हम Google Play स्टोर पर Unionpedia ऐप को पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं
🌟हमने बेहतर नेविगेशन के लिए अपने डिज़ाइन को सरल बनाया!
Instagram Facebook X LinkedIn

दक्षिण अमेरिका की जलवायु और फाकलैंण्ड धारा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

दक्षिण अमेरिका की जलवायु और फाकलैंण्ड धारा के बीच अंतर

दक्षिण अमेरिका की जलवायु vs. फाकलैंण्ड धारा

दक्षिण अमेरिका का कोप्पेन मानचित्र भूमध्य रेखा दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भाग से होकर गुजरती है। इस महाद्वीप की सबसे अधिक चौड़ाई उत्तर में ही है। अतः दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है इसलिए यहाँ की जलवायु मोटे तौर पर गर्म एवं नम है। इसका अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्ध में पड़ने की वजह से यहाँ के ऋतुओं का क्रम उत्तरी गोलार्ध के विपरीत होता है। यहाँ जनवरी में गर्मी की ऋतु तथा जुलाई में जाड़े की ऋतु होती है। महाद्वीप के पश्चिम में उत्तर से दक्षिण दिशा में एण्डीज पर्वत स्थित है जो एक जलवायु सम्बंधी बाधा का कार्य करती है। उष्ण कटिबन्ध में स्थित होने पर भी एण्डीज पर्वत तथा ब्राज़ील एवं गायना के पठारी भागों पर अधिक ऊँचाई के कारण तापक्रम कम तथा आनन्दायक रहता है। एण्डीज पर्वत व्यापारिक हवाओं को पश्चिम की ओर जाने से रोकता है जिससे इसके पूर्वी भाग में तो खूब वर्षा होती है परन्तु पश्चिमी तटीय सँकरी पट्टी में बहुत कम वर्षा होती है। इसके विपरीत दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी भाग में स्थित पछुआ हवाओं की पेटी में पश्चिमी तटीय भाग में तो खूब वर्षा होती है परन्तु पूर्व की ओर जाने पर ये हवाएँ शुष्क हो जाती हैं जिससे एण्डीज पर्वत के पूर्वी भाग में बहुत कम वर्षा होती है। दक्षिणी भूमध्यरेखीय तथा ब्राज़ील की गर्म धाराओं के प्रभाव से दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भाग का तापक्रम ऊँचा रहता है। साथ ही इनके ऊपर से जाने वाली हवाएँ गर्म होकर अधिक जलवाष्प ग्रहण कर लेती हैं जिससे उनसे पर्याप्त वर्षा होती है। इसके विपरीत महाद्वीप के दक्षिणी भाग में पश्चिमी तट के समीप पीरू या हम्बोल्ट की ठण्डी धारा तथा पूर्वी तट के समीप फाकलैण्ड की ठण्डी धारा बहती है। इन धाराओं के प्रभाव से समीपवर्ती भाग की जलवायु ठण्डी एवं शुष्क रहती है। मकर रेखा के दक्षिण दक्षिणी अमेरिका की चौड़ाई अत्यन्त कम हो जाती है। अतः समुद्र की समीपता के कारण महाद्वीप के दक्षिणी भाग की जलवायु प्रायः सम रहती है। दक्षिण अमेरिका के अमेज़न नदी के बेसिन में वर्ष भर गर्म व नम जलवायु भूमध्यरेखीय जलवायु पाई जाती है। वार्षिक तापान्तर कम रहता है एवं ऋतुओं का अभाव होता है। जाड़े की ऋतु होती ही नहीं है। प्रतिदिन दिन के तीसरे पहर बिजली की चमक एवं बादलों की गड़गड़ाबट के साथ मुसलाधार वर्षा होती है। सवाना तुल्य जलवायु अमेज़न बेसिन के उत्तर में ओरीनिको नदी के बेसिन तथा दक्षिण में ब्राजील के पठारी भाग पर पाई जाती है। इस भाग पर तापक्रम तो ऊँचा रहता है परन्तु वर्षा केवल गर्मी के कुछ ही महीनों में तथा कम मात्रा में होती है। इस प्रकार यहाँ सवाना तुल्य जलवायु पाई जाती है। पूर्वी ब्राज़ील में व्यापारिक हवाओं के प्रभाव से केवल गर्मी में वर्षा होती है और जाड़े में ऋतु शुष्क होती है। यहाँ गर्मी में अधिक गर्मी तथा जाड़े में साधारण जाड़ा पड़ता है। इस प्रकार यहाँ भारत की तरह उष्ण मानसून जलवायु पाई जाती है। दक्षिण पीरू तथा उत्तरी चिली के कुछ भागों में उष्ण मरुस्थलीय जलवायु पाई जाती है। इस मरुस्थल को अटाकामा का मरुस्थल कहते हैं। यहाँ की जलवायु अत्यन्त विषम होती है तथा वर्षा नाममात्र को होती है। यहाँ कई वर्षों तक तो एक बूँद भी वर्षा नहीं होती है। अटाकामा मरुस्थल के दक्षिण मध्य चिली में भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है। इस भाग में केवल जाड़े में वर्षा होती है और गर्मी की ऋतु शुष्क होती है। गर्मी में साधारण गर्मी तथा जाड़े में साधारण जाड़ा पड़ता है। उत्तरी-पूर्वी अर्जेंटीना और पश्चिमी पराग्वे के मैदानी भाग में यान चाको एवं पंपास प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में कुछ वर्षा हो जाती है तथा शीत ऋतु सूखी रहती है। यहाँ गर्मी में काफी गर्मी पड़ती है तथा जाड़े में तापक्रम काफी कम हो जाता है। इस प्रकार यहाँ प्रेयरी तुल्य जलवायु पाई जाती है। उत्तरी अमेरिका के प्रेयरी प्रदेश की तुलना में इस भाग की जलवायु कम विषम है। महाद्वीप के सुदूर दक्षिण अर्थात् दक्षिणी चिली में पछुआ हवाओं से वर्ष भर वर्षा होती है। यह भाग समशीतोष्ण कटिबन्ध में स्थित है। इस प्रकार की जलवायु सामान्यतया शीत शीतोष्ण कटिबन्ध में महाद्वीपों के पश्चिमी भाग में पाई जाती है। इस जलवायु को पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु या ब्रिटिश तुल्य जलवायु भी कहते हैं। पंपास प्रदेश के दक्षिण तथा एण्डीज पर्वतमाला के पूर्वी भाग पर पैटागोनिया का शीतोष्ण मरुस्थलीय भाग है। एण्डीज पर्वतों के वृष्टिछाया प्रदेशमें स्थित होने के कारण यहाँ की जलवायु अत्यन्त शुष्क है। एण्डीज के पर्वतीय भाग में ऊँचाई के कारण तापक्रम काफी कम रहता है। श्रेणी:दक्षिण अमेरिका. फाकलैंण्ड धारा अन्ध महासागर मे बहने वाली एक ठंडी महासागरीय धारा हैं। अण्टार्कटिक महासागर का ठंडा जल फाकलैंण्ड धारा के रूप में दक्षिण अमेरिका के पुर्वी तट पर अर्जेनटाइना तक प्रवाहित होता हैं। इसका अधिकम विस्तार ३० डिग्री दक्षिण अक्षांश तक पाया जाता हैं। श्रेणी:महासागरीय धारायें श्रेणी:अन्ध महासागर की सागरीय धारायें.

दक्षिण अमेरिका की जलवायु और फाकलैंण्ड धारा के बीच समानता

दक्षिण अमेरिका की जलवायु और फाकलैंण्ड धारा आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका (स्पेनी: América del Sur; पुर्तगाली: América do Sul) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३० उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६० दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५० पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१० पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग ६ गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। ३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला एवं सबसे ऊँची टीटीकाका झील हैं। भूमध्यरेखा के समीप पेरू देश में चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं। .

दक्षिण अमेरिका और दक्षिण अमेरिका की जलवायु · दक्षिण अमेरिका और फाकलैंण्ड धारा · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

दक्षिण अमेरिका की जलवायु और फाकलैंण्ड धारा के बीच तुलना

दक्षिण अमेरिका की जलवायु 13 संबंध है और फाकलैंण्ड धारा 3 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 6.25% है = 1 / (13 + 3)।

संदर्भ

यह लेख दक्षिण अमेरिका की जलवायु और फाकलैंण्ड धारा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें: