लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ज्वालामुखी और मार्शेना (गैलापागोस)

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ज्वालामुखी और मार्शेना (गैलापागोस) के बीच अंतर

ज्वालामुखी vs. मार्शेना (गैलापागोस)

तवुर्वुर का एक सक्रिय ज्वालामुखी फटते हुए, राबाउल, पापुआ न्यू गिनिया ज्वालामुखी पृथ्वी की सतह पर उपस्थित ऐसी दरार या मुख होता है जिससे पृथ्वी के भीतर का गर्म लावा, गैस, राख आदि बाहर आते हैं। वस्तुतः यह पृथ्वी की ऊपरी परत में एक विभंग (rupture) होता है जिसके द्वारा अन्दर के पदार्थ बाहर निकलते हैं। ज्वालामुखी द्वारा निःसृत इन पदार्थों के जमा हो जाने से निर्मित शंक्वाकार स्थलरूप को ज्वालामुखी पर्वत कहा जाता है। ज्वालामुखी का सम्बंध प्लेट विवर्तनिकी से है क्योंकि यह पाया गया है कि बहुधा ये प्लेटों की सीमाओं के सहारे पाए जाते हैं क्योंकि प्लेट सीमाएँ पृथ्वी की ऊपरी परत में विभंग उत्पन्न होने हेतु कमजोर स्थल उपलब्ध करा देती हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थलों पर भी ज्वालामुखी पाए जाते हैं जिनकी उत्पत्ति मैंटल प्लूम से मानी जाती है और ऐसे स्थलों को हॉटस्पॉट की संज्ञा दी जाती है। भू-आकृति विज्ञान में ज्वालामुखी को आकस्मिक घटना के रूप में देखा जाता है और पृथ्वी की सतह पर परिवर्तन लाने वाले बलों में इसे रचनात्मक बल के रूप में वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि इनसे कई स्थलरूपों का निर्माण होता है। वहीं, दूसरी ओर पर्यावरण भूगोल इनका अध्ययन एक प्राकृतिक आपदा के रूप में करता है क्योंकि इससे पारितंत्र और जान-माल का नुकसान होता है। . स्पैनिश संत फ्रेय एंटोनियो डी मार्शेना के नाम से नामित गैलापागोस द्वीपसमूह के द्वीप मार्शेना (पुराना अंग्रेजी नाम बिंडलॉ) का क्षेत्रफल 130 किमी2 और अधिकतम ऊंचाई 343 मीटर है। हालांकि इस द्वीप पर कोई आगंतुक स्थल नहीं हैं, पर इसके आसपास किसी आयोजित यात्रा के दौरान सागर में गोता लगाना संभव है। अधिकतर आगंतुक (पर्यटक) इसे केवल तभी देख पाते हैं जब वो जेनोवेसा या टॉवर द्वीप पर जाते समय ईसाबेला द्वीप के उत्तर से होकर गुजरते हैं। जेनोवेसा द्वीप जो इसका निकटतम पड़ोसी है इसके पश्चिम में 45 मील की दूरी पर स्थित है। गैलापागोस के कई ज्वालामुखियों की तरह मार्शेना पर भी एक ज्वालामुख-कुण्ड है। मार्शेना का ज्वालामुख-कुण्ड प्राय: अण्डाकार है। मार्शेना का ज्वालामुख-कुण्ड असामान्य है और यह लगभग पूरा ही नये लावे से भरा है, जिसमें से कुछ इसकी दीवारों से छलक कर इसकी ढलानों पर भी फिसल गया है। द्वीप पर मौजूद सबसे पुराना लावा लगभग 500000 साल पुराना है। मार्शेना के प्रसिद्ध होने का एक अन्य कारण भी है, हालांकि यह निर्जन है पर यह 'फ्लोरियाना रहस्य' में शामिल है। रुडोल्फ लोरेंज़ और उस जहाज के कप्तान का जिसमें वो सवार था, का मृत शरीर आश्चर्यजनक रूप से बह कर मार्शेना के तट पर आ पहुँचा और प्राकृतिक रूप से ममीकृत हो गया जिसका कारण द्वीप पर किसी प्राकृतिक परभक्षी का ना होना था। .

ज्वालामुखी और मार्शेना (गैलापागोस) के बीच समानता

ज्वालामुखी और मार्शेना (गैलापागोस) आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): लावा

लावा

लावा पिघली हुई चट्टान आर्थात मैग्मा का धरातल पर प्रकट होकर बहने वाला भाग है। यह ज्वालामुखी उद्गार द्वारा बाहर निकलता है और आग्नेय चट्टानों की रचना करता है। श्रेणी:भूविज्ञान श्रेणी:ज्वालामुखी श्रेणी:भू-आकृति विज्ञान श्रेणी:ज्वालामुखीयता.

ज्वालामुखी और लावा · मार्शेना (गैलापागोस) और लावा · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ज्वालामुखी और मार्शेना (गैलापागोस) के बीच तुलना

ज्वालामुखी 56 संबंध है और मार्शेना (गैलापागोस) 6 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 1.61% है = 1 / (56 + 6)।

संदर्भ

यह लेख ज्वालामुखी और मार्शेना (गैलापागोस) के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »