

वेंकटरामन रामकृष्णन

वेंकटरामन "वेंकी" रामकृष्णन (வெங்கட்ராமன் ராமகிருஷ்ணன்) (जन्म: १९५२, तमिलनाडु) एक जीव वैज्ञानिक हैं। इनको २००९ के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह पुरस्कार कोशिका के अंदर प्रोटीन का निर्माण करने वाले राइबोसोम की कार्यप्रणाली व संरचना के उत्कृष्ट अध्ययन के लिए दिया गया है। इनकी इस उपलब्धि से कारगर प्रतिजैविकों को विकसित करने में मदद मिलेगी। इसराइली महिला वैज्ञानिक अदा योनोथ और अमरीका के थॉमस स्टीज़ को भी संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिए चुना गया। तीनों वैज्ञानिकों ने त्रि-आयामी चित्रों के ज़रिए दुनिया को समझाया कि किस तरह राइबोसोम अलग-अलग रसायनों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं, इसके लिए उन्होंने एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफ़ी का सहारा लिया जो राइबोसोम्ज़ की हज़ारों गुना बड़ी छवि सामने लाता है। वर्तमान में श्री वेंकटरामन् रामकृष्णन् ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से जुड़े हैं एवं विश्वविद्यालय की एमआरसी लेबोरेट्रीज़ ऑफ़ म्यलूकुलर बायोलोजी (पेशीय जीवविज्ञान की एमआरसी प्रयोगशाला) के स्ट्रकचरल स्टडीज़ (संरचनात्मक अध्ययन) विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक हैं। वेंकी के नाम से मशहूर वेंकटरामन सातवें भारतीय एवं तीसरे तमिल मूल के व्यक्ति हैं जिनको नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा तमिलनाडु के चिदंबरम में हुई .

नोबेल पुरस्कार और वेंकटरामन रामकृष्णन · वेंकटरामन रामकृष्णन और २००९ · और देखें »

ओलिवर विलियमसन

ओलिवर इटॉन विलियमसन, एक अमेरिकी अर्थशास्त्री और अर्थशास्त्र के क्षेत्र के एक नामी लेखक हैं, उन्हें अपने सौदों की लागत नामक सिद्धान्त से प्रसिद्धि प्राप्त हुई है। ओलिवर, सन २००९ के अर्थशास्त्र के क्षेत्र के नोबेल स्मृति पुरस्कार के इलिनॉर ऑस्ट्रॉम के साथ सह विजेता हैं। .

ओलिवर विलियमसन और नोबेल पुरस्कार · ओलिवर विलियमसन और २००९ · और देखें »

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

इज़राइल और नोबेल पुरस्कार · इज़राइल और २००९ · और देखें »

कैरोल ग्रीडर

कैरोल ग्रीडर (जन्म: 15 अप्रैल, 1961) जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय में एक आण्विक जीवविज्ञानी हैं। 1984 में उन्होने संयुक्त रूप से एंजाइम टेलोमिरेज की खोज उस समय की थी, जब वो कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले में एलिजाबेथ ब्लैकबर्न के मातहत काम कर रही थीं। ग्रीडर ने टेलोमेरेस (गुणसूत्रों का छोर), की संरचना पर अनुसंधान का बीड़ा उठाया है। उन्हें 2009 का शरीर विज्ञान या चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से ब्लैकबर्न और जैक शॉस्तक के साथ प्रदान किया गया है। .

कैरोल ग्रीडर और नोबेल पुरस्कार · कैरोल ग्रीडर और २००९ · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नोबेल पुरस्कार और २००९ के बीच तुलना

नोबेल पुरस्कार 28 संबंध है और २००९ 219 है। वे आम 13 में है, समानता सूचकांक 5.26% है = 13 / (28 + 219)।

संदर्भ

यह लेख नोबेल पुरस्कार और २००९ के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »