लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द मार्शियन (फ़िल्म) और नील आर्मस्ट्रांग

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

द मार्शियन (फ़िल्म) और नील आर्मस्ट्रांग के बीच अंतर

द मार्शियन (फ़िल्म) vs. नील आर्मस्ट्रांग

द मार्शियन (हिन्दी: मंगल ग्रह का वासी The Martian) वर्ष 2015 की अमेरिकी साइंस-फिक्शन आधारित फिल्म है जिसे रिड्ली स्काॅट ने निर्देशित किया है और अभिनेता मैट डैमन ने मुख्य भूमिका की है। फिल्म 2011 को एण्डी विएर की उपन्यास के नाम का समानारूपांतरण है, जिसके आधार पर ड्रयु गोडेर्ड ने पटकथा लिखी है। डैमन एक एस्ट्राॅनाॅट की भूमिका में हैं, जिनके मंगल अभियान में दुर्घटनावश मृत मान लिया था। पर जल्द ही बचने के जद्दोजहद नजर आने पर, उन्हें वापस लाने की कोशिशें की जाती हैं। फिल्म में उनके सहयोगी अदाकारों में जेसिका चेसटेन, क्रिस्टन वीग, जेफ़ डेनियल्स, माइकल पेऩा, केट मारा, सिन बिन, स्बेस्चियन स्टेन, एक्सेल हेऩी, डाॅनाल्ड ग्लोवर, मैक़ेन्ज़ी डेविस और च्वेटेल इज़्योफाॅर आदि शामिल हैं। निर्माता सिमाॅन किनबर्ग, 20th सेंचुरी फाॅक्स द्वारा मार्च 2013 में उपन्यास के विकल्प चुनाव के बाद ही इसके विकास में जुट चुके थे। ड्रयु गोडेर्ड ने मूल उपन्यास को पटकथा में रुपांतरण करने बाद फिल्म निर्देशन करना चाहते थे, पर इससे आगे कोई बात नहीं बढ़ी। स्काॅट को गोडेर्ड के जिम्मे पर स्थानांतरित किया गया और डेमन को मुख्य भूमिका में जगह दी गई, जिससे निर्माण के कार्य को हरी झंडी मिल गई। नवंबर 2014 को फिल्मांकन का शुरू किया गया कार्य, आखिर के 70 दिनों बाद संपन्न हुआ। हंगरी देश के बुडापेस्ट राज्य में, तकरीबन 20 बड़े विश्वस्तरीय साउन्ड स्टुडियो तैयार किए गए। वहीं व्यावहारिक पृष्ठभूमि के लिए जाॅर्डन के "वादी रम" को चुना गया। फिल्म का प्रिमियर 2015 को टोरांटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सितम्बर 11, 2015 में किया गया। फिर 20th सेंचुरी फाॅक्स द्वारा अक्टूबर 2, 2015 को संयुक्त राष्ट्र के थियटरों में प्रदर्शित किया गया। फिल्म को 2D, 3D, IMAX 3D और 4DX वर्जन में रिलीज किया गया। फ़िल्म को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और वैश्विक तौर पर $624 करोड़ का कारोबार कर, स्काॅट की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फ़िल्म के रूप में जानी गई, तो वहीं यह साल 2015 की सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म की कतार में 10वें पायदान पर रही। फ़िल्म को काफी सारे पुरस्कारों, जिनमें गोल्डन ग्लोब अवार्ड की ओर से सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर - संगीतमय और हास्यप्रधान के खिताब से नवाजे जाने साथ और अकादमी अवार्ड की ओर से अन्य सात श्रेणियों में भी नामांकित रही, जिनमें सर्वश्रेष्ठ पिक्चर और गोडेर्ड की सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा शामिल रही। अभिनेता मैट डेमन भी कई पुरस्कारों के लिए नामांकित रहे, जिनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए बाफ्टा अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए क्रिटिक च्वाइस अवार्ड और फिर उन्हें गोल्डन ग्लोब की ओर से सर्वश्रेष्ठ संगीतमय एवं हास्यप्रधान अभिनेता की उपाधि से नवाजा गया। . नील एल्डन आर्मस्ट्रांग (५ अगस्त १९३० – २५ अगस्त २०१२) एक अमेरिकी खगोलयात्री और चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके अलावा वे एक एयरोस्पेस इंजीनियर, नौसेना अधिकारी, परीक्षण पायलट, और प्रोफ़ेसर भी थे। खगोलयात्री (ऍस्ट्रोनॉट) बनने से पूर्व वे नौसेना में थे। नौसेना में रहते हुए उन्होंने कोरिया युद्ध में भी हिस्सा लिया। नौसेना के बाद उन्होंने पुरुडु विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि ली और तत्पश्चात् एक ड्राइडेन फ्लाईट रिसर्च सेंटर से जुड़े और एक परीक्षण पायलट के रूप में ९०० से अधिक उड़ानें भरीं। यहाँ सेवायें देने के बाद उन्होंने दक्षिण कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि हासिल की। आर्मस्ट्रांग को मुख्यतः अपोलो अभियान के खगोलयात्री के रूप में चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। इससे पहले वे जेमिनी अभियान के दौरान भी अंतरिक्ष यात्रा कर चुके थे। अपोलो ११, वह अभियान था जिसमें जुलाई १९६९ में पहली बार चंद्रमा पर मानव सहित कोई यान उतरा और आर्मस्ट्रांग इसके कमांडर थे। उनके अलावा इसमें बज़ एल्ड्रिन, जो चाँद पर उतरने वाले दूसरे व्यक्ति बने, और माइकल कॉलिंस जो चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाते मुख्य यान में ही बैठे रहे, शामिल थे। अपने साथियों के साथ, इस उपलब्धि के लिये आर्मस्ट्रांग को राष्ट्रपति निक्सन के हाथों प्रेसिडेंसियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने उन्हें १९७८ में कॉंग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ ऑनर प्रदान किया और आर्मस्ट्रांग और उनके साथियों को वर्ष २००९ में कॉंग्रेसनल गोल्ड मेडल दिया गया। आर्मस्ट्रांग की मृत्यु, सिनसिनाती, ओहायो, में २५ अगस्त २०१२ को ८२ वर्ष की उम्र में बाईपास सर्जरी के पश्चात् हुई। .

द मार्शियन (फ़िल्म) और नील आर्मस्ट्रांग के बीच समानता

द मार्शियन (फ़िल्म) और नील आर्मस्ट्रांग आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

द मार्शियन (फ़िल्म) और नील आर्मस्ट्रांग के बीच तुलना

द मार्शियन (फ़िल्म) 15 संबंध है और नील आर्मस्ट्रांग 17 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (15 + 17)।

संदर्भ

यह लेख द मार्शियन (फ़िल्म) और नील आर्मस्ट्रांग के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »