लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द वॉइस इंडिया

सूची द वॉइस इंडिया

द वॉइस इंडिया एक भारतीय कार्यक्रम है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 6 जून 2015 से शुरू हुआ। इसमें हिमेश रेशमिया, मिका सिंह, शान और सुनिधि चौहान गायकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसमें करन ठक्कर प्रस्तोता हैं। .

7 संबंधों: एंड टीवी, मीका सिंह, शान, सुनिधि चौहान, हिन्दी, हिमेश रेशमिया, करन ठक्कर

एंड टीवी

&टीवी या अैण्ड टीवी एक भारतीय हिन्दी भाषा में एक नई चैनल है जिसका स्वामित्व ज़ी के पास है। इस चैनल के कार्यक्रम का प्रसारण 2 मार्च 2015 रात 7:30 बजे से प्रारंभ हुआ। इस चैनल पर 2 मार्च 2015 को ठीक रात के 7:30 बजे से धारावाहिक का प्रसारण शुरू हुआ। इसमें सबसे पहले रज़िया सुल्तान और उसके 30 मिनट पश्चात भाग्यलक्ष्मी आदि के कार्यक्रम शुरू हुए। इसी के साथ शाहरुख खान द्वारा प्रस्तुत इंडिया पूछेगा सब से शाणा कौन? कार्यक्रम भी था। जो ठीक रात को 9 बजे से शुरू हुआ। वर्तमान सभी कार्यक्रम जो पहले दिन शुरू हुए वह सोमवार से शुक्रवार तक देते हैं। यह 6 कार्यक्रम भिन्न भिन्न शैली में बने हैं। इसके कुछ दिनों के पश्चात 7 मार्च 2015 को इस चैनल में दो नए धारावाहिक को भी जोड़ा गया, जो शनिवार व रविवार को 9 और 10 बजे क्रमश: शुरू होते हैं। .

नई!!: द वॉइस इंडिया और एंड टीवी · और देखें »

मीका सिंह

अमरीक सिंह (जन्म:10 जून 1977) यागान जिन्हें इनके अन्य नाम मिका से अधिक जाना जाता है, एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है। .

नई!!: द वॉइस इंडिया और मीका सिंह · और देखें »

शान

शान (शांतनु मुखर्जी, जन्म ३० सितंबर १९७२) एक भारतीय पार्श्वगायक व टेलिविज़न मेज़बान है। उन्होंने सा रे गा मा पा जैसे कार्यक्रमों की मेज़बानी की है। .

नई!!: द वॉइस इंडिया और शान · और देखें »

सुनिधि चौहान

सुनिधि चौहान (जन्म निधी चौहान, १४ अगस्त १९८३) एक भारतीय पार्श्वगायिका है जो हिन्दी गीतों को गाने के लिए लोकप्रिय है। उन्होंने मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती फ़िल्मों में भी २००० से अधिक गीत गाए हैं। चौहान ने गायन की शुरुआत चार वर्ष की आयु से की और एक स्थानीय टीवी मेज़बान ने उनकी इस प्रतिभा को देखा। उन्हें प्रसिद्धी टेलिविज़न गायन प्रतियोगिता मेरी आवाज़ सुनो से मिली जिसमे जित के बाद उन्होंने पार्श्वगायन क्षेत्र में शस्त्र फ़िल्म से पदार्पण किया। उन्हें लोकप्रियता राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म मस्त से मिली जिसमे उन्होंने "रुकी रुकी सी ज़िंदगी" गीत गाया जो एक हीट गीत साबित हुआ। उन्हें कुल चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों का नामांकन और तीन में जित हासिल हुई। उन्होंने दो स्टार स्क्रीन पुरस्कार, दो आइफा पुरस्कार और एक ज़ी सिने पुरस्कार जीते हैं। .

नई!!: द वॉइस इंडिया और सुनिधि चौहान · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: द वॉइस इंडिया और हिन्दी · और देखें »

हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया (जन्म: 23 जुलाई 1973) एक गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता तथा फिल्म निर्माता हैं, जो प्रमुखतः हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत हैं। वर्ष 1998 में आयी प्यार किया तो डरना क्या से बॉलीवुड फिल्मों में एक संगीतकार के रूप में पदार्पण करने वाले हिमेश ने अगले कुछ वर्षों में हेलो ब्रदर (1999), कुरुक्षेत्र (2000), जोड़ी नम्बर वन (2001) और हमराज़ (2002) जैसी फिल्मों में संगीत दिया; हमराज़ के लिए उन्हें उनका पहला फ़िल्मफेयर नामांकन मिला था। इसके बाद 2003 में उन्होंने तेरे नाम फिल्म में संगीत दिया, जिसकी संगीत एल्बम उस वर्ष की सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम थी, और इसके लिए उन्हें फ़िल्मफेयर, स्क्रीन तथा स्टार गिल्ड समेत कई पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुए। तेरे नाम ने उन्हें बॉलीवुड में एक सफल संगीतकार के रूप में स्थापित किया, और फिर 2004 में उन्होंने रन, टार्ज़न, ऐतराज़ और दिल मांगे मोर जैसी फिल्मों में संगीत दिया। .

नई!!: द वॉइस इंडिया और हिमेश रेशमिया · और देखें »

करन ठक्कर

करन टेकर एक भारतीय अभिनेता हैं। यह पहली बार 2009 में लव ने मिला दी जोड़ी में समीर सक्सेना के किरदार में नज़र आए। इसके बाद 2010 में रंग बदलती ओढ़नी में शांतनु खंडेलवाल के रूप में नजर आए। यह झलक दिखला जा आदि में भी कार्य किया। .

नई!!: द वॉइस इंडिया और करन ठक्कर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »