लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टिम बर्टन

सूची टिम बर्टन

टिमोथी विलियम "टिम" बर्टन (Timothy William "Tim" Burton; जन्म २५ अगस्त १९५८) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, लेखक व कलाकार है। वह बीटलजूस, एडवर्ड सिज़रहैन्ड्स, द नाइटमेयर बिफोर क्रिसमस, एड वूड, स्लीपी होलो, कॉर्प्स ब्राइड और स्विनी टोड्ड: द डीमन बार्बर ऑफ फ्लिट स्ट्रिट जैसी अँधेरी फ़िल्मों व ब्लाकबस्टर फ़िल्मों, जैसे पी-वीज़ बिग एडवेंचर, बैटमैन, प्लैनेट ऑफ़ द एप्स, चार्ली एंड द चोकोलेट फैक्ट्री और ऐलिस इन वण्डरलैण्ड के लिए लोकप्रिय है। .

11 संबंधों: एडगर ऍलन पो, एल्फ़्रेड हिचकॉक, ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० चलचित्र), बैटमैन (1989 फ़िल्म), लंदन, संयुक्त राज्य, स्टीफ़न किंग, स्विनी टोड्ड: द डीमन बार्बर ऑफ फ्लिट स्ट्रिट, आर्द्रा तारा, इंग्लैण्ड, क्रिस्टोफ़र नोलन

एडगर ऍलन पो

एडगर ऍलन पो (अंग्रेजी:Edgar Allan Poe, १९ जनवरी १८०९ – ७ अक्टूबर १८४९) अमरीकन रोमांसवाद के कवि, लेखक, संपादक और आलोचक थे। ये अपनी रहस्यमयी और भयावह कहानियों के लिए प्रसिद्ध हैं। जासूसी कहानियों की शुरुआत इन्होंने ही की और वैज्ञानिक कथाओं की उभरती शैली को भी बढ़ावा दिया। ये पहले विख्यात अमरीकन लेखक थे जिन्होंने लेखन से ही आजीविका कमाने का प्रयास किया, लेकिन इन्हें सदा गरीबी और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इनका जन्म बोस्टन, मैसाचूसिट्स में हुआ था। ये छोटी ही उम्र में अनाथ हो गए, जब इनके पिता परिवार को अकेला छोड़कर चले गए और माँ भी कुछ समय बाद ही चल बसीं। इनका पालन-पोषण रिचमण्ड, वर्जीनिया के जॉन और फ्रांसिस ऍलन ने किया, लेकिन इन्होंने कभी एडगर को औपचारिक रूप से गोद नहीं लिया। इन्होंने वर्जीनिया विश्वविद्यालय में एक छमाही पढ़ाई की, लेकिन पैसों की कमी के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ी। फिर ये सेना में भर्ती हो गए, लेकिन वेस्ट पाइंट पर कैडेट की परीक्षा पास नहीं कर पाए। ये ऍलन परिवार से अलग हो गए और लेखक जीवन शुरु किया। १८२७ में इनकी पहली रचना प्रकाशित हुई, तैमरलेन ऐण्ड अदर पोयम्स (अंग्रेजी: Tamerlane and Other Poems, तैमूर लंग और अन्य कविताएँ), जिसमें उनके नाम की जगह "ए बोस्टनियन" (एक बोस्टन-निवासी) लिखा था। पो ने फिर गद्य की तरफ ध्यान दिया और अगले कई साल साहित्यिक पत्रिकाओं में आलोचक की तरह काम किया। ये अपनी निराली आलोचना शैली के लिए बहुत प्रसिद्ध हुए। इस दौरान ये बाल्टीमोर, फिलाडेल्फिया और न्यू यार्क के बीच काफी घूमे। १८३५ में बाल्टीमोर में इनका विवाह दूर की रिश्तेदार १३ साल की वर्जीनिया क्लेम से हुआ, लेकिन ये कुछ ही वर्ष बाद तपेदिक के कारण चल बसीं। जनवरी १८४५ में पो ने द रेवन (अंग्रेजी: The Raven, काला कौवा) नाम की कविता प्रकाशित की, जो काफी प्रसिद्ध हुई। इन्होंने अपनी खुद की पत्रिका "द पेन्न" (अंग्रेजी: The Penn) प्रकाशित करने की तैयारी शुरु की, लेकिन इसके प्रकाशित होने से पहले ही इनकी मृत्यु हो गई। इनकी मृत्यु बाल्टीमोर में ४० साल की आयु में हुई, लेकिन कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है। इतिहासकारों ने शराब, मस्तिष्क की सूजन, हैजा, नशीली दवाएँ, हृदय रोग इत्यादि से लेकर रेबीज़, तपेदिक आदि के बारे में अटकलें लगाई हैं। पो की शैली को "गोथिक" कहा जाता है। इन्होंने अपनी रचनाओं में मुख्यतः मृत्यु, मृत्यु के चिह्न, जीवित दफ़नाना, मृत्योपरांत जीवन और शोक इत्यादि विषयों को टटोला है। इसके साथ ही इन्होंने ऑगस्त द्युपिन नाम के जासूस की रचना की, जिसके द्वारा स्थापित जासूसी विधि का बाद में शर्लक होम्स और हरक्यूल प्वारो जैसे जासूसी नायकों ने भी प्रयोग किया। .

नई!!: टिम बर्टन और एडगर ऍलन पो · और देखें »

एल्फ़्रेड हिचकॉक

सर एल्फ़्रेड हिचकॉक (अगस्त १३, १८९९ - अप्रैल २९, १९८०) हॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक और फिल्म निर्माता थे जिन्होंने रोमांचक फिल्मों में बहुत से नए प्रयोग किये। इन्होंने ब्रिटिश फिल्मों में अपना कैरियर स्थापित करके हॉलीवुड में प्रवेश किया और मूक फिल्मों से लेकर रंगीन फिल्मों तक करीब ५० फिल्मों का निर्देशन किया। अपने जीवनकाल में ये विश्व के सबसे जानेमाने निर्देशक थे और इनकी फिल्में आज भी बहुत लोकप्रिय हैं। रोमांच और गति के प्रयोग में ये प्रवीण थे। इनकी फिल्में भय और भ्रम पर बहुत कुछ आधारित होती थीं। इनमें व्यंग्य और चातुर्य का भी भरपूर प्रयोग होता था। इनके पात्र अपने आप को ऐसी स्थितियों में पाते थे जिनपर उनका कोई बस नहीं होता था। हिचकॉक का जन्म लंदन में लेटनस्टोन में हुआ था। इन्होंने फिल्म निर्देशन की शुरुआत १९२२ में ब्रिटेन में की, लेकिन १९३९ के बाद से ये संयुक्त राज्य अमरीका में ही काम करते रहे। हिचकॉक और इनका परिवार एक पहाड़ की चोटी पर स्थापित कार्नवाल रैन्च या "हार्ट-ऑ-द-माउन्टेन" (पर्वत-हृदय) में रहते थे। हिचकॉक का देहान्त १९८० में गुर्दों की विफलता के कारण हुआ। रेबेका इनकी इकलौती फिल्म थी जिसे अकादमी पुरस्कार मिला, हालांकि इनकी सर्वप्रसिद्ध फिल्म थी सायको। इन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अकादमी पुरस्कार कभी नहीं मिला। १९६७ में इन्हें जीवनकार्य संपादन के लिए इरविन जी थालबर्ग स्मारक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रेणी:फिल्म निर्देशक श्रेणी:१९८० में निधन श्रेणी:1899 में जन्मे लोग.

नई!!: टिम बर्टन और एल्फ़्रेड हिचकॉक · और देखें »

ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० चलचित्र)

ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (Alice in Wonderland अर्थ: आश्चर्यलोक में ऐलिस) २०१० का कम्प्यूटर-ऐनिमेटिड/लाइव एक्शन फन्तासी युक्त एक अमेरिकी चलचित्र है जिसका निर्देश्न टिम बर्टन, लेखन लिण्डा वुल्वर्टन द्वारा किया गया था और वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा जारी किया गया था। चलचित्र में मुख्य भुमिका में मिआ वाशिकोफ़्स्का, जॉनी डॅप, हॅलॅना बॉन्हाम कार्टर, ऐनी हैथवे, क्रिस्पिन ग्लोवर, माइकल शीन, मैट लुकास और स्टीफ़न फ़्राइ हैं। यह चलचित्र लुइस कैरोल द्वारा १८८५ में लिखे फन्तासी उपन्यास ऐलिसेज़ एड्वैन्चर्स इन वण्डरलैण्ड और इसकी उत्तरकथा थ़्रू द लुकिंग ग्लास से प्रेरित है। वासिकोवा ने इस चलचित्र में उन्नीस वर्षीय ऐलिस की भुमिका निभाई है, जो वण्डरलैण्ड की अपनी पिछली यात्रा में तेरह वर्ष पहले आई थी। उसे यह बताया जाता है कि केवल वही एक है जो ड्रैगन जैसे जीव जैबरवॉकी को मार सकती है। जैबरवॉकी, रॅड क्वीन का पालतू जीव है जिसके दम पर वह अण्डरलैण्ड के निवासियों को डराती, धमकाती और प्रताड़ित करती रहती है। अगस्त २०१२ की स्थिति तक यह चलचित्र सर्वसामयिक सर्वाधिक कमाई करने वाले चलचित्रों की सूची में ग्यारहवें स्थान पर है। .

नई!!: टिम बर्टन और ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० चलचित्र) · और देखें »

बैटमैन (1989 फ़िल्म)

बैटमैन, डीसी कॉमिक में इसी नाम के एक चरित्र पर आधारित 1989 की एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसका निर्देशन टिम बर्टन द्वारा किया गया है। फिल्म में शीर्षक भूमिका में माइकल कीटन हैं साथ ही अन्य प्रमुख कलाकारों में जैक निकल्सन, किम बेसिंगर, रॉबर्ट वूल और जैक पालांस हैं। यह फिल्म, जिसमें बैटमैन का सामना "द जोकर" नाम के उभरते हुए शक्तिशाली खलनायक से होता है, वार्नर ब्रदर्स की बैटमैन फिल्म श्रृंखला की पहली कड़ी है। बर्टन के निर्देशक के रूप में चुनाव होने के बाद, सैम हैम द्वारा इसकी पहली पटकथा लिखने से पहले स्टीव एंगलहार्ट और जूली हिकसन ने फिल्म की कुछ कड़ियों को लिखा.

नई!!: टिम बर्टन और बैटमैन (1989 फ़िल्म) · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: टिम बर्टन और लंदन · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: टिम बर्टन और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्टीफ़न किंग

स्टीफ़न एड्विन किंग (Stephen Edwin King) (जन्म: सितंबर 21, 1947) अमेरिकी समकालीन हॉरर, रहस्य, विज्ञान गल्प और फंतासी शैलियों वाले लेखक हैं। इनकी पुस्तकों की 350 मिलियन से अधिक प्रतियाँ बेची जा चुकि हैं और बड़ी संख्या में कई फ़ीचर फ़िल्म, टेलीविज़न फ़िल्म और कॉमिक पुस्तकों को रूपांतरित इनकी रचनाओं पर किया गया है। .

नई!!: टिम बर्टन और स्टीफ़न किंग · और देखें »

स्विनी टोड्ड: द डीमन बार्बर ऑफ फ्लिट स्ट्रिट

स्विनी टोड्ड: द डीमन बार्बर ऑफ फ्लिट स्ट्रिट (Sweeney Todd: The Demon Barber of Fleet Street) .

नई!!: टिम बर्टन और स्विनी टोड्ड: द डीमन बार्बर ऑफ फ्लिट स्ट्रिट · और देखें »

आर्द्रा तारा

आर्द्रा या बीटलजूस, जिसका बायर नाम α ओरायनिस (α Orionis) है, कालपुरुष तारामंडल में स्थित एक लाल महादानव तारा है।, Stephen D. Butz, Cengage Learning, 2002, ISBN 978-0-7668-3391-3,...

नई!!: टिम बर्टन और आर्द्रा तारा · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: टिम बर्टन और इंग्लैण्ड · और देखें »

क्रिस्टोफ़र नोलन

क्रिस्टोफ़र "एडवर्ड" नोलेन (Christopher Edward Nolan) (उच्चारण; /ˈnoʊlən/; जन्मतिथि 30 जुलाई 1970) एक अंग्रेज-अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। उन्हें इतिहास में व्यावसायिक रूप सबसे कामयाब निर्देशक, तथा 21वीं सदी के बेहद सफल और प्रशंसनीय फ़िल्मकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपनी पहली निर्देशकीय पारी फ़िल्म फाॅलोइंग (1998) से शुरूआत की, लेकिन नोलेन की दूसरी फ़िल्म मोमेन्टो (2000) ने, उनके प्रति ध्यानाकर्षण दिलाया। अपनी स्वतंत्र तौर पर निर्मित फ़िल्मों को मिली प्रशंसा ने अगली बार नोलेन को बड़े बजट की थ्रिलर फ़िल्म इन्सोमनिया (2002) और मिस्ट्री-ड्रामा प्रधान द प्रेस्टिज में फ़िल्मांकन का अवसर प्राप्त हुआ। हालाँकि उनकी प्रसिद्धि और समीक्षात्मक सफलता तब चरम पर आई जब उनकी द डार्क नाईट ट्रायलाॅजी (2005-2012), इंसेप्शन (2010), और इंटरस्टेलर (2014) रिलीज हुई। उनकी नौ फ़िल्मों ने वर्ल्डवाईड अमेरिकी $4.2 बिलियन डाॅलर से अधिक की कमाई बटोरी और ऑस्कर अवार्ड में 26 नामांकन और सात खिताबों के साथ कामयाब रही। नोलेन की अधिकांश फ़िल्मों के सह-लेखन में उनके छोटे भाई, जोनाथन नोलेन ने सहयोग दिया है और साथ उनकी निर्माता कंपनी सिनकाॅपी इनकाॅर्पेरेट के संचालन में उनकी पत्नी एमा थाॅमस भी भागीदारी निभाती है। नोलेन की फ़िल्मों में कई विषयों पर आधारित होते हैं जैसे दर्शनशास्त्र, समाजिक-विज्ञान और नीतिपरक अवधारणाओं, मानवीय सदाचार की खोज, काल-निर्माण तथा स्मृतियों का लचीला स्वभाव एवं निजी पहचान। उनके काम करने के ढंग में कई सारे अकाल्पनिक तत्वों जैसे लौकिक परिवर्तन, आत्मावादी दृष्टिकोण, अरेखित कहानियाँ, व्यवहारपूर्ण स्पेशल इफैक्टस, और दृश्यात्मक भाषाओं एवं भावात्मक वर्णनों के बीच उनके अनुरूप संबंध व्यक्त करना आदि का समावेश रहता है। .

नई!!: टिम बर्टन और क्रिस्टोफ़र नोलन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

टीम बर्टन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »