लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेपाल का एकीकरण और पृथ्वी नारायण शाह

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नेपाल का एकीकरण और पृथ्वी नारायण शाह के बीच अंतर

नेपाल का एकीकरण vs. पृथ्वी नारायण शाह

शाह राजवंश के पहले नेपाल केवल काठमाण्डू उपत्यका तक ही सीमित था और अनेक छोटे-छोटे राज्यों में बंटा हुआ था। पृथ्वी नारायण शाह ने १८वीं शताब्दी के मध्य में घाटी के इन राज्यों को पहले आपस में मिलाया और उसके बाद अपने राज्य को गोरखा राज्य से नेपाल ले गये। तत्पश्चात नेपाल की ध्वजा के नीचे उन्होने पुनःएकीकरण का अभियान चलाया। उनकी विजयों के फलस्वरूप, नेपाल पुनः विस्तारित हो गया और आधुनिक नेपाल का स्वरूप बना। . पृथ्वी नारायण शाह गोरखा दरबार पृथ्वी नारायण शाह (1722 - 1775) नेपाल के राजा थे जिन्होने काठमाण्डू उपत्यका के छोटे से गोरखा राज्य का विस्तार किया। मल्ल राजवंश के अन्दर कई भागों में बिखरे नेपाल को उन्होने एकत्रित किया और मल्ल राजवंश का शासन समाप्त हुआ। पृथ्वी नारायण शाह को आधुनिक नेपाल का जनक माना जाता है। उन्होने ही नेपाल के एकीकरण अभियान की शुरूआत की थी। .

नेपाल का एकीकरण और पृथ्वी नारायण शाह के बीच समानता

नेपाल का एकीकरण और पृथ्वी नारायण शाह आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): नेपाल, नेपाल का इतिहास, विशाल नेपाल, काठमांडू उपत्यका

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नेपाल और नेपाल का एकीकरण · नेपाल और पृथ्वी नारायण शाह · और देखें »

नेपाल का इतिहास

नेपाल का इतिहास भारतीय साम्राज्यों से प्रभावित हुआ पर यह दक्षिण एशिया का एकमात्र देश था जो ब्रिटिश उपनिवेशवाद से बचा रहा। हँलांकि अंग्रेजों से हुई लड़ाई (1814-16) और उसके परिणामस्वरूप हुई संधि में तत्कालीन नेपाली साम्राज्य के अर्धाधिक भूभाग ब्रिटिश इंडिया के तहत आ गए और आज भी ये भारतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के अंश हैं। .

नेपाल का इतिहास और नेपाल का एकीकरण · नेपाल का इतिहास और पृथ्वी नारायण शाह · और देखें »

विशाल नेपाल

नेपाल का विशालतम स्वरूप विशाल नेपाल का मतलब है, नेपाल का वह भौगोलिक स्वरुप जो सबसे अधिक विस्तृत था। आज के नेपाल का भौगोलिक स्वरुप इतिहास के असमान सन्धि और उन सन्धियों पर कोई क्रियान्वयन न हो पाने का नतिजा है। इतिहास के उसी विशाल भौगोलिक स्वरुप को याद कर के नेपाली लोग प्राचीन नेपाल को विशाल नेपाल कहते हैं। .

नेपाल का एकीकरण और विशाल नेपाल · पृथ्वी नारायण शाह और विशाल नेपाल · और देखें »

काठमांडू उपत्यका

नगरकोट के समीप काठमाण्डू उपत्यका का दृष्य काठमांडू उपत्यका (नेपाली: काठमाडौं उपत्यका, नेपाल भाषा: स्वनिगः / नेपाः गाः), नेपाल में स्थित उपत्यका है जो एशिया के प्राचीन सभ्यताओं के सन्धिबिन्दु पर स्थित है। इसके अन्तर्गत १३० से भी अधिक महत्वपूर्ण स्मारक एवं हिन्दू और बौद्ध तीर्थस्थान हैं। इस उपत्यका में यूनेस्को द्वारा घोषित सात विश्व विरासत स्थल भी हैं। श्रेणी:नेपाल श्रेणी:काठमांडू श्रेणी:नेपाल में विश्व धरोहर स्थल.

काठमांडू उपत्यका और नेपाल का एकीकरण · काठमांडू उपत्यका और पृथ्वी नारायण शाह · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नेपाल का एकीकरण और पृथ्वी नारायण शाह के बीच तुलना

नेपाल का एकीकरण 7 संबंध है और पृथ्वी नारायण शाह 21 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 14.29% है = 4 / (7 + 21)।

संदर्भ

यह लेख नेपाल का एकीकरण और पृथ्वी नारायण शाह के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »