लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द्विखण्डन और समसूत्रण

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

द्विखण्डन और समसूत्रण के बीच अंतर

द्विखण्डन vs. समसूत्रण

अकेन्द्रिक (जैसे, जीवाणु) का द्विखण्डन जीवविज्ञान में किसी कोशिका का दो भागों में विभाजित होकर दो नयी कोशिकाओं का निर्माण करना द्विखण्डन (binary fission) कहलाता है। जीवाणु और आद्यजीवाणुओं (bacteria and archaebacteria) को अकेन्द्रिक (prokaryotes) कहते हैं। इनका द्विखंडन एक प्रकार का अलैंगिक प्रजनन तथा कोशिका विभाजन है। इसके अलावा कुछ सुकेन्द्रिक प्राणियों (eukaryotic organisms) के कुछ कोशिकांग भी द्विखण्डित ही होते हैं। द्विखण्डी विभाजन तर्कुओं (spindles) के निर्माण के बिना ही होता है। सबसे पहले एक DNA अणु प्रतिगुणित होता है। उसके बाद ये प्रतिगुणित डीएनए कोशिका-झिल्ली अलग-अलग भागों से संयुक्त हो जाते हैं। जब कोशिका विभक्त होने लगती है तो प्रतिगुणित गुणसूत्र (Chromosome) तथा मूल गुणसूत्र बंट जाते हैं। इस प्रकार के अलैंगिक प्रजनन का परिणाम यह होता है कि सभी कोशिकाएँ अनुवांशिकता की दृष्टि से समान होती हैं, अर्थात सबमें एक ही अनुवांशिक पदार्थ होता है। . tfri समसूत्री कोशिका विभाजन या समसूत्रण (Mitosis) साधारण कोशिका विभाजन है। इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है, प्रथम चरण में कोशिका के केन्द्रक का विभाजन होता है। इस प्रक्रिया को केन्द्रक-विभाजन (कैरियोकाइनेसिस) कहते हैं। विभाजन के द्वितीय चरण में कोशिका-द्रव्य का विभाजन होता है। इस प्रक्रिया को कोशिका-द्रव्य विभाजन कहते हैं। विभाजन के अन्त में मातृकोशिका, पुत्री-कोशिका में बदल जाती है। .

द्विखण्डन और समसूत्रण के बीच समानता

द्विखण्डन और समसूत्रण आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): कोशिका विभाजन, अर्धसूत्रण

कोशिका विभाजन

तीन तरह के कोशिका विभाजन: द्वि-खंडन (binary fission), समसूत्रण (mitosis) तथा अर्धसूत्रण (meiosis) समसूत्री कोशिका विभाजन का योजनात्मक चित्रण जिस जैविक प्रकिया (Biological Process) द्वारा एक कोशिका विभाजित होकर दो या दो से अधिक कोशिकाएँ उत्पन्न करती हैं उसे कोशिका विभाजन (Cell division) कहते हैं। कोशिका-विभाजन वस्तुतः कोशिका चक्र (cell cycle) का एक चरण है। विभाजित होने वाली कोशिका मातृकोशिका एवं विभाजन के फलस्वरूप बनने वाली कोशिकाएँ पुत्री कोशिका कहलाती हैं। कोशिका विभाजन द्वारा ही जीवों के शरीर की वृद्धि और विकास होता है। इस क्रिया के फलस्वरूप ही घाव भरते हैं। प्रजनन एवं क्रम विकास के लिए भी कोशिका-विभाजन की क्रिया आवश्यक है। लैंगिक प्रजनन करनेवाला प्रत्येक प्राणी अपना जीवन कोशिका अवस्था से ही आरंभ करता है। कोशिका अंडा होती है और इसके निरंतर विभाजन से बहुत सी कोशिकाएँ उत्पन्न हो जाती हैं। कोशिका विभाजन की क्रिया उस समय तक होती रहती है जब तक प्राणी भली भाँति विकसित नहीं हो जाता। कोशिका विभाजन की प्रक्रिया में कोशिका का जिनोम (genome) अपरिवर्तित रहता है। इसलिये विभाजन होने के पूर्व गुणसूत्रों (chromosomes) पर स्थित 'सूचना' प्रतिकृत (replicate) हो जानी चाहिये और तत्पश्चात इन जीनोमों को कोशिकाओं के बीच 'सफाई से' बांटना चाहिये। कोशिका विभाजन की प्रक्रिया कई प्रकार की होती है। प्रोकैरिओटिक कोशिकाओं का विभाजन यूकैरिओटिक कोशिकाओं से भिन्न होता है। .

कोशिका विभाजन और द्विखण्डन · कोशिका विभाजन और समसूत्रण · और देखें »

अर्धसूत्रण

अर्धसूत्रण का विहंगावलोकन (overview) अर्धसूत्रण (Meiosis) एक विशेष प्रकार का कोशिका विभाजन है जो यूकैरिओट प्राणियों (eukaryotes) में लैंगिग जनन के लिये आवश्यक है। अर्धसूत्रण द्वारा युग्मक (gametes or spores) कोशिकाएँ पैदा होतीं हैं। सभी जन्तुओं तथा भूमि पर उगने वाले पौधों सहित अधिकांश जीवधारियों में युग्मकों को अण्ड कोशिका तथा शुक्राणु कोशिका कहते हैं। यद्यपि अर्धसूत्री कोशिका विभाजन की प्रक्रिया और समसूत्री कोशिका विभाजन की प्रक्रिया में बहुत कुछ समानताएँ हैं, किन्तु अर्धसूत्री विभाजन, समसूत्री विभाजन से दो महत्वपूर्ण पक्षों में अलग है-.

अर्धसूत्रण और द्विखण्डन · अर्धसूत्रण और समसूत्रण · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

द्विखण्डन और समसूत्रण के बीच तुलना

द्विखण्डन 10 संबंध है और समसूत्रण 3 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 15.38% है = 2 / (10 + 3)।

संदर्भ

यह लेख द्विखण्डन और समसूत्रण के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »