लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द्राक्षाकृषि

सूची द्राक्षाकृषि

द्राक्षाकृषि (viticulture, विटिकल्चर) अंगूर से सम्बन्धित उद्यान विज्ञान की शाखा है। इसमें अंगूरों की बोआई, पोषण, देख-रेख और फल उत्पादन का अध्ययन करा जाता है। इसमें द्राक्षाक्षेत्र (अंगूरबाग़ान, विन्यर्ड) का प्रबन्धन भी शामिल है, जिसमें रोगों व नाशीजीवों का रोकथाम, उर्वरक (खाद आदि) का प्रयोग, सिंचाई, फलों का विकास, फल तोड़ने के समय का निर्धारण और सर्दियों में शाखों की कटाई सम्मिलित हैं। हाला (वाइन) के उत्पादन में यह विज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है। .

10 संबंधों: द्राक्षाक्षेत्र, नाशीजीव, रोग, सिंचाई, हाला, हालाशास्त्र, वाइटिस, अंगूर, उद्यान विज्ञान, उर्वरक

द्राक्षाक्षेत्र

द्राक्षाक्षेत्र (vineyard, विन्यर्ड) या अंगूरबाग़ान अंगूर फलने वाली लताओं का बाग़ान होता है। इन अंगूरों का प्रयोग हाला (वाइन) बनाने के लिए होता है, लेकिन कुछ मात्रा में खाने-वाले अंगूर, किशमिश और अंगूर रस का भी उत्पादन होता है। द्राक्षाक्षेत्रों में लताओं और अंगूरों की देखरेख और कृषि को द्राक्षाकृषि कहते हैं। .

नई!!: द्राक्षाकृषि और द्राक्षाक्षेत्र · और देखें »

नाशीजीव

फसल को नुकसान पहुँचाने वाला एक नाशीजीव नाशीजीव या पीडक (pest) उन वनस्पतियों या जन्तुओं को कहते हैं जो मानव या मानव-हित को नुकसान पहुँचाते हैं। .

नई!!: द्राक्षाकृषि और नाशीजीव · और देखें »

रोग

पहले मोटापा को 'बड़प्पन' का सूचक माना जाता था। आजकल प्राय: इसे रोग माना जाता है। रोग अर्थात अस्वस्थ होना। यह चिकित्साविज्ञान का मूलभूत संकल्पना है। प्रायः शरीर के पूर्णरूपेण कार्य करने में में किसी प्रकार की कमी होना 'रोग' कहलाता है। किन्तु रोग की परिभाषा करना उतना ही कठिन है जितना 'स्वास्थ्य' को परिभाषित करना। .

नई!!: द्राक्षाकृषि और रोग · और देखें »

सिंचाई

गेहूं की सिंचाई पंजाब में सिंचाईसिंचाई मिट्टी को कृत्रिम रूप से पानी देकर उसमे उपलब्ध जल की मात्रा में वृद्धि करने की क्रिया है और आमतौर पर इसका प्रयोग फसल उगाने के दौरान, शुष्क क्षेत्रों या पर्याप्त वर्षा ना होने की स्थिति में पौधों की जल आवश्यकता पूरी करने के लिए किया जाता है। कृषि के क्षेत्र में इसका प्रयोग इसके अतिरिक्त निम्न कारणें से भी किया जाता है: -.

नई!!: द्राक्षाकृषि और सिंचाई · और देखें »

हाला

हाला या द्राक्षिरा या वाइन (Wine) अंगूर के रस को किण्वित (फ़र्मेन्ट) करने से बनने वाला एक मादक पेय है। इसमें अंगूरों का किण्वन बिना किसी शर्करा, अम्ल, प्रकिण्व (एन्ज़ाइम), जल या अन्य किसी पोषक तत्व को डाले होता है। खमीर (यीस्ट) अंगूर रस में उपस्थित शर्करा को किण्वित कर के इथेनॉल व कार्बन डाईऑक्साइड में परिवर्तित कर देते हैं। अंगूर और खमीर की अलग-अलग नस्लों से अलग-अलग स्वाद, गंध व रंगों वाली हाला बनती है। हाला पर अंगूरों के उगाए जाने के स्थान, वर्षा, सूरज व अंगूरों को तोड़ने के समय का भी असर पड़ता है। अंगूरों के अलावा अन्य फलों की भी हाला बनाई जाती है हालांकि उसकी मात्रा व लोकप्रियता अंगूरों की हाला की तुलना में बहुत कम है। शहतूत, अनार, सेब, नाशपाती, आलू बुख़ारा, आलूबालू (चेरी) और अन्य फलों की हाला बनती है। हाला बनाने की प्रथा अति-प्राचीन है और कॉकस क्षेत्र में जॉर्जिया में ८,००० वर्ष पुराने हाला की सुराहियाँ मिली हैं। .

नई!!: द्राक्षाकृषि और हाला · और देखें »

हालाशास्त्र

हालाशास्त्र (oenology, ओएनोलोजी) हाला (वाइन) और इसके उत्पादन के अध्ययन को कहते हैं। यह द्राक्षाकृषि (विटिकल्चर) से भिन्न है जिसमें अंगूरों की कृषि का अध्ययन करा जाता है। यूरोप, उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व पूर्वी एशिया के कई संस्थानों में हालाशास्त्र का प्रशिक्षण दिया जाता है। .

नई!!: द्राक्षाकृषि और हालाशास्त्र · और देखें »

वाइटिस

वाइटिस (Vitis), जिसके सदस्यों को साधारण भाषा में अंगूरबेल (grapevine) कहा जाता है, सपुष्पक द्विबीजपत्री वनस्पतियों के वाइटेसिए कुल के अंतर्गत एक जीववैज्ञानिक वंश है। इस वंश में ७९ जीववैज्ञानिक जातियाँ आती हैं जो अधिकतर पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में उत्पन्न हुई हैं और लताओं के रूप में होती हैं। अंगूर इसका एक महत्वपूर्ण सदस्य है और उसके फल सीधे खाये जाते हैं और उसके रस को किण्वित (फ़रमेन्ट) कर के बड़े पैमाने पर हाला (वाइन) बनाई जाती है। अंगूरबेलों के पालन-पोषण और अंगूर-उत्पादन के अध्ययन को द्राक्षाकृषि (viticulture, विटिकल्चर) कहा जाता है। .

नई!!: द्राक्षाकृषि और वाइटिस · और देखें »

अंगूर

अंगूर अंगूर (संस्कृत: द्राक्षा) एक फल है। अंगूर एक बलवर्द्धक एवं सौन्दर्यवर्धक फल है। अंगूर फल माँ के दूध के समान पोषक है। फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना जाता है। यह निर्बल-सबल, स्वस्थ-अस्वस्थ आदि सभी के लिए समान उपयोगी होता है। ये अंगूर की बेलों पर बड़े-बड़े गुच्छों में उगता है। अंगूर सीधे खाया भी जा सकता है, या फिर उससे अंगूरी शराब भी बनायी जा सकती है, जिसे हाला (अंग्रेज़ी में "वाइन") कहते हैं, यह अंगूर के रस का ख़मीरीकरण करके बनायी जाती है। .

नई!!: द्राक्षाकृषि और अंगूर · और देखें »

उद्यान विज्ञान

फूल ही फूल उद्यान विज्ञान या औद्यानिकी (लैटिन, स्पेनिश, पुर्तगाली:Horticultura, जर्मन:Gartenbau, फ़्रेंच:l'horticulture, अंग्रेजी:Horticulture (हार्टिकल्चर)) में फल, सब्जी, पेड़ तथा फूल, सभी का उगाना सम्मिलित है। इन पादपों के उगाने की कला के अंतर्गत बहुत सी क्रियाएँ आ जाती हैं। .

नई!!: द्राक्षाकृषि और उद्यान विज्ञान · और देखें »

उर्वरक

खाद डालते हुए; खाद एक जैविक उर्वरक है। उर्वरक (Fertilizers) कृषि में उपज बढ़ाने के लिए प्रयुक्त रसायन हैं जो पेड-पौधों की वृद्धि में सहायता के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। पानी में शीघ्र घुलने वाले ये रसायन मिट्टी में या पत्तियों पर छिड़काव करके प्रयुक्त किये जाते हैं। पौधे मिट्टी से जड़ों द्वारा एवं ऊपरी छिड़काव करने पर पत्तियों द्वारा उर्वरकों को अवशोषित कर लेते हैं। उर्वरक, पौधों के लिये आवश्यक तत्वों की तत्काल पूर्ति के साधन हैं लेकिन इनके प्रयोग के कुछ दुष्परिणाम भी हैं। ये लंबे समय तक मिट्टी में बने नहीं रहते हैं। सिंचाई के बाद जल के साथ ये रसायन जमीन के नीचे भौम जलस्तर तक पहुँचकर उसे दूषित करते हैं। मिट्टी में उपस्थित जीवाणुओं और सुक्ष्मजीवों के लिए भी ये घातक साबित होते हैं। इसलिए उर्वरक के विकल्प के रूप में जैविक खाद का प्रयोग तेजी से लोकप्रीय हो रहा है। भारत में रासायनिक खाद का सर्वाधिक प्रयोग पंजाब में होता है। .

नई!!: द्राक्षाकृषि और उर्वरक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »