लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिणी ऐल्प्स

सूची दक्षिणी ऐल्प्स

दक्षिणी ऐल्प्स (Southern Alps) न्यूज़ीलैण्ड के दक्षिण द्वीप के बीच से गुज़रने वाली एक पर्वतमाला है। उत्तर-दक्षिण दिशा में चलने वाली इस श्रंखला में न्यूज़ीलैण्ड का सबसे ऊँचा पर्वत, ३,७२४ मीटर लम्बा कुक पर्वत (Mount Cook, जिसे आओराकी भी कहते हैं) स्थित है। इसके अलावा इसी पर्वतमाला में १६ अन्य ३,००० मीटर से ऊँचे शिखर भी मौजूद हैं। इस श्रंखला में हज़ारों हिमानियाँ (ग्लेशियर) भी हैं। .

5 संबंधों: दक्षिण द्वीप, न्यूज़ीलैण्ड, पर्वतमाला, हिमानी, आओराकी / कुक पर्वत

दक्षिण द्वीप

दक्षिण द्वीप न्यूज़ीलैण्ड के दो मुख्य द्वीपो में से एक है, दूसरा द्वीप उत्तर द्वीप है जो अधिक घनी आबादी वाला है। उत्तर में इसकी सीमा कुक जलसन्धि से लगती है, पश्चिम में टैस्मान सागर से और दक्षिण व पूर्व में प्रशांत महासागर के साथ। दक्षिण द्वीप का कुल क्षेत्रफल 150,437 वर्ग किलोमीटर (58,084 वर्ग मील) है तथा समशीतोष्ण जलवायु से प्रभावित है। दक्षिण द्वीप को कभी-कभी "मुख्यभूमि" (अंग्रेज़ी: मेनलैण्ड) के नाम से भी संदर्भित किया जाता है। हालांकि इसका भूभाग उत्तर द्वीप से 33% बड़ा है परन्तु यहाँ न्यूजीलैण्ड की 4.4 मिलियन (44 लाख) आबादी का केवल 23% हिस्सा रहता है। न्यूज़ीलैंड के यूरोपीय उपनिवेशण के शुरूआती चरणों में ज्यादार यूरोपियाई आबादी दक्षिण द्वीप में रहती थी तथा स्वर्ण होड़ के कारण यह काफ़ी समृद्ध भाग था। बीसवी सदी के शुरुआती वर्षो में उत्तर द्वीप की आबादी ने दक्षिण द्वीप की आबादी को पीछे छोड़ दिया, जिसमें 1911 तक देश की 56% आबादी उत्तर में निवास करती थी, तथा इस पूरी शताब्दी में लोगो और व्यापार का बहाव उत्तर की तरफ़ जारी रहा। श्रेणी:न्यूज़ीलैण्ड के द्वीप.

नई!!: दक्षिणी ऐल्प्स और दक्षिण द्वीप · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: दक्षिणी ऐल्प्स और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

पर्वतमाला

अंतरिक्ष से देखने पर हिमालय पर्वतमाला एक पर्वतमाला या पर्वत श्रृंखला पहाड़ों की एक श्रृंखला होती है जहाँ एक पर्वत दूसरे से सटा रहता हैं और इन पर्वतों को कोई दर्रा या घाटी ही से दूसरे पर्वतों से अलग करती है। यह आवश्यक नहीं है कि एक ही पर्वत श्रृंखला के भीतर आने वाले हर पर्वत का भूविज्ञान (संगठन) एक समान ही हो पर अक्सर ऐसा ही होता है और एक ही श्रृंखला में पृथक उत्पत्ति के पर्वत हो सकते हैं, उदाहरणत: ज्वालामुखी, प्रोत्थान पर्वत या वलित पर्वत एक ही श्रृंखला में हो सकते हैं जो वस्तुतः अलग अलग चट्टान से बने होते हैं। हिमालय पर्वत श्रृंखला में पृथ्वी की सतह पर स्थित दुनिया के कुछ सर्वोच्च पर्वत शामिल हैं और जिसमें से उच्चतम माउंट एवरेस्ट है। एण्डीज़ पृथ्वी की सतह पर विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है। सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला वास्तव में मध्याह्न अटलांटिक पर्वतश्रेणी है, जिसका फैलाव अटलांटिक महासागर के तल पर बीच में है। आर्कटिक कॉर्डिलेरा विश्व के सबसे उत्तर में स्थित पर्वतमाला है जिसमे पूर्वी उत्तरी अमेरिका के कुछ ऊँचे पर्वत समाहित हैं। .

नई!!: दक्षिणी ऐल्प्स और पर्वतमाला · और देखें »

हिमानी

काराकोरम की बाल्तोरो हिमानी हिमानी या हिमनद (अंग्रेज़ी Glacier) पृथ्वी की सतह पर विशाल आकार की गतिशील बर्फराशि को कहते है जो अपने भार के कारण पर्वतीय ढालों का अनुसरण करते हुए नीचे की ओर प्रवाहमान होती है। ध्यातव्य है कि यह हिमराशि सघन होती है और इसकी उत्पत्ति ऐसे इलाकों में होती है जहाँ हिमपात की मात्रा हिम के क्षय से अधिक होती है और प्रतिवर्ष कुछ मात्रा में हिम अधिशेष के रूप में बच जाता है। वर्ष दर वर्ष हिम के एकत्रण से निचली परतों के ऊपर दबाव पड़ता है और वे सघन हिम (Ice) के रूप में परिवर्तित हो जाती हैं। यही सघन हिमराशि अपने भार के कारण ढालों पर प्रवाहित होती है जिसे हिमनद कहते हैं। प्रायः यह हिमखंड नीचे आकर पिघलता है और पिघलने पर जल देता है। पृथ्वी पर ९९% हिमानियाँ ध्रुवों पर ध्रुवीय हिम चादर के रूप में हैं। इसके अलावा गैर-ध्रुवीय क्षेत्रों के हिमनदों को अल्पाइन हिमनद कहा जाता है और ये उन ऊंचे पर्वतों के सहारे पाए जाते हैं जिन पर वर्ष भर ऊपरी हिस्सा हिमाच्छादित रहता है। ये हिमानियाँ समेकित रूप से विश्व के मीठे पानी (freshwater) का सबसे बड़ा भण्डार हैं और पृथ्वी की धरातलीय सतह पर पानी के सबसे बड़े भण्डार भी हैं। हिमानियों द्वारा कई प्रकार के स्थलरूप भी निर्मित किये जाते हैं जिनमें प्लेस्टोसीन काल के व्यापक हिमाच्छादन के दौरान बने स्थलरूप प्रमुख हैं। इस काल में हिमानियों का विस्तार काफ़ी बड़े क्षेत्र में हुआ था और इस विस्तार के दौरान और बाद में इन हिमानियों के निवर्तन से बने स्थलरूप उन जगहों पर भी पाए जाते हैं जहाँ आज उष्ण या शीतोष्ण जलवायु पायी जाती है। वर्तमान समय में भी उन्नीसवी सदी के मध्य से ही हिमानियों का निवर्तन जारी है और कुछ विद्वान इसे प्लेस्टोसीन काल के हिम युग के समापन की प्रक्रिया के तौर पर भी मानते हैं। हिमानियों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये जलवायु के दीर्घकालिक परिवर्तनों जैसे वर्षण, मेघाच्छादन, तापमान इत्यादी के प्रतिरूपों, से प्रभावित होते हैं और इसीलिए इन्हें जलवायु परिवर्तन और समुद्र तल परिवर्तन का बेहतर सूचक माना जाता है। .

नई!!: दक्षिणी ऐल्प्स और हिमानी · और देखें »

आओराकी / कुक पर्वत

कुक पर्वत, जिसे माओरी भाषा में आओराकी भी कहा जाता है, न्यूज़ीलैण्ड का सबसे ऊँचा पर्वत है। ३,७२४ मीटर लम्बा यह पर्वत उस देश के दक्षिण द्वीप की दक्षिणी ऐल्प्स नामक पर्वतमाला में स्थित है। इसके तीन मुख्य शिखर है, जिन्हें निचला शिखर, मझला शिखर और ऊँचा शिखर कहा जाता है। पर्वत के पूर्व में तस्मान हिमानी (ग्लेशियर) और पश्चिम में हुकर हिमानी स्थित है। सन् २०१४ तक इसकी लम्बाई ३,७५४ मीटर समझी जाती थी लेकिन उस वर्ष किये गये मापन के अनुसार इसकी वास्तविक ऊँचाई ३,७२४ मीटर निकली। .

नई!!: दक्षिणी ऐल्प्स और आओराकी / कुक पर्वत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »