लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जोगिंदर शर्मा

सूची जोगिंदर शर्मा

जोगिंदर नाथ शर्मा (Joginder Sharma) (इनका जन्म;२३ अक्टूबर १९८३, रोहतक, हरियाणा, भारत) में हुआ था। ये एक भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के क्रिकेट खिलाड़ी है तथा वर्तमान में हरियाणा में पुलिस अधिकारी है। ये घरेलू क्रिकेट हरियाणा क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे। .

35 संबंधों: चेन्नई सुपर किंग्स, ट्वेन्टी ट्वेन्टी, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, एलाइट समूह क्रिकेट सूची, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय, दिलीप ट्रॉफी, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्थ ज़ोन क्रिकेट टीम, पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, पुलिस, प्रथम श्रेणी क्रिकेट, बांग्लादेश क्रिकेट टीम, बंगलौर, भारत, भारतीय क्रिकेट टीम, भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड, मध्य प्रदेश, महेंद्र सिंह धोनी, माइकल हसी, मिस्बाह-उल-हक़, मुम्बई, युवराज सिंह, रणजी ट्रॉफी, राहुल द्रविड़, रोहतक, शान्ताकुमारन श्रीसंत, हरफनमौला (ऑल-राउण्डर), हरियाणा, ईएसपीएन क्रिकइन्फो, वेस्ट ज़ोन क्रिकेट टीम, वी वी एस लक्ष्मण, गेंदबाज, ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०, २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की एक चेन्नई स्थित फ़्रैन्चाइज़ी है। जिसके २००८ से २०१५ तक कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रहे तथा टीम के कोच न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग थे। २०१६ में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आने के कारण टीम को २ सालों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो न तो २०१६ में हिस्सा ले पाई और न ही २०१७ में खेल पाएगी। २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की जगह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स खेल रही है जिसके कप्तान भी महेन्द्र सिंह धोनी है। टीम का मूल ग्राउंड चिदंबरम स्टेडियम, चेपौक, चेन्नई है। इसके ब्रैंड एम्बैसेडर प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि है। स्थापना के समय टीम का नाम चेन्नई सुपरस्टार्स रखा गया था जो कि बाद में बदल दिया गया था। २०१५ इंडियन प्रीमियर लीग के हिसाब से अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना रहे हैं जो अभी २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लॉयन्स टीम के कप्तान थे। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स · और देखें »

ट्वेन्टी ट्वेन्टी

ट्वेन्टी ट्वेन्टी (टी ट्वेन्टी) क्रिकेट का वह रूप है जिसमें दो टीमों के बीच में अधिकतम 20 ओवर (षटक) का मुकाबला होता है। इसमें केवल एक ही पारी का खेल होता है। इसका आरम्भ संयुक्त राजशाही में सन 2003 में हुआ था। हाल ही में खेल के इस प्रारूप ने बड़ी सफलता प्राप्त की है, क्योंकि खेल का समय नाटकीय ढंग से घट गया है जहां पहले एक दिवसीय मुकाबले मे लगभग पूरा दिन लग जाता था वहां इसका फैसला महज कुछ घंटों में ही हो जाता है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और ट्वेन्टी ट्वेन्टी · और देखें »

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलूरु के एक प्रसिद्ध क्रिकेट का मैदान हैं। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम · और देखें »

एलाइट समूह क्रिकेट सूची

एलाइट समूह क्रिकेट अथवा क्रिकेट अ सूची क्रिकेट के खेल में निश्चित ओवर (एकदिवसीय) क्रिकेट प्रारूप का वर्गीकरण है। जैसे प्रथम श्रेणी क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट से एक स्तर नीचे की घरेलू शृंखला है वैसे ही यह भी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय से एक स्तर नीचे के खेल हैं। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और एलाइट समूह क्रिकेट सूची · और देखें »

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड ने ओडीआई (ODI) मैच होस्ट किया। पीले कपड़ों में बल्लेबाज हैं जो ऑस्ट्रेलियाई है जबकि नीले कपड़ों में भारतीय क्षेत्ररक्षण टीम हैं। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई (ODI)) क्रिकेट की एक शैली है, जिसमें दो राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के बीच प्रति टीम 50 ओवर खेले जाते हैं। क्रिकेट विश्व कप इसी प्रारूप के अनुसार खेला जाता है। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों को "लिमिटेड ओवर इंटरनेशनल (एलओआई (LOI))" भी कहा जाता है, क्योंकि राष्ट्रीय टीमों के बीच सीमित ओवर के क्रिकेट मैच खेले जाते हैं और यदि मौसम की वजह से व्यवधान उत्पन्न होता है तो वे हमेशा एक दिन में समाप्त नहीं होते.

नई!!: जोगिंदर शर्मा और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय · और देखें »

दिलीप ट्रॉफी

दिलीप ट्राफी (क्रिकेट) भारत की एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है। दिलीप ट्रॉफी में एक घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत की भौगोलिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले टीमों के बीच भारत में खेला जाता है। प्रतियोगिता नवानगर के कुमार श्री दिलीपसिंहजी (भी "दिलीप" जाना जाता है) के नाम पर है। सेंट्रल जॉन मौजूदा चैंपियन हैं। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और दिलीप ट्रॉफी · और देखें »

दक्षिण अफ्रीका

कोई विवरण नहीं।

नई!!: जोगिंदर शर्मा और दक्षिण अफ्रीका · और देखें »

नॉर्थ ज़ोन क्रिकेट टीम

नॉर्थ ज़ोन क्रिकेट टीम एक भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट टीम है जो नॉर्थन (उत्तरी ज़ोन) में दिलीप ट्रॉफी तथा देवधर ट्रॉफी में खेलती है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और नॉर्थ ज़ोन क्रिकेट टीम · और देखें »

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम · और देखें »

पुलिस

अमेरिकी खुफिया पुलिस सेवा के अधिकारी पुलिस (अंग्रेजी: Police, शुद्ध हिन्दी: आरक्षी या आरक्षक) एक सुरक्षा बल होता है जिसका उपयोग किसी भी देश की अन्दरूनी नागरिक सुरक्षा के लिये ठीक उसी तरह से किया जाता है जिस प्रकार किसी देश की बाहरी अनैतिक गतिविधियों से रक्षा के लिये सेना का उपयोग किया जाता है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और पुलिस · और देखें »

प्रथम श्रेणी क्रिकेट

प्रथम श्रेणी क्रिकेट तीन अथवा अधिक दिन का परिमित अवधि का क्रिकेट का एक प्रारूप है जिसमें दोनों टीमों के ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी खेलते हैं। इसमें दोनों टीमें पूर्ण पारियाँ खेलती हैं जबकी अभ्यास मैच में केवल एक पारी अथवा इच्छानुसार कम अधिक किया जा सकता है और इस प्रकार यह अभ्यास मैच से अलग है। टेस्ट क्रिकेट इसी का एक उच्चतम गुणवता वाला खेल है, यद्दपि प्रथम श्रेणी शब्द का उपयोग इसके घरेलू प्रतियोगिता होने की ओर इंगित करता है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और प्रथम श्रेणी क्रिकेट · और देखें »

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

बांग्लादेश क्रिकेट टीम बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है। श्रेणी:राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रेणी:क्रिकेट टीम.

नई!!: जोगिंदर शर्मा और बांग्लादेश क्रिकेट टीम · और देखें »

बंगलौर

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और बंगलौर · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और भारत · और देखें »

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा संचालित भारतीय क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय टीम दो बार क्रिकेट विश्वकप (१९८३ और २०११) अपने नाम कर चुकी है। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री हैं। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम · और देखें »

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत में क्रिकेट के लिए राष्ट्रीय शासकिय निकाय है। बोर्ड के एक समाज, तमिलनाडु सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत के रूप में दिसंबर 1928 में गठन किया गया था। यह राज्य क्रिकेट संघों के एक संघ है और राज्य संघों उनके प्रतिनिधियों जो बदले में बीसीसीआई अधिकारियों का चुनाव चुनाव। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड · और देखें »

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और मध्य प्रदेश · और देखें »

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी भी) झारखंड, रांची के एक राजपूत परिवार में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं। शुरुआत में एक असाधारण उज्जवल व आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए। धोनी धीरे-धीरे भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०, २००७-०८ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज २००७-२००८ के सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को २-० से हराया उन्होंने भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई ०२ सितम्बर २०१४ को उन्होंने भारत को २४ साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई। धोनी ने कई सम्मान भी प्राप्त किए हैं जैसे २००८ में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें ये सम्मान मिला), राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और २००९ में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री पुरस्कार साथ ही २००९ में विस्डन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट ग्यारह टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया। उनकी कप्तानी में भारत ने २८ साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दुबारा जीत हासिल की। सन् २०१३ में इनकी कप्तानी में भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता बना। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। इन्होंने २०१४ में टेस्ट क्रिकेट को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था। इनके इस फैसले से क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। धोनी लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप में २०१५ क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी ग्रुप मैच जीते साथ ही इन्होंने लगातार ११ विश्व कप में मैच जीतकर नया रिकार्ड भी बनाया ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने १०० वनडे मैच जिताए हो। और उन्होनें कहा है कि जल्द ही वो एक ऐसा कदम उठाएंगे जो किसी कप्तान ने अपने कैरियर में नहीं उठाया वो टीम को २ हिस्सों में बाटेंगे जो खिलाड़ी अच्छा नहीं खेलेगा उसे वो दूसरी टीम में डाल देंगे और जो खिलाड़ी अच्छा खेलेगा वो उसे अपनी टीम में रख लेंगे इसमें कुछ नये खिलाड़ी भी आ सकते हैं। धोनी ने ४ जनवरी २०१७ को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी टीम की कप्तानी छोड़ी। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी · और देखें »

माइकल हसी

माइकल हसी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 79 टेस्ट मैच खेलने में ऑस्‍ट्रेलिया का प्रतिनिधित्‍व करने के बाद वर्ष 2013 में संन्यास लिया था। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और माइकल हसी · और देखें »

मिस्बाह-उल-हक़

मिस्बाह-उल-हक़ (Misbah-ul-Haq Khan Niazi/مصباح الحق خان نیازی) (जन्म २८ मई १९७४,मिंयावाली,पंजाब,पाकिस्तान) एक पूर्व प्रोफेशनल क्रिकेट खिलाड़ी है जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से खेलते थे। साथ मिस्बाह वर्तमान में पाकिस्तान टीम के टेस्ट क्रिकेट प्रारूप में कप्तान भी है। इनके अलावा २०१५ क्रिकेट विश्व कप तक मिस्बाह टीम के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में भी कप्तान थे लेकिन बाद में क्रिकेट के अलविदा कह दिया और इनकी जगह टीम के वनडे के लिए अज़हर अली को कप्तान चुना गया। ये मध्यम क्रम (middle-order) के बल्लेबाज है साथ ही बड़े शॉट्स के लिए भी जाने जाते है,जब टीम को बड़े हिट्स की जरूरत होती है तो इनका बल्ला खूब बोलता है। मिस्बाह ने एक दिवसीय क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया था इस कारण इनके नाम यह एक अजीब रिकॉर्ड कायम है कि बिना शतक सबसे ज्यादा रन बनाए। हालांकि मिस्बाह के नाम सबसे तेज टेस्ट क्रिकेट में अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। मिस्बाह-उल-हक़ के पास एमबीए की डिग्री भी है यानी मिस्बाह ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी लाहौर,पाकिस्तान से एमबीए (मास्टर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेटर) की पढ़ाई की थी। मिस्बाह का सम्बंध पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान इमरान ख़ान से भी है जो कि अभी एक राजनेता है। द टेलीग्राफ.

नई!!: जोगिंदर शर्मा और मिस्बाह-उल-हक़ · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और मुम्बई · और देखें »

युवराज सिंह

युवराज सिंह (युवी) भारत के महान क्रिकेट खिलाडी हैं। इन्होंने 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे, और 20-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम है। युवराज सिंह को विश्व कप 2011 में अहम भूमिका निभाने में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया। इनका जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी योगराज सिंह के यहाँ जाट परिवार में हुआ था। उनको सिक्सर किंग नाम से जाना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब, पुने वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स की और से खेल चुके हैं, हाल में आईपीएल विजेता सनराइजर हैदराबाद से खेल रहे हैं। इन्होंने १ ओवर में ६ छक्के लगाने का विश्व रिकार्ड बनाया है .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और युवराज सिंह · और देखें »

रणजी ट्रॉफी

रणजी ट्रॉफी भारत की एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है। रणजी ट्रॉफी में एक घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैम्पियनशिप क्षेत्रीय क्रिकेट संघों का प्रतिनिधित्व टीमों के बीच भारत में खेला जाता है। प्रतियोगिता वर्तमान में, 27 टीमों के होते भारत और दिल्ली (जो एक केंद्र शासित प्रदेश है) में 29 राज्यों में से 21 के साथ कम से कम एक प्रतिनिधित्व कर रही है।प्रतियोगिता पहले भारतीय क्रिकेटर हैं, जो इंग्लैंड और ससेक्स, रणजीतसिंहजी जो भी "रणजी" में जाना जाता था के लिए खेला के नाम पर है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और रणजी ट्रॉफी · और देखें »

राहुल द्रविड़

राहुल शरद द्रविड़ (कन्नड़: ರಾಹುಲ್ ಶರದ್ ದ್ರಾವಿಡ,राहुल शरद द्रविड) (11 जनवरी 1973 को जन्मे) भारतीय राष्ट्रीय टीम के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं, 1996 से वे इसके नियमित सदस्य रहें हैं।अक्टूबर 2005 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किये गए और सितम्बर 2007 में उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया। १६ साल तक भारत का प्रतिनिधित्व करते रहने के बाद उन्होंने वर्ष २०१२ के मार्च में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से सन्यास ले लिया। द्रविड़ को वर्ष 2000 में पांच विसडेन क्रिकेटरों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया। द्रविड़ को 2004 के उद्घाटन पुरस्कार समारोह में इस वर्ष के आईसीसी प्लेयर और वर्ष के टेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें दीवार के रूप में जाना जाता है, द्रविड़ ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत से रिकॉर्ड बनाये हैं। द्रविड़ बहुत शांत व्यक्ति है। "दीवार" के रूप में लोकप्रिय द्रविड़ पिच पर लम्बे समय तक टिके रहने के लिए जाने जाते हैं। सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बाद वे तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दस हज़ार से अधिक रन बनाये हैं, 14 फ़रवरी 2007 को, वे दुनिया के क्रिकेट इतिहास में छठे और भारत में सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए जब उन्होंने एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस हज़ार रन का स्कोर बनाया वे पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने सभी 10 टेस्ट खेलने वाले राष्ट्र के विरुद्ध शतक बनाया है। 182 से अधिक कैच के साथ वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड द्रविड़ के नाम है। द्रविड़ ने 18 अलग-अलग भागीदारों के साथ 75 बार शतकीय साझेदारी की है, यह एक विश्व रिकॉर्ड है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और राहुल द्रविड़ · और देखें »

रोहतक

रोहतक जिला, भारत के हरियाणा राज्य का एक जिला है। जिले का क्षेत्रफल 2,330 वर्ग मील है। यमुना और सतलज नदियों के मध्यवर्ती उच्चसम भूमि पर, दिल्ली के उत्तर-पश्चिम में यह जिला स्थित है। इसका उत्तरी भाग पश्चिमी यमुना नहर के रोहतक और बुटाना शाखाओं द्वारा सींचा जाता है, किंतु मध्यवर्ती मैदान का अधिकांश भाग अनिश्चित प्राकृतिक वर्षा पर निर्भर है। रोहतक कृषिप्रधान जिला है। यह जिला चारों तरफ से हरियाणा के ही पाँच जिलों से घिरा हुआ है। वे हैं: उत्तर में जींद, पूर्व में सोनीपत, पश्चिम में भिवानी, दक्षिण में झज्जर और उत्तर-पश्चिम में हिसार| भरम है कि रोहतक सीधे भारत की राजधानी दिल्ली से भी जुदा हुआ है। पसंतु सत्य ये है कि रोहतक और दिल्ली के बीच में झज्जर का एक संकरा हिस्सा आ जाता है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और रोहतक · और देखें »

शान्ताकुमारन श्रीसंत

शान्ताकुमारन श्रीसंत साधारणतः श्रीसंत (मलयालम: ശ്രീശാന്ത്) (जन्म 6 फ़रवरी 1983 कोठामंगलम, केरल, भारत), एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे दाहिने हाथ के तेज़-मध्यम गेंदबाज और दाएं हाथ के अंतिम-क्रम के बल्लेबाज हैं। प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में, वे केरल और भारतीय प्रीमियर लीग में कोची टस्कर केरल के लिए खेलते हैं। वे ऐसे प्रथम केरल रणजी खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के लिए ट्वेंटी20 खेला। श्रीसंत जब आठवीं कक्षा में थे तब वह राष्ट्रीय ब्रेकडांसिंग चैंपियन थे। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और शान्ताकुमारन श्रीसंत · और देखें »

हरफनमौला (ऑल-राउण्डर)

एक हरफनमौला (ऑल-राउन्डर) ऐसा क्रिकेट खिलाड़ी है जो नियमित तौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करता है। हालांकि सभी गेंदबाजों के लिए बल्लेबाजी जरूरी होती है और कुछ बल्लेबाज कभी-कभार गेंदबाजी भी करते हैं, ज्यादातर खिलाड़ी इन दो चीजों में से सिर्फ किसी एक में ही निपुण होते हैं और वे विशेषज्ञ माने जाते हैं। कुछ विकेट-कीपरों में विशेषज्ञ बल्लेबाजों की निपुणता होती है और वे भी हरफनमौला कहे जाते हैं, लेकिन उनके लिए विकेट-कीपर बल्लेबाज शब्दावली का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। महानतम हरफनमौला (ऑल-राउन्डरों) में इमरान खान, जॉर्ज हर्स्ट, विल्फ्रेड रॉड्स, मुश्ताक मोहम्मद, कीथ मिलर, गारफील्ड सोबर्स, शाहिद आफरीदी, इयान बॉथम, जैक्स कैलिस, कपिल देव, रिचर्ड हैडली, डब्ल्यू. जी. ग्रेस और वॉल्टर हैमंड का नाम लिया जा सकता है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और हरफनमौला (ऑल-राउण्डर) · और देखें »

हरियाणा

हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश राज्यों के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है। यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकत्तर इतिहास समाहित है। इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। हिन्दू मतों के अनुसार महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ (इसमें भगवान कृष्ण ने भागवत गीता का वादन किया)। इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई। ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे १९६६ में भारत के १७वें राज्य के रूप में पहचान मिली। वर्तमान में खाद्यान और दुध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इस राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। समतल कृषि भूमि निमज्जक कुओं (समर्सिबल पंप) और नहर से सिंचित की जाती है। १९६० के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ। हरियाणा, भारत के अमीर राज्यों में से एक है और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है। वर्ष २०१२-१३ में देश में इसकी प्रति-व्यक्ति १,१९,१५८ (अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर भारत के राज्य देखें) और वर्ष २०१३-१४ में १,३२,०८९ रही। इसके अतिरिक्त भारत में सबसे अधिक ग्रामीण करोड़पति भी इसी राज्य में हैं। हरियाणा आर्थिक रूप से दक्षिण एशिया का सबसे विकसित क्षेत्र है और यहाँ कृषि एवं विनिर्माण उद्योग ने १९७० के दशक से निरंतर वृद्धि का प्राप्त की है। भारत में हरियाणा यात्रि कारों, द्विचक्र वाहनों और ट्रैक्टरों के निर्माण में सर्वोपरी राज्य है। भारत में प्रति व्यक्ति निवेश के आधार पर वर्ष २००० से राज्य सर्वोपरी स्थान पर रहा है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और हरियाणा · और देखें »

ईएसपीएन क्रिकइन्फो

ईएसपीएनक्रिकइन्फो (ESPNcricinfo) क्रिकेट से संबंधित सबसे बड़ी वेबसाइट है। इसमें समाचार और लेख, जीवंत स्कोरकार्ड, 18वीं सदी से वर्तमान तक ऐतिहासिक मैचों तथा खिलाड़ियों का एक व्यापक तथा प्रश्नीय डेटाबेस शामिल है। 11 जून 2007, को ईएसपीएन (ESPN) ने घोषणा की कि उसने विज्डन समूह से क्रिकइन्फो को खरीद लिया था। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और ईएसपीएन क्रिकइन्फो · और देखें »

वेस्ट ज़ोन क्रिकेट टीम

वेस्ट ज़ोन क्रिकेट टीम भारत में विभाग के हिसाब से बनाई गयी एक प्रथम श्रेणी क्रिकेट टीम है जो दिलीप ट्रॉफी तथा देवधर ट्रॉफी में खेलती है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और वेस्ट ज़ोन क्रिकेट टीम · और देखें »

वी वी एस लक्ष्मण

right वी वी एस लक्ष्मण एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वेंकट साई लक्ष्मण (जन्म १ नवम्बर १९७४), कभी कभी प्रेम से वेंकटसाईं लक्ष्मण अथ्वा वीवीएस के रूप में आम तौर पर जाने जाते है। भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण हैदराबाद क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते है। वो हैदराबाद घरेलू क्रिकेट अथ्वा लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब में खेलते हैं। लक्ष्मण पूर्व भारत के राष्ट्रपति, महान डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे हैं। वह डेक्कन चार्जर्स टीम (इंडियन प्रीमियर लीग) के कप्तान रह चुके हैं। लक्ष्मण को पद्मश्री पुरस्कार एवं भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। लक्ष्मण दाएँ हाथ के बल्लेबाज हैं और कभी कभी ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी भी करते है। उनके शानदार तकनीक और स्पिन के खिलाफ गेन्द हिट करने की क्षमता मोहम्मद अजहरुद्दीन की यादे ताजा करती हैं। लक्ष्मण अपनी कोमल कलाई के उपयोग से विभिन्न स्थानों पर गेंद पहुचाने की क्षमता रख्ते हैं। लक्ष्मण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी के लिए सबसे विख्यात है। फ़रवरी २०१० तक, वह १६ सैकड़ों लगा चुके हैं, जिसमे 6 सैकड़ों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन कोलकाता में अपने २८१ के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ २०००-०१ और २०० *फिरोज शाह कोटला २००८-०९ में.

नई!!: जोगिंदर शर्मा और वी वी एस लक्ष्मण · और देखें »

गेंदबाज

क्रिकेट के खेल में गेंदबाज गेंद फेंकने की जिम्मेदारी लेता है और गेंद फेंकने की इस क्रिया या कला को गेंदबाज़ी कहा जाता है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और गेंदबाज · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के देश का प्रतिनिधित्व करता है। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे पुराना संयुक्त टीम, 1877 में पहले कभी टेस्ट मैच में खेला होने है। टीम भी निभाता एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और ट्वेंटी -20 अंतर्राष्ट्रीय, 2004-05 सत्र में 1970-71 के मौसम और पहले ट्वेंटी -20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों पहले वनडे में भाग लेने वाले इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के खिलाफ, दोनों के खेल जीत। टीम ऑस्ट्रेलियाई घरेलू प्रतियोगिताओं में खेल टीमों से अपने खिलाड़ियों को खींचता है - शेफील्ड शील्ड, ऑस्ट्रेलियाई घरेलू सीमित ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट और बिग बैश लीग। राष्ट्रीय टीम 788 टेस्ट मैच खेले हैं, 372 जीत, 208 खोने, 206 ड्रा और 2 टाई। ऑस्ट्रेलिया नंबर एक टीम कुल मिलाकर टेस्ट क्रिकेट में कुल मिलाकर जीत के संदर्भ में, जीत-हार का अनुपात स्थान पर रहीं और प्रतिशत जीतता है। 28 फरवरी 2016 और अधिक पढ़ें के रूप में, ऑस्ट्रेलिया आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप पर 112 रेटिंग अंक में पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के 871 वनडे मैच खेले हैं, 539 जीत, 292 खोने, 9 टाई और कोई परिणाम में समाप्त 31 के साथ। वे वर्तमान में नेतृत्व आईसीसी वनडे चैम्पियनशिप, किया होने 2002 में अपनी शुरुआत के बाद से 161 से 130 महीनों के लिए ऐसा। ऑस्ट्रेलिया एक रिकार्ड सात विश्व कप के फाइनल में छपने (1975, 1987, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2015) बना दिया है और विश्व कप के कुल में एक रिकार्ड पांच बार जीत लिया है; 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015। ऑस्ट्रेलिया की पहली टीम, लगातार चार विश्व कप फाइनल (1996, 1999, 2003 और 2007) में प्रदर्शित करने के 3 जीतने के लिए वेस्टइंडीज (1975, 1979 और 1983) और पहली टीम ने लगातार तीन विश्व कप दिखावे के पुराने रिकॉर्ड श्रेष्ठ है लगातार विश्व कप (1999, 2003 और 2007)। यह भी घर की धरती पर विश्व कप (2015) जीतने के लिए दूसरी टीम है, के बाद भारत (2011)। टीम 2011 क्रिकेट विश्व कप में जहां पाकिस्तान उन्हें 4 विकेट से हरा पर 34 लगातार विश्व कप में अपराजित था मैचेस 19 मार्च तक। ऑस्ट्रेलिया भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी दो बार जीत लिया है - 2006 में और 2009 में - उन्हें पहली और एकमात्र टीम चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में विजेताओं को वापस करने के लिए वापस बनने के लिए कर रही है। टीम भी निभाई है 88 ट्वेंटी -20 अंतरराष्ट्रीय, जीत 44, लॉस 41, टाई 2 और 1 कोई परिणाम नहीं 2010 आईसीसी विश्व ट्वेंटी -20, जो वे अंत में इंग्लैंड को खो के फाइनल बनाने में समाप्त होने के साथ। 24 फरवरी 2016 के रूप में, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम टेस्ट मैचों में, वनडे में और टी20ई में आईसीसी द्वारा स्थान पर, पहले और आठवें है। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम · और देखें »

आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०

आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० जो (विश्व २०-२०) के नाम से भी जानी जाती है। यह एक ट्वेन्टी-२० अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप प्रतियोगिता है जिसका संचालन वर्तमान में आईसीसी कर रहा है। वर्तमान में कुल १६ टीमें है जिसमें १० सदस्य टीमें तो पूर्ण आईसीसी की सदस्यता है जबकि ६ अलग है। आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० हर दो साल बाद आयोजित की जाती है। इसमें सभी २०-२० ओवरों के खेले जाते हैं। अभी तक इसके ७ संस्करण हो चुके हैंलेकिन किसी भी टीम ने २ बार जीत हासिल नहीं की है। इसका पहला संस्करण २००७ में खेला गया था। २००७ जो दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था जिसमें भारत ने फाइनल मैच पाकिस्तान को हराकर जीता था। .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० · और देखें »

२००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०

२००७ आईसीसी विश्व ट्वेंटी २० का आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० का पहला संस्करण था जो दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। जिसमें कुल २७ मैच हुए थे तथा १२ टीमों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच भारत तथा पाकिस्तान के बीच खेला गया था जिसमें भारत ने पाक को मात्र ५ रनों से हराया था। श्रेणी:क्रिकेट विश्व कप श्रेणी:ट्वेन्टी ट्वेन्टी क्रिकेट .

नई!!: जोगिंदर शर्मा और २००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २० · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »