लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तरण ताल और नेहरू पार्क दिल्ली

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

तरण ताल और नेहरू पार्क दिल्ली के बीच अंतर

तरण ताल vs. नेहरू पार्क दिल्ली

बैकयार्ड तरण ताल नेवादा, लास वेगास, संयुक्त राज्य अमेरिका में छत के ऊपर बने एक तरण ताल का ऊपर से दृश्य तरण ताल, या स्वीमिंग पूल, तैराकी या जल-आधारित मनोरंजन के इरादे से पानी से भरे एक स्थान को कहते हैं। इसके कई मानक आकार हैं; ओलंपिक-आकार का स्विमिंग पूल सबसे बड़ा और सबसे गहरा होता है। पूल को जमीन से ऊपर या जमीन पर धातु, प्लास्टिक, फाइबरग्लास या कंक्रीट जैसी सामग्रियों से बनाया जा सकता है। जिस पूल को कई लोगों द्वारा या आम जनता के द्वारा उपयोग किया जा सकता है उसे पब्लिक पूल कहते हैं, जबकि विशेष रूप से कुछ लोगों द्वारा या किसी घर में इस्तेमाल किये जाने वाले पूल को प्राइवेट पूल कहा जाता है। कई हेल्थ क्लबों, स्वास्थ्य केन्द्रों और निजी क्लबों में सार्वजनिक पूल होते हैं जिन्हें ज्यादातर व्यायाम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई होटलों और मसाज पार्लरों में तनाव से मुक्ति के लिए सार्वजनिक पूल मौजूद होते हैं। हॉट टब और स्पा ऐसे पूल होते हैं जिसमें गर्म पानी होता है जिसे तनाव मुक्ति या चिकित्सा के लिए इस्तेमाल किया जाता है और ये घरों, क्लबों एवं मसाज पार्लरों में आम तौर पर मौजूद होते हैं। स्विमिंग पूल (तरण ताल) का उपयोग ग़ोताख़ोरी (डाइविंग) और पानी के अन्य खेलों के साथ-साथ लाइफगार्ड्स और अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण में भी होता है। स्विमिंग पूलों में बैक्टीरिया, वायरस, शैवाल और कीट लार्वा के विकास और प्रसार को रोकने के लिए अक्सर रासायनिक कीटाणुनाशकों जैसे कि क्लोरीन, ब्रोमिन या खनिज सैनिटाइजर्स और अतिरिक्त फिल्टरों का उपयोग किया जाता है। वैकल्पिक रूप से पूल कीटाणुनाशकों के बगैर अतिरिक्त कार्बन फिल्टरों और यूवी कीटाणुशोधन के साथ बायोफ़िल्टर का इस्तेमाल कर तैयार किये जा सकते हैं। दोनों ही मामलों में तालों (पूल) में एक उचित प्रवाह दर को बनाये रखना आवश्यकता होता है। . नेहरू पार्क दिल्ली (भारत) के डिप्लोमेटिक इंकलेव चाणक्यपुरी के एक सिरे पर स्थित है। यह लगभग 80 एकड क्षेत्र में फैला है। यहां विभिन्न किस्म के पेड, पौधे लगाये गये हैं। इस पार्क का नामकरण भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर किया गया है। पार्क की नींव 1969 में चाणक्यपुरी के निर्माण के समय रखी गई थी। इस पार्क के बीचों बीच गुलाब के पौधों की भरमार है जिनपर दिसंबर अथवा दूसरे महीनों में गुलाब के फूल खिला करते हैं। पार्क में चारों ओर धावन परिपथ बना हुआ है। यह सुबह शाम सैर या व्यायाम करने वालों के साथ ही धावकों और एथलीटों के बीच भी लोकप्रिय है। नेहरू पार्क में समय समय पर संगीत महोत्सव, सूफियाना संगीत, तबला वादन आदि किस्म के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। पार्क तीन हिस्सों में विभाजित है। अशोक होटल की तरफ से शुरु करने पर पहले भाग में मुख्य उद्यान स्थित है। मध्य भाग में प्राचीन शिव मंदिर है। इसे पांडव कालीन बताया जाता है। तीसरे भाग में तरण ताल है। इसका प्रयोग केवल नेहरू पार्क क्लब की सदस्यता रखने वाले सरकारी अधिकारी और उनके परिजन ही कर सकते हैं। नेहरू पार्क के अशोक होटल वाले हिस्से में मौजूद तालाब के किनारे रूसी क्रांतिकारी व्लादीमीर लेनिन की अष्ठधातुअलोय से निर्मित मूर्ति लगी हुई है। इसका अनावरण रूसी क्रांति की सत्तरवीं जयंती के अवसर पर 1 नवम्बर 1987 को सोवियत संघ के प्रधानमंत्री निकोलाई रिझकोव और तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था। दिल्ली सरकार द्वारा इस मूर्ति को यहां से हटाने के तमाम प्रयास किये जाने के बावजूद कम्युनिस्ट संगठनों के प्रबल विरोध के चलते ऐसा करना संभव नहीं हो सका। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य और उसकी सांस्कृतिक इकाई जन नाट्य मंच के सदस्य यहां आमतौर पर हर वर्ष लेनिन के जन्मोत्सव के अवसर पर जमा होकर कविता पाठ करते हैं तथा क्रांतिकारी गीत गाते हैं। श्रेणी:दिल्ली के उद्यान श्रेणी:दिल्ली.

तरण ताल और नेहरू पार्क दिल्ली के बीच समानता

तरण ताल और नेहरू पार्क दिल्ली आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

तरण ताल और नेहरू पार्क दिल्ली के बीच तुलना

तरण ताल 58 संबंध है और नेहरू पार्क दिल्ली 6 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (58 + 6)।

संदर्भ

यह लेख तरण ताल और नेहरू पार्क दिल्ली के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »