हम Google Play स्टोर पर Unionpedia ऐप को पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं
निवर्तमानआने वाली
🌟हमने बेहतर नेविगेशन के लिए अपने डिज़ाइन को सरल बनाया!
Instagram Facebook X LinkedIn

डार्लिंगटन

सूची डार्लिंगटन

डार्लिंगटन (Darlington), इंग्लैंड के डरहम क्षेत्र में स्थित छोटा सा नगर है। वर्ष २०११ में इसकी जनसंख्या 106,000 थी। यह नगर टीज नदी की सहायक स्कर्न (Skerne) के तट पर स्थित है। यहाँ का प्राचीन सेंट कुथर्वट गिरजाघर प्रसिद्ध भवन है तथा एलिजाबेथ ग्रामर स्कूल प्रमुख शिक्षासंस्थान है। डार्लिंगटन प्रसिद्ध अंतर्देशीय बाजार है। यहाँ कई छोटे छोटे कपड़े के कारखाने हैं। इसके आस पास कोयला एवं लोहे की खदानें मिलती हैं जिसके कारण इससे संबंधित उद्योगों की स्थापना की गई है। .

Google Maps में खोलें

सामग्री की तालिका

  1. 1 संबंध: इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

देखें डार्लिंगटन और इंग्लैण्ड