लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द कपिल शर्मा शो

सूची द कपिल शर्मा शो

द कपिल शर्मा शो (हिन्दी: कपिल शर्मा का कार्यक्रम) भारतीय हिन्दी हास्य कार्यक्रम है, जिसका प्रसारण सोनी पर 23 अप्रैल 2016 से शनिवार और रविवार को होता है। इसके निर्माता और मुख्य प्रस्तोता कपिल शर्मा हैं। इनके अलावा मुख्य कलाकारों में सुनील ग्रोवर, अली असगर, किकू शारदा आदि भी हैं। .

28 संबंधों: टाइगर श्रॉफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, नवजोत सिंह सिद्धू, प्राची देसाई, फ़ैन (फ़िल्म), बाग़ी (2016 फ़िल्म), मोहम्मद अजहरुद्दीन, यो यो हनी सिंह, रणदीप हुड्डा, रितेश देशमुख, रोशेल राव, लारा दत्ता, शाहरुख़ ख़ान, श्रद्धा कपूर, सरबजीत (फ़िल्म), साइना नेहवाल, सुनील ग्रोवर, सुमोना चक्रवर्ती, हाउसफुल 3, जिमी शेरगिल, वसीम अकरम, इमरान हाशमी, कपिल शर्मा, किकू शारदा, अभिषेक बच्चन, अली असगर, अजहर, अक्षय कुमार

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ़ (जन्म; जय हेमन्त श्रॉफ़; २ मार्च १९९०) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की एक्सन रोमेंटिक फ़िल्म हीरोपंती से २०१४ में की थी। इस फ़िल्म के तौर पर इन्हें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए चुना गया था। इसके बाद एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला ने बागी (२०१६) फ़िल्म का ऑफर दिया, फ़िल्म में इनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर है। बागी फ़िल्म ने कमाए है। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और टाइगर श्रॉफ · और देखें »

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन (जन्म: 1 नवम्बर 1973) ऐश के नाम से भी मशहूर, भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। १९९४ में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो में भी काम किया है। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और ऐश्वर्या राय बच्चन · और देखें »

नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू (अंग्रेजी: Navjot Singh Sidhu, पंजाबी: ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ, जन्म: 20 अक्टूबर 1963, पटियाला) भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी (बल्लेबाज) एवं अमृतसर लोक सभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हैं। खेल से संन्यास लेने के बाद पहले उन्होंने दूरदर्शन पर क्रिकेट के लिये कमेंट्री करना आरम्भ किया उसके बाद राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने लगे। राजनीति के अलावा उन्होंने टेलीविजन के छोटे पर्दे पर टी.वी.

नई!!: द कपिल शर्मा शो और नवजोत सिंह सिद्धू · और देखें »

प्राची देसाई

प्राची देसाई एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने रॉक ऑन!!, वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई, बोल बच्चन, आय मी और मैं जैसी फ़िल्मों में काम किया, जहाँ उन्हे अच्छी समालोचना एवं वाणिज्यिक सराहना मिली। उन्होंने अपना काम बनी वालिया की इंडियन सोप ऑपेरा "कसम से" से आरम्भ किया और उससे प्रसिद्धि पाई। प्राची भारत में न्यूट्रोजेना का चेहरा, पृष्ठांकक, प्रवक्ता और ब्रांड एंबेसडर हैं वो गोआ पर्यटन की भी ब्रांड एंबेसडर हैं। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और प्राची देसाई · और देखें »

फ़ैन (फ़िल्म)

फ़ैन एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे है। इसमें मुख्य किरदार में शाहरुख खान और वाणी कपूर हैं। इसका निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। फ़िल्म हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख खान को चोट लगने के कारण इसे 2015 तक के लिए लंबित कर दिया गया था। यह फ़िल्म 15 अप्रैल 2016 को प्रदर्शित होगी। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और फ़ैन (फ़िल्म) · और देखें »

बाग़ी (2016 फ़िल्म)

बागी एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन शब्बीर खान ने किया है। यह फ़िल्म 29 अप्रैल 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इसमें मुख्य किरदार में श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ हैं। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और बाग़ी (2016 फ़िल्म) · और देखें »

मोहम्मद अजहरुद्दीन

मोहम्मद अजहरुद्दीन (८ फरवरी, १९६३, हैदराबाद) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे थे। इनका जन्म ८ फरवरी, १९६३ को हैदराबाद में हुआ था। अजहरुद्दीन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट कॅरियर की शुरुआत १९८४-८५ में इंग्लैंड के विरुद्ध की थी। उन्होंने ९९ टेस्ट मैचों में ४५.०३ की औसत से कुल ६२१५ रन बनाए हैं। इसमें १९९ रन उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर रहा है। अजहरुद्दीन ने टेस्ट मैचों में २२ शतक एवं २१ अर्धशतक लगाए हैं। अजहरुद्दीन ने अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॅरियर की शुरुआत १९८५ में इंग्लैंड के विरुद्ध बेंगलुरु में की थी। उन्होंने ३३४ एकदिवसीय मैचों की ३०८ पारियों में ५४ बार नाबाद रहते हुए ३६.९२ की औसत से कुल ९३७८ रन बनाए हैं। इसमें नाबाद १५३ रन उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर रहा है। अजहरुद्दीन ने एकदिवसीय मैचों में ७ शतक एवं ५८ अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने २२९ प्रथम श्रेणी मैचों में ५१.९८ की औसत से कुल १५,८५५ रन बनाए हैं। बचपन- मोहम्मेद अऴरुद्दिन हैद्राबाद के आल सैन्त्स है स्कूल में अप्नी पुर्व सिक्शा हासिल की। वह निज़ाम कोलेज, ओस्मानिया उनिवेर्सैटी, अन्ध्र प्रदेश में बी कम पास किये। अपनी परिवार और निजी- जब अऴरुद्दिन ५० साल के हुवे तब ह्य्द्रबाद के नाउरिन नामक एक युवाती से विवाह किया जिन्हे ९ साल के बाद प्रथाक कर दिया। और (१९९६ मे) सग्गिता बिज्लानि नमाक एक प्र्बल-कलकार से विवाह किया। बिज्लानि के साथ सिर्फ १४ साल बिताये। और फिर उन्से २०१० में प्रथाक कर दी। उन्की पहली पत्नी नौरीन के दो दो पुत्र हैन जिन्का नाम असद और अयाज़ जिन्मे अयाज़ अप्ने १९ साल के उम्र में एक अप्घात में अप्नी प्राण दिये। अज़र एक प्रमुख खिलाडी है। वह अप्ने खेल जी-जान से खेल्ते हैं। वह टेस्ट में २२ शतक लगाये और और ओ-डी-आई में ७ शतक लगाये हैं। और वह एक उत्तम फिल्डर है। उनहोने १५६ केचेस पक्डे है। यह एक ममुली साधन नहि है मगर इस को स्री लन्का के महेला जयवर्धने ने इसे तोड दिया। उन्होंने यह साधन भी किया है कि कम समय में उन्होंने ज़्यदा शतक बनाये हैं जिसे आज के वीरो ने तोड दिया। १९९० में जब इन्ग्ग्लानड में साथ टेस्ट खेले थे तब उन्होंने सिर्फ ८७ ग्गेन्दो में शताक बनया और यह एक उत्तम इन्निंस थी पर वह खेल वह हार गये। एडेन गर्डन जो की कोल्कत्ता में है अज़र के लिये एक पसन्दिदा मैदान है, जह उन्होंने सात टेस्ट में ५ शतक बनये थे। १९९१ में इन्हे विस्डम क्रिकेटर ओफ द यर का पुरस्कार मिला था। वे भरत के जवान वीरो के लिये एक आदर्श थे। जब अज़र ९९ टेस्ट खेल चुके थे तब उन्कि ज़िन्दगी में बद्लाव आगया और उन्हे मेच फिकसिग्ग के आरोप में झुट्लाया और फसा दिया और उन्की खेल कि ज़िन्दगी यह पर खत्म् हो गयी। मगर आन्ध्र प्रदेश की सर्कार ने इसे सरासर झूट साबित कर दिया और अजहरुद्दीन औतर मसूम साबित कर दिया। ८ नोवेम्बेर २०१२ को अन्ध्र प्रदेश कि सर्कार ने पर्दा फाश किया और उन्हके ऊपर लगये गये आरोप को बेकार और बेव्कूफी करार किया। भारत टीम म बहुत कप्तान थे मगर जो काम अजहर ने कप्तान बन के किय है वो आज तक भी एक रेकार्ड रह है। उन्होंने १०३ ओ-डी - आई मेच कप्तान बन कर जिताये हैं। और १४ टेस्ट मेच जिताये हैं जिसको सौरव गग्गुली ने फिर तोड दिया। मोहम्मेद अऴरुद्दिन ने हर एक क्रिकेट टीम के खिलाफ बहुत अच्छा खेला है। राजनीती- जिस तरह अजहर एक अच्छे खिलाडी रहे उसि तरह वह एक अच्छे नेता भी रहे। १९ फ़रवरी २००९ में वह भारतीया काग्ग्रेस पार्टी में भाग लिये। वे २००९ में मोरादाबाद नामक शहर उत्तर प्रदेश के नेता चुनाव में भाग लिया। और वह भारातिय जनता पार्टी के कुन्वर सर्वेश कुमार् सिन्ग्घ को हराया और वह जीत गये थे। उन्हे वह चुनाव से ५०००० से ज़्यदा मत मिले थे। उन्होंने मुरदबाद के लोगो को यह वचन दिया है कि वह मुरादाबाद में एक युनिवेर्सिटी और एक मैदान खोलेग्गे और मुरादाबाद में जो बिज्ली कि तक्लीफ है उसे वह दूर करेग्गे। जब उन्के मेच फिक्सिन्ग्ग के बारे में पुछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हे लोग निशाना बना रहे थे क्यु क वह निच्लि वर्ग के थे। अभी हाल में सुना गया है कि वह २०१४ में लोक सभा चुनाव वेस्ट बन्ग्गल से भाग लेग्गे। मुहम्मद अज़र उद्दिन के कहि साहस -क्रिक्केट इतिहास में मुहम्मद अज़र उद्दिन ही पेह्ला वीर जो ३ शतक लगातार ३ तेस्त खेल में बनाये थे। -अज़हर एक ऐसे खिलाडी है जो ओ-डी-आइ खेल में १५६ केच पक्डे है। -वे एक ऐसे कप्तान जिस्ने अपनी कातप्तानी में १४ टेस्ट और १०३ ओ-डी-आइ जीताये हैं। -अज़हरुद्दिन एक ऐसे खिलाडी है जिस्ने ६२ गेन्दो में शतक लगाया है नियु ज़ेलान्ड के खिलाफ। -अज़हरुद्दिन एक ऐसे खिलाडी है जिस्ने अप्नी क्रिकेट खेलो में ३०० से ज़्यदा मेच खेले है। -सन १९९१ में मुहम्मद अज़र उद्दिन को उस साल कि कि विस्देन च्रिच्केतेर नामक सम्पथि मिली। -मुहम्मद अज़र उद्दिन ही उन वीरो के नायक थे जिन्हे इंलैन्द् को उन्के मात्र भूमी पर परास्थ किये। -मुहम्मद अज़र उद्दिन ९९ तेस्त खेल में २२ शतक बनये थे। -मुहम्मद अज़र उद्दिन ने ३३४ odi में ७ शतक और समान्य में ३४ रन बनाये थे। -मुहम्मद अज़र उद्दिन ही पेहला खिल्लाडी थे जो अप्नी पेह्ला और आख्री तेस्त खेल में शतक बनाये थे। -मोहम्मद अज़र् उद्दिन ने भारतीय कग्ग्रेस में जा कर मोरदबाद में चुनाव जीता। उनका एक बेत जिसका नाम अब्बास है। अब्बास का असली नाम मोहम्मद अशाउद्दिन है। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और मोहम्मद अजहरुद्दीन · और देखें »

यो यो हनी सिंह

हनी सिंह (जिन्हें यो! यो! हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है. YoYohoneysingh.com. Retrieved on 2012-01-03.) एक भारतीय पंजाबी रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर २००६ में की थी और जल्द ही वह एक भांगड़ा संगीतकार बन गए। हनी सिंह ने अपना हाथ बॉलीवुड में भी आज़माया है और वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेने वाले कलाकार बन गए हैं। आजकल लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना होता ही है। रैप गायन इन्होने इंगलैंड के ट्रिनिटी विश्वविद्दालय (स्कूल ऑफ ट्रिनिटी) में सीखा था। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और यो यो हनी सिंह · और देखें »

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा जो की हरियाणा के एक जाट परिवार से है, भारतीय अभिनेता हैं जो हिन्दी फ़िल्मों में नज़र आते हैं। विद्यार्थी जीवन में ही हुड्डा ने अभिनय क्षेत्र में कदम रख दिया था। मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया, में अपनी शिक्षा पूरी कर के हुड्डा भारत वापस आ गए और मॉडल तथा रंगमंच अभिनेता के तौर पर कार्य करने लगे। हुड्डा ने अपनी बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत 2001 की मीरा नायर की मॉनसून वैडिंग फ़िल्म से की। हालांकि फ़िल्म में अपने अच्छे काम के पश्चात भी इन्होंने अगली परियोजना के लिए चार वर्ष तक की प्रतीक्षा की। 2005 में रिलीज़ हुई राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म डी में अपने किरदार के लिए हुड्डा को आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त हुई। डी के बाद हुड्डा ने कई असफ़ल परियोजनाओं में कार्य किया। अगली सफ़लता इन्हें मिलान लुथरिया कई 2010 की फ़िल्म वन्स अपोन अ टाइम इन मुम्बई से मिली, जो इनके कैरियर में निर्णायक बिंदु रहा। इसके पश्चात ये साहिब, बीवी और गैंगस्टर (2011) और जन्नत 2 (2012) में निभाई गई अपनी भूमिकाओं के लिए जाने गए। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और रणदीप हुड्डा · और देखें »

रितेश देशमुख

ऋतेश देशमुख (कई स्थानों पर 'रितेश') हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और रितेश देशमुख · और देखें »

रोशेल राव

रोशेल राव (२५ नवम्बर, १९८८) एक भारतीय मॉडल और एंकर हैं। उन्हें २०१२ में "फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल" के ताज से नवाजा गया था। वह काफी बार किंगफिशर के काफी सारे कैलेंडर में भी प्रदर्शित हुई हैं। २०१५ में वह बिगबॉस ९ एक प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई थी। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और रोशेल राव · और देखें »

लारा दत्ता

लारा दत्ता हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह वर्ष २००० की मिस यूनीवर्स थीं। लारा की पहली फ़िल्म अंदाज़ थी। उसके बाद वो कई सफल फ़िल्मों में दिख चुकी है जैसे-मस्ती, नो एन्ट्री, काल, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, और चलो दिल्ली। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और लारा दत्ता · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर (१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है। उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में १ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), ''देवदास'' (२००२), ''चक दे! इंडिया'' (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) और रा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१), कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 4000 करोङ बताई जाती है। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और शाहरुख़ ख़ान · और देखें »

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। यह मुख्य रूप से आशिकी 2 में अपने अभिनय और गानों के कारण जानी जाती हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2010 में तीन पत्ती नामक फ़िल्म से की, जिसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और श्रद्धा कपूर · और देखें »

सरबजीत (फ़िल्म)

सरबजीत २०१६ की एक भारतीय हिन्दी सच्ची घटना पर आधारित एक जीवनी फ़िल्म है जिसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है। फ़िल्म में ऐश्वर्या राय,रणदीप हूडा तथा ऋचा चड्ढा मुख्य किरदार है। फ़िल्म सरबजीत सिंह पर आधारित है जिसमें सरबजीत सिंह का किरदार रणदीप हूडा ने तथा सरबजीत जीत की बहिन बलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्या राय ने निभाया है। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और सरबजीत (फ़िल्म) · और देखें »

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। २००८ में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और साइना नेहवाल · और देखें »

सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर एक फिल्म अभिनेता हैं। यह कॉमेडी नाइट विथ कपिल में लोकप्रिय होने के बाद स्टार के कार्यक्रम में मेड इन इंडिया पर कार्य किया। पर असफल हुए उसके बाद पुनः लौटे। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और सुनील ग्रोवर · और देखें »

सुमोना चक्रवर्ती

सूमोना चक्रवर्ती एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1999 में बनी फ़िल्म मन से किया। यह 2011 में बड़े अच्छे लगते हैं में नताशा नामक पात्र के रूप में कार्य किया। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और सुमोना चक्रवर्ती · और देखें »

हाउसफुल 3

हाउसफुल 3 हिन्दी भाषा में बनी भारतीय हास्य फिल्म है। जिसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला और निर्देशन का कार्य साजिद-फ़रहाद ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी आदि हैं। यह 3 जून 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा। इससे पहले इसके दो भाग हाउसफुल और हाउसफुल 2 बन चुके हैं। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और हाउसफुल 3 · और देखें »

जिमी शेरगिल

जिमी शेरगिल एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और जिमी शेरगिल · और देखें »

वसीम अकरम

वसीम अकरम पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और वसीम अकरम · और देखें »

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी (इमरान हशमीजन्म: 24 मार्च 1979 कन्नौज,उत्तर प्रदेश,भारत) एक फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकित भारतीय अभिनेता हैं। इन्होने संगीतमय, समीक्षात्मक प्रशंसनीय और व्यवसायिक तौर पर सफल फिल्में दी हैं। इनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण हैं बॉलीवुड में इनका अपने मामा महेश भट्ट और मुकेश भट्ट से सम्बन्ध.

नई!!: द कपिल शर्मा शो और इमरान हाशमी · और देखें »

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा एक भारतीय हास्य अभिनेता हैं। फरवरी 2013 में, कपिल शर्मा फोर्ब्स इंडिया पत्रिकाओं में शीर्ष 100 हस्तियों के बीच में चुने गए थे और वह उस सूची में 96 वें स्थान पर थे। अनिल कपूर ने कपिल शर्मा को अपनी फिल्म में एक भूमिका भी दी थी। वे जल्द ही अनीस बज़मी की चलचित्र(फ़िल्म) "इट्स माय लाइफ", अब्बास मस्तान की किस किसको प्यार करूँ व करन जौहर की फ़िल्म में भी नज़र आऐ है वह एक बहुमुखी गायक भी माने जाते हैं। वह उनके चुटकुले कृत्रिम सामाजिक निर्माणों को ही निशाना बनाते हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल एक भारतीय हास्य शो है, जो कलर्स टीवी चैनेल पर प्रसारित किया जाता है। इस शो के मेज़बान हास्य अभिनेता कपिल शर्मा हैं। यह शो एक अंग्रेज़ी चैनेल "कुमार्स एट न° 42" के समान बनाया गया है। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और कपिल शर्मा · और देखें »

किकू शारदा

किकू शारदा हिन्दी फ़िल्मों एवं धारावाहिकों के एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और किकू शारदा · और देखें »

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन (जन्म: ५ फ़रवरी १९७६, मुंबई), एक भारतीय हिन्दी फिल्मो के अभिनेता हैं। वह भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। उनकी पत्नी पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हैं। बच्चन ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत जे पि दत्ता की रिफ्यूजी (२०००) से की.

नई!!: द कपिल शर्मा शो और अभिषेक बच्चन · और देखें »

अली असगर

अली असगर एक भारतीय अभिनेता और हास्यकार हैं। यह धारावाहिकों में कहानी घर घर की में वर्ष 2000 से 2008 तक कमल अगरवाल का किरदार निभाया। उसके बाद वर्ष 2009 में एफ आई आर नामक धारावाहिक में राज आर्यन का किरदार निभाया। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और अली असगर · और देखें »

अजहर

अजहर पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है। यह फ़िल्म १३ मई २०१६ को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और अजहर · और देखें »

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (ਅਕਸ਼ੈ ਕੁਮਾਰ, जन्म: राजीव हरी ओम भाटिया, ९ सितम्बर, १९६७) एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता हैं। वे 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 90 के दशक में, हिट एक्शन फिल्मों जैसे खिलाड़ी (१९९२), मोहरा (१९९४) और सबसे बड़ा खिलाड़ी (१९९५) में अभिनय करने के कारण, कुमार को बॉलीवुड का एक्शन हीरो की संज्ञा दी जाती थी और विशेषतः वे "खिलाड़ी श्रृंखला" के लिए जाने जाते थे। फिर भी, वह रोमांटिक फिल्मों जैसे ये दिल्लगी (१९९४) और धड़कन (२०००) में अपने अभिनय के लिए सम्मानित किए गए और साथ ही साथ ड्रामेटिक फिल्मों जैसे एक रिश्ता (२००१) में अपनी अभिनय क्षमता को दिखाया। 2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी (2001) में अभिनय के लिए दिया गया। अपनी एक सी छवि को बदलने के इच्छुक अक्षय कुमार ने ज्यादातर कोमेडी फिल्में की। फ़िल्म हेरा फेरी (2002), मुझसे शादी करोगी (2004), गरम मसाला (2005) और जान-ए-मन (२००६) में हास्य अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई। 2007 में वे सफलता की ऊचाईयों को छूने लगे, जब उनके द्वारा अभिनीत चार लगातार कामर्सियल फिल्में हिट हुई। इस तरह से, उन्होंने अपने आपको हिन्दी फ़िल्म उद्योग में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया। वे मार्शल आर्ट्स (सामरिक कला) की शिक्षा बेंगकोक में प्राप्त करके आए और वहां एक रसोइया की नौकरी भी करते थे। वे फिर मुंबई वापस आ गए, जहाँ वे मार्सल आर्ट्स की शिक्षा देने लगे। उनका एक विद्यार्थी जो एक फोटोग्राफर था, उसने उन्हें मॉडलिंग करने कहा। उस विद्यार्थी ने उन्हें एक छोटी कंपनी में एक मॉडलिंग असयांमेंट दिया। उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए, दो घंटे के 5,000 रुपये मिलते था। पहले की तनख्वाह 4000 रुपये प्रति महीने की तुलना में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण था कि वे क्यों मॉडल बने। मॉडलिंग करने के दो महीने बाद, कुमार को प्रमोद चक्रवर्ती ने अंततः अपनी फ़िल्म दीदार में अभिनय करने का मौका दिया। .

नई!!: द कपिल शर्मा शो और अक्षय कुमार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »