लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टेराकोटा सेना

सूची टेराकोटा सेना

टेराकोटा सैनिक टेराकोटा सेना या टेराकोटा योद्धा एवं अश्व टेराकोटा की मूर्तियाँ हैं जो चीन के प्रथम सम्राट किन शी हुआंग की सेना का निरूपण करतीं हैं। ये मूर्तियाँ २१०-२०९ ईसा पूर्व सम्राट के शव के साथ दफन की गयीं थीं। ये मूर्तियाँ, १९७४ में जल आपूर्ति सम्बन्धी निर्माण कार्य करते समय स्थानीय किसानों को प्राप्त हुइं थीं। इसमें ८ हजार से अधिक मूर्तियाँ सैनिक तथा अश्व वास्तिक आकार में हैं। १९८७ से यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची में सम्मिलित की गयीं हैं। .

4 संबंधों: चीन, टेराकोटा, युनेस्को, विश्व धरोहर स्थलों की सूची

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: टेराकोटा सेना और चीन · और देखें »

टेराकोटा

हनुमान जी का भारत का एक टैराकोटा मूर्ति। लाल रंग मिट्टी में लौह भस्म की अधिकता के कारण है। इसकी न्यूनता वाली मिट्टी से बना होने पर पकने पर हलका रंग भी हो सकता है। कांताजी मन्दिर के बाहर टैराकोटा रूपांकन। बीजिंग, चीन में एक टैराकोटा से अलंकृत इमारत। The Bell Edison Telephone Building, Birmingham, England. The Natural History Museum in London has an ornate terracotta facade typical of high Victorian architecture. The carvings represent the contents of the Museum. टैराकोटा (इतालवी भाषा: "पकी मिट्टी") एक सेरामिक है। इससे बर्तन, पाइप, सतह के अलंकरण जो कि इमारतोइं में होते हैं, आदि किये जाते हैं। .

नई!!: टेराकोटा सेना और टेराकोटा · और देखें »

युनेस्को

यूनेस्को (UNESCO) 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)' का लघुरूप है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन १६ नवम्बर १९४५ को हुआ था। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन पाए। इसका मुख्यालय पैरिस, फ्रांस में स्थित है। .

नई!!: टेराकोटा सेना और युनेस्को · और देखें »

विश्व धरोहर स्थलों की सूची

विश्व धरोहर स्थल वह स्थान है है जो संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा विशेष सांस्कृतिक अथवा भौतिक महत्व के रूप में सूचीबद्ध किये गये हैं। विश्व धरोहर स्थलों की सूची के लिए देखें: .

नई!!: टेराकोटा सेना और विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »