लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जोसेफ नीधम

सूची जोसेफ नीधम

जोसेफ नीधम जोसेफ नीधम (Noel Joseph Terence Montgomery Needham, CH, FRS, FBA (/ˈniːdəm/; 9 दिसम्बर 1900 – 24 मार्च 1995), ब्रिटिश वैज्ञानिक, इतिहासकार तथा चीनविद थे। चीन में उन्हें Li Yuese (सरल चीनी: 李约瑟; पारम्परिक चीनी: 李約瑟; फीनयीन: Lǐ Yuēsè: Wade–Giles: Li Yüeh-Sê) कहते हैं। वे चीन के विज्ञान के इतिहास पर शोध करने एवं लिखने के लिये प्रसिद्ध हैं। १९४१ में उन्हे रॉयल सोसायटी का फेलो चुना गया था। १९७१ में वे ब्रिटिश अकादमी के फेलो चुने गये। .

3 संबंधों: चीन, फीनयीन, रॉयल सोसायटी

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: जोसेफ नीधम और चीन · और देखें »

फीनयीन

'चीनी फीनयीन कार्यक्रम' चीनी अक्षरों के उच्चारण को दर्शाने वाला एक प्रतीक है, जिसमें दो भाग हैं, जिन में स्वर व ब्यंजन रखे गए, व्यंजनों की संख्या 21 व स्वर 39 है। चीनी भाषा के अक्षरों को ठीक तरह से पहचानने में लोगों की मदद करने के लिए चीन सरकार ने वर्ष 1958 में चीनी पिनयिन कार्यक्रम प्रकाशित किया। इस कार्यक्रम में चीनी अक्षरों को चीनी उच्चारण के अनुरूप प्रदर्शित करने के लिए प्राचीन रोम की भाषा (लैटिन) अक्षरों को अपनाया गया। .

नई!!: जोसेफ नीधम और फीनयीन · और देखें »

रॉयल सोसायटी

लन्दन में रायल सोसायटी का भवन रायल सोसायटी (इसका पूरा नाम, "Royal Society of London for the Improvement of Natural Knowledge" है) विज्ञान के विकास को गति देने के लिये स्थापित विद्वानों की संस्था (learned society) है। इसकी स्थापना सन् १६६० में हुई थी और अधिकांश लोग इसे अपने तरह की संसार की सबसे पुरानी संस्था मानते हैं जो अब भी काम कर रही है। .

नई!!: जोसेफ नीधम और रॉयल सोसायटी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »