लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेपाल और नेपाल के नगरपालिकायें

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नेपाल और नेपाल के नगरपालिकायें के बीच अंतर

नेपाल vs. नेपाल के नगरपालिकायें

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। . नेपाल में जिले नगरपालिकाओं और ग्रामपालिकाओं में बंटे हुए हैं। शहर या नगर ही नेपाल में नगरपालिका होते हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदंड प्राप्त कर चुके होते हैं। इन मानदंडों में एक निश्चित जनसंख्या, आधारिक संरचना और राजस्व शामिल होते हैं। वर्तमान में नेपाल में २६३ नगरपालिकायें हैं, जिनमें से २०१४ तक सिर्फ ५८ नगरपालिकायें थीं। मई २०१४ में ७२ नए नगरपालिकायें स्थापित किये गयें। दिसम्बर २०१४ में ६१ नए नगरपालिकायें स्थापित किये गयें। सितंबर २०१५ में २६ और नए नगरपालिकायें स्थापित हुईं और ४६ और नए नगरपालिकायें मार्च २०१७ में स्थापित किये गए। नेपाल में ३ प्रकार की नगरपालिकायें हैं; महानगरपालिकायें, उपमहानगरपालिकायें और नगरपालिकायें। मार्च २०१७ में, स्थानीय स्तर पुनर्रचना आयोग के रिपोर्ट के बाद देश को ४ महानगरपालिकाओं, १३ उपमहानगरपालिकाओं, २४६ नगरपालिकाओं और ४८१ ग्रामपालिकाओं में बांटा गया। १ जून २०१७ को २ उपमहानगरपालिका बिराटनगर और बीरगंज को महानगर में स्थान्तरित किया गया, इस तरह ६ महानगरपालिका और ११ उपमहानगरपालिका हो गए। क्षेत्रफल की दृष्टि से पोखरा लेखनाथ सब से बड़ा महानगरपालिका है, जिसका क्षेत्रफल ४६४.२८ किमी² और ललितपुर सब से छोटा महानगरपालिका है जिसका क्षेत्रफल ३६.१२ किमी² है। घोराही सब से बड़ा उप-महानगरपालिका है, जिसका क्षेत्रफल ५२२.२१ किमी² है, जिसकी जनसंख्या १५६,१५४ है। यह नेपाल के नगरों की सूची है। जो नाम यहाँ लिखे गये हैं वे आधिकारिक (ऑफिशियल) नाम हैं; किन्तु कुछ शहरों के पूर्व नाम अब भी बहुत लोकप्रिय हैं। .

नेपाल और नेपाल के नगरपालिकायें के बीच समानता

नेपाल और नेपाल के नगरपालिकायें आम में 13 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): धरान, नेपालगञ्ज, नेपाली रुपया, पाटन, पोखरा, बुटवल, बीरगंज, भक्तपुर, ललितपुर, हेटौडा, जनकपुर, विराटनगर, काठमाण्डु

धरान

धरान नेपाल के कोशी जिले का एक प्रमुख नगर है। पूर्वी नेपाल के पाहड़ और तराइ के बिच स्थित यह नगर शिक्षा तथा स्वास्थ्य का प्रमुख केन्द्र है। यहाँ के वि पि कोइराला श्वास्थ बिज्ञान प्रतिस्ठान, पुर्वान्चल इन्जीनियरीङ क्याम्पस, खाध्य प्रविधी क्याम्पस, महेन्द्र क्याम्पस जैसे बहुत से उच्च शिक्षा संस्थान के साथ साथ बहुत से अस्पताल भि याँहा पे है यह सहर नेपाल के प्रमुख महेन्द्र राजमार्ग से बिस कीलोमीटर उत्तर कि दुरी पे है। धनकुटा व पाहडी क्षेत्र जाने वाले प्रमुख राजमार्ग इसी सहर से होकर जाता है। श्रेणी:नेपाल के शहर श्रेणी:कोशी प्रान्त.

धरान और नेपाल · धरान और नेपाल के नगरपालिकायें · और देखें »

नेपालगञ्ज

नेपालगंज मध्यपस्चीमाञ्चल नेपाल का नेपाल-भारत व्यापार का प्रमुख नाका है। यह वीरेन्द्रनगर से १२० कि॰मी॰ की दूरी पर तथा कोहल पुर से ३० कि॰मी॰ के दूरी पर स्थित है। यह नगर भेरी अंचल के बांके जिले में पड़ता है। .

नेपाल और नेपालगञ्ज · नेपाल के नगरपालिकायें और नेपालगञ्ज · और देखें »

नेपाली रुपया

रुपया (रूपैयाँ) नेपाल का आधिकारिक मुद्रा है। वर्तमान मुद्रा का कोड है ISO 4217 NPR और इसका सामान्यत: चिन्ह रू है। नेपाली रुपया 100 पैसों में बँटे हुए हैं। नेपाल राष्ट्र बैंक द्वारा इस मुद्रा के निर्गमन पर नियंत्रण रहता है। कई अन्य राष्ट्रों के मुद्रा भी रुपया कहलाते हैं। नेपाली मुद्रा का भारतीय रुपया के साथ स्थिर विनिमय है। .

नेपाल और नेपाली रुपया · नेपाल के नगरपालिकायें और नेपाली रुपया · और देखें »

पाटन

पाटन का प्राचीन शाही महल एवं मन्दिर पाटन (नेपाल भाषा:यल) नेपाल का प्रमुख शहर है। इसे ललितपुर भी कहा जाता है। ललितपुर जिला मे अवस्थित यह शहर काठमाडौं घाटी के तीन शहरो मे से सबसे पुराना तथा रमणीय माना जाता है। पाटन अपनी सांस्कृतिक सम्पदा के लिए प्रसिद्ध है। पाटन को नेपाल (नेवारी) भाषा में 'यल' नाम से जाना जाता है। राजा यलम्बर के नाम से यह नाम आया हुआ विश्वास किया जाता है। .

नेपाल और पाटन · नेपाल के नगरपालिकायें और पाटन · और देखें »

पोखरा

पोखरा घाट स्तिथ बहुत ही सुंधर नेपाल में एक जगह है। पोखरा नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र मैं अवस्थित एक नगर है। यह नगर गण्डकी अंचल का कास्की जिला के पोखरा घाटी मैं स्थित है। यह नेपाल का दूसरा बडा शहर है। पोखरा नेपाल के पश्चिमांचल विकास क्षेत्र, गण्डकी अंचल और कास्की जिला का सदरमुकाम है। .

नेपाल और पोखरा · नेपाल के नगरपालिकायें और पोखरा · और देखें »

बुटवल

बुटवल, दक्षिण-पश्चिम नेपाल के पहाड़ी व तराई क्षेत्र के बीच का प्रमुख शहर है। भारत की तरफ से सड़क मार्ग से नेपाल जाने के लिये इसी कस्बे से होकर प्रवेश करना पड़ता है। अत: इसे नेपाल के एक प्रवेशद्वार जैसा मान सकते हैं। यह शहर तिनाउ नदी के किनारे स्थित है। बुटवल, लुम्बिनी अंचल का मुकाम होने के के अलावा इस क्षेत्र का सबसे बड़ा वाणिज्य केन्द्र भी है। अंग्रजों के साथ नेपाल की लड़ाई में जीत का प्रतीक जितगढ़ी किला इस शहर के ऊपर की चोटी पर स्थित है। बुटवल, नेपाल के रूपनदेही जिले में आता है। यहाँ से भैरहवा २२ किमी तथा काठमाण्डू लगभग २५० किमी दूर है। बुटवल का दृष्य .

नेपाल और बुटवल · नेपाल के नगरपालिकायें और बुटवल · और देखें »

बीरगंज

बीरगंज नेपाल का एक दक्षिणी सीमावर्ती शहर है जिसकी सीमा बिहार में पूर्वी चंपारण के रक्सौल शहर से लगती है। नेपाल में सड़क मार्ग से प्रवेश करने का यह एक प्रमुख रास्ता है। अगर आप पटना याकोलकाता की ओर से आ रहे हों तो यह सबसे सुगम मार्ग है। बीरगंज नेपाल भारत व्यापार का प्रमुख नाका है यह प्रदेश नम्बर २ नारायणी अंचल के पर्सा जिले मे पडता है। .

नेपाल और बीरगंज · नेपाल के नगरपालिकायें और बीरगंज · और देखें »

भक्तपुर

भक्तपुर में सूर्योदय के पूर्व का दृष्य भक्तपुर नेपाल का एक प्राचीन नगर एवं पर्यटनस्थल है। यह काठमाण्डू घाटी के पूर्वी कोने पर काठमाण्डू से १३ किमी की दूरी पर स्थित है। इसे 'भादगाँउ' भी काहा जाता है। यह नेपाल के प्रमुख शहरों में गिना जाता है। भक्तपुर जिले में अवस्थित यह शहर काठमाडौं घाटी के तीन शहरों मे से सबसे संरक्षित सांस्कृतिक नगर माना जाता है। घाटी के अन्य शहरों की तरह यह नगर भी अपनी सांस्कृतिक सम्पदा के लिए प्रसिद्ध है। काठमाण्डौ शहर से पुर्व मे पडाहुवा शहर है यहाँकी जनसंख्या करिब ७५०००० है, भक्तपुरर शहर एक एतिहासीक शहरहै बिश्वसंपदा सुचीमे सुचिकृत भक्तपुर दरवार इसी शहरमा पडता है दुसरा विश्वसंपदा सुचिकृत चाँगनारायण मन्दीर भि इस सहर के बहुत हि करीव है। नेपालके कुछ सरकारी केन्द्रीय कार्यलय, ब्यापार गृह तथा आवास क्षेत्र रहाहुवा इस शहर मे प्रसिद्ध न्यातपोला मन्दीर, नवदुर्गा मन्दीर, कमलविनायक एवं सुर्य विनायक मन्दीर आदी भिहै। पोखरा विश्वविधालय की ख्वप इन्जीनियरीङ क्याम्पस के साथ भक्तपुर क्यामस, नवदुर्गा क्याम्पस, विरेन्द्र सैनीक माहाविधालय, नेपाली सैनीक स्टाफ कलेज व बहुत से क्यामपस तथा बिधालय इस शहरमे है। उसीतरह केन्द्रीय स्तरका भक्तपुर अस्पताल, भक्तपुर क्यान्सर अस्पताल के साथ प्राइभेट व सरकारी, सामुदायीक तथा निजी अस्पताल यांहा पे है, अन्य कइ उत्पादन कारखानाके साथ भक्तपुर औधोगीक क्षेत्र भि यही शहरमा पडता है। भक्तपुरका सिटी टेलीफोन कोडभि काठमाण्डौ जैसेही ०१ है। श्रेणी:नेपाल के शहर.

नेपाल और भक्तपुर · नेपाल के नगरपालिकायें और भक्तपुर · और देखें »

ललितपुर

ललितपुर उत्तर प्रदेश राज्य प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध एक शहर है। यह ललितपुर जिला का मुख्यालय है। यह उत्तर में झांसी, दक्षिण में सागर, पूर्व में मघ्‍यप्रदेश के टिकमगढ़, छतरपुर एवं शिवपुरी तथा पश्‍िचम गुना से सटा हुआ है। बेतवा, धसन और जमनी यहां की प्रमुख नदियां है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में देवगढ़, नीलकंठेश्‍ववर त्रिमूर्ति, रंछोरजी, माताटीला बांध और महावीर स्वामी अभ्यारण विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इस जिले की स्थापना सत्रहवीं शताब्दी में बुंदेल राजपूत द्वारा की गई थी। 1891 से 1974 ई. तक ललितपुर जिला झांसी जिले का ही एक हिस्सा था। .

नेपाल और ललितपुर · नेपाल के नगरपालिकायें और ललितपुर · और देखें »

हेटौडा

चितवन उपत्यका के पुर्वीकिनार मे अवस्थीत हेटौडा नेपालका एक प्रमुख औध्योगीक सहर है हेटौडा रापती नदी के किनारे मे बैठा हुवा है, ए सहर देसके दो राजमार्ग महेन्द्र राजमार्ग व त्रिभुवन राजमार्ग के केन्द्र मे बैठा हुवा है। हेटौडा मकवानपुर जिला का सदरमुकाम होनेके साथ साथ मध्यमान्चल बिकासक्षेत्रका प्रस्तावीत मुकाम भि है। एतिहासीक चिसापनी गढी व मकवानपुर गढी यांहा से करीव है ए सहर भरतपुर, नेपाल से ७५ कि.

नेपाल और हेटौडा · नेपाल के नगरपालिकायें और हेटौडा · और देखें »

जनकपुर

जनकपुर नेपाल का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है ये नगर प्राचीन काल में मिथिला की राजधानी माना जाता है। यहाँ पर प्रसिद्ध राजा जनक थे। जो सीता माता के पिता थे। यह शहर भगवान राम की ससुराल के रूप में विख्यात है। यथा: जनकपुरादक्षिणान्शे सप्तकोश-व्यतिक्रमें। महाग्रामे गहश्च जनकस्य वै।। जनकपुर की ख्याति कैसे बढ़ी और उसे राजा जनक की राजधानी लोग कैसे समझने लगे, इसके संवन्ध में एक अनुश्रुति प्रचलित है। कहा जाता है कि पवित्र जनक वंश का कराल जनक के समय में नैतिक अद्य:पतन हो गया। कौटिल्य ने प्रसंगवश अपनेअर्थशास्त्र में लिखा है कि कराल जनक ने कामान्ध होकर ब्राह्मण कन्या का अभिगमन किया। इसी कारण वह वनधु-बंधवों के साथ मारा गया। अश्वघोष ने भी अपने ग्रंथ बुद्ध चरित्र में इसकी पुष्टि की है। कराल जनक के बढ़ के पश्चात जनक वंश में जो लोग बच गए, वे निकटवारती तराई के जंगलों में जा छुपे। जहां वे लोग छिपे थे, वह स्थान जनक के वंशजों के रहने के कारण जनकपुर कहलाने लगा। .

जनकपुर और नेपाल · जनकपुर और नेपाल के नगरपालिकायें · और देखें »

विराटनगर

राजस्थान के ऐतिहासिक कस्बे के लिये देखे, विराटनगर (राजस्थान) ---- बिराटनगर नेपाल के प्रदेश संख्या १ में एक महानगरपालिका है। और प्रदेश संख्या १ की अंतरिम राजधानी भी है। 2011 के जनगणना के हिसाब से यह शहर नेपाल का पांचवा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। जनसंख्या घनत्व में यह काठमांडू के बाद दुसरे नंबर पर आता है। बिराटनगर नेपाल की औद्योगिक राजधानी भी है जिसकी क्षेत्रफल 40.108 मील² (103.88 किमी²) है। इसकी भौगोलिक अवस्थिति 26°28'60"उत्तर 87°16'60"पूर्वी देशांतर पर है। यह शहर प्रदेश संख्या १ के दक्षिणी क्षेत्र (तराई) में मोरंग जिला में स्थित है। यह नेपाल की राष्ट्रीय राजधानी से 399 किमी पर पूर्व में तराई में पड़ता है और भारतीय अंतराष्ट्रीय सिमा से 6 किमी उत्तर में पड़ता है। 22 मई 2017 को इस शहर को महानगर का दर्जा मिला। इस शहर को महानगर की श्रेणी में लाने के लिए इस मे में टंकीसिनुवारी और जहदा-3 को जोड़ा गया, जिससे इसकी जनसंख्या बढ़ कर 240,000 हो गई। इस से पहले शहर की जनसंख्या 214,000 था। .

नेपाल और विराटनगर · नेपाल के नगरपालिकायें और विराटनगर · और देखें »

काठमाण्डु

काठमांडू (नेपालभाषा:येँ देय्, प्राचीन नेपालभाषा:ञे देय्, संस्कृत:कान्तिपुर नगर, नेपाली:काठमाडौँ), नेपाल की राजधानी है। यह नगर, समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं, और 50.8 वर्ग किमी में फैला हुआ हैं। काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा शहर है, जहां पर्यटक का सबसे ज्यादा आगमन होता हैं। चार ओर से पहाड़ियों से घिरा काठमांडू उपत्यका के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित यह नगर, यूनेस्को की विश्‍व धरोहरों में शामिल हैं। यहाँ की रंगीन संस्कृति और परंपराओं के अलावा विशिष्ट शैली में बने शानदार घर सैलानियों को आकर्षिक करते हैं। यहाँ के विश्वप्रसिद्ध मंदिर, पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। साथ ही यहां के प्राचीन बाजारों की रौनक भी देखते ही बनती है। .

काठमाण्डु और नेपाल · काठमाण्डु और नेपाल के नगरपालिकायें · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नेपाल और नेपाल के नगरपालिकायें के बीच तुलना

नेपाल 170 संबंध है और नेपाल के नगरपालिकायें 65 है। वे आम 13 में है, समानता सूचकांक 5.53% है = 13 / (170 + 65)।

संदर्भ

यह लेख नेपाल और नेपाल के नगरपालिकायें के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »