लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति

सूची दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति दक्षिण कोरियाई संविधान के अनुसार, कैबिनेट के अध्यक्ष, सरकार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ और दक्षिण कोरिया राज्य के प्रमुख हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पांच साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं, और फिर से चुने जाने की कोई संभावना नहीं होती है। यदि राष्ट्रपति पद किसी कारण रिक्ति हो जाए, तो उत्तराधिकारी को साठ दिनों के भीतर चुना जाना होता है। इस दौरान दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री या अन्य वरिष्ठ कैबिनेट सदस्यों द्वारा कानून द्वारा निर्धारित प्राथमिकता के क्रम में राष्ट्रपति पद का कार्य सौपा जाता है। मून जे-इन, १० मई २०१७ से दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का पद संभल रहे है। .

6 संबंधों: दक्षिण कोरिया, पार्क चुंग-हि, पार्क ग्यून - हाय, मून जे-इन, ली म्युंग बाक, किम डे-जुंग

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया (कोरियाई: 대한민국 (देहान् मिन्गुक), 大韩民国 (हंजा)), पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है। देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। यहां की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनो लिपियों में लिखी जाती है। राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है। उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ २३८ किलिमीटर लम्बी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक असैन्य क्षेत्र भी है। कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है और सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) के आधार पर विश्व की तेरहवीं और सकल घरेलू उत्पाद (संज्ञात्मक) के आधार पर पन्द्रहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय बिमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है लोग बिदेशो यहा अध्ययन करने आते है। यहा औद्योगिक विकास बहुत हुऐ है और कोरिया मे चीन सहित १५ देशो के लोग रोजगार अनुमति प्रणाली(EPS) के माध्यम से यहा काम करते है। जिसमे दक्षिण एशिया के ४ देशो नेपाल बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान है। .

नई!!: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और दक्षिण कोरिया · और देखें »

पार्क चुंग-हि

पार्क चुंग-हि (१४ नवम्बर १९१७ – २६ अक्टूबर १९७९) दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति और १९६१ से १९७९ तक दक्षिण कोरिया को नेतृत्व करने सैन्य जनरल है। .

नई!!: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और पार्क चुंग-हि · और देखें »

पार्क ग्यून - हाय

पार्क ग्यून - हाय (English:Park Geun-hye) दक्षिण कोरिया के इतिहास में देश की 11 वीं राष्ट्रपति बनी। पार्क दक्षिण कोरिया की ऐसी पहली लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राष्ट्रपति थी जिन्हें १० मार्च २०१७ को संसदीय कोर्ट ने पद से हटा दिया। .

नई!!: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और पार्क ग्यून - हाय · और देखें »

मून जे-इन

मून जे-इन (कोरियाई: 문재인; हंजा: 文在寅;; जन्म: 24 जनवरी 1953), दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति तथा डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया के नेता हैं। उन्होने 10 मई, 2017 को दक्षिण कोरिया के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। इस पद पर उन्होंने पार्क ग्युन हाय का स्थान लिया, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में महाभियोग द्वारा पद से हटा दिया गया था। .

नई!!: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और मून जे-इन · और देखें »

ली म्युंग बाक

ली म्युंग बाक ली म्युंग-बाक(कोरियन: 이명박, हंजा: 李明博, जन्म 19 दिसंबर, 1941 ओसाका, जापान) सियोल के भूतपूर्व नगर-प्रमुख दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए हैं। वे 25 फ़रवरी 2008 को कोरिया के वर्तमान राष्ट्रपति रोह मू-ह्यून के उत्तराधिरकारी होंगे। वे ग्रैंड नेशनल पार्टी के सदस्य हैं। सियोल के भूतपूर्व नगर-प्रमुख के रूप में वे अपनी विवादास्पद नीतियों के लिए जाने जाते रहे हैं। .

नई!!: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और ली म्युंग बाक · और देखें »

किम डे-जुंग

किम डे-जुंग (६ जनवरी १९२४ - १८ अगस्त २००९) दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति थे १९९८ से २००३ तक। उन्हे २००० में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मनित किया गया था। .

नई!!: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति और किम डे-जुंग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »