लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द डार्क नाईट (फ़िल्म) और हीथ लेजर

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

द डार्क नाईट (फ़िल्म) और हीथ लेजर के बीच अंतर

द डार्क नाईट (फ़िल्म) vs. हीथ लेजर

द डार्क नाईट (The Dark Night) 2008 की सुपरहीरो प्रधान, अंग्रेजी भाषा की फिल्म हैं जिसमें क्रिस्टोफ़र नोलान ने निर्देशक-निर्माता एवं सह-लेखक काम किया है। डीसी काॅमिक्स के काल्पनिक नायक बैटमैन पर आधारित, नोलान द्वारा बैटमैन फिल्म सिरिज का यह दूसरी भाग है जो 2005 की बैटमैन बिगेन्स का सिक्विल है, जिसमें क्रिश्चियन बेल, माइकल कैन, हेथ लेजर, गैरी ऑल्डमैन, आराॅन एक्हार्ट, मैगी गिलेनहाल, और माॅर्गन फ्रीमैन अभिनय कर रहे हैं। शहर में व्याप्त माफिया के संगठित अपराधियों के उन्मूलन के लिए बैटमैन (बेल), पुलिस लेफ्टिनेंट जेम्स गाॅर्डन (ऑल्डमैन) और नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक अटाॅर्नी (वकील अधिवक्ता) हार्वी डेन्ट (एक्हार्ट) इस जंग को जीतने के लिए सर्वस्व दाँव लगा देते हैं। जब तक उनकी यह साझेदारी कारगर साबित होती, माफिया अपने बचाव के लिए बैटमैन का रुख "द जोकर"(लेजर) नाम के एक मास्टरमाइंड और अर्धविक्षिप्त अपराधी के साथ भिड़ा देते हैं, जिसे अब गाॅथम शहर में उसके उपद्रवों द्वारा अराजकता जैसी परिस्थिति फैलने से रोकना हैं। नाॅलान ने फिल्म की कहानी के अधिकांश हिस्से 1940 की 'द जोकर' और 1988 की ग्राफिक नाॅवेल 'द किलिंग जाॅक' और 'द टू-फेस' हार्वे डेन्ट के लिए 1996 की 'द लाॅन्ग हैलोविन' से प्रभावित होकर आपस में पिरोया है। 'द डार्क नाईट' का नाम 1940 के बैटमैन काॅमिक्स (लेखक बिल फिगर) के पहले सिरिज के तौर पर ली गई है। फिल्म 'द डार्क नाईट' के काल्पनिक शहर गाॅथम की रूप सरंचना के लिए शिकागो को मुख्य रूप से चुना गया, अधिकांश भाग युनाइटेड स्टेट, युनाइटेड किंगडम और हाँगकाँग में फिल्माया गया। जोकर की अपियरिंस और कई विहंगम एक्शन दर्श्यों के लिए डायरेक्टर क्रिस्टोफर नाॅलान ने आईमैक्स कैमरों का उपयोग किया हैं। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता हिथ लेजर को श्रद्धांजलि दी गई है, जिनका फिल्म के सम्पूर्ण होने के बाद प्रदर्शन होने के छह माह पूर्व जनवरी 22, 2008, को देहांत हो गया। जिसका कारण उनके दैनिक ड्रग के विषैले मिश्रणों को बताया जाता है, मिडिया में इस आकस्मिक खबर का फिल्म दर्शकों पर तत्काल प्रभाव पड़ाl वाॅर्नर ब्रोस. एंड्रयू हीथ लेजर (4 अप्रैल 1979 -22 जनवरी 2008) एक ऑस्ट्रेलियाई टीवी और फिल्म अभिनेता थे। 1990 के दशक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीवी और फिल्म में अभिनय करने के बाद लेजर 1998 में अपने फिल्म करियर के विकास के लिए संयुक्त राज्य अमरीका चले गये। उनका काम उन्नीस फिल्मों में फैला हुआ है जिसमें 10 थिंग्स आई हेट अबाउट यू (1999), द पेट्रियाट (2000), मोन्सटर्स बॉल (2001), अ नाइट्स टेल (2001), ब्रोकबैक माउंटेन (2005) और डार्क नाइट (2008) शामिल हैं। अभिनय के अलावा उन्होंने कई म्यूज़िक वीडियो का निर्माण और निर्देशन किया और वे एक फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे। ब्रोकबैक माउंटेन में इनीस डेल मार का किरदार निभाने के लिए लेजर को 2005 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक सर्कल अवार्ड और 2006 में ऑस्ट्रेलिया फिल्म इंस्टिट्यूट का 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार' जीता और 2005 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के एकेडमी अवार्ड के साथ ही साथ अग्रणी भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 2006 BAFTA अवार्ड के लिए नामांकित किये गये। उन्हें मरणोपरांत 2007 का इंडिपेंडेंट स्पिरिट राबर्ट अल्टमैन अवार्ड साझे तौर पर फिल्म आई एम नाट देअर के अन्य कलाकारों, निर्देशक और फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर को दिया गया, जो अमरीकी गायक-गीतकार बॉब डिलन के जीवन और गीतों से प्रेरित थी। फिल्म में लेजर ने एक काल्पनिक अभिनेता रोबी क्लार्क का किरदार निभाया है, जो डिलन के जीवन और व्यक्तित्व के छह पहलुओं का एक संगठित रूप है। फिल्म द डार्क नाइट में अभिनीत जोकर की भूमिका के लिए वे नामांकित हुए और उन्होंने पुरस्कार भी जीता, जिसमें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का एकेडमी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और पहली बार किसी को दिया जाने वाला मरणोपरांतऑस्ट्रेलिया फिल्म इंस्टिट्यूट अवार्ड, 2008 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता लॉस एंजिल्स फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड, 2009 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का 2009 का BAFTA अवार्ड शामिल है। उनकी मौत 28 साल की आयु में "अनुशंसित दवाओं के जहरीले संयोजन" से दुर्घटनावश हो गयी। लेजर की मौत द डार्क नाइट के संपादन के दौरान हुई, जिसका प्रभाव उनकी 180 मिलियन डॉलर की लागत वाली फिल्म के प्रमोशन पर पड़ा.

द डार्क नाईट (फ़िल्म) और हीथ लेजर के बीच समानता

द डार्क नाईट (फ़िल्म) और हीथ लेजर आम में 5 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): बैटमैन, वॉर्नर ब्रॉस., क्रिश्चियन बॅल, क्रिस्टोफ़र नोलन, अमेरिकी डॉलर

बैटमैन

बैटमैन (Batman) डीसी कॉमिक्स का एक काल्पनिक पात्र है जिसे बॉब केन व बिल फिंगर ने रचा है। बैटमैन साधारणतः ब्रुस वेन नाम से गौथम शहर में रहता है। इसका अन्य नाम द डार्क नाइट भी है। .

द डार्क नाईट (फ़िल्म) और बैटमैन · बैटमैन और हीथ लेजर · और देखें »

वॉर्नर ब्रॉस.

वॉर्नर ब्रॉस.

द डार्क नाईट (फ़िल्म) और वॉर्नर ब्रॉस. · वॉर्नर ब्रॉस. और हीथ लेजर · और देखें »

क्रिश्चियन बॅल

क्रिश्चियन चार्ल्स फिलिप बॅल (जन्म: 30 जनवरी 1974) एक अंग्रेज अभिनेता हैं। ये मुख्यतः अमेरिकी फ़िल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, बॅल ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों और स्वतंत्र निर्माताओ तथा कला घरों द्वारा निर्मित छोटी परियोजनाओं में अभिनय कर चुके हैं। बॅल सबसे पहले चौदह वर्ष की आयु में लोगों की नजरों में आए जब उन्होंने स्टीवन स्पिलबर्ग की एम्पायर ऑफ़ द सन (1987) में काम किया। जे.जी.

क्रिश्चियन बॅल और द डार्क नाईट (फ़िल्म) · क्रिश्चियन बॅल और हीथ लेजर · और देखें »

क्रिस्टोफ़र नोलन

क्रिस्टोफ़र "एडवर्ड" नोलेन (Christopher Edward Nolan) (उच्चारण; /ˈnoʊlən/; जन्मतिथि 30 जुलाई 1970) एक अंग्रेज-अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। उन्हें इतिहास में व्यावसायिक रूप सबसे कामयाब निर्देशक, तथा 21वीं सदी के बेहद सफल और प्रशंसनीय फ़िल्मकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपनी पहली निर्देशकीय पारी फ़िल्म फाॅलोइंग (1998) से शुरूआत की, लेकिन नोलेन की दूसरी फ़िल्म मोमेन्टो (2000) ने, उनके प्रति ध्यानाकर्षण दिलाया। अपनी स्वतंत्र तौर पर निर्मित फ़िल्मों को मिली प्रशंसा ने अगली बार नोलेन को बड़े बजट की थ्रिलर फ़िल्म इन्सोमनिया (2002) और मिस्ट्री-ड्रामा प्रधान द प्रेस्टिज में फ़िल्मांकन का अवसर प्राप्त हुआ। हालाँकि उनकी प्रसिद्धि और समीक्षात्मक सफलता तब चरम पर आई जब उनकी द डार्क नाईट ट्रायलाॅजी (2005-2012), इंसेप्शन (2010), और इंटरस्टेलर (2014) रिलीज हुई। उनकी नौ फ़िल्मों ने वर्ल्डवाईड अमेरिकी $4.2 बिलियन डाॅलर से अधिक की कमाई बटोरी और ऑस्कर अवार्ड में 26 नामांकन और सात खिताबों के साथ कामयाब रही। नोलेन की अधिकांश फ़िल्मों के सह-लेखन में उनके छोटे भाई, जोनाथन नोलेन ने सहयोग दिया है और साथ उनकी निर्माता कंपनी सिनकाॅपी इनकाॅर्पेरेट के संचालन में उनकी पत्नी एमा थाॅमस भी भागीदारी निभाती है। नोलेन की फ़िल्मों में कई विषयों पर आधारित होते हैं जैसे दर्शनशास्त्र, समाजिक-विज्ञान और नीतिपरक अवधारणाओं, मानवीय सदाचार की खोज, काल-निर्माण तथा स्मृतियों का लचीला स्वभाव एवं निजी पहचान। उनके काम करने के ढंग में कई सारे अकाल्पनिक तत्वों जैसे लौकिक परिवर्तन, आत्मावादी दृष्टिकोण, अरेखित कहानियाँ, व्यवहारपूर्ण स्पेशल इफैक्टस, और दृश्यात्मक भाषाओं एवं भावात्मक वर्णनों के बीच उनके अनुरूप संबंध व्यक्त करना आदि का समावेश रहता है। .

क्रिस्टोफ़र नोलन और द डार्क नाईट (फ़िल्म) · क्रिस्टोफ़र नोलन और हीथ लेजर · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

अमेरिकी डॉलर और द डार्क नाईट (फ़िल्म) · अमेरिकी डॉलर और हीथ लेजर · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

द डार्क नाईट (फ़िल्म) और हीथ लेजर के बीच तुलना

द डार्क नाईट (फ़िल्म) 25 संबंध है और हीथ लेजर 65 है। वे आम 5 में है, समानता सूचकांक 5.56% है = 5 / (25 + 65)।

संदर्भ

यह लेख द डार्क नाईट (फ़िल्म) और हीथ लेजर के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »