लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेपाल और नेपाल अधिराज्य

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नेपाल और नेपाल अधिराज्य के बीच अंतर

नेपाल vs. नेपाल अधिराज्य

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। . नेपाल राज्य (नेपाल अधिराज्य), जिसे गोरखा राज्य (गोरखा अधिराज्य) के नाम से भी जाना जाता है, 1768 में स्थापित एक राज्य था जिसे एकीकरण कर बनाया गया था, जिसे स्थापित करने वाले थे पृथ्वीनारायण शाह, जो गोरखा राज्य के राजा थें। यह राज्य 240 वर्षों तक अस्तित्व में रहा जब तक कि 2008 में नेपाली राजशाही की समाप्ति हो गई। इस दौरान नेपाल का शासन शाह वंश के हाथ में रहा। .

नेपाल और नेपाल अधिराज्य के बीच समानता

नेपाल और नेपाल अधिराज्य आम में 9 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): नेपाल के प्रधानमन्त्री, नेपाली भाषा, नेपाली रुपया, पृथ्वी नारायण शाह, राणा वंश, शाह वंश, हिन्दू, गिरिजा प्रसाद कोइराला, काठमाण्डु

नेपाल के प्रधानमन्त्री

सबसे पहले नेपाल में प्रधानमन्त्री का पद सन् १७९९ में शुरु किया गया था। नेपाल के प्रधानमन्त्रियों की नामावली (प्रधानमन्त्री व मन्त्रीपरिषद के अध्यक्ष) .

नेपाल और नेपाल के प्रधानमन्त्री · नेपाल अधिराज्य और नेपाल के प्रधानमन्त्री · और देखें »

नेपाली भाषा

नेपाली भाषा के क्षेत्र नेपाली भाषा या खस कुरा नेपाल की राष्ट्रभाषा था। यह भाषा नेपाल की लगभग ४४% लोगों की मातृभाषा भी है। यह भाषा नेपाल के अतिरिक्त भारत के सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों (आसाम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय) तथा उत्तराखण्ड के अनेक भारतीय लोगों की मातृभाषा है। भूटान, तिब्बत और म्यानमार के भी अनेक लोग यह भाषा बोलते हैं। .

नेपाल और नेपाली भाषा · नेपाल अधिराज्य और नेपाली भाषा · और देखें »

नेपाली रुपया

रुपया (रूपैयाँ) नेपाल का आधिकारिक मुद्रा है। वर्तमान मुद्रा का कोड है ISO 4217 NPR और इसका सामान्यत: चिन्ह रू है। नेपाली रुपया 100 पैसों में बँटे हुए हैं। नेपाल राष्ट्र बैंक द्वारा इस मुद्रा के निर्गमन पर नियंत्रण रहता है। कई अन्य राष्ट्रों के मुद्रा भी रुपया कहलाते हैं। नेपाली मुद्रा का भारतीय रुपया के साथ स्थिर विनिमय है। .

नेपाल और नेपाली रुपया · नेपाल अधिराज्य और नेपाली रुपया · और देखें »

पृथ्वी नारायण शाह

पृथ्वी नारायण शाह गोरखा दरबार पृथ्वी नारायण शाह (1722 - 1775) नेपाल के राजा थे जिन्होने काठमाण्डू उपत्यका के छोटे से गोरखा राज्य का विस्तार किया। मल्ल राजवंश के अन्दर कई भागों में बिखरे नेपाल को उन्होने एकत्रित किया और मल्ल राजवंश का शासन समाप्त हुआ। पृथ्वी नारायण शाह को आधुनिक नेपाल का जनक माना जाता है। उन्होने ही नेपाल के एकीकरण अभियान की शुरूआत की थी। .

नेपाल और पृथ्वी नारायण शाह · नेपाल अधिराज्य और पृथ्वी नारायण शाह · और देखें »

राणा वंश

राणा वंश नेपाल का एक क्षत्रिय शासक वंश है। सन् १८४६ से १९५१ तक नेपाल अधिराज्य में शाह वंश ने नाम मात्र के शासक बनाकर निरंकुश शासन जमाया था। सन् १९५१ सालके क्रान्तिसे राणा शासनका अन्त्य हो गया और फिरसे राजा त्रिभुवन शक्तिशाली बनगए। इस वंश को काजी बालनरसिंह कुँवर के पुत्र जंगबहादुर राणा ने स्थापित किया था। थापा वंशके माथवरसिंह थापाकी हत्या करने के पश्चात कोत पर्व और भण्डरखाल पर्व दोनो हत्याकांड के बाद कुँवर परिवार का उदय हुआ था। बाद में उन्होनें कुँवर से राणा नाम लिखना सुरु किया था। .

नेपाल और राणा वंश · नेपाल अधिराज्य और राणा वंश · और देखें »

शाह वंश

शाह वंश नेपालके अन्तिम शासक वंश है जिन्होंने सन् १७६८ से २००८ तक नेपाल अधिराज्यका शासन किया। नेपालके पहले शाहवंशी राजा पृथ्वीनारायण शाह है। इस वंशके उत्पत्तिमें बोहोत सारे कहानी है। शाहवंशके दाबी अनुरूप चन्द्रवंशी राजपुत ऋषिराज राणाजीके वंशज है। ऋषिराज राणाजीने भट्टारक उपाधि लिइ थी और वो चित्तोढगढके महाराज थे। Daniel Wright, History of Nepāl, Cambridge University Press, 1877, Nepal.

नेपाल और शाह वंश · नेपाल अधिराज्य और शाह वंश · और देखें »

हिन्दू

शब्द हिन्दू किसी भी ऐसे व्यक्ति का उल्लेख करता है जो खुद को सांस्कृतिक रूप से, मानव-जाति के अनुसार या नृवंशतया (एक विशिष्ट संस्कृति का अनुकरण करने वाले एक ही प्रजाति के लोग), या धार्मिक रूप से हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ मानते हैं।Jeffery D. Long (2007), A Vision for Hinduism, IB Tauris,, pages 35-37 यह शब्द ऐतिहासिक रूप से दक्षिण एशिया में स्वदेशी या स्थानीय लोगों के लिए एक भौगोलिक, सांस्कृतिक, और बाद में धार्मिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त किया गया है। हिन्दू शब्द का ऐतिहासिक अर्थ समय के साथ विकसित हुआ है। प्रथम सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व में सिंधु की भूमि के लिए फारसी और ग्रीक संदर्भों के साथ, मध्ययुगीन युग के ग्रंथों के माध्यम से, हिंदू शब्द सिंधु (इंडस) नदी के चारों ओर या उसके पार भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाले लोगों के लिए भौगोलिक रूप में, मानव-जाति के अनुसार (नृवंशतया), या सांस्कृतिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त होने लगा था।John Stratton Hawley and Vasudha Narayanan (2006), The Life of Hinduism, University of California Press,, pages 10-11 16 वीं शताब्दी तक, इस शब्द ने उपमहाद्वीप के उन निवासियों का उल्लेख करना शुरू कर दिया, जो कि तुर्किक या मुस्लिम नहीं थे। .

नेपाल और हिन्दू · नेपाल अधिराज्य और हिन्दू · और देखें »

गिरिजा प्रसाद कोइराला

गिरिजा प्रसाद कोइराला (२० फ़रवरी १९२५ – २० मार्च २०१० नेपाल के शीर्ष राजनेता एवं नेपाली कांग्रेस के पूर्वाध्यक्ष थे। वे चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। गिरिजा प्रसाद कोइराला का राजनीतिक सफर छह दशक से भी ज्यादा लंबा रहा। नेपाल को माओवादी संघर्ष से निजात दिलाने और उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ने में कोइराला ने अहम भूमिका निभाई। उनके करिश्मे की वजह से ही माओवादियों और सात राजनीतिक दलों के बीच 12 सूत्री समझौते का खाका तैयार करना संभव हो सका और नेपाल में हिंसा के लंबे दौर की समाप्ति हुई। इस समझौते से ही नेपाल में राजतंत्र समाप्त हुआ और देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई। .

गिरिजा प्रसाद कोइराला और नेपाल · गिरिजा प्रसाद कोइराला और नेपाल अधिराज्य · और देखें »

काठमाण्डु

काठमांडू (नेपालभाषा:येँ देय्, प्राचीन नेपालभाषा:ञे देय्, संस्कृत:कान्तिपुर नगर, नेपाली:काठमाडौँ), नेपाल की राजधानी है। यह नगर, समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं, और 50.8 वर्ग किमी में फैला हुआ हैं। काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा शहर है, जहां पर्यटक का सबसे ज्यादा आगमन होता हैं। चार ओर से पहाड़ियों से घिरा काठमांडू उपत्यका के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित यह नगर, यूनेस्को की विश्‍व धरोहरों में शामिल हैं। यहाँ की रंगीन संस्कृति और परंपराओं के अलावा विशिष्ट शैली में बने शानदार घर सैलानियों को आकर्षिक करते हैं। यहाँ के विश्वप्रसिद्ध मंदिर, पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। साथ ही यहां के प्राचीन बाजारों की रौनक भी देखते ही बनती है। .

काठमाण्डु और नेपाल · काठमाण्डु और नेपाल अधिराज्य · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नेपाल और नेपाल अधिराज्य के बीच तुलना

नेपाल 170 संबंध है और नेपाल अधिराज्य 14 है। वे आम 9 में है, समानता सूचकांक 4.89% है = 9 / (170 + 14)।

संदर्भ

यह लेख नेपाल और नेपाल अधिराज्य के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »