लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेस्ले और स्विट्ज़रलैण्ड

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नेस्ले और स्विट्ज़रलैण्ड के बीच अंतर

नेस्ले vs. स्विट्ज़रलैण्ड

नेस्ले या Nestlé S.A. एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो डिब्बाबंद खाद्य उत्पादों का उत्पादन करती है। कम्पनी का मुख्यालय स्विटज़रलैंड के वेवे शहर मे स्थित है। कम्पनी का सालाना कारोबार लगभग ८७ अरब स्विस फ्रेंक का है। कम्पनी SWX स्विस एक्सचेंज में सूचीबद्ध है। सन १९०५ मे कम्पनी की स्थापना, एंग्लो-स्विस मिल्क कम्पनी जो एक दुग्ध-उत्पाद कम्पनी थी और फरीन लैक्टी हेनरी नेस्ले कम्पनी जो शिशु आहार बनाती थी, के विलय का परिणाम थी। दोने विश्वयुद्धों ने इसके व्यापार को प्रभावित किया जहां पहले विश्व युद्ध के दौरान इसके द्वारा प्रसंस्कृत शुष्क दूध की बिक्री बढ़ गयी वहीं दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इसका लाभ ७०% तक गिर गया। इसकी तत्क्षण कॉफी नेस्कॅफे की बिक्री को अमेरिकी सेना के प्रयोग ने काफी बढा़ दिया। युद्धों के बाद नेस्ले ने अपना आधार बढा़या और कई प्रसिद्ध ब्रांडों का अधिग्रहण किया, अब इसके ब्रांडों मे मैगी और नेस्कॅफे जैसे विश्वप्रसिद्ध ब्रांड हैं। यह विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रसंस्करण कम्पनी है, इसके बाद क्राफ्ट फूड दूसरे स्थान पर है। . स्विट्जरलैंड (जर्मन: (die) Schweiz (डी) श्वाइत्स, फ़्रांसिसी: (la) Suisse (ला) सुईस, लातिनी: Helvetia हेल्वेतिया) मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है: रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई बॉलीवुड फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि। यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं। .

नेस्ले और स्विट्ज़रलैण्ड के बीच समानता

नेस्ले और स्विट्ज़रलैण्ड आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नेस्ले और स्विट्ज़रलैण्ड के बीच तुलना

नेस्ले 13 संबंध है और स्विट्ज़रलैण्ड 25 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (13 + 25)।

संदर्भ

यह लेख नेस्ले और स्विट्ज़रलैण्ड के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »