लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेपाल और पुष्पकमल दाहाल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नेपाल और पुष्पकमल दाहाल के बीच अंतर

नेपाल vs. पुष्पकमल दाहाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। . पुष्पकमल दाहाल (जन्म:११ दिसम्बर १९५४), जिन्हें नेपाली राजनीति में प्रचंड नाम से संबोधित किया जाता है, व नेपाल के प्रधानमंत्री हैं। 3 अगस्त 2016 को वे दूसरी बार इस पद पर आसीन हुए। वे नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) तथा इसी पार्टी के सशस्त्र अंग जनमुक्ति सेना के भी शीर्ष नेता हैं। उन्हें नेपाल की राजनीति में १३ फ़रवरी १९९६ से नेपाली जनयुद्ध शुरु करने के लिए जाना जाता है जिसमें लगभग १३,००० नेपाली नागरिकों की हत्या होने का अनुमान लगाया जाता है। प्रचंड द्वारा मार्क्सवाद, लेनिनवाद एवं माओवाद के मिले जुले स्वरूप को नेपाल की परिस्थितियों मे व्याख्यित करने को नेपाल में प्रचंडवाद के नाम से पुकारा जाने लगा है। .

नेपाल और पुष्पकमल दाहाल के बीच समानता

नेपाल और पुष्पकमल दाहाल आम में 7 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): त्रिभुवन विश्वविद्यालय, नेपाल के प्रधानमन्त्री, बिद्या देवी भंडारी, रामबरन यादव, लोकतंत्र, खड्ग प्रसाद शर्मा ओली, गिरिजा प्रसाद कोइराला

त्रिभुवन विश्वविद्यालय

त्रिभुवन विश्वविद्यालय त्रिभुवन विश्विविद्यालय नेपाल का सबसे बड़ा और सव्राधिक पुराना राष्ट्रीय विश्वविद्यालय है। इसका केन्द्रीय कार्यालय कृतीपुर काठमाण्डू में है। इस समय इस विश्वविद्यालय में १५०,०० विद्यार्थी अध्यनरत हैं। कृषि तथा पशु अध्ययन संस्थान, वनबिज्ञान, इन्जीनीयरिङ, विज्ञान तथा प्रविधि, चिकित्शाशास्त्र, समाजविज्ञान, मानवशास्त्र, ब्यवस्थापन, शिक्षा शास्त्र, कानून तथा मानविकी में यह विश्वविद्यालय शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस विश्वविद्यालयके ६० आंगिक तथा ४१६ सम्वन्धन प्राप्त कैम्पस सारे नेपाल में हैं। यह विश्वविद्यालय अभी भी नेपाल की उच्च शिक्षा में ७५ प्रतिशत से अधिक भाग वहन कर रहा है। साथ-साथ यह विश्वविद्यालय नेपाल के 'थिंकटेङक' के रूप में भी चिह्नित है। .

त्रिभुवन विश्वविद्यालय और नेपाल · त्रिभुवन विश्वविद्यालय और पुष्पकमल दाहाल · और देखें »

नेपाल के प्रधानमन्त्री

सबसे पहले नेपाल में प्रधानमन्त्री का पद सन् १७९९ में शुरु किया गया था। नेपाल के प्रधानमन्त्रियों की नामावली (प्रधानमन्त्री व मन्त्रीपरिषद के अध्यक्ष) .

नेपाल और नेपाल के प्रधानमन्त्री · नेपाल के प्रधानमन्त्री और पुष्पकमल दाहाल · और देखें »

बिद्या देवी भंडारी

विद्या देवी भंडारी (विद्यादेवी भण्डारी) नेपाल की दूसरी तथा देश के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति हैं।वे भूतपूर्व नेपाली राजनीतिज्ञ तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल की नेता रह चुकी हैं। इन्हें 549 में से 327 वोट प्राप्त कर कुल बहादुर गुरुंग को हराते हुए राष्ट्रपति चुना गया। ये नेपाल रक्षा मंत्रालय में पूर्व रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। .

नेपाल और बिद्या देवी भंडारी · पुष्पकमल दाहाल और बिद्या देवी भंडारी · और देखें »

रामबरन यादव

डॉ॰ रामबरण यादव (जन्म: ४ फ़रवरी १९४८) नेपाल के एक राजनेता है जो जुलाई, २००८ को नेपाल के प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। इसके पूर्व वे १९९९ से २००१ तक स्वास्थ्य मंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के महासचिव थे। पेशे से डॉक्टर श्री यादव की उच्च-शिक्षा भारत में हुई है। यादव 1991-1994 की नेपाली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य के लिए राज्य मंत्री थे। 1999 के चुनावों में वे प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए। श्री यादव नेपाल के पहले राष्ट्रपति के रूप में 21 जुलाई 2008 को एक मतदान के दूसरे दौर में निर्वाचित हुए। उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में 23 जुलाई 2008 को शपथ ली। .

नेपाल और रामबरन यादव · पुष्पकमल दाहाल और रामबरन यादव · और देखें »

लोकतंत्र

लोकतंत्र (शाब्दिक अर्थ "लोगों का शासन", संस्कृत में लोक, "जनता" तथा तंत्र, "शासन") या प्रजातंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता अपना शासक खुद चुनती है। यह शब्द लोकतांत्रिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक राज्य दोनों के लिये प्रयुक्त होता है। यद्यपि लोकतंत्र शब्द का प्रयोग राजनीतिक सन्दर्भ में किया जाता है, किंतु लोकतंत्र का सिद्धांत दूसरे समूहों और संगठनों के लिये भी संगत है। मूलतः लोकतंत्र भिन्न भिन्न सिद्धांतों के मिश्रण से बनते हैं, पर मतदान को लोकतंत्र के अधिकांश प्रकारों का चरित्रगत लक्षण माना जाता है। .

नेपाल और लोकतंत्र · पुष्पकमल दाहाल और लोकतंत्र · और देखें »

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (जन्म:२२ फरवरी १९५२) नेपाल के ४१ वें प्रधान मंत्री हैं। ओली इस से पहले १२ अक्टूबर २०१५ से २४ जुलाई २०१६ तक इस पद पर रहे थे । ओली नेपाल में के० पी० ओली के नाम से प्रसिद्ध हैं। नेपाल के नए संविधान के अंतर्गत ओली पहले प्रधान मंत्री बने। ओली व्यंग्यात्मक उखान टुक्कामेंं प्रवीण हैं। ओलीटिक्स शब्दावली यिनके राजनैतिक दृढता एवम् राष्ट्रिय प्रतिज्ञाके खातिर चयन किया था। http://khabar.ndtv.com/news/world/after-defeating-koirala-kp-sharma-oli-elected-as-the-new-pm-of-nepal-1230824 .

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली और नेपाल · खड्ग प्रसाद शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल · और देखें »

गिरिजा प्रसाद कोइराला

गिरिजा प्रसाद कोइराला (२० फ़रवरी १९२५ – २० मार्च २०१० नेपाल के शीर्ष राजनेता एवं नेपाली कांग्रेस के पूर्वाध्यक्ष थे। वे चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। गिरिजा प्रसाद कोइराला का राजनीतिक सफर छह दशक से भी ज्यादा लंबा रहा। नेपाल को माओवादी संघर्ष से निजात दिलाने और उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ने में कोइराला ने अहम भूमिका निभाई। उनके करिश्मे की वजह से ही माओवादियों और सात राजनीतिक दलों के बीच 12 सूत्री समझौते का खाका तैयार करना संभव हो सका और नेपाल में हिंसा के लंबे दौर की समाप्ति हुई। इस समझौते से ही नेपाल में राजतंत्र समाप्त हुआ और देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई। .

गिरिजा प्रसाद कोइराला और नेपाल · गिरिजा प्रसाद कोइराला और पुष्पकमल दाहाल · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नेपाल और पुष्पकमल दाहाल के बीच तुलना

नेपाल 170 संबंध है और पुष्पकमल दाहाल 18 है। वे आम 7 में है, समानता सूचकांक 3.72% है = 7 / (170 + 18)।

संदर्भ

यह लेख नेपाल और पुष्पकमल दाहाल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »