लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेग्रोस ओरिएन्ताल और सिबुआनो भाषा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नेग्रोस ओरिएन्ताल और सिबुआनो भाषा के बीच अंतर

नेग्रोस ओरिएन्ताल vs. सिबुआनो भाषा

नेग्रोस ओरिएन्ताल (Negros Oriental) या पूर्वी नेग्रोस (Eastern Negros) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह नेग्रोस द्वीप के पूर्वोत्तरी अर्ध-भाग में स्थित है, और समीप का आपो द्वीप भी इसी प्रान्त में सम्मिलित है। पश्चिमोत्तर में नेग्रोस ओक्सीदेन्ताल प्रान्त स्थित है। पूर्व में तान्योन जलसन्धि के पार सिबु द्वीप और सिकिहोर स्थित है, जबकी दक्षिण में सुलु सागर के पार मिन्दनाओ द्वीप के ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप पर स्थित ज़म्बोआंगा देल नोर्ते प्रान्त है। . सिबुआनो (Cebuano), जिसके अधिकतर वक्ता इसे बिसाया (Bisaya) कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे २००७ में लगभग २.१ करोड़ लोग बोलते थे और, तगालोग भाषा के बाद यह देश की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। सिबुआनो का नाम सिबु द्वीप पर पड़ा है और माना जाता है कि भाषा वहीं से फैली थी। वर्तमान काल में यह मध्य विसाया, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र, पूर्वी विसाया के पश्चिमी भाग और मिन्दनाओ के अधिकतर भागों में बोली जाती है। विसाया भाषाओं में यही सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली है, जिसके कारण इसका एक अन्य नाम ही "बिसाया" पड़ गया है।http://www.gutenberg.ph/previews/wolff/WCED-complete.pdf .

नेग्रोस ओरिएन्ताल और सिबुआनो भाषा के बीच समानता

नेग्रोस ओरिएन्ताल और सिबुआनो भाषा आम में 6 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): तगालोग भाषा, दक्षिण पूर्व एशिया, नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़), फ़िलीपीन्स, मिन्दनाओ, सिबु

तगालोग भाषा

तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। .

तगालोग भाषा और नेग्रोस ओरिएन्ताल · तगालोग भाषा और सिबुआनो भाषा · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

दक्षिण पूर्व एशिया और नेग्रोस ओरिएन्ताल · दक्षिण पूर्व एशिया और सिबुआनो भाषा · और देखें »

नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़)

नेग्रोस (Negros), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र १८ (Region XVIII) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक द्वीप और प्रशासनिक क्षेत्र है। यह देश का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, हालांकि इसके प्रशासनिक क्षेत्र में आसपास के अन्य छोटे द्वीप व टापु भी शामिल हैं। .

नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़) और नेग्रोस ओरिएन्ताल · नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़) और सिबुआनो भाषा · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नेग्रोस ओरिएन्ताल और फ़िलीपीन्स · फ़िलीपीन्स और सिबुआनो भाषा · और देखें »

मिन्दनाओ

मिन्दनाओ (Mindanao) या मिन्दानाओ दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का दक्षिणतम और दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "मिन्दनाओ" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। .

नेग्रोस ओरिएन्ताल और मिन्दनाओ · मिन्दनाओ और सिबुआनो भाषा · और देखें »

सिबु

सिबु (Cebu), जिसे कभी-कभी विदेशियों द्वारा सेबु भी उच्चारित करा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के मध्य विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप व प्रान्त है। प्रशासनिक रूप से प्रान्त में सिबु के मुख्य द्वीप के अलावा आसपास के अन्य छोटे द्वीप व टापु भी सम्मिलित हैं। इसकी राजधानी सिबु सिटी फ़िलिपीन्ज़ का सबसे पुराना शहर है और कभी उस देश की राष्ट्रीय राजधानी भी थी। सिबु फ़िलिपीन्ज़ के सबसे विकसित प्रान्तों में से एक है। .

नेग्रोस ओरिएन्ताल और सिबु · सिबु और सिबुआनो भाषा · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नेग्रोस ओरिएन्ताल और सिबुआनो भाषा के बीच तुलना

नेग्रोस ओरिएन्ताल 15 संबंध है और सिबुआनो भाषा 17 है। वे आम 6 में है, समानता सूचकांक 18.75% है = 6 / (15 + 17)।

संदर्भ

यह लेख नेग्रोस ओरिएन्ताल और सिबुआनो भाषा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »