लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेपाल की अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नेपाल की अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद के बीच अंतर

नेपाल की अर्थव्यवस्था vs. सकल घरेलू उत्पाद

नेपाल का आर्थिक विकास एक जटिल विषय है जो शासनों के लगातार बदलते रहने से अत्यधिक प्रभावित हुआ है। यहाँ का शासन राजतन्त्र से लेकर वर्तमान वामपंथी सरकार तह विस्तृत है। नेपाली समाज २०वीं शताब्दी के मध्य तक एक कृषि-प्रधान समाज था। १९५१ में यह एक नयी व्यवस्था में कद्म रखा। उस समय विद्यालय, अस्पताल, सड़कें, संचार के साधन, बिजली, उद्योग आदि का नितान्त अभाव था। उसके बाद नेपाल ने सतत विकास किया है। नेपाल ने अपनी अर्थव्य्वस्था को आर्थिक उदारता के रास्ते पर चला दिया है। इस देश में बार-बार सरकारों का बदलना तथा भ्रष्टाचार दो मुख्य कारण हैं जो तीव्र आर्थिक विकास में बाधक हैं। . सकल घरेलू उत्पाद (GDP) या जीडीपी या सकल घरेलू आय (GDI), एक अर्थव्यवस्था के आर्थिक प्रदर्शन का एक बुनियादी माप है, यह एक वर्ष में एक राष्ट्र की सीमा के भीतर सभी अंतिम माल और सेवाओ का बाजार मूल्य है। GDP (सकल घरेलू उत्पाद) को तीन प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है, जिनमें से सभी अवधारणात्मक रूप से समान हैं। पहला, यह एक निश्चित समय अवधि में (आम तौर पर 365 दिन का एक वर्ष) एक देश के भीतर उत्पादित सभी अंतिम माल और सेवाओ के लिए किये गए कुल व्यय के बराबर है। दूसरा, यह एक देश के भीतर एक अवधि में सभी उद्योगों के द्वारा उत्पादन की प्रत्येक अवस्था (मध्यवर्ती चरण) पर कुल वर्धित मूल्य और उत्पादों पर सब्सिडी रहित कर के योग के बराबर है। तीसरा, यह एक अवधि में देश में उत्पादन के द्वारा उत्पन्न आय के योग के बराबर है- अर्थात कर्मचारियों की क्षतिपूर्ति की राशि, उत्पादन पर कर औरसब्सिडी रहित आयात और सकल परिचालन अधिशेष (या लाभ) GDP (सकल घरेलू उत्पाद) के मापन और मात्र निर्धारण का सबसे आम तरीका है खर्च या व्यय विधि (expenditure method): "सकल" का अर्थ है सकल घरेलू उत्पाद में से पूंजी शेयर के मूल्यह्रास को घटाया नहीं गया है। यदि शुद्ध निवेश (जो सकल निवेश माइनस मूल्यह्रास है) को उपर्युक्त समीकरण में सकल निवेश के स्थान पर लगाया जाए, तो शुद्ध घरेलू उत्पाद का सूत्र प्राप्त होता है। इस समीकरण में उपभोग और निवेश अंतिम माल और सेवाओ पर किये जाने वाले व्यय हैं। समीकरण का निर्यात - आयात वाला भाग (जो अक्सर शुद्ध निर्यात कहलाता है), घरेलू रूप से उत्पन्न नहीं होने वाले व्यय के भाग को घटाकर (आयात) और इसे फिर से घरेलू क्षेत्र में जोड़ कर (निर्यात) समायोजित करता है। अर्थशास्त्री (कीनेज के बाद से) सामान्य उपभोग के पद को दो भागों में बाँटना पसंद करते हैं; निजी उपभोग और सार्वजनिक क्षेत्र का (या सरकारी) खर्च.

नेपाल की अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद के बीच समानता

नेपाल की अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नेपाल की अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद के बीच तुलना

नेपाल की अर्थव्यवस्था 7 संबंध है और सकल घरेलू उत्पाद 47 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (7 + 47)।

संदर्भ

यह लेख नेपाल की अर्थव्यवस्था और सकल घरेलू उत्पाद के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »