लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दीवाना मस्ताना

सूची दीवाना मस्ताना

दीवाना मस्ताना 1997 की की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म में अनिल कपूर, गोविन्दा और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। जॉनी लीवर, अनुपम खेर, रीमा लागू, शक्ति कपूर, सईद जाफ़री और कादर ख़ान ने सहायक भूमिका निभाई है। जबकि सलमान खान एक विशेष उपस्थिति में दिखे हैं। फिल्म रिलीज होने पर एक सफलता थी। इस फिल्म को दो सुपरस्टार सलमान खान और जूही चावला के एक साथ दिखने के लिये भी जाना जाता है। ऐसा सिर्फ एकमात्र हुआ कि वो किसी एक फ़िल्म में एक साथ दिखाई दिये। फिल्म आवरगी (1990) के बाद अनिल कपूर और गोविंदा की एक साथ पहली फिल्म थी। 2007 में सलाम-ए-इश्क में सभी चार कलाकार उपस्थित हुए। .

32 संबंधों: डेविड धवन, न्यूज़ 18, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार, भारत, रवीना टंडन, रीमा लागू, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, शक्ति कपूर, सतीश कौशिक, सलमान ख़ान, सलाम-ए-इश्क़ (2007 फ़िल्म), सईद जाफ़री, सोनू निगम, हास्य प्रेमकहानी फ़िल्में, हिन्दी, हिमानी शिवपुरी, जूही चावला, जॉनी लीवर, विनोद राठोड़, गुड्डी मारुति, गोविन्दा, आनंद बख्शी, आवारगी (1990 फ़िल्म), कादर ख़ान, कविता कृष्णमूर्ति, अनिल कपूर, अनुपम खेर, अलका याज्ञिक, अवतार गिल, उदित नारायण, उपासना सिंह, १९९७

डेविड धवन

डेविड धवन हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और डेविड धवन · और देखें »

न्यूज़ 18

न्यूज़ 18(पहले आईबीएन 7) एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। '2006-2009 तक मूल रूप से इसे "चैनल 7" के नाम से जाना जाता था। इसका स्वामित्व टीवी 18 के पास है। फ़रवरी 2015 में, आईबीएन-7, टीजीआई के सर्वेक्षण के अनुसार शीर्ष तीन हिन्दी समाचार टीवी चैनलों में से एक था। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और न्यूज़ 18 · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार .

नई!!: दीवाना मस्ताना और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और भारत · और देखें »

रवीना टंडन

रवीना टंडन (जन्म: 26 अक्टूबर, 1974) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और रवीना टंडन · और देखें »

रीमा लागू

रीमा लागू (21 जून 1958 – 18 मई 2017) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थीं। इन्हें हिन्दी और मराठी सिनेमा में सहायक और माँ के कई किरदार निभाने के कारण जाना जाता है। यह लगभग चार दशक से मराठी मंच पर कार्य कर रही थीं। इन्होंने मराठी धारावाहिक "तुजा मजा जामेना" में मुख्य किरदार निभाया था, इसके अलावा हिन्दी धारावाहिक "श्रीमान श्रीमती" और "तू तू मैं मैं" में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। इन्हें कई हिन्दी फिल्मों में माँ के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है, जिसमें मैंने प्यार किया, आशिक़ी, साजन, हम आपके हैं कौन, रंगीला, वास्तव, कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो और हम साथ साथ हैं आदि है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और रीमा लागू · और देखें »

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल एक लोकप्रिय भारतीय संगीतकार की जोड़ी है, लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर (१९३७-१९९८) और प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा (जन्म १९४०) से मिलकर बनी थी। उन्होंने १९६३ से १९९८ तक ६३५ हिंदी फिल्मों के लिए संगीत रचना की और इस समय के लगभग सभी उल्लेखनीय फिल्म निर्माताओं के लिए काम किया जिसमे सम्मिलित थे राज कपूर, देव आनंद, बी.आर.

नई!!: दीवाना मस्ताना और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल · और देखें »

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। शक्ति कपूर का जन्म ३ सितंम्बर १९५२ को पंजाबी परिवार में हुआ था। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और शक्ति कपूर · और देखें »

सतीश कौशिक

सतीश कौशिक हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और सतीश कौशिक · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: दीवाना मस्ताना और सलमान ख़ान · और देखें »

सलाम-ए-इश्क़ (2007 फ़िल्म)

सलाम-ए-इश्क 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और सलाम-ए-इश्क़ (2007 फ़िल्म) · और देखें »

सईद जाफ़री

सईद जाफ़री (पंजाबी: ਸਈਦ ਜਾਫ਼ਰੀ; ८ जनवरी १९२९ – १५ नवम्बर २०१५) भारत में जन्मे ब्रितानी अभिनेता थे। उन्होंने विभिन्न ब्रितानी और हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया। उनका जन्म मलेरकोटला, पंजाब में एक पंजाबी मुस्लिम परिवार में हुआ। उन्होंने द मैन हू वूड बी किंग (१९७५), शतरंज के खिलाड़ी (१९७७), गाँधी (१९८२), ए पैसेज टू इंडिया (१९६५ बीबीसी संस्करण एवं १९८४ फ़िल्म), द फार पैविलियंस (१९८४) और माय ब्यूटीफुल लौन्ड्रेट (१९८५) सहित विभिन्न फ़िल्मों में अभिनय किया। उन्होंने १९८० और १९९० के दशक में विभिन्न बॉलीवुड फ़िल्मों में भी काम किया। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और सईद जाफ़री · और देखें »

सोनू निगम

सोनू निगम (जन्म: ३० जुलाई १९७३, फरीदाबाद, हरियाणा, भारत) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैँ। वे हिन्दी के अलावा कन्नड़, उड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मराठी और तेलुगु फ़िल्मों में भी गा चुके हैं। इन्होने बहुत से इन्डि-पॉप एलबम बनाए हैं और कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और सोनू निगम · और देखें »

हास्य प्रेमकहानी फ़िल्में

हास्य प्रेमकहानी (अंग्रेजी:Romantic comedy film‎) एक फ़िल्मी विधा है जिसमें एक अथवा अधिक भावुक प्रेम कहानियाँ दीखाई जाती हैं जो प्रसन्नचित करे, विनोदपूर्ण विनम्रता हो और प्रेमपरक विचार प्रस्तुत करे और सभी बाधाओं को आसानी से आगे बढ़ने दें।..। एक शब्दकोश परिभाषा इस प्रकार है- "एक हास्यजनक चलचित्र, खेल अथवा एक टेलीविजन प्रोग्राम जो एक प्रेम कथा हो और जिसका अन्त खुशी पूर्वक हो। अन्य परिभाषा के अनुसार - "प्राथमिक विशिष्टता प्रेम कहानी जिसमें दो एक दूसरे के जीवनसंगी बनने लायक और सहानुभूतिपूर्ण प्रेमियों का संयोग और मिलन होता है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और हास्य प्रेमकहानी फ़िल्में · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और हिन्दी · और देखें »

हिमानी शिवपुरी

हिमानी शिवपुरी हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और हिमानी शिवपुरी · और देखें »

जूही चावला

रूह अफ़ज़ा लॉन्च २००८ में जूही चावला जूही चावला (जन्म: 13 नवंबर, 1967) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और जूही चावला · और देखें »

जॉनी लीवर

जॉन प्रकाश राव जनुमाला नामक आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सन 1957 अगस्त 14 को जन्मे, जॉनी लीवर हिन्दी फिल्म के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और जॉनी लीवर · और देखें »

विनोद राठोड़

विनोद राठौड़ भारतीय गायक है जो हिन्दी फ़िल्मों में अपने गायन के लिये प्रसिद्ध है। 1992 की फ़िल्म दीवाना से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। फिर उन्होंने कई फिल्मों में गीत गाये जो सफल रहे:- खलनायक, लाडला, द जैंटलमैन, दीवाना मस्ताना, चाहत, दुल्हे राजा, चल मेरे भाई, मुन्ना भाई एम बी बी एस, लगे रहो मुन्ना भाई, आदि। अल्का यागनिक और साधना सरगम उनकी ज्यादातर साथी रही। विनोद राठौड़ के दो भाई और फ़िल्मों में कार्य करते हैं। रूप कुमार राठौड़ जो गायक है और संगीतकार श्रवण राठौड़ जो नदीम श्रवण की जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और विनोद राठोड़ · और देखें »

गुड्डी मारुति

गुड्डी मारुति हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और गुड्डी मारुति · और देखें »

गोविन्दा

गोविन्दा (जन्म: 21 दिसंबर, 1958) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। उनके नाम बॉलीवुड में एक वर्ष में सबसे अधिक फिल्‍म देने का रिकार्ड दर्ज है इनके पास बॉलीवुड के हर विभाग में न० १ का तमगा हासिल है गोविन्दा .

नई!!: दीवाना मस्ताना और गोविन्दा · और देखें »

आनंद बख्शी

आनन्द बख्शी (21 जुलाई 1930 रावलपिंडी—30 मार्च 2002 मुंबई) लोकप्रिय भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार थे। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और आनंद बख्शी · और देखें »

आवारगी (1990 फ़िल्म)

आवारगी 1990 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और आवारगी (1990 फ़िल्म) · और देखें »

कादर ख़ान

कादर ख़ान एक हिन्दी फ़िल्म हास्य अभिनेता होने के साथ साथ एक फ़िल्म निर्देशक भी हैं। उन्होंने अबतक 300 से अधिक फ़िल्मो में काम किया है। उनकी पहली फ़िल्म दाग (1973) थी जिसमे उन्होंने अभियोगपक्ष के वकील की भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई इस्माइल यूसुफ कॉलेज से की पूरी की। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में भी कार्य किया। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और कादर ख़ान · और देखें »

कविता कृष्णमूर्ति

कविता कृष्णमूर्ति(जन्म:१९५८) भारतीय सिनेमा की एक महत्वपूर्ण पार्श्वगायिका है।कविता जब आठ साल की थीं तो उन्होंने एक गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। तभी से वह बड़ी होकर एक मशहूर गायिका बनने का सपना देखने लगी थीं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और कविता कृष्णमूर्ति · और देखें »

अनिल कपूर

अनिल कपूर (जन्म: 24 दिसंबर, 1959) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और अनिल कपूर · और देखें »

अनुपम खेर

अनुपम खेर हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह किरन खेर के पति हैं। 2004 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और अनुपम खेर · और देखें »

अलका याज्ञिक

अलका याज्ञिक भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। वे हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार के ३६ नामांकनों में से ७ बार पुरस्कार मिल चुका है जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त है। साथ ही उनके २० गाने बीबीसी के "बॉलीवुड के श्रेष्ठ ४० सदाबहार साउंडट्रैक" में शामिल हैं। उनके कुछ हिट गानों में से हैं — "कुछ कुछ होता है", "टिप टिप बरसा पानी", "परदेसी परदेसी", "छम्मा छम्मा", "पूछो ज़रा पूछो", "एक दो तीन", "चाँद छुपा बादल में", "लाल दुपट्टा", "मुझको राणाजी" और "बाज़ीगर ओ बाज़ीगर"। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और अलका याज्ञिक · और देखें »

अवतार गिल

अवतार गिल हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और अवतार गिल · और देखें »

उदित नारायण

उदित नारायण हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध नेपाली गायक हैं। उदित नारायण का जन्म 27 नवम्बर को नेपाल के सप्तरी जिले में हुआ। उन्होंने अपना पहला हिन्दी गाना मुकेश जी के साथ गाया। उन्हें तीन देशीय पुरस्कार तथा पांच फिल्म फेयर पुरस्कार मिले हैं। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उदित नारायण नेपाल में और भारत में भी एक प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते हैं। नेपाली फ़िल्म में उन्होंने बहुत हिट गाने गाए हैं और उनका गीत अधिकतर लोगों को पसंद है। उनके स्वर में जादू है। वे किशोर अवस्था से ही गायन कला के क्षेत्र में लग गये थे जो कि आज इस मुकाम पर है। संपूर्ण बॉलीवुड में उन्हें आज भी एक बेहतर गायक माना जाता है। नेपाल में अभी के समय में भी उनके स्वर से तुलना किसी भी गायक से नहीं की जा सकती है। उदित जी का मातृभाषा मैथिली हैं और वो नेपाल के मिथिलांचल इलाके से आते हैं। जैसे कि नेपाल और भारत के बीच बेटी और रोटी का सम्बन्ध है उसी तरह उनका ननिहाल भारत के बिहार राज्य में है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और उदित नारायण · और देखें »

उपासना सिंह

उपासना सिंह (Upasana Singh) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है जिनका जन्म पंजाब के होशियारपुर क्षेत्र में हुआ था। उपासना सिंह मुख्य रूप से हास्य कला के लिए जानी जाती है। इन्होने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत १९९७ में जुदाई फिल्म से की थी।इन्होंने सोनी टीवी के और कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल में भी अभिनय किया था, उसमें इन्होंने एक भुआ की भूमिका निभाई थी और नादानियाँ में भी एक अहम रोल किया था।यह एक बॉलीवुड अभिनेत्री है जो क्षेत्रीय फिल्मों पंजाबी, राजस्थानी, भोजपुरी और गुजराती में भी कार्य करती है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और उपासना सिंह · और देखें »

१९९७

1997 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: दीवाना मस्ताना और १९९७ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दीवाना मस्ताना (1997 फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »