लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दम लगा के हईशा

सूची दम लगा के हईशा

दम लगा के हईशा एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर हैं। यह फ़िल्म 27 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। .

19 संबंधों: टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पापोन, भूमि पेडनेकर, मोनाली ठाकुर, यश राज फ़िल्म्स, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, शादी में ज़रूर आना, शुभ मंगल सावधान, साधना सरगम, संजय मिश्रा (अभिनेता), सुई धागा: मेड इन इंडिया, हिन्दी, विकी डोनर, आदित्य चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, कुमार सानु, कैलाश खेर, अनु मलिक, अलका अमीन

टॉयलेट: एक प्रेम कथा

टॉयलेट: एक प्रेम कथा एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। यह एक हास्य-व्यंग्य फिल्‍म है जो ग्रामीण इलाकों में स्‍वच्‍छता के महत्‍व जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रकाश डालती है। फिल्‍म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान से प्रेरित है। यह फिल्म ११ अगस्त २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: दम लगा के हईशा और टॉयलेट: एक प्रेम कथा · और देखें »

पापोन

अंगराग महंत (असमिया: অংগৰাগ মহন্ত), जिन्हें मुख्यत: उनके उपनाम पापोन के नाम से जाना जाता है, भारत के राज्य असम से आने वाले एक गायक, संगीतकार और रिकार्ड निर्माता हैं। एनडीटीवी गुड टाइम्स के साथ हुए एक साक्षातकार में पापोन ने कहा था कि वो दुनिया भर की यात्रा करना और दुनिया के विभिन्न संगीत समारोहों में प्रस्तुति देना चाहते है। वह दुनिया भर के विभिन्न संगीतकारों से मिल कर दुनिया भर के विभिन्न इलाकों के संगीत को सीखना और इन प्रतिभावान संगीतकारों के साथ मिलकर अद्भुत और सुंदर संगीत रचना करना चाहते हैं। पापोन द्वारा रचित उनका अधिकांश शुरुआती संगीत प्रचलित संगीत से पूरी तरह से अलग था। यह पूर्वी लोक संगीत था और मुख्यत: असमिया भाषा में था। उनके द्वारा रचित पहला हिन्दी एलबम 'द स्टोरी सो फार' था। .

नई!!: दम लगा के हईशा और पापोन · और देखें »

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर एक उभरती हुई बॉलिवुड अभिनेत्री है। अभिनय का काम करने से पहले उन्होंने यश राज के बैनर के नीचे सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने उसी कंपनी के साथ तीन फिल्मों के समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने वर्ष २०१५ में रिलीज़ हुई फिल्म दम लगा के हईशा के द्वारा अपना बॉलिवुड में पदार्पण किया। फिल्म ने रिलीज़ के बाद अच्छा कारोबार किया और लोगो ने उनके काम की काफी प्रशंसा भी की। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। .

नई!!: दम लगा के हईशा और भूमि पेडनेकर · और देखें »

मोनाली ठाकुर

मोनाली ठाकुर (का जन्म 3 नवम्बर 1985 को कोलकत्ता, भारत में हुआ) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में गाती हैं। .

नई!!: दम लगा के हईशा और मोनाली ठाकुर · और देखें »

यश राज फ़िल्म्स

यश राज फ़िल्म्स का लोगो यश राज फ़िल्म्स भारतीय निर्माता - निर्देशक यश चोपड़ा द्वारा स्थापित कंपनी है जो की एक हिंदी फिल्म निर्देशक और निर्माता है। वोह पहले अपने भाई के फिल्म कंपनी बर फिल्म्स में काम करते थे और बाद में उन्होंने सन १९७० में अपनी खुद की कम्पनी चालू की। इनके द्वारा बनाई गयी फिल्मे सन २००४ व २००५ में तीन अच्छी पर्दर्शन करने वाली फिल्मे दे चुकी है। यश राज फिल्म्स विकिपीडिया, मुक्त विश्वकोश से यश राज फिल्म्स प्रकार निजी 1970 स्थापित संस्थापक यश चोपड़ा मुख्यालय मुंबई, भारत प्रमुख लोगों आदित्य चोपड़ा (अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) उदय चोपड़ा (निदेशक) पामेला चोपड़ा (निदेशक) रानी मुखर्जी (निदेशक) आशिष सिंह (उपराष्ट्रपति - उत्पादन) रोहन मल्होत्रा ​​(उपराष्ट्रपति - वितरण) अवतार पानसेर (उपाध्यक्ष - अंतर्राष्ट्रीय संचालन) मानन मेहता (उपाध्यक्ष - विपणन और मर्केंडाइजिंग) अक्षय विधहानी (उपाध्यक्ष - वित्त और वाईआरएफ स्टूडियोज) विजय कुमार (उपराष्ट्रपति - होम वीडियो और लाइसेंसिंग) आशीष पाटिल (उपाध्यक्ष - वाई फिल्म्स) आनंद गुरनानी (उपाध्यक्ष - डिजिटल) उत्पाद सिनेमा स्टूडियो उत्पादन वितरण विपणन संगीत घरेलू वीडियो प्रतिभा प्रबंधन VFX उत्पादन के बाद ब्रांड पार्टनरशिप लाइसेंसिंग मर्केंडाइजिंग विशेष प्रभाव डिजिटल सहायक YRF स्टूडियोज वाईआरएफ उत्पादन वाईआरएफ वितरण वाईआरएफ विपणन वाईआरएफ संगीत वाईआरएफ होम वीडियो वाई फिल्म्स वाईआरएफ टेलीविजन वाईआरएफ मनोरंजन yFX VFX स्टूडियो वाईआरएफ प्रतिभा वाईआरएफ लाइसेंसिंग वाईआरएफ मर्चेंडाइजिंग वाईआरएफ ब्रांड पार्टनरशिप वाईआरएफ डिजिटल वाईआरएफ यूएसए वाईआरएफ यू.के.

नई!!: दम लगा के हईशा और यश राज फ़िल्म्स · और देखें »

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मों के क्षेत्र में दिये जाने वाले भारत के काफी पुराने पुरस्कार हैं जो सन १९५४ से दिये जा रहे हैं। यह पुरस्कार तीन खंडो मे प्रदान किये जाते है; फीचर फिल्म,गैर फीचर फिल्म और सिनेमा पर श्रेष्ठ लेखन| .

नई!!: दम लगा के हईशा और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार · और देखें »

शादी में ज़रूर आना

शादी में ज़रूर आना फ़िल्म एक ड्रामेटिक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म की डायरेक्टर रत्ना सिन्हा हैं। फ़िल्म में राजकुमार राव एक्‍ट्रेस कृति खरबंदा के साथ नजर आने वाले हैं। शादी में ज़रूर आना" की शूटिंग लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में हो रही थी। .

नई!!: दम लगा के हईशा और शादी में ज़रूर आना · और देखें »

शुभ मंगल सावधान

शुभ मंगल सावधान एक भारतीय हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह आर एस द्वारा निर्देशित है प्रसन्ना और आननद एल राय द्वारा निर्मित यह आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर को तारे। ट्रेलर 1 अगस्त 2017 को रिलीज़ किया गया था। यह फिल्म 1 सितंबर, 2017 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। शुभ मंगल सावधान एक तमिल फिल्म, कल्याण समाल सदाम की रीमेक है, जो 2013 में रिलीज हुई थी। .

नई!!: दम लगा के हईशा और शुभ मंगल सावधान · और देखें »

साधना सरगम

साधना सरगम साधना सरगम (जन्म: 7 जुलाई 1962, असली नाम: साधना पुरुषोत्तम घाणेकर) भारतीय सिनेमा में काम करने वाली महिला पार्श्वगायिका हैं। साधना चार साल की आयु से गाने गा रही है। विश्वात्मा के "सात समुंदर पार" गाने से उन्हें ख्याति मिली। उनका जन्म महाराष्ट्र के दाभोल में संगीतकारों के परिवार में हुआ। "पहला नशा पहला खुमार", "दर्द करारा", "साईं राम साईं श्याम साईं भगवान", "बिन साजन झूला झूलूं", "धीरे धीरे आप मेरे", "चंदा रे चंदा रे", "हमको मालूम है", "माही वे", "क्या मौसम आया है", "सलाम-ए-इश्क", "अंगना में बाबा", "मेरी नींद मेरा चैन", "तेरा नाम लेने की", "तुझसे क्या चोरी है", "आइये आपका इंतजार था", "सुनो मियां सुनो", "ऐतबार नहीं करना" उनके मशहूर हिन्दी गीत है। उन्होंने लगभग हर भारतीय भाषा में गाने गाए हैं। .

नई!!: दम लगा के हईशा और साधना सरगम · और देखें »

संजय मिश्रा (अभिनेता)

संजय मिश्रा (जन्म १९६३) में हुआ,एक भारतीय फ़िल्म के हास्य अभिनेता है। इन्होंने अधिकतर हिन्दी फ़िल्मों तथा टेलीविज़न धारावाहिकों में अभिनय किया है। http://www.thehindu.com/features/friday-review/man-of-real-character/article5809655.ece २०१५ में इन्हें आँखों देखी के लिए फ़िल्मफ़ेयर क्रिटिक अवॉर्ड फ़ॉर बेस्ट एक्टर से नवाजा गया। .

नई!!: दम लगा के हईशा और संजय मिश्रा (अभिनेता) · और देखें »

सुई धागा: मेड इन इंडिया

सुई धागा: मेड इन इंडिया एक आगामी बॉलीवुड फिल्म है जिसमें मेक इन इंडिया की प्रगति की पहल पर आधारित है। फिल्म महात्मा गांधी के खादी पहल से प्रेरित है। यह फिल्म शरत कटारिया द्वारा निर्देशित है और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का किरदार निभा रहा है। ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया' 2 अक्टूबर 2018 में गांधी जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'सुई-धागा मेड इन इंडिया' की शूटिंग के लिए मेरठ के सिटी और कैंट स्टेशन को चयनित किया गया है। .

नई!!: दम लगा के हईशा और सुई धागा: मेड इन इंडिया · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: दम लगा के हईशा और हिन्दी · और देखें »

विकी डोनर

विकी डोनर २०१२ में बनी हिंदी फिल्म है। इस फिल्म को निर्देशित शुजित सरकार तथा प्रस्तुति मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम ने की है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना, यामी गौतम तथा अन्नू कपूर ने निभाई है। यह फिल्म पूरे भारत में 750 सिनेमाघरों में 20 अप्रेल 2012 को प्रदशित हुई। इस फिल्म की समीक्षा अच्छे रूप में आई तथा सभी समीक्षों ने इसे पसंद किया था। इस फिल्म का विषय शुक्राणु दान तथा बांझपन था। यह फिल्म कनेडियन- फ़्रेच फिल्म स्टारबक पर आधारित थी। .

नई!!: दम लगा के हईशा और विकी डोनर · और देखें »

आदित्य चोपड़ा

आदित्य चोपड़ा हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: दम लगा के हईशा और आदित्य चोपड़ा · और देखें »

आयुष्मान खुराना

आयुश्मान खुराना (जन्म: 14 सितंबर, 1984) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। आयुष्मान खुराना एक टेलीविजन एंकर, फ़िल्म अभिनेता और गायक हैं। 2012 मे आयुष्मान खुराना ने शुजित सरकार की रोमानी हास्यप्रधान फ़िल्म विकी डोनर मे काम किया था जो की शुक्राणु दान तथा बांझपन पर आधारित थी। इस फ़िल्म को सिनेमा समीक्षकों ने बहुत ही सहराया था। इसके पश्चात आयुष्मान की एक और फ़िल्म 'बरेली की बर्फी' जारी हुई थी। 2017 में उनकी फ़िल्म शुभ मंगल सावधान जारी हो रही है।.

नई!!: दम लगा के हईशा और आयुष्मान खुराना · और देखें »

कुमार सानु

कुमार सानु (पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने अपने गाने की शुरुआत वर्ष 1989 में शुरू की। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी मिल चुका है। .

नई!!: दम लगा के हईशा और कुमार सानु · और देखें »

कैलाश खेर

कैलाश खेर (जन्म ७ जुलाई १९७३) को उत्तर प्रदेश में हुआ वे एक भारतीय पॉप-रॉक गायक है जिनकी शैली भारतीय लोक संगीत से प्रभावित है। कैलाश खेर ने अबतक १८ भाषाओं में गाने गाया है और ३०० से अधिक गीत बॉलीवुड में गाये है। संगीत सीखने के लिए घर से की बगावत कैलाश जब 13 साल के थे तभी वो संगीत की बेहतर शिक्षा लेने के लिए घरवालों से लड़कर दिल्ली आ गए थे। यहां आकर उन्होंने संगीत की शिक्षा तो लेनी शुरू कर दी लेकिन साथ में पैसे कमाने के लिए छोटा सा काम शुरू कर दिया। साथ में विदेशी लोगों को संगीत भी सिखाकर पैसे कमाते थे। बिजनेस में घाटे के करना चाहते थे सुसाइड दिल्ली में रहते हुए 1999 तक कैलाश खेर ने अपने एक फैमिली फ्रेंड के साथ एक्सपोर्ट का बिजनेस करने लगे थे। इसी साल उन्हें इस कारोबार में इतना बड़ा घाटा हुआ जिसमें वह अपनी सारी जमा पूंजी गंवा चुके थे। इसी वक्त कैलाश इतने डिप्रेशन में चले गए थे कि वो जिंदगी से तंग आकर सुसाइड करना चाहते थे। इन सब से किसी तरह से निकलने के बाद कैलाश पैसे कमाने के लिए सिंगापुर और थाइलैंड चले गए। जहां 6 महीने रहने के बाद वो वापस भारत आकर ऋषिकेश चले गए और कुछ दिनों तक वहीं रहे। वहां वे साधू-संतो के लिए गाना गाया करते थे। कैलाश के गाने को सुनकर बड़ा से बड़ा संत झूम उठता था, इससे कैलाश का खोया विश्वास वापस आया और वह मुंबई चले गए। मुंबई आने के बाद कैलाश ने काफी गरीबी में दिन गुजारें। घर में नहीं बल्कि कैलाश वहां चॉल में रहते थे। उनके हालत कैसे थे वो इसी बात से पता चलता है कि उनके पास पहनने के लिए एक सही चप्पल भी नहीं थी। वह एक टूटी चप्पल ले 24 घंटे स्टूडियो के चक्कर लगाते रहते ताकि कोई तो उनकी आवाज को सुन उनको गाने का मौका दे दे। एक दिन उन्हें राम संपत ने एक ऐड का जिंगल गाने के लिए बुलाया, जिसके लिए उन्हें 5000 रुपए मिले। तब पांच हजार रुपए भी कैलाश को बहुत ज्यादा लगे और इनसे उनका कुछ दिन का काम चल गया। 'अल्ला के बंदे हम' ने दिलाई एक अलग पहचान दिलाई। कैलाश ने मुंबई में कई सालों तक स्ट्रगल करने के बाद फिल्म अंदाज से उन्हें ब्रेक मिला। इस फिल्म में कैलाश ने 'रब्बा इश्क ना होवे' में अपनी आवाज दी। लेकिन कैलाश के किस्मत का तारा तब चमका जब उन्होंने फिल्म वैसा भी होता है में 'अल्ला के बंदे हम' गाने में अपनी आवाज दी। ये गाना आजतक कैलाश के हिट गानों में से एक है। 18 भाषाओं में गया गाना कैलाश खेर ने अबतक 18 भाषाओं में गाने गा चुके हैं। 300 से अधिक गाने कैलाश ने सिर्फ बॉलीवुड में गाए हैं। कैलाश को अपने गानों के लिए दर्जनों अवार्ड मिल चुके हैं। कैलाश खेर 2009 में मुंबई बेस्ड शीतल से शादी की। उनका एक चार साल का बेटा है, जिसका नाम कबीर है। .

नई!!: दम लगा के हईशा और कैलाश खेर · और देखें »

अनु मलिक

अनु मलिक हिन्दी फ़िल्मों के एक संगीतकार हैं। वह सरदार मलिक के पुत्र हैं। इन्होंने संगीत निर्माण का कार्य 1977 में शुरू किया। 1990 के दशक में यह कई सफल फिल्मों के गाने लिख चुके हैं। जिसमें फिर तेरी कहानी याद आई, बाज़ीगर, और जानम जैसे फिल्में शामिल है। हंटरवाली नामक फिल्म से इन्होंने अपने गायिकी का सफर शुरू किया। .

नई!!: दम लगा के हईशा और अनु मलिक · और देखें »

अलका अमीन

अलका अमीन एक भारतीय अभिनेत्री हैं। यह मुख्य रूप से वीणा चोपड़ा के धारावाहिक परिचय के कारण जानी जाती हैं। इसके अलावा यह कई अन्य धारावाहिक में भी कार्य कर चुकी हैं। .

नई!!: दम लगा के हईशा और अलका अमीन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »