लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जय हो (फ़िल्म)

सूची जय हो (फ़िल्म)

जय हो 2014 में प्रदर्शित भारत की हिन्दी एक्शन नाटक फ़िल्म है जिसके निर्देशक सुहेल ख़ान एवं निर्माता सुनील लुल्ला के साथ सुहेल ख़ान हैं। इसमें सलमान ख़ान और नवोदित कलाकार डैज़ी शाह के साथ साना खान और सुनील शेट्टी ने प्रमुख अभिनय किया है। फ़िल्म में तबु ने सलमान की बहन का अभिनय किया है जबकि डैनी डेन्जोंगपा ने मुख्य खलनायक की भूमिका में अभिनय किया है। फ़िल्म 2006 की तेलुगू फ़िल्म स्टालिन की पुनर्कृत्ति है। फ़िल्म 24 जनवरी 2014 को जारी की गई। .

25 संबंधों: टी-सीरीज़, डैनी डेन्जोंगपा, तबु, तुलिप जोशी, नादिरा बब्बर, नौहीद सेरुसी, पलक मुच्छल, बुलेट राजा, भारतीय सिनेमा, महेश मांजरेकर, मुकुल देव, मैक्सिमम (फ़िल्म), मोहनीश बहल, यश टोंक, शान, श्रेया घोषाल, सलमान ख़ान, साजिद-वाजिद, सुनील शेट्टी, सुहेल ख़ान, हिन्दी सिनेमा, हिमेश रेशमिया, जेनेलिया डिसूज़ा, आदित्य पंचोली, अस्मित पटेल

टी-सीरीज़

सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Super Cassettes Industries Limited; SCIL एससीआयएल), भारत की एक संगीत कम्पनी है। इसका संगीत बिल्ला टी-सीरीज़ (T-Series) है। यह फ़िल्म निर्माता एवं वितरक कम्पनी भी है। बाद में इस कम्पनी ने अगरबत्ती और वाशिंग पाउडर के रूप में अन्य उपभोक्ता उत्पादों को निकालना भी आरम्भ किया॥ सुपर कैसेट्स, गोपाल कैसेट्स (वाशिंग पाउडर निर्माता) & रजनी इंडस्ट्रीज (अगरबत्ती निर्माता) टी-सीरीज़ के भाग हैं। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और टी-सीरीज़ · और देखें »

डैनी डेन्जोंगपा

डैनी डेन्जोंगपा (जन्म- २५ फ़रवरी १९४८) एक भारतीय अभिनेता हैं। ये हिन्दी फ़िल्मों में काम करते हैं। ये भारत के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित कलाकार हैं।सिक्किम में जन्म डैनी भुटिया जाति के हैं एवं भुटिया इनकी मातृभाषा है। अपने शूरूवाती दिनों में ये नेपाली तथा हिन्दी फ़िल्मों में गीत गाते थे। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और डैनी डेन्जोंगपा · और देखें »

तबु

तब्बू (तब्बू) (तबस्सुम हाशमी (తబస్సుం హష్మి) का जन्म 4 नवम्बर 1970 को हुआ) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। हालांकि उन्होंने कई तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगला भाषा एवं साथ ही एक अमरीकी फिल्म में भी काम किया है, लेकिन मुख्यतः उन्होंने हिंदी फिल्मों में ही अभिनय किया है। उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है एवं उन्हें सबसे अधिक बार सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार की श्रेणी में फिल्मफेयर का समीक्षक अवॉर्ड, चार बार, जीतने का रिकॉर्ड भी हासिल हैं। कुछ अपवादों के बावजूद, तब्बू मुख्यतः कलात्मक एवं कम बजट फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर आंकड़े (रुपये) जुटाने की बजाय कहीं अधिक आलोचनात्मक सराहना जुटाती हैं। व्यावसायिक तौर पर सफल फिल्मों में उनकी उपस्थिति कम ही रही है और ऐसी फिल्मों में उनकी भूमिका भी बहुत छोटी रही हैं, मसलन-बॉर्डर (1997), साजन चले ससुराल (1996), बीवी नंबर वन Hum Saath-Saath Hain: We Stand United (1999) आदि फ़िल्में.

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और तबु · और देखें »

तुलिप जोशी

तुलिप जोशी (जन्म: 11 सितंबर, 1980) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और तुलिप जोशी · और देखें »

नादिरा बब्बर

thumb नादिरा जहीर बब्बर हिन्दी फ़िल्म व नाटकों में अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उनकी अपनी एक नाट्य संस्था है जिसका नाम एकजुट है। वे हिन्दी फिल्मों के अभिनेता व राजनेता राज बब्बर की पत्नी हैं। राज से उनका एक पुत्र आर्य व पुत्री जूही हैं। नादिरा को २००१ में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है। हाल ही में उन्होंने गुरिंदर चड्ढ़ा की फ़िल्म ब्राइड एंड प्रिजुडिस में एश्वर्य राय की माँ की भूमिका अदा की थी। श्रेणी:भारतीय रंगकर्मी श्रेणी:भारतीय अभिनेत्री.

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और नादिरा बब्बर · और देखें »

नौहीद सेरुसी

नौहीद सॆरुसी एक इंलिश मॉडल, विडियो जॉकी और अभिनेत्री हैं। उनके नाम का अर्थ शुक्र (Venus) है। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और नौहीद सेरुसी · और देखें »

पलक मुच्छल

पलक मुच्छल (जन्म तारीख़: 30 मार्च 1992) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वे और उनके छोटे भाई पलाश मुच्छल भारत तथा विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चो के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करते है। उन्होने मई 2013 तक ढाई करोड रुपयो का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चो की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है। पलक के इस समाज सेवा में योगदान के लिये उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। भारत सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में गाना शुरु किया। उनके खासकर एक था टाइगर और आशिकी 2 फिल्मों के गानों की काफी सराहना हुई। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और पलक मुच्छल · और देखें »

बुलेट राजा

बुलेट राजा तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित एवं लिखित तथा ब्रैंडस्मिथ मोशन पिक्चर्स और मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले राहुल मित्रा, नितिन तेज आहुजा और तिग्मांशु धुलिया द्वारा निर्मित है। फ़िल्म का प्रदर्शन फ़ॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया। फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान, सोनाक्षी सिन्हा और जिमी शेरगिल प्रमुख अभिनय भूमिका में हैं जबकि चंकी पांडे, रवि किशन, गुलशन ग्रोवर और विद्युत जामवाल भी केन्द्रिय भूमिका में हैं। इस फ़िल्म की कहानी लखनऊ की पृष्ठभूमि वाली है जो नेताओं और अंडरवर्ल्ड के गठजोड़ पर आधारित है। यह फ़िल्म २९ नवम्बर २०१३ को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और बुलेट राजा · और देखें »

भारतीय सिनेमा

भारतीय सिनेमा के अन्तर्गत भारत के विभिन्न भागों और भाषाओं में बनने वाली फिल्में आती हैं जिनमें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बॉलीवुड शामिल हैं। भारतीय सिनेमा ने २०वीं सदी की शुरुआत से ही विश्व के चलचित्र जगत पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।। भारतीय फिल्मों का अनुकरण पूरे दक्षिणी एशिया, ग्रेटर मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्व सोवियत संघ में भी होता है। भारतीय प्रवासियों की बढ़ती संख्या की वजह से अब संयुक्त राज्य अमरीका और यूनाइटेड किंगडम भी भारतीय फिल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गए हैं। एक माध्यम(परिवर्तन) के रूप में सिनेमा ने देश में अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की और सिनेमा की लोकप्रियता का इसी से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि यहाँ सभी भाषाओं में मिलाकर प्रति वर्ष 1,600 तक फिल्में बनी हैं। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक के रूप में जाना जाते हैं। दादा साहब फाल्के के भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के प्रतीक स्वरुप और 1969 में दादा साहब के जन्म शताब्दी वर्ष में भारत सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की स्थापना उनके सम्मान में की गयी। आज यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित और वांछित पुरस्कार हो गया है। २०वीं सदी में भारतीय सिनेमा, संयुक्त राज्य अमरीका का सिनेमा हॉलीवुड तथा चीनी फिल्म उद्योग के साथ एक वैश्विक उद्योग बन गया।Khanna, 155 2013 में भारत वार्षिक फिल्म निर्माण में पहले स्थान पर था इसके बाद नाइजीरिया सिनेमा, हॉलीवुड और चीन के सिनेमा का स्थान आता है। वर्ष 2012 में भारत में 1602 फ़िल्मों का निर्माण हुआ जिसमें तमिल सिनेमा अग्रणी रहा जिसके बाद तेलुगु और बॉलीवुड का स्थान आता है। भारतीय फ़िल्म उद्योग की वर्ष 2011 में कुल आय $1.86 अरब (₹ 93 अरब) की रही। जिसके वर्ष 2016 तक $3 अरब (₹ 150 अरब) तक पहुँचने का अनुमान है। बढ़ती हुई तकनीक और ग्लोबल प्रभाव ने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदला है। अब सुपर हीरो तथा विज्ञानं कल्प जैसी फ़िल्में न केवल बन रही हैं बल्कि ऐसी कई फिल्में एंथीरन, रा.वन, ईगा और कृष 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रूप में सफल हुई है। भारतीय सिनेमा ने 90 से ज़्यादा देशों में बाजार पाया है जहाँ भारतीय फिल्मे प्रदर्शित होती हैं। Khanna, 158 सत्यजीत रे, ऋत्विक घटक, मृणाल सेन, अडूर गोपालकृष्णन, बुद्धदेव दासगुप्ता, जी अरविंदन, अपर्णा सेन, शाजी एन करुण, और गिरीश कासरावल्ली जैसे निर्देशकों ने समानांतर सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वैश्विक प्रशंसा जीती है। शेखर कपूर, मीरा नायर और दीपा मेहता सरीखे फिल्म निर्माताओं ने विदेशों में भी सफलता पाई है। 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रावधान से 20वीं सेंचुरी फॉक्स, सोनी पिक्चर्स, वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स और वार्नर ब्रदर्स आदि विदेशी उद्यमों के लिए भारतीय फिल्म बाजार को आकर्षक बना दिया है। Khanna, 156 एवीएम प्रोडक्शंस, प्रसाद समूह, सन पिक्चर्स, पीवीपी सिनेमा,जी, यूटीवी, सुरेश प्रोडक्शंस, इरोज फिल्म्स, अयनगर्न इंटरनेशनल, पिरामिड साइमिरा, आस्कार फिल्म्स पीवीआर सिनेमा यशराज फिल्म्स धर्मा प्रोडक्शन्स और एडलैब्स आदि भारतीय उद्यमों ने भी फिल्म उत्पादन और वितरण में सफलता पाई। मल्टीप्लेक्स के लिए कर में छूट से भारत में मल्टीप्लेक्सों की संख्या बढ़ी है और फिल्म दर्शकों के लिए सुविधा भी। 2003 तक फिल्म निर्माण / वितरण / प्रदर्शन से सम्बंधित 30 से ज़्यादा कम्पनियां भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध की गयी थी जो फिल्म माध्यम के बढ़ते वाणिज्यिक प्रभाव और व्यसायिकरण का सबूत हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग दक्षिण भारत की चार फिल्म संस्कृतियों को एक इकाई के रूप में परिभाषित करता है। ये कन्नड़ सिनेमा, मलयालम सिनेमा, तेलुगू सिनेमा और तमिल सिनेमा हैं। हालाँकि ये स्वतंत्र रूप से विकसित हुए हैं लेकिन इनमे फिल्म कलाकारों और तकनीशियनों के आदान-प्रदान और वैष्वीकरण ने इस नई पहचान के जन्म में मदद की। भारत से बाहर निवास कर रहे प्रवासी भारतीय जिनकी संख्या आज लाखों में हैं, उनके लिए भारतीय फिल्में डीवीडी या व्यावसायिक रूप से संभव जगहों में स्क्रीनिंग के माध्यम से प्रदर्शित होती हैं। Potts, 74 इस विदेशी बाजार का भारतीय फिल्मों की आय में 12% तक का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसके अलावा भारतीय सिनेमा में संगीत भी राजस्व का एक साधन है। फिल्मों के संगीत अधिकार एक फिल्म की 4 -5 % शुद्ध आय का साधन हो सकते हैं। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और भारतीय सिनेमा · और देखें »

महेश मांजरेकर

महेश मांजरेकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और महेश मांजरेकर · और देखें »

मुकुल देव

मुकुल देव हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता है। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और मुकुल देव · और देखें »

मैक्सिमम (फ़िल्म)

मैक्सिमम 2012 की हिन्दी क्राइम/रहस्यमय फ़िल्म है जिसके लेखक और निर्देशक कबीर कौशिक हैं। इस फ़िल्म में नसीरुद्दीन शाह, सोनू सूद, नेहा धूपिया और विनय पाठक मुख्य भूमिका में हैं। मैक्सिमम 29 जून 2012 को प्रकाशित हुई। फ़िल्म प्रदर्शन के पश्चात फ़िल्म को मिश्रित समीक्षाएँ मिली लेकिन टिकट खिड़की पर यह फ़िल्म बुरी तरह से पिट गयी। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और मैक्सिमम (फ़िल्म) · और देखें »

मोहनीश बहल

मोहनीश बहल (जन्म: 14 फरवरी, 1961) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह नूतन के पुत्र हैं। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और मोहनीश बहल · और देखें »

यश टोंक

यश टोंक। यश सोनीपत, हरियाणा से एक भारतीय अभिनेता हैं। वो हिसार, हरियाणा के एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और यश टोंक · और देखें »

शान

शान (शांतनु मुखर्जी, जन्म ३० सितंबर १९७२) एक भारतीय पार्श्वगायक व टेलिविज़न मेज़बान है। उन्होंने सा रे गा मा पा जैसे कार्यक्रमों की मेज़बानी की है। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और शान · और देखें »

श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल (जन्म तारीख़: 12 मार्च 1984) एक भारतीय पार्श्व गायिका है। उन्होंने बॉलीवुड में, क्षेत्रीय फिल्मों बहुत सारे गाने गाए और कस्तूरी जैसे भारतीय धारावाहिकों के लिए भी गाया है। हिंदी के अलावा, उन्होंने असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में भी गाने गाए हैं। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और श्रेया घोषाल · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और सलमान ख़ान · और देखें »

साजिद-वाजिद

साजिद अली और वाजिद अली दोनों संगीतकार और संगीत निर्देशक हैं। यह साजिद-वाजिद नाम से प्रशिद्ध हैं। यह कई फिल्मों के गाने गाये हैं, लिख चुके है और निर्देशित भी कर चुके हैं। फिल्म दबंग के संगीत लिए उन्हें २०११ में फ़िल्म्फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और साजिद-वाजिद · और देखें »

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी (जन्म: 11 अगस्त, 1961) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।i .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और सुनील शेट्टी · और देखें »

सुहेल ख़ान

सुहेल ख़ान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और सुहेल ख़ान · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया (जन्म: 23 जुलाई 1973) एक गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता तथा फिल्म निर्माता हैं, जो प्रमुखतः हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत हैं। वर्ष 1998 में आयी प्यार किया तो डरना क्या से बॉलीवुड फिल्मों में एक संगीतकार के रूप में पदार्पण करने वाले हिमेश ने अगले कुछ वर्षों में हेलो ब्रदर (1999), कुरुक्षेत्र (2000), जोड़ी नम्बर वन (2001) और हमराज़ (2002) जैसी फिल्मों में संगीत दिया; हमराज़ के लिए उन्हें उनका पहला फ़िल्मफेयर नामांकन मिला था। इसके बाद 2003 में उन्होंने तेरे नाम फिल्म में संगीत दिया, जिसकी संगीत एल्बम उस वर्ष की सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम थी, और इसके लिए उन्हें फ़िल्मफेयर, स्क्रीन तथा स्टार गिल्ड समेत कई पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुए। तेरे नाम ने उन्हें बॉलीवुड में एक सफल संगीतकार के रूप में स्थापित किया, और फिर 2004 में उन्होंने रन, टार्ज़न, ऐतराज़ और दिल मांगे मोर जैसी फिल्मों में संगीत दिया। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और हिमेश रेशमिया · और देखें »

जेनेलिया डिसूज़ा

जेनेलिया डिसूज़ा (Genelia D'Souza, जन्म ५ अगस्त १९८७), एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई तेलगु, हिन्दी, तमिल, कन्नड़ व मलयालम फ़िल्मों में अभिनय किया है। पार्कर पेन के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय के चलते मिली प्रसिद्धि के बाद उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत तुझे मेरी कसम (२००३) से की थी। उसके बाद उन्हें अपनी फ़िल्म बॉयज़ के ज़रिए लोकप्रियता हासिल हुई और उन्होंने तेलगु सिनेमा में अपने कदम बढ़ाए। जेनेलिया ने अपना पहला फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार (तेलगु) २००६ में बनी रोमांस फ़िल्म बोमरिलू में अपने अभिनय से प्राप्त किया और उनकी इस भूमिका को समीक्षकों ने भी काफ़ी सराहा। २००८ में उन्होंने संतोष सुब्रमनियम जो बोमरिलू की तमिल पुनार्निर्मिति थी और बॉलीवुड फ़िल्म जाने तू या जाने ना में भूमिका अदा की। अभिनय के साथ ही उन्होंने टेलिविज़न शो बिग स्विच की भी मेज़बानी की है व साथ ही साथ वे फैंटा, वर्जिन मोबाइल इण्डिया, फास्टट्रैक, एलजी मोबाइल, गार्नियर लाइट, मार्गो व पर्क इण्डिया की ब्रैंड अम्बैसिडर भी है। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और जेनेलिया डिसूज़ा · और देखें »

आदित्य पंचोली

आदित्य पंचोली (जन्म: 4 जनवरी, 1965) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और आदित्य पंचोली · और देखें »

अस्मित पटेल

अस्मित पटेल हिन्दी फिल्म के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: जय हो (फ़िल्म) और अस्मित पटेल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »