लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तेज़

सूची तेज़

तेज़ २०१२ में बनी हिन्दी एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन प्रियदर्शन द्वारा किया गया है। फ़िल्म में अनिल कपूर, अजय देवगन, बोमन ईरानी, कंगना रनाउत, समीरा रेड्डी और ज़ायेद खान मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म में दक्षिण फ़िल्म अभिनेता मोहनलाल अतिथि भूमिका में है। फ़िल्म के स्टंट कोरियोग्राफर गेरेथ मिलने है जो फैंटास्टिक 4: राइज़ ऑफ़ द सिल्वर सरफ़र और नैशनल ट्रेजर: बुक ऑफ़ सीक्रेट्स पर कार्य कर चुके है। तेज़ का पूर्व शीर्षक बुलेट ट्रेन था। इसका अधिकृत ट्रेलर ४ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया और फ़िल्म को २००० पर्दों पर २७ अप्रैल २०१२ को रिलीज़ किया गया। फ़िल्म का कथानक अन्य अंग्रेज़ी फ़िल्मों, जैसे द बुलेट ट्रेन और कियानु रीव्स अभिनीत स्पीड पर आधारित है। फ़िल्म को काफ़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा एयर यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। .

18 संबंधों: नैशनल ट्रेजर: बुक ऑफ़ सीक्रेट्स, प्रियदर्शन, बोमन ईरानी, मोहनलाल (अभिनेता), मोहित चौहान, राहत फ़तेह अली खान, शान, श्रेया घोषाल, समीरा रेड्डी, साजिद-वाजिद, सुनिधि चौहान, स्पीड (1994 फ़िल्म), ज़ायेद खान, कियानू रीव्स, कंगना राणावत, अनिल कपूर, अजय देवगन, अंग्रेज़ी भाषा

नैशनल ट्रेजर: बुक ऑफ़ सीक्रेट्स

नैशनल ट्रेजर: बुक ऑफ़ सीक्रेट्स (National Treasure: Book of Secrets) २००७ में बनी रोमांचकारी फ़िल्म है। यह २००४ में बनी फ़िल्म नैशनल ट्रेजर का दूसरा भाग है। फ़िल्म का निर्देशन जोन टर्टलतुब और निर्माण जेरी ब्रुखेमर द्वारा किया गया है। .

नई!!: तेज़ और नैशनल ट्रेजर: बुक ऑफ़ सीक्रेट्स · और देखें »

प्रियदर्शन

प्रियदर्शन नायर (मलयालम: പ്രിയദര്‍ശന്‍) भारत के प्रसिद्ध चलचित्र निर्माता हैं। इन्होंने name.

नई!!: तेज़ और प्रियदर्शन · और देखें »

बोमन ईरानी

बोमन ईरानी हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: तेज़ और बोमन ईरानी · और देखें »

मोहनलाल (अभिनेता)

मोहनलाल विश्वनाथन नायर (जन्म 21 मई 1960), एक नाम मोहनलाल या लाल के नाम से जाने जाने वाले, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं, जो मलयालम सिनेमा का सब सबसे बड़ा नाम है।മോഹന്‍ലാല്‍ चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहे मोहनलाल ने दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, एक विशेष जूरी पुरस्कार और एक सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार (निर्माता के रूप में) जीता। 2001 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। सन 2009 में भारतीय प्रादेशिक सेना द्वारा उन्हें मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया,Lt.Col.

नई!!: तेज़ और मोहनलाल (अभिनेता) · और देखें »

मोहित चौहान

मोहित चौहान एक भारतीय पार्श्व गायक हैं जिन्हें मुख्यतः उनके रोमांटिक गानों के लिए जाना जाता है। वो दो बार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। .

नई!!: तेज़ और मोहित चौहान · और देखें »

राहत फ़तेह अली खान

राहत फ़तह अली खान(जन्म 1974, फैसलाबाद, पाकिस्तान) एक पाकिस्तानी संगीतकार हैं। वह विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक नुसरत फतह अली खान के भतीजे है । राहत भी मुख्य रूप से सूफी गीतकार हैं। कव्वाली के अलावा वह गजल भी गाते हैं। राहत भारतीय फिल्म उद्योग बालीवुड के एक जाने माने पार्श्वगायक हैं। .

नई!!: तेज़ और राहत फ़तेह अली खान · और देखें »

शान

शान (शांतनु मुखर्जी, जन्म ३० सितंबर १९७२) एक भारतीय पार्श्वगायक व टेलिविज़न मेज़बान है। उन्होंने सा रे गा मा पा जैसे कार्यक्रमों की मेज़बानी की है। .

नई!!: तेज़ और शान · और देखें »

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल (जन्म तारीख़: 12 मार्च 1984) एक भारतीय पार्श्व गायिका है। उन्होंने बॉलीवुड में, क्षेत्रीय फिल्मों बहुत सारे गाने गाए और कस्तूरी जैसे भारतीय धारावाहिकों के लिए भी गाया है। हिंदी के अलावा, उन्होंने असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। .

नई!!: तेज़ और श्रेया घोषाल · और देखें »

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी (जन्म: 14 दिसम्बर, 1980) भारतीय अभिनेत्री जो मुख्यतः हिन्दी फ़िल्मों में नजर आती हैं। .

नई!!: तेज़ और समीरा रेड्डी · और देखें »

साजिद-वाजिद

साजिद अली और वाजिद अली दोनों संगीतकार और संगीत निर्देशक हैं। यह साजिद-वाजिद नाम से प्रशिद्ध हैं। यह कई फिल्मों के गाने गाये हैं, लिख चुके है और निर्देशित भी कर चुके हैं। फिल्म दबंग के संगीत लिए उन्हें २०११ में फ़िल्म्फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: तेज़ और साजिद-वाजिद · और देखें »

सुनिधि चौहान

सुनिधि चौहान (जन्म निधी चौहान, १४ अगस्त १९८३) एक भारतीय पार्श्वगायिका है जो हिन्दी गीतों को गाने के लिए लोकप्रिय है। उन्होंने मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती फ़िल्मों में भी २००० से अधिक गीत गाए हैं। चौहान ने गायन की शुरुआत चार वर्ष की आयु से की और एक स्थानीय टीवी मेज़बान ने उनकी इस प्रतिभा को देखा। उन्हें प्रसिद्धी टेलिविज़न गायन प्रतियोगिता मेरी आवाज़ सुनो से मिली जिसमे जित के बाद उन्होंने पार्श्वगायन क्षेत्र में शस्त्र फ़िल्म से पदार्पण किया। उन्हें लोकप्रियता राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म मस्त से मिली जिसमे उन्होंने "रुकी रुकी सी ज़िंदगी" गीत गाया जो एक हीट गीत साबित हुआ। उन्हें कुल चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों का नामांकन और तीन में जित हासिल हुई। उन्होंने दो स्टार स्क्रीन पुरस्कार, दो आइफा पुरस्कार और एक ज़ी सिने पुरस्कार जीते हैं। .

नई!!: तेज़ और सुनिधि चौहान · और देखें »

स्पीड (1994 फ़िल्म)

स्पीड (Speed) १९९४ में बनी अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन जेन डी बोंट द्वारा किया गया है और यह लॉस एंजिलिस में घटती है। एलएपीडी ऑफिसर जैक ट्रेवन एक बोम्बर और फिरौती मांगने वाले निवृत्त अटलांटा बोम्ब दल के सार्जन्ट होवार्ड पेन का निशाना बन जाता है जो उसे कई कारनामे करने में मजबूर कर देता है। ट्रेवन के साथ अपनी पहली मुठभेड़ में पेन बच निकलता है और शहर की एक बस में बम लागा देता है जिसपर ट्रेवन सवार है और उसे चेतावनी देता है की बस 50 मिल प्रति घंटा की रफ़्तार से अगर निचे आई तो बम फट जाएगा। फ़िल्म में कियानू रीव्स, डेनिस हॉपर, सैंड्रा बुलक और जेफ़ डैनियल्स मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ ध्वनि और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि इफेक्ट्स के लिए 1995 में दो अकादमी पुरस्कार प्रदान किए गए। इसका अगला भाग स्पीड 2: क्रुज़ कंट्रोल १९९७ में रिलीज़ किया गया जिसमे केवल सैंड्रा बुलक ही पुनः अपने पात्र के साथ लौटी। .

नई!!: तेज़ और स्पीड (1994 फ़िल्म) · और देखें »

ज़ायेद खान

ज़ायेद खान (जन्म: 27 अप्रैल, 1980) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: तेज़ और ज़ायेद खान · और देखें »

कियानू रीव्स

कियानू चार्ल्स रीव्स (Keanu Charles Reeves, जन्म २ सितंबर १९६४) एक कनेडियाई अभिनेता है। वह बिल एंड टेड'स एक्सिलंट एडवेंचर्स, स्पीड, पॉइंट ब्रेक और काल्पनिक विज्ञान पर आधारित फ़िल्म शृंखला द मेट्रिक्स में भूमिका अदा करने के लिए लोकप्रिय है। .

नई!!: तेज़ और कियानू रीव्स · और देखें »

कंगना राणावत

कंगना राणावत (जन्म: 23 मार्च, 1987) हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। कंगना राणावत मुम्बई में रहती हैं। २०१४ में आई फिल्म क्वीन में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। .

नई!!: तेज़ और कंगना राणावत · और देखें »

अनिल कपूर

अनिल कपूर (जन्म: 24 दिसंबर, 1959) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: तेज़ और अनिल कपूर · और देखें »

अजय देवगन

अजय देवगन (जन्म: 2 अप्रैल, 1969) भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म जख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। .

नई!!: तेज़ और अजय देवगन · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: तेज़ और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »