लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द रीडर (फिल्म)

सूची द रीडर (फिल्म)

द रीडर, 2008 की एक ड्रामा फिल्म है जो बर्नार्ड श्लिंक के 1995 में जर्मन में इसी नाम से प्रकाशित उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म के रूपांतरण का लेखन डेविड हेअर ने और निर्देशन स्टीफन डॉल्ड्री ने किया। रॉल्फ फिएंस और केट विंस्लेट के साथ-साथ युवा अभिनेता डेविड क्रॉस ने भी इस में अभिनय किया। निर्माता एंथॉनी मिंग़ेला और सिडनी पॉलैक की यह अंतिम फिल्म थी जिन दोनों की मृत्यु इसके रिलीज़ होने से पहले हो गई। फिल्म का निर्माण सितम्बर 2007 को जर्मनी में शुरू हुआ और 10 दिसम्बर 2008 को इस फिल्म को सीमित तौर पर रिलीज़ किया गया। यह फिल्म एक जर्मन वकील, माइकल बर्ग की कहानी है जिसका 1950 के दशक के उत्तरार्ध में अपने किशोरावस्था में हैना श्मित्ज़ नाम की एक उम्रदराज़ (उम्र में बड़ी) महिला के साथ प्रेमसंबंध था जो बाद में गायब हो जाती है और कुछ वर्षों के बाद एक अभियुक्त के रूप में सामने आती है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के वर्षों में नाज़ी बंदी शिविर के एक गार्ड के रूप में कार्यरत होने की वजह से होने वाले युद्ध अपराध के एक मुक़दमे में उसे एक अभियुक्त के रूप में पेश किया गया था। माइकल को पता चल जाता है कि हैना एक ऐसा व्यक्तिगत रहस्य उससे छिपा रही है जिसे वह नाज़ी अतीत से भी बदतर मानती है लेकिन वह एक ऐसा रहस्य था जिसके खुलने पर उसके मुक़दमे में कुछ मदद मिल सकती थी। अपने कला-प्रदर्शन के लिए विंस्लेट की और युवा माइकल का किरदार निभाने वाले डेविड क्रॉस की बड़ी तारीफ की गई। विंस्लेट की तारीफ़ की गई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए गोल्डेन ग्लोब अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए BAFTA अवार्ड, उत्कृष्ट सहायक अभिनेत्री के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड और इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए 81वें अकेडमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म को कई अन्य प्रमुख पुरस्कारों के लिए भी नामांकित किया गया है। .

27 संबंधों: टिन, टिनटिन, ट्राम, द हफ्फिंगटन पोस्ट, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, द्वितीय विश्वयुद्ध, नाज़ी जर्मनी, निकोल किडमैन, पदोन्नति, परतदार पत्थर, बर्लिन, युद्ध अपराध, सामूहिक हत्या, सायकिल, संस्मरण, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स, हीडलबर्ग विश्वविद्यालय, जर्मन भाषा, जर्मनी, वृत्त चित्र, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, कोलोन, अंग्रेज़ी भाषा, उल्टी, छायाकार, १९९५, २००८

टिन

वंग या रांगा या टिन (Tin) एक रासायनिक तत्त्व है। लैटिन में इसका नाम स्टैन्नम (Stannum) है जिससे इसका रासायनिक प्रतीक Sn लिया गया है। यह आवर्त सारणी के चतुर्थ मुख्य समूह (main group) की एक धातु है। वंग के दस स्थायी समस्थानिक (द्रव्यमान संख्या ११२, ११४, ११५, ११६, ११७, ११८, ११९, १२०, १२२ तथा १२४) प्राप्त हैं। इनके अतिरिक्त चार अन्य रेडियोऐक्टिव समस्थानिक (द्रव्यमान संख्या ११३, १२१, १२३ और १२५) भी निर्मित हुए हैं। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और टिन · और देखें »

टिनटिन

टिनटिन के एडवेंचर्स (लेस एवेन्चर्स दे टिनटिन) बेल्जियम के क्लासिक हास्य कलाकार जार्ज रेमि (1907-1983) द्वारा बनाई गई एक कॉमिक्स श्रृंखला है। यह श्रृंखला जार्ज रेमि ने एर्जे (Hergé) नाम से लिखी है। यह श्रृंखला की पेहली कॅमिक १९२९ में लिखी गयी थी। एर्जे ने कहा था कि, "टिनटिन मेरे जैसा है। वह मेरे अन्दर के खूबियो की पराकाष्ठा है; वह मेरा सफल आधा है। मै यह नहि कहता कि मै एक नायक हू, पर हर १५ वर्शीय बालक की तरह मेरा भी सप्ना था और मैने उस सप्ने को कभी जाने नही दिया। टिनटिन ने मेरे बदले बहुत कार्य बखूबी किये है।" एर्जे जब बालक थे, अपने स्कूल की कितबो मे कहानिया लिख्ते थे और टोटोर नामक किरदार के ऊपर कोमिक लिखने लगे। टिनटिन यही टोटोर नामक पात्र पर आधारित है। चालाक और जिग्यासा से भरा, कोमिक का प्रमुख पात्र टिनटिन एक पत्रकार और गुप्तचार है जो अपने दोस्तो के साथ दुनिया भर मे चोरो का पीछा करता है। उन्होने अपने कहानियो को रोमानचक बनाया है। पढने वालो को एसा महसूस होता है कि वे उस कहानी का एक पात्र है। बीस्वी सदी के रजनितिक और सन्सक्रितिक बदलाव मे बरे होने वाले ब्च्चो के लिये टिनटिन एक एसा आदर्श है जो उन्हे प्रेरना देता है। टिनटिन श्रृंखला 20 वीं सदी के सबसे लोकप्रिय यूरोपीय कॉमिक्स में से एक है। यह 80 से अधिक भाषाओं में अनुवादिट की जा चुकी है और इन पुस्तकों की 350 मिलियन से अधिक प्रतियां प्रकाशित हो चुकी है। श्रृंखला पहले Le Petit Vingtième, एक बच्चों बेल्जियम अखबार Le XXe Siècle 10 जनवरी पूरक १९२९ में फ्रेंच में दिखाई दिया। श्रृंखला की सफलता को देखा धारावाहिक स्ट्रिप्स चौबीस एल्बमों की एक श्रृंखला, एक सफल पत्रिका में घूमती है और फिल्म, रेडियो, टीवी और थिएटर के लिए अनुकूलित में एकत्र.

नई!!: द रीडर (फिल्म) और टिनटिन · और देखें »

ट्राम

ट्राम या ट्रॉली कार (अंग्रेजी: Tram), एक रेल वाहन है जो अमूमन शहरी सड़कों के साथ साथ बिछाई गयी पटरियों पर चलती है। आधुनिक ट्राम का मुख्य उर्जा स्रोत बिजली है हालाँकि कुछ इलाकों में इन्हें डीज़ल से भी चलाया जाता है। विद्युतीकरण से पहले शहरी क्षेत्रों में ट्रामों को घोड़ों या खच्चरों द्वारा खींचा जाता था या फिर भाप अथवा पेट्रोल के इंजनों द्वारा इन्हें उर्जा प्रदान की जाती थी। भारत में ट्रामें सिर्फ कोलकाता में चलाई जाती हैं जिसका संचालन कैल्कटा ट्रामवेज़ कंपनी द्वारा किया जाता है। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और ट्राम · और देखें »

द हफ्फिंगटन पोस्ट

द हफ्फिंगटन पोस्ट एक प्रमुख समाचार पत्र हैं। अंग्रेजी, हिंदी, फ्रेंच, स्पेनिश, जापानी, जर्मन, ग्रीक, कोरियाई, इटली, पुर्तगाली कई भाषाओ में छपता हैं। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और द हफ्फिंगटन पोस्ट · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

द्वितीय विश्वयुद्ध

द्वितीय विश्वयुद्ध १९३९ से १९४५ तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था। लगभग ७० देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था - मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग १० करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया, तथा यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में ५ से ७ करोड़ व्यक्तियों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट भी शामिल है- तथा परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है (जिसकी वजह से युद्ध के अंत मे मित्र राष्ट्रों की जीत हुई)। इसी कारण यह मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था। हालांकि जापान चीन से सन् १९३७ ई. से युद्ध की अवस्था में था किन्तु अमूमन दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत ०१ सितम्बर १९३९ में जानी जाती है जब जर्मनी ने पोलैंड पर हमला बोला और उसके बाद जब फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी तथा इंग्लैंड और अन्य राष्ट्रमंडल देशों ने भी इसका अनुमोदन किया। जर्मनी ने १९३९ में यूरोप में एक बड़ा साम्राज्य बनाने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला बोल दिया। १९३९ के अंत से १९४१ की शुरुआत तक, अभियान तथा संधि की एक शृंखला में जर्मनी ने महाद्वीपीय यूरोप का बड़ा भाग या तो अपने अधीन कर लिया था या उसे जीत लिया था। नाट्सी-सोवियत समझौते के तहत सोवियत रूस अपने छः पड़ोसी मुल्कों, जिसमें पोलैंड भी शामिल था, पर क़ाबिज़ हो गया। फ़्रांस की हार के बाद युनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देश ही धुरी राष्ट्रों से संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उत्तरी अफ़्रीका की लड़ाइयाँ तथा लम्बी चली अटलांटिक की लड़ाई शामिल थे। जून १९४१ में युरोपीय धुरी राष्ट्रों ने सोवियत संघ पर हमला बोल दिया और इसने मानव इतिहास में ज़मीनी युद्ध के सबसे बड़े रणक्षेत्र को जन्म दिया। दिसंबर १९४१ को जापानी साम्राज्य भी धुरी राष्ट्रों की तरफ़ से इस युद्ध में कूद गया। दरअसल जापान का उद्देश्य पूर्वी एशिया तथा इंडोचायना में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का था। उसने प्रशान्त महासागर में युरोपीय देशों के आधिपत्य वाले क्षेत्रों तथा संयुक्त राज्य अमेरीका के पर्ल हार्बर पर हमला बोल दिया और जल्द ही पश्चिमी प्रशान्त पर क़ब्ज़ा बना लिया। सन् १९४२ में आगे बढ़ती धुरी सेना पर लगाम तब लगी जब पहले तो जापान सिलसिलेवार कई नौसैनिक झड़पें हारा, युरोपीय धुरी ताकतें उत्तरी अफ़्रीका में हारीं और निर्णायक मोड़ तब आया जब उनको स्तालिनग्राड में हार का मुँह देखना पड़ा। सन् १९४३ में जर्मनी पूर्वी युरोप में कई झड़पें हारा, इटली में मित्र राष्ट्रों ने आक्रमण बोल दिया तथा अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में जीत दर्ज करनी शुरु कर दी जिसके कारणवश धुरी राष्ट्रों को सारे मोर्चों पर सामरिक दृश्टि से पीछे हटने की रणनीति अपनाने को मजबूर होना पड़ा। सन् १९४४ में जहाँ एक ओर पश्चिमी मित्र देशों ने जर्मनी द्वारा क़ब्ज़ा किए हुए फ़्रांस पर आक्रमण किया वहीं दूसरी ओर से सोवियत संघ ने अपनी खोई हुयी ज़मीन वापस छीनने के बाद जर्मनी तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों पर हमला बोल दिया। सन् १९४५ के अप्रैल-मई में सोवियत और पोलैंड की सेनाओं ने बर्लिन पर क़ब्ज़ा कर लिया और युरोप में दूसरे विश्वयुद्ध का अन्त ८ मई १९४५ को तब हुआ जब जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। सन् १९४४ और १९४५ के दौरान अमेरिका ने कई जगहों पर जापानी नौसेना को शिकस्त दी और पश्चिमी प्रशान्त के कई द्वीपों में अपना क़ब्ज़ा बना लिया। जब जापानी द्वीपसमूह पर आक्रमण करने का समय क़रीब आया तो अमेरिका ने जापान में दो परमाणु बम गिरा दिये। १५ अगस्त १९४५ को एशिया में भी दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त हो गया जब जापानी साम्राज्य ने आत्मसमर्पण करना स्वीकार कर लिया। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और द्वितीय विश्वयुद्ध · और देखें »

नाज़ी जर्मनी

नाज़ी जर्मनी, नाट्सी जर्मनी या तीसरा राइख (Drittes Reich, "द्रीत्तेस रय्ख़्") १९३३ और १९४५ के बीच जर्मनी के लिए इतिहासकारों द्वारा सामान्य नाम दिया गया है, जब जर्मनी पर अडोल्फ़ हिटलर के नेतृत्व वाली नेशनल सोशलिस्ट जर्मन कार्यकर्ता पार्टी (NSDAP) का एकछत्र राज्य था। इसके अतिरिक्त इसे - नाजीवादी जर्मनी (Das nazistische Deutschland "दस नत्सीस्तिशे दोय्च्लन्द्") तथा सहस्रवर्षीय साम्राज्य (Das Tausendjähriges Reich "दस थाउज़ेन्द्येरिगेस रय्ख़्") भी कहा जाता है। तृतीय साम्राज्य वैमार गणराज्य के बाद सत्ता में आया, जब 4 मार्च 1933 को राष्ट्रीय-समाजवादी जर्मन श्रमिकों की पार्टी ने (NSDAP "एन-एस-दे-आ-पे", Die Nationalsozialistische Deutsche Arbeiterpartei "दी नत्सिओनाल-सोत्सिअलीस्तिशे दोय्चे आर्बाय्तेर्पर्ताय") हिटलर के नेतृत्व में राजसत्ता हथिया ली। ३० जनवरी १९३३ को अडोल्फ़ हिटलर जर्मनी का चांसलर बना और जल्दी ही सारे विरोध को ख़त्म करके वह उस देश का इकलौता नेता बन बैठा। देश ने उसे फ़्युअरर (जर्मन भाषा में लीडर) कहकर पूजना शुरु कर दिया और सारी ताक़त उसके हाथ में सौंप दी। इतिहासकारों ने बड़ी सभाओं में उसके वाक्चातुर्य और कमरे में हुयी बैठकों में उसकी आँखों से होने वाले मंत्रमुग्ध लोगों का ज़ोर देकर बताया है। शनैः शनैः यह बात प्रचलन में आ गई कि फ़्युअरर का वचन विधि से भी ऊपर है। दरअसल यह मत लोगों के बीच हिटलर के मतप्रचालन (propaganda) मंत्री गॅबॅल्स ने रखा था जिसे प्रथम विश्वयुद्ध और वर्साय की संधि से सताई गई जनता ने दोनों हाथों से हड़प लिया। सरकार के शीर्षस्थ अधिकारी केवल हिटलर को रिपोर्ट देते थे और उसी की नीतियों का अनुसरण भी करते थे, हालांकि उनकी कार्यशैली में कुछ हद तक स्वायत्ता बरक़रार थी। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और नाज़ी जर्मनी · और देखें »

निकोल किडमैन

निकोल मेरी किडमैन, ए.सी.

नई!!: द रीडर (फिल्म) और निकोल किडमैन · और देखें »

पदोन्नति

किसी संगठन में किसी कर्मचारी का पद बदलकर उसे उससे ऊपर वाला पद देना पदोन्नति (promotion) कहलाता है। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और पदोन्नति · और देखें »

परतदार पत्थर

स्लेट से बनी छत स्लेट (Slate) महीन कणों वाला रूपान्तरित शैल है। यह बेलबूटेदार (foliated) और समांगी (homogeneous) होती है। श्रेणी:निर्माण सामग्री श्रेणी:कुट्टिम .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और परतदार पत्थर · और देखें »

बर्लिन

ब्रांडेनबर्ग गेट, जर्मनी के एक मील का पत्थर बर्लिन टीवी टावर, शहर के लिए मील का पत्थर बर्लिन-मिटे के क्षितिज भालू मेरा साथी: बर् लन की शांती और स्वतंत्रता का प्रतीक बर्लिन जर्मनी की राजधानी और इसके 16 राज्यों में से एक है। यह बर्लिन-ब्रैन्डनबर्ग मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के मध्य में, जर्मनी के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी जनसंख्या 34 लाख है। यह जर्मनी का सबसे बड़ा और यूरोपीय संघ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बर्लिन यूरोप की राजनीति, संस्कृति और विज्ञान का महत्त्वपूर्ण केन्द्र है। यूरोप के यातायात के लिए यह एक धुरी के समान है। यहाँ कई महत्त्वपूर्ण विश्वविद्यालय, संग्रहालय और शोध केन्द्र हैं। यह शहर बहुत तेजी से विकास कर रहा है और यहाँ के समारोह, उत्सव, अग्रणी कलाएँ, वास्तुशिल्प और रात्रि-जीवन काफी प्रसिद्ध हैं। बर्लिन 13वीं शताब्दी में स्थापित हुआ और इस क्षेत्र के कई राज्यों और साम्राज्यों की राजधानी रहा- प्रुशिया राज्य (1701 से), जर्मन साम्राज्य (1871-1918), वेइमार गणतंत्र (1919-1932) और तीसरी राइख (1933-1945).

नई!!: द रीडर (फिल्म) और बर्लिन · और देखें »

युद्ध अपराध

सन् १९४३ में पोलैंड के किसानों की हत्या सैनिकों अथवा अन्यान्य व्यक्तियों के प्रतिकूल (Hostile) या लगभग उसी तरह के काम, जिनके लिये पकड़े जाने पर शत्रुओं के द्वारा वे दंडित किए जा सकते हैं, युद्ध अपराध कहे जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून के विरूद्ध किए गए काम, जो अभियुक्त के अपने देश के कानून के प्रतिकूल हैं, युद्ध अपराध (War crimes) में अंतर्निहित होते हैं; यथा, व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से की गई लूट या हत्या, शत्रु राष्ट्र की ओर से या उसके आदेश से किए गए अपराध। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और युद्ध अपराध · और देखें »

सामूहिक हत्या

सामूहिक हत्या (mass murder) कई लोगों की हत्या करने के कर्म को कहते हैं। यह हत्याएँ अक्सर किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र में और समय में एक-दूसरे के साथ-साथ की जाती है। अमेरिकी संगठन फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की परिभाषा के अनुसार सामूहिक हत्या एक ही घटनाक्रम में चार या उस से अधिक व्यक्तियों की हत्या को कहते हैं। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और सामूहिक हत्या · और देखें »

सायकिल

भीतरी नली में हवा भरने के लिए बुड के हवा वाल्ब का बहुधा प्रयोग होता है, जिसकी बनावट चित्र 13.

नई!!: द रीडर (फिल्म) और सायकिल · और देखें »

संस्मरण

स्मृति के आधार पर किसी विषय पर अथवा किसी व्यक्ति पर लिखित आलेख संस्मरण कहलाता है। यात्रा साहित्य भी इसके अन्तर्गत आता है। संस्मरण को साहित्यिक निबन्ध की एक प्रवृत्ति भी माना जा सकता है। ऐसी रचनाओं को 'संस्मरणात्मक निबंध' कहा जा सकता है। व्यापक रूप से संस्मरण आत्मचरित के अन्तर्गत लिया जा सकता है। किन्तु संस्मरण और आत्मचरित के दृष्टिकोण में मौलिक अन्तर है। आत्मचरित के लेखक का मुख्य उद्देश्य अपनी जीवनकथा का वर्णन करना होता है। इसमें कथा का प्रमुख पात्र स्वयं लेखक होता है। संस्मरण लेखक का दृष्टिकोण भिन्न रहता है। संस्मरण में लेखक जो कुछ स्वयं देखता है और स्वयं अनुभव करता है उसी का चित्रण करता है। लेखक की स्वयं की अनुभूतियाँ तथा संवेदनायें संस्मरण में अन्तर्निहित रहती हैं। इस दृष्टि से संस्मरण का लेखक निबन्धकार के अधिक निकट है। वह अपने चारों ओर के जीवन का वर्णन करता है। इतिहासकार के समान वह केवल यथातथ्य विवरण प्रस्तुत नहीं करता है। पाश्चात्य साहित्य में साहित्यकारों के अतिरिक्त अनेक राजनेताओं तथा सेनानायकों ने भी अपने संस्मरण लिखे हैं, जिनका साहित्यिक महत्त्व स्वीकारा गया है। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और संस्मरण · और देखें »

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स (Screen Actors Guild Award) वह सम्मान है जो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड द्वारा अपने सदस्यों को उनके उल्लेखनिय कार्य के लिए दिया जाता है। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: द रीडर (फिल्म) और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स · और देखें »

हीडलबर्ग विश्वविद्यालय

 हीडलबर्ग यूनिवर्सिटी (जर्मन: रूपरेक्ट-कार्ल्स-यूनिवर्सिटी हेडलबर्ग; लैटिन: यूनिवर्सिटीज रूपरटो कार्ला हीडलबेर्बेंसिस) हेडेलबर्ग, बाडेन-वुर्टेमबर्ग, जर्मनी में एक सार्वजनिक अनुसंधान विश्वविद्यालय है। पोप शहरी छठी के निर्देश पर 1386 में स्थापित, हीडलबर्ग जर्मनी का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और दुनिया के सबसे पुराने जीवित विश्वविद्यालयों में से एक है। यह पवित्र रोमन साम्राज्य में स्थापित तीसरा विश्वविद्यालय था श्रेणी:जर्मन भाषा पाठ वाले लेख श्रेणी:लातिनी भाषा पाठ वाले लेख  हीडलबर्ग 1899 से एक सहशिक्षा संस्थान रहा है। विश्वविद्यालय में बारह संकायों के होते हैं और कुछ 100 विषयों में स्नातक, स्नातक और पोस्ट डॉक्टरेट स्तर पर डिग्री कार्यक्रम प्रदान करता है। हीडलबर्ग में तीन प्रमुख परिसरों हैं: मानविकी मुख्यतः हीडलबर्ग के ओल्ड टाउन में स्थित हैं, प्राकृतिक विज्ञान और Neuenheimer Feld तिमाही में दवा, और भीतर के शहर उपनगर Bergheim में सामाजिक विज्ञान शिक्षा की भाषा आमतौर पर जर्मन है, जबकि अंग्रेजी में काफी संख्या में स्नातक डिग्री की पेशकश की जाती है। 56 नोबल पुरस्कार विजेताओं के साथ संबद्ध  विश्वविद्यालय अनुसंधान पर जोर देता है। आधुनिक वैज्ञानिक मनोरोग विज्ञान, मनोविज्ञान, मनश्चिकित्सीय आनुवांशिकी, पर्यावरण भौतिकी, और आधुनिक समाजशास्त्र, Against the Stream, Transaction Publishers,, 2004,   हीडलबर्ग संकाय द्वारा वैज्ञानिक विषयों के रूप में पेश किया गया विदेश से आने वाले लगभग एक-तिहाई डॉक्टरेट वाले छात्रों के साथ हर साल लगभग 1,000 डॉक्टरेट पूरे किए जाते हैं।  कुछ 130 देशों के अंतर्राष्ट्रीय छात्र संपूर्ण छात्र निकाय के 20 प्रतिशत से अधिक खाते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध और लगातार यूरोप के शीर्ष विश्वविद्यालयों में स्थान दिया गया,  हीडलबर्ग एक जर्मन उत्कृष्टता विश्वविद्यालय है, साथ ही साथ यूरोपीय अनुसंधान परिषद और कोइम्पा समूह की स्थापना के सदस्य हैं। विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध पूर्व छात्रों में ग्यारह घरेलू और विदेशी राज्यों के प्रमुख या सरकार के प्रमुख शामिल हैं। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और हीडलबर्ग विश्वविद्यालय · और देखें »

जर्मन भाषा

विश्व के जर्मन भाषी क्षेत्र जर्मन भाषा (डॉयट्श) संख्या के अनुसार यूरोप की सब से अधिक बोली जाने वाली भाषा है। ये जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया की मुख्य- और राजभाषा है। ये रोमन लिपि में लिखी जाती है (अतिरिक्त चिन्हों के साथ)। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में जर्मनिक शाखा में आती है। अंग्रेज़ी से इसका करीबी रिश्ता है। लेकिन रोमन लिपि के अक्षरों का इसकी ध्वनियों के साथ मेल अंग्रेज़ी के मुक़ाबले कहीं बेहतर है। आधुनिक मानकीकृत जर्मन को उच्च जर्मन कहते हैं। जर्मन भाषा भारोपीय परिवार के जर्मेनिक वर्ग की भाषा, सामान्यत: उच्च जर्मन का वह रूप है जो जर्मनी में सरकारी, शिक्षा, प्रेस आदि का माध्यम है। यह आस्ट्रिया में भी बोली जाती है। इसका उच्चारण १८९८ ई. के एक कमीशन द्वारा निश्चित है। लिपि, फ्रेंच और अंग्रेजी से मिलती-जुलती है। वर्तमान जर्मन के शब्दादि में अघात होने पर काकल्यस्पर्श है। तान (टोन) अंग्रेजी जैसी है। उच्चारण अधिक सशक्त एवं शब्दक्रम अधिक निश्चित है। दार्शनिक एवं वैज्ञानिक शब्दावली से परिपूर्ण है। शब्दराशि अनेक स्रोतों से ली गई हैं। उच्च जर्मन, केंद्र, उत्तर एवं दक्षिण में बोली जानेवाली अपनी पश्चिमी शाखा (लो जर्मन-फ्रिजियन, अंग्रेजी) से लगभग छठी शताब्दी में अलग होने लगी थी। भाषा की दृष्टि से "प्राचीन हाई जर्मन" (७५०-१०५०), "मध्य हाई जर्मन" (१३५० ई. तक), "आधुनि हाई जर्मन" (१२०० ई. के आसपास से अब तक) तीन विकास चरण हैं। उच्च जर्मन की प्रमुख बोलियों में यिडिश, श्विज्टुन्श, आधुनिक प्रशन स्विस या उच्च अलेमैनिक, फ्रंकोनियन (पूर्वी और दक्षिणी), टिपृअरियन तथा साइलेसियन आदि हैं। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और जर्मन भाषा · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: द रीडर (फिल्म) और जर्मनी · और देखें »

वृत्त चित्र

किसी वृत्त अर्थात समाचार या सत्य घटना पर आधारित फ़िल्म को वृत्तचित्र (डॉकुमेण्टरी फिल्म) कहते हैं। इसमें कलात्मकता, अभिनय और मनोरंजन के स्थान पर वृत्त के विषय और उद्देश्य पर अधिक ध्यान रखा जाता है। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और वृत्त चित्र · और देखें »

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी १९४४ को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। इस बार ११ जनवरी २००९ को बेवेरली हिल्टन होटल कैलिफोर्निया में दिया गया गोल्डन पुरस्कार ६६वाँ अवॉर्ड है। हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को ९० अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) की सीमा एक जनवरी से शुरू होती है लेकिन गोल्डन ग्लोब की एक अक्टूबर से। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: द रीडर (फिल्म) और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार · और देखें »

कोलोन

मध्य कोलोन का दृष्य कोलोन (जर्मन: Köln; अंग्रेजी उच्चारण: /kəˈloʊn/) बर्लिन, हैम्बर्ग और म्युनिख़ के बाद जर्मनी का चौथा सबसे बड़ा शहर है। कोलोन, राइन नदी के दोनों तरफ बसा हुआ है। शहर का मशहूर कोलोन कैथेड्रल, कोलोन के कैथोलिक आर्कबिशप का निवास है। कोलोन विश्वविद्यालय यूरोप के सबसे पुराने और बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है जिसमें लगभग 44,000 विद्यार्थी पढ़ते हैं। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और कोलोन · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उल्टी

200px आमाशय के अन्दर के पदार्थों को बलपूर्वक शरीर के बाहर निकालने की क्रिया को उल्टी या वमन (Vomiting) कहते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि गैस्ट्रीक, जहर या मस्तिष्क का ट्यूमर इत्यादि.

नई!!: द रीडर (फिल्म) और उल्टी · और देखें »

छायाकार

सेट पर एक छायाकार एक छायाकार या फोटोग्राफी का निदेशक किसी फिल्म या धारावाहिक पर काम कर रहे कैमरों और प्रकाश के कर्मीदल का प्रमुख होता है। वह छवि से संबंधित कलात्मक और तकनीकी निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार होता है। इस क्षेत्र के अध्ययन और अभ्यास को छायांकन के रूप में जाना जाता है। निर्देशक के इरादों के अनुसार दृश्य साकार करने के लिए छायाकार कैमरा, फ़िल्म स्टॉक, लेंस, फिल्टर आदि का चयन करता है। छायाकार और निर्देशक के बीच संबंध अलग-अलग होते हैं; कुछ मामलों में निदेशक छायाकार को पूर्ण स्वतंत्रता देता है; दूसरों में, निर्देशक कुछ भी नहीं करने की अनुमति देता है। यहाँ तक कि सटीक कैमरा प्लेसमेंट और लेंस चयन निर्दिष्ट भी खुद करता है। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और छायाकार · और देखें »

१९९५

1995 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और १९९५ · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: द रीडर (फिल्म) और २००८ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »