लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निम्नस्खलन और भूरासायनिक चक्र

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

निम्नस्खलन और भूरासायनिक चक्र के बीच अंतर

निम्नस्खलन vs. भूरासायनिक चक्र

भूविज्ञान में निम्नस्खलन या सबडक्शन (subduction) उस प्रक्रिया को कहते हैं जिसमें दो भौगोलिक तख़्तों की संमिलन सीमा पर एक तख़्ता दूसरे के नीचे फिसलकर दबने लगता है, यानि कि उसका दूसरे तख़्ते के नीचे स्खलन होने लगता है। निम्नस्खलन क्षेत्र (सबडक्शन ज़ोन, subduction zone) पृथ्वी के वे इलाक़े होते हैं जहाँ यह निम्नस्खलन चल रहा हो। अक्सर इन निम्नस्खलन क्षेत्रों में ज्वालामुखी, पर्वतमालाएँ, या (यदि यह समुद्री क्षेत्र में हो) महासागरीय गर्त (खाईयाँ या ट्रेन्च) बन जाते हैं। निम्नस्खलन की प्रक्रिया की गति चंद सेन्टीमीटर प्रति वर्ष ही होती है। एक तख़्ता दूसरे तख़्ते के नीचे दो से आठ सेमी प्रति वर्ष के औसत दर से खिसकता है। भारतीय उपमहाद्वीप में भारतीय प्लेट के यूरेशियाई प्लेट की संमिलन सीमा पर भारतीय प्लेट के निम्नस्खलन से ही हिमालय व तिब्बत के पठार की उच्चभूमि का निर्माण हुआ है। . भूविज्ञानों के अन्तर्गत, धरती के तल पर तथा भूगर्भ में स्थित रासायनिक तत्त्व परिवर्तन का जो मार्ग अपनाते हैं उसे भूरासायनिक चक्र (geochemical cycle) कहते हैं। इसमें सभी भूवैज्ञानिक (जिओलोजिकल) तथा रासायनिक कारक सम्मिलित किये जाते हैं। गर्म तथा दाबित रासायनिक तत्त्वों (जैसे सिलिकन, अलुमिनियम तथा अल्कली धातुएं) का निम्नस्खलन (subduction) एवं ज्वालामुख (volcanism) द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना (माइग्रेशन) ही भूरासायनिक चक्र है। श्रेणी:भूरसायन.

निम्नस्खलन और भूरासायनिक चक्र के बीच समानता

निम्नस्खलन और भूरासायनिक चक्र आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): भूविज्ञान

भूविज्ञान

पृथ्वी के भूवैज्ञनिक क्षेत्र पृथ्वी से सम्बंधित ज्ञान ही भूविज्ञान कहलाता है।भूविज्ञान या भौमिकी (Geology) वह विज्ञान है जिसमें ठोस पृथ्वी का निर्माण करने वाली शैलों तथा उन प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है जिनसे शैलों, भूपर्पटी और स्थलरूपों का विकास होता है। इसके अंतर्गत पृथ्वी संबंधी अनेकानेक विषय आ जाते हैं जैसे, खनिज शास्त्र, तलछट विज्ञान, भूमापन और खनन इंजीनियरी इत्यादि। इसके अध्ययन बिषयों में से एक मुख्य प्रकरण उन क्रियाओं की विवेचना है जो चिरंतन काल से भूगर्भ में होती चली आ रही हैं एवं जिनके फलस्वरूप भूपृष्ठ का रूप निरंतर परिवर्तित होता रहता है, यद्यपि उसकी गति साधारणतया बहुत ही मंद होती है। अन्य प्रकरणों में पृथ्वी की आयु, भूगर्भ, ज्वालामुखी क्रिया, भूसंचलन, भूकंप और पर्वतनिर्माण, महादेशीय विस्थापन, भौमिकीय काल में जलवायु परिवर्तन तथा हिम युग विशेष उल्लेखनीय हैं। भूविज्ञान में पृथ्वी की उत्पत्ति, उसकी संरचना तथा उसके संघटन एवं शैलों द्वारा व्यक्त उसके इतिहास की विवेचना की जाती है। यह विज्ञान उन प्रक्रमों पर भी प्रकाश डालता है जिनसे शैलों में परिवर्तन आते रहते हैं। इसमें अभिनव जीवों के साथ प्रागैतिहासिक जीवों का संबंध तथा उनकी उत्पत्ति और उनके विकास का अध्ययन भी सम्मिलित है। इसके अंतर्गत पृथ्वी के संघटक पदार्थों, उन पर क्रियाशील शक्तियों तथा उनसे उत्पन्न संरचनाओं, भूपटल की शैलों के वितरण, पृथ्वी के इतिहास (भूवैज्ञानिक कालों) आदि के अध्ययन को सम्मिलित किया जाता है। .

निम्नस्खलन और भूविज्ञान · भूरासायनिक चक्र और भूविज्ञान · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

निम्नस्खलन और भूरासायनिक चक्र के बीच तुलना

निम्नस्खलन 13 संबंध है और भूरासायनिक चक्र 4 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 5.88% है = 1 / (13 + 4)।

संदर्भ

यह लेख निम्नस्खलन और भूरासायनिक चक्र के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »