लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ट्रन राजवंश और मंगोल साम्राज्य

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ट्रन राजवंश और मंगोल साम्राज्य के बीच अंतर

ट्रन राजवंश vs. मंगोल साम्राज्य

ट्रन राजवंश (Trần dynasty) वियतनाम का एक राजवंश था जो सन् १२२५ ई में शुरु हुआ और १४०० ई तक चला। इसका आरम्भ १२२५ में सम्राट ट्रन थाई टोंग (Trần Thái Tông) के राजसिंहासन प्राप्त होने के साथ हुआ जब उनके चाचा ट्रन थू दो (Trần Thủ Độ) ने ली राजवंश के अंतिम शासक, ८ वर्षीय रानी ली चियु होआंग (Lý Chiêu Hoàng), को गद्दी से हटा दिया। ट्रन राजाओं के काल में उत्तर से मंगोल साम्राज्य ने तीन बार वियतनाम पर आक्रमण किया और तीनों बार उन्हें वापस धकेल दिया गया। इसमें १२८८ का बाच दांग नदी का युद्ध (Battle of Bạch Đằng River) निर्णायक माना जाता है। १४०० में ५ वर्षीय ट्रन थेउ दे (Trần Thiếu Đế) सम्राट था और उसे अपने नाना हो कुइ लय (Hồ Quý Ly) को गद्दी देनी पड़ी, जिसके साथ ट्रन राजवंश का काल समाप्त हो गया। . हलाकू (बायें), खलीफा अल-मुस्तसिम को भूख से मारने के लिये उसके खजाने में कैद करते हुए मांगके खान की मृत्यु के समय (१२५९ ई में) मंगोल साम्राज्य मंगोल साम्राज्य 13 वीं और 14 वीं शताब्दियों के दौरान एक विशाल साम्राज्य था। इस साम्राज्य का आरम्भ चंगेज खान द्वारा मंगोलिया के घूमन्तू जनजातियों के एकीकरण से हुआ। मध्य एशिया में शुरू यह राज्य अंततः पूर्व में यूरोप से लेकर पश्चिम में जापान के सागर तक और उत्तर में साइबेरिया से लेकर दक्षिण में भारतीय उपमहाद्वीप तक फैल गया। आमतौर पर इसे दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा सन्निहित साम्राज्य माना जाना जाता है। अपने शीर्ष पर यह 6000 मील (9700 किमी) तक फैला था और 33,000,000 वर्ग कि॰मी॰ (12,741,000 वर्ग मील) के क्षेत्र को कवर करता था। इस समय पृथ्वी के कुल भू क्षेत्रफल का 22% हिस्सा इसके कब्ज़े में था और इसकी आबादी 100 करोड़ थी। मंगोल शासक पहले बौद्ध थे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे तुर्कों के सम्पर्क में आकर उन्होंने इस्लाम को अपना लिया। .

ट्रन राजवंश और मंगोल साम्राज्य के बीच समानता

ट्रन राजवंश और मंगोल साम्राज्य आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और महान दर्शन है। इसा पूर्व 6 वी शताब्धी में बौद्ध धर्म की स्थापना हुई है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध है। भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी, नेपाल और महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैला और अगले दो हजार वर्षों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया। आज, हालाँकि बौद्ध धर्म में चार प्रमुख सम्प्रदाय हैं: हीनयान/ थेरवाद, महायान, वज्रयान और नवयान, परन्तु बौद्ध धर्म एक ही है किन्तु सभी बौद्ध सम्प्रदाय बुद्ध के सिद्धान्त ही मानते है। बौद्ध धर्म दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।आज पूरे विश्व में लगभग ५४ करोड़ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है, जो दुनिया की आबादी का ७वाँ हिस्सा है। आज चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैण्ड, म्यान्मार, भूटान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, तिब्बत, लाओस, हांगकांग, ताइवान, मकाउ, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 18 देशों में बौद्ध धर्म 'प्रमुख धर्म' धर्म है। भारत, नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, ब्रुनेई, मलेशिया आदि देशों में भी लाखों और करोडों बौद्ध हैं। .

ट्रन राजवंश और बौद्ध धर्म · बौद्ध धर्म और मंगोल साम्राज्य · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ट्रन राजवंश और मंगोल साम्राज्य के बीच तुलना

ट्रन राजवंश 9 संबंध है और मंगोल साम्राज्य 28 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 2.70% है = 1 / (9 + 28)।

संदर्भ

यह लेख ट्रन राजवंश और मंगोल साम्राज्य के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »