लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ट्विंकल खन्ना

सूची ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना भूतपूर्व भारतीय अभिनेत्री हैं। बरसात से उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ। वो बॉबी देओल की भी पहली फिल्म थी। फिर वो जान में अजय देवगन के साथ दिखीं। उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार भी जीता। अगली फिल्म दिल तेरा दीवाना थी। 1997 में वह फिर से अजय के साथ इतिहास में नजर आयी। 1998 में उनकी सलमान खान के साथ जब प्यार किसी से होता है प्रदर्शित हुई। 1999 में इन्टरनेशनल खिलाड़ी में वो अपने भविष्य के पति अक्षय कुमार के साथ दिखीं। उनकी उस साल एक फिल्म ज़ुल्मी भी आई। इसी साल वो एक तेलुगू फिल्म सीनू में दग्गुबती वेंकटेश के साथ नजर आई। बादशाह, जोरू का गुलाम और जोड़ी नम्बर वन उनकी अन्य सफल फिल्में रही। .

34 संबंधों: चल मेरे भाई, डिम्पल कपाड़िया, तीसमार खां, दिल तेरा दीवाना (1996 फ़िल्म), दग्गुबती वेंकटेश, पैडमैन, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार, बरसात (1995 फ़िल्म), बादशाह (1999 फ़िल्म), बॉबी देओल, महाराष्ट्र, मुम्बई, मेला (2000 फ़िल्म), ये है मुंबई मेरी जान (1999 फ़िल्म), राजेश खन्ना, रिंकी खन्ना, लव के लिये कुछ भी करेगा (2001 फ़िल्म), सलमान ख़ान, सिम्पल कपाड़िया, होलीडे, जब प्यार किसी से होता है (1998 फ़िल्म), ज़ुल्मी (1999 फ़िल्म), जान (फ़िल्म), जोड़ी नम्बर वन, जोरू का गुलाम (2000 फ़िल्म), खिलाड़ी ७८६, इतिहास (1997 फ़िल्म), इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999 फ़िल्म), अभिनेत्री, अजय देवगन, अक्षय कुमार, उफ़ ! ये मोहब्बत (1997 फ़िल्म), १९९५

चल मेरे भाई

चल मेरे भाई 2000 में बनी हिन्दी भाषा की डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में संजय दत्त, सलमान खान और करिश्मा कपूर हैं। यह करिश्मा की चौथी लगातार फिल्म थी जिसमें उनके किरदार का नाम सपना था। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और चल मेरे भाई · और देखें »

डिम्पल कपाड़िया

डिम्पल कपाड़िया (जन्म: 8 जून, 1957) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री है जिनके पति राजेश खन्ना थे। इनकी बेटी भी एक अभिनेत्री है। जिनका नाम ट्विंकल खन्ना है और दामाद अक्षय कुमार है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और डिम्पल कपाड़िया · और देखें »

तीसमार खां

तीसमार खां, 24 दिसम्बर 2010 को प्रदर्शित होने वाली एक बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन मै हूँ ना और ओम शांति ओम जैसी सफल फिल्मों की निर्देशक फराह खान कर रही हैं। तीसमार खां में अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना तथा कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिकाएं है। फिल्म का नायक एक अंतर्राष्ट्रीय ठग है जो खुद को तीसमार खां यानी चालक समझता है। फिल्म की पटकथा शिरीष कुंदर ने लिखी है, फिल्म में संगीत विशाल-शेखर का और गीत जावेद अख़्तर के हैं। फिल्म की पटकथा शाहरुख खान को ध्यान में रखकर लिखी गयी थी, पर किसी कारणवश वो उसमे काम नहीं कर सके और यह भूमिका अक्षय कुमार की झोली में चली गयी। आजकल फिल्म को फिल्माया जा रहा है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और तीसमार खां · और देखें »

दिल तेरा दीवाना (1996 फ़िल्म)

दिल तेरा दीवाना 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह लॉरेंस डिसूज़ा द्वारा निर्देशित और पहलाज निहलानी द्वारा निर्मित है। इसमें सैफ अली खान और ट्विंकल खन्ना प्रमुख भूमिकाओं में है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और दिल तेरा दीवाना (1996 फ़िल्म) · और देखें »

दग्गुबती वेंकटेश

दग्गुबती वेंकटेश एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्यतः तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। उनतीस वर्षों के फिल्मी कैरियर में उन्होने बहत्तर फीचर फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने तेलुगु सिनेमा और कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भूमिकाओं अनेको प्रकार की भूमिकाएं निभाई है। उन्होंने सात राज्य नंदी पुरस्कार और अभिनय के लिए पांच फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त किये हैं। अपने भाई दग्गुबती सुरेश बाबू के साथ वेंकटेश सुरेश प्रोडक्शंस, भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनियों में से एक के सह-मालिक है। वेंकटेश ने अपने इस प्रोदक्शन हाउस के अन्तर्गत कई फिल्मों में अभिनय किया है। तीन दशकों के कैरियर में उन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों के लिए काम किया। श्रेणी:तेलुगू अभिनेता.

नई!!: ट्विंकल खन्ना और दग्गुबती वेंकटेश · और देखें »

पैडमैन

पैडमैन 9 फरवरी 2018 को रिलीज हुई भारतीय हिंदी जीवनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार, सोनम कपूर औरराधिका आप्टे हैं। अमिताभ बच्चन विशेष भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनथम की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। मुरुगनानथम ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया था जो सैनिटरी नैपकिन्स सस्ते दाम में उत्पादित करती थी। उनको इस आविष्कार के लिए पदम श्री से भी नवाजा गया था। ट्विंकल खन्ना भी इस फिल्म को प्रोडूस और निर्देशित कर रही है। ट्विंकल खन्ना की दूसरी किताब ‘डा लेजेंड ऑफ़ लक्ष्मी प्रसाद’ का आखिरी अध्याय इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और पैडमैन · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार

यह हिन्दी फ़िल्मों के लिये दिये जाने वाला पुरस्कार है जो प्रति वर्ष एक समारोह में दिया जाता है। फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार पुरस्कार उभरते अभिनेता या अभिनेत्री को दिया जाता है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार · और देखें »

बरसात (1995 फ़िल्म)

बरसात 1995 की हिन्दी भाषा में बनी प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह बॉबी देओल (अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे) और ट्विंकल खन्ना (दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की बेटी) की शुरुआती फिल्म थी। यह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित की गई थी। संयोग से, 10 वर्षों के बाद अभिनेता बॉबी देओल ने इसी फिल्म शीर्षक से बरसात में काम किया। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और बरसात (1995 फ़िल्म) · और देखें »

बादशाह (1999 फ़िल्म)

बादशाह 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और बादशाह (1999 फ़िल्म) · और देखें »

बॉबी देओल

बॉबी देओल बॉबी देओल (जन्म: 27 जनवरी, 1967) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और बॉबी देओल · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और मुम्बई · और देखें »

मेला (2000 फ़िल्म)

मेला 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और मेला (2000 फ़िल्म) · और देखें »

ये है मुंबई मेरी जान (1999 फ़िल्म)

ये है मुंबई मेरी जान 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और ये है मुंबई मेरी जान (1999 फ़िल्म) · और देखें »

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना (जन्म: 29 दिसम्बर 1942 - मृत्यु: 18 जुलाई 2012) एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक व निर्माता थे। उन्होंने कई हिन्दी फ़िल्में बनायीं और राजनीति में भी प्रवेश किया। वे नई दिल्ली लोक सभा सीट से पाँच वर्ष 1991-96 तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे। बाद में उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया। उन्होंने कुल 180 फ़िल्मों और 163 फीचर फ़िल्मों में काम किया, 128 फ़िल्मों में मुख्य भूमिका निभायी, 22 में दोहरी भूमिका के अतिरिक्त 17 छोटी फ़िल्मों में भी काम किया। व तीन साल 1969-71 के अंदर १५ solo हिट फ़िल्मों में अभिनय करके बॉलीवुड का सुपरस्टार कहे जाने लगे। उन्हें फ़िल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिये तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार मिला और १४ बार मनोनीत किया गया। बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हिन्दी फ़िल्मों के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी अधिकतम चार बार उनके ही नाम रहा और २५ बार मनोनीत किया गया। 2005 में उन्हें फ़िल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेण्ट अवार्ड दिया गया। राजेश खन्ना हिन्दी सिनेमा के पहले सुपर स्टार थे। 1966 में उन्होंने आखिरी खत नामक फ़िल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की। राज़, बहारों के सपने, आखिरी खत - उनकी लगातार तीन कामयाब फ़िल्में रहीं और बहारों के सपने पूर्णतः असफल हुई। उन्होंने 1966-1991 में 74 स्वर्ण जयंती फ़िल्में की। (golden jubilee hits)। उन्होंने 1966-1991 में 22 रजत जयंती फ़िल्में किया। उन्होंने 1966-1996 में 9 सामान्य हित्त फ़िल्म किया। उन्होंने 1966-2013 में 163 फ़िल्म किया और 105 हिट रहे। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और राजेश खन्ना · और देखें »

रिंकी खन्ना

रिंकी खन्ना एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री है, जो कि ट्विंकल खन्ना की बहन है और अक्षय कुमार की साली है।रिंकी खन्ना अभिनेता राजेश खन्ना व डिम्पल कपाड़िया की बेटी है।इनका विवाह २००३ में समीर सरन के साथ हुआ था।इन्होने बॉलीवुड को बहुत सारी फिल्मे दी है जैसे गोविंदा के साथ जिस देश में गंगा रहता ताततथ झंकार बीट्स आदि मुख्य है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना · और देखें »

लव के लिये कुछ भी करेगा (2001 फ़िल्म)

लव के लिये कुछ भी करेगा 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और लव के लिये कुछ भी करेगा (2001 फ़िल्म) · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और सलमान ख़ान · और देखें »

सिम्पल कपाड़िया

सिम्पल कपाड़िया (जन्म: 15 अगस्त 1958; निधन:१० नवम्बर २००९) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और सिम्पल कपाड़िया · और देखें »

होलीडे

होलीडे - ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी (हिन्दी अनुवाद: अवकाश - एक सैनिक कभी छुट्टी में नहीं रहता) एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है। इस फ़िल्म का निर्देशन ए॰ आर॰ मुरुगड़ोस्स ने और निर्माण विपुल शाह ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा हैं तथा गोविंदा की भी विशेष उपस्थिति है। यह इन्ही निर्देशक की 2012 में तमिल भाषा में बनी ठुप्पक्की नामक फ़िल्म का ही पुनः निर्माण है। यह फ़िल्म 6 जून 2014 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुआ। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और होलीडे · और देखें »

जब प्यार किसी से होता है (1998 फ़िल्म)

जब प्यार किसी से होता है 1998 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। फ़िल्म दीपक सरीन द्वारा निर्देशित और हनी ईरानी द्वारा लिखी गई है। फिल्म में सलमान खान को लड़कीबाज़ के रूप में दिखाया गया है और ट्विंकल खन्ना उसके पहले असली प्यार के रूप में चित्रित किया गया है। आदित्य नारायण सलमान के पहले अज्ञात बेटे का किरदार निभाते हैं। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और जब प्यार किसी से होता है (1998 फ़िल्म) · और देखें »

ज़ुल्मी (1999 फ़िल्म)

ज़ुल्मी 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और ज़ुल्मी (1999 फ़िल्म) · और देखें »

जान (फ़िल्म)

जान 1996 की राज कँवर द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। अजय देवगन और ट्विंकल खन्ना अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और जान (फ़िल्म) · और देखें »

जोड़ी नम्बर वन

जोड़ी नम्बर वन 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और जोड़ी नम्बर वन · और देखें »

जोरू का गुलाम (2000 फ़िल्म)

जोरू का गुलाम 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और जोरू का गुलाम (2000 फ़िल्म) · और देखें »

खिलाड़ी ७८६

खिलाड़ी 786 सन् 2012 में आयी बॉलीवुड की एक एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन आशीष आर॰ मोहन ने किया है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और असिन मुख्य भूमिका में हैं; मिथुन चक्रवर्ती, मनोज जोशी और हिमेश रेशमियां भी इसके निर्णायक पात्रों में से एक हैं। इसका निर्माण एरोस इंटरनेशनल, एच.

नई!!: ट्विंकल खन्ना और खिलाड़ी ७८६ · और देखें »

इतिहास (1997 फ़िल्म)

इतिहास 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और इतिहास (1997 फ़िल्म) · और देखें »

इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999 फ़िल्म)

इन्टरनेशनल खिलाड़ी 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999 फ़िल्म) · और देखें »

अभिनेत्री

अभिनेत्री वह महिला कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करती है। पुरुष कलाकार के लिए अभिनेता शब्द का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और अभिनेत्री · और देखें »

अजय देवगन

अजय देवगन (जन्म: 2 अप्रैल, 1969) भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म जख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और अजय देवगन · और देखें »

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (ਅਕਸ਼ੈ ਕੁਮਾਰ, जन्म: राजीव हरी ओम भाटिया, ९ सितम्बर, १९६७) एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता हैं। वे 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 90 के दशक में, हिट एक्शन फिल्मों जैसे खिलाड़ी (१९९२), मोहरा (१९९४) और सबसे बड़ा खिलाड़ी (१९९५) में अभिनय करने के कारण, कुमार को बॉलीवुड का एक्शन हीरो की संज्ञा दी जाती थी और विशेषतः वे "खिलाड़ी श्रृंखला" के लिए जाने जाते थे। फिर भी, वह रोमांटिक फिल्मों जैसे ये दिल्लगी (१९९४) और धड़कन (२०००) में अपने अभिनय के लिए सम्मानित किए गए और साथ ही साथ ड्रामेटिक फिल्मों जैसे एक रिश्ता (२००१) में अपनी अभिनय क्षमता को दिखाया। 2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी (2001) में अभिनय के लिए दिया गया। अपनी एक सी छवि को बदलने के इच्छुक अक्षय कुमार ने ज्यादातर कोमेडी फिल्में की। फ़िल्म हेरा फेरी (2002), मुझसे शादी करोगी (2004), गरम मसाला (2005) और जान-ए-मन (२००६) में हास्य अभिनय के लिए फ़िल्म समीक्षकों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई। 2007 में वे सफलता की ऊचाईयों को छूने लगे, जब उनके द्वारा अभिनीत चार लगातार कामर्सियल फिल्में हिट हुई। इस तरह से, उन्होंने अपने आपको हिन्दी फ़िल्म उद्योग में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया। वे मार्शल आर्ट्स (सामरिक कला) की शिक्षा बेंगकोक में प्राप्त करके आए और वहां एक रसोइया की नौकरी भी करते थे। वे फिर मुंबई वापस आ गए, जहाँ वे मार्सल आर्ट्स की शिक्षा देने लगे। उनका एक विद्यार्थी जो एक फोटोग्राफर था, उसने उन्हें मॉडलिंग करने कहा। उस विद्यार्थी ने उन्हें एक छोटी कंपनी में एक मॉडलिंग असयांमेंट दिया। उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए, दो घंटे के 5,000 रुपये मिलते था। पहले की तनख्वाह 4000 रुपये प्रति महीने की तुलना में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण था कि वे क्यों मॉडल बने। मॉडलिंग करने के दो महीने बाद, कुमार को प्रमोद चक्रवर्ती ने अंततः अपनी फ़िल्म दीदार में अभिनय करने का मौका दिया। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार · और देखें »

उफ़ ! ये मोहब्बत (1997 फ़िल्म)

उफ़ ! ये मोहब्बत 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और उफ़ ! ये मोहब्बत (1997 फ़िल्म) · और देखें »

१९९५

1995 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ट्विंकल खन्ना और १९९५ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »