लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६

सूची नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६

19:00 code _ ADI श्रेणी:भारतीय रेल की गाड़ियां.

15 संबंधों: चंद्रपुर, तेनाली, नडियाद, नंदूरबार, नेल्लौर, बड़ोदरा, भुसावल, मणीनगर, सूरत, विजयवाड़ा, व्यारा, खम्मम, आनन्द, अहमदाबाद, अकोला

चंद्रपुर

चंद्रपुर भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक शहर है। श्रेणी:महाराष्ट्र श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर.

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और चंद्रपुर · और देखें »

तेनाली

तेनाली भारत के आंध्र प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश के नगर.

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और तेनाली · और देखें »

नडियाद

नडियाद (गुजराती:નડીયાદ) गुजरात के खेड़ा जिले का मुख्य शहर है। यहां का संतराम मंदीर के समाजसेवी कार्य सारे चरोतर में प्रशंसापात्र है। नडीयाद के आसपास चिकोरी का खेत उत्पाद होता है वह कोफ़ी के बदलें लोग वापरते हैं। .

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और नडियाद · और देखें »

नंदूरबार

नंदूरबार महाराष्ट्र का एक शहर है। यह नंदुरबार जिला मुख्यालय भी है। यह आदिवासी पावड़ा नृत्‍य के लिए प्रसिद्ध है। इस जिले को धूले जिले से पृथक कर 1 जुलाई 1998 में गठित किया गया था। 5055 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला नंदुरबार, नवापुर, अक्कलकुवा, तलोदा और शहादा ताल्लुकों में बंटा हुआ है। यहां का तोरणमल हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। साथ ही तोरणमल सिटी टेंपल, प्रकाश, दत्तात्रेय मंदिर, हिडिंबा का जंगल, मछिन्द्रनाथ गुफा, पुष्पदंतेश्वर मंदिर, चीनी मिल, वालहेरी तलोडा, सतपुड़ा की पहाड़ियां और अक्का रानी यहां के अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग नियमित रूप से आते रहते हैं। .

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और नंदूरबार · और देखें »

नेल्लौर

पन्‍नार नदी के किनारे बसा आंध्र प्रदेश का खूबसूरत शहर है नैल्‍लोर। यह नेल्लौर जिला का मुख्यालय है। नैल्‍लोर और उसके आसपास के क्षेत्र में धान की खेती बहुतायत में होती है। इसी कारण इस स्‍थान का नाम नैल्‍लोर (नेल्‍लु-धान, उस-नगर) पड़ा। नैल्‍लोर को विक्रमसिम्‍हपुरी के नाम से भी जाना जाता था। सांस्‍कृति दृष्टि से नैल्‍लोर आंध्र प्रदेश के अन्‍य शहरों से अलग माना जाता है क्‍योंकि यहीं पर महान तेलगु कवि तिखना सोमवाजी का जन्‍म हुआ था जिन्‍होंने आगे चलकर महाभारत का तेलूगु में अनुवाद किया था। .

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और नेल्लौर · और देखें »

बड़ोदरा

बड़ोदरा गुजरात राज्य का तीसरा सबसे अधिक जनसन्ख्या वाला शहर है। यह एक शहर है जहा का महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय अपने सुंदर स्थापत्य के लिए जाना जाता है। वड़ोदरा गुजरात का एक महत्त्वपूर्ण नगर है। वड़ोदरा शहर, वडोदरा ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय, पूर्वी-मध्य गुजरात राज्य, पश्चिम भारत, अहमदाबाद के दक्षिण-पूर्व में विश्वामित्र नदी के तट पर स्थित है। वडोदरा को बड़ौदा भी कहते हैं। इसका सबसे पुराना उल्लेख 812 ई. के अधिकारदान या राजपत्र में है, जिसमें इसे वादपद्रक बताया गया है। यह अंकोत्तका शहर से संबद्ध बस्ती थी। इस क्षेत्र को जैनियों से छीनने वाले दोर राजपूत राजा चंदन के नाम पर शायद इसे चंदनवाटी के नाम से भी जाना जाता था। समय-समय पर इस शहर के नए नामकरण होते रहे, जैसे वारावती, वातपत्रक, बड़ौदा और 1971 में वडोदरा। .

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और बड़ोदरा · और देखें »

भुसावल

भुसावल भारत के महाराष्ट्र प्रांत का एक प्रमुख नगर है। भुसावल शहर जलगांव ज़िला, उत्तरी महाराष्ट्र राज्य, पश्चिमी भारत में है। यह सतपुड़ा पर्वतश्रेणी और दक्कन पठार की अजंता पहाड़ियों के मध्य ताप्ती नदी के तट पर स्थित है। मुंबई (भूतपूर्व बंबई)-कोलकाता (भूतपूर्व कलकत्ता) और मुंबई-दिल्ली मार्गों पर स्थित यह शहर एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है। एक विशाल रेल-इंजन कार्यशाला वाला भुसावल मूलत: एक रेलवे नगर है। .

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और भुसावल · और देखें »

मणीनगर

मणीनगर दक्षिण अहमदाबाद का एक उपनगर है। अंग्रेजो के जमाने में यहाँ युगांडा से आए लोग रहते थे। लेकिन आज यह अहमदाबाद के सबसे विकसित इलाकों में से एक है। मणीनगर में प्रसिद्ध कांकरीया झील भी है। मणीनगर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का निर्वाचन स्थल भी है। ंमनिनगर अहमदाआबद का उप रेल स्तेसन है। श्रेणी:अहमदाबाद.

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और मणीनगर · और देखें »

सूरत

सूरत गुजरात प्रान्त का एक प्रमुख शहर है। यह शहर सूरत जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। तापी नदी सूरत शहर के मध्य से होकर गुजरती है। सूरत मुख्यत: कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग और पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इस शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और सूरत · और देखें »

विजयवाड़ा

विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश के पूर्व-मध्य में कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। दो हज़ार वर्ष पुराना यह शहर बैजवाड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम देवी कनकदुर्गा के नाम पर है, जिन्हें स्थानीय लोग विजया कहते हैं। यह क्षेत्र मंदिरों और गुफ़ाओं से भरा हुआ है। यहाँ भगवान मालेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि आदि शंकराचार्य इस मंदिर में आए थे और उन्होंने यहाँ श्रीचक्र स्थापित किया था। चीनी यात्री ह्वेन त्सांग भी विजयवाड़ा आया था। विजयवाड़ा के पास में एक पहाड़ी पर स्थित विक्टोरिया म्यूजियम में एक काले ग्रेनाइट पत्थर से बनी बुद्ध की विशालकाय मूर्ति है।पैगम्बर मुहम्मद के पवित्र अवशेष के रूप में इस स्थल की मुसलमानों में लोगप्रियता है। यहाँ पाँचवी सदी की भोगलराजपुरम की गुफ़ाओं में तीन गुफ़ा मंदिर हैं, जिसमें भगवान नटराज, विनायक और अन्य मूर्तियाँ हैं। अर्द्धनारीश्वर की यहाँ मिली मूर्ति दक्षिण भारत अपने तरह की इकलौती मूर्ति मानी जाती है। यहाँ की गुफ़ाओं में उंद्रावल्ली की प्रमुख गुफ़ा है, जो सातवीं सदी में बनाई गई थी। शयन करते विष्णु की एक शिला से निर्मित मूर्ति यहाँ की कला का श्रेष्ठ नमूना है। विजयवाड़ा के दक्षिण में 12 किलोमीटर दूर मंगलगिरि की पहाड़ी पर विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह का विख्यात मंदिर है। विजयवाड़ा से 45 किलोमीटर दूर गंडीवाड़ा में जैन और बौद्धों के अनेक पवित्र अवशेष मिले हैं। बौद्ध स्तूपों के अवशेषों वाली 99 छोटी समाधियाँ यहाँ का एक अन्य विशिष्ट स्थल है। इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है। विजयवाड़ा का प्रकशम बैराज .

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और विजयवाड़ा · और देखें »

व्यारा

व्यारा गुजरात प्रान्त का एक शहर है। ईस शहरमें नवरचित तापी जिला का मुख्यालय है। श्रेणी:गुजरात श्रेणी:गुजरात के शहर.

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और व्यारा · और देखें »

खम्मम

इसका भूतपूर्व नाम खम्मन है। खम्मम शहर, तेलंगाना राज्य, दक्षिण-पूर्वी भारत में है। खम्मम मध्य रेलवे पर वारंगल के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित है। खम्मम शहर एक व्यापारिक और आर्थिक केंद्र है। आसपास के क्षेत्र में चावल, ज्वार, मक्का और दलहन उगाए जाते हैं। कोयला, रक्तमणि, लौह अयस्क और सिलखड़ी भी यहाँ मिलते हैं। खम्मम शहर की जनसंख्या (2001) 1,58,022 और ज़िला कुल 25,65,412। .

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और खम्मम · और देखें »

आनन्द

आनंद उस व्यापक मानसिक स्थितियों की व्याख्या करता है जिसका अनुभव मनुष्य और अन्य जंतु सकारात्मक, मनोरंजक और तलाश योग्य मानसिक स्थिति के रूप में करते हैं। इसमें विशिष्ट मानसिक स्थिति जैसे सुख, मनोरंजन, ख़ुशी, परमानंद और उल्लासोन्माद भी शामिल है। मनोविज्ञान में, आनंद सिद्धांत के तहत आनंद का वर्णन सकारात्मक पुर्नभरण क्रियाविधि के रूप में किया गया है जो जीव को भविष्य में ठीक वैसी स्थिति निर्माण करने के लिए उत्साहित करती है जिसे उसने अभी आनंदमय अनुभव किया। इस सिद्धांत के अनुसार, इस प्रकार जीव उन स्थितियों की पुनरावृत्ति नहीं करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं जिससे उन्हें भूतकाल में किसी प्रकार का संताप हुआ हो.

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और आनन्द · और देखें »

अहमदाबाद

अहमदाबाद (અમદાવાદ अमदावाद) गुजरात प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है। इक्क्यावन लाख की जनसंख्या वाला ये शहर, साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। १९७० में गांधीनगर में राजधानी स्थानांतरित होने से पहले अहमदाबाद ही गुजरात की राजधानी हुआ करता था। अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है। इस शहार की बुनियाद सन १४११ में डाली गयी थी। शहर का नाम सुलतान अहमद शाह पर पड़ा था। .

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और अहमदाबाद · और देखें »

अकोला

अकोला महाराष्ट्र राज्य के विदर्भ क्षेत्र का एक शहर है। अकोला शहर, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र राज्य, पश्चिमी भारत, मुरना नदी के किनारे स्थित है। अकोला ज़िले के कातेपुर्णा अभयारण्य में दुर्लभ चौसिंगा हिरन पाए जाते हैं। अकोला जिल्ला कपास के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है, इसीलिए इसे "कॉटन सिटी" कहा जाता है। .

नई!!: नवजीवन एक्स्प्रेस २६५६ और अकोला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नवजीवन एक्स्प्रेस 2656

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »