लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चिट्ठा विश्व

सूची चिट्ठा विश्व

चिट्ठा विश्व चिट्ठा विश्व हिन्दी का पहला ज्ञात ब्लॉग एग्रीगेटर था। इसे हिन्दी चिट्ठाकार द्वारा जून 2004 में बनाया गया था। इसने हिन्दी चिट्ठाकारी के आरम्भिक दिनों में हिन्दी चिट्ठाकारों को एकजुट करने तथा हिन्दी चिट्ठाकारी के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चिट्ठा विश्व नामक मुफ्त जावा होस्टिंग सेवा पर होस्ट था। दिसम्बर 2006 के आसपास यह सेवा तकनीकी रूप से बाधित हो गई। इसके साथ चिट्ठा विश्व भी इतिहास का एक हिस्सा बन कर रह गया। अक्टूबर 2007 में माईजावासर्वर कुछ हद तक फिर सुचारु हुई तो चिट्ठा विश्व भी पुनः लाइव हो गया। हालांकि अब इसका अद्यतनीकरण नहीं होता है। शुरुआत में जब महज पाँच-दस चिट्ठे हुआ करते थे तब चिट्ठाकार एक-दूसरे के चिट्ठों पर जाकर ताज़ा सामग्री पढ़ लिया करते थे। संख्या बढ़ने पर इस कल्पना ने जन्म लिया कि अलग-अलग चिट्ठों पर होने वाले अपडेट की सूचना एक ही जगह मिला करे। इसी कल्पना ने चिट्ठा-विश्व का रूप लिया। चिट्ठा-विश्व के बारे देबाशीष बताते हैं:चिट्ठा-विश्व पूर्णतः हैंडब्लेंडेड जावा कोड पर आधारित था, इसमें किसी विजेट या बने बनाए कोड का प्रयोग नहीं किया गया (न ही हो सकता था)। डेटा रखने हेतु इसमें किसी प्रकार के डेटाबेस का नहीं बल्कि रिसोर्स बण्डल का प्रयोग किया गया। तथा की मुफ्त सुविधा पर निर्भर ये सेवा ज़ाहिर तौर पर धीमी थी। नारद के जन्म के बाद ये ठप्प सा पड़ गया और फिर माईजावासर्वर की कृपा से बन्द। इसमें चिट्ठाकारों के प्रोफाईल, ब्लॉगजगत के आँकड़ें, रोचक तथ्य और टैगक्लाउड जैसी सुविधायें थीँ। नेपाली, मराठी व गुजराती जैसी अन्य भारतीय भाषाओं को जोड़ने की योजना भी थी। विगत एक साल से ये जालस्थल बन्द था, किसी नेकदिल ने शायद पुनः पैबन्द लगा कर इसे चालू कर दिया। साइडबार पर लगे चिट्ठों की सूची में पहले सभी चिट्ठों के नाम होते थे, जिसे चिट्ठों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण अब कर पाना असंभव है। .

9 संबंधों: चिट्ठा, चिट्ठाकार, ऍग्रीगेटर, डेटाबेस, नारद (ब्लॉग ऍग्रीगेटर), फीड एग्रीगेटर्स की सूची, हिन्दी, हिन्दी चिट्ठाजगत, जावा (प्रोग्रामिंग भाषा)

चिट्ठा

चिट्ठा (अंग्रेज़ी:ब्लॉग), बहुवचन: चिट्ठे (अंग्रेज़ी:ब्लॉग्स) एक प्रकार के व्यक्तिगत जालपृष्ठ (वेबसाइट) होते हैं जिन्हें दैनन्दिनी (डायरी) की तरह लिखा जाता है।। चिट्ठाजगत संकलक हर चिट्ठे में कुछ लेख, फोटो और बाहरी कड़ियाँ होती हैं। इनके विषय सामान्य भी हो सकते हैं और विशेष भी। चिट्ठा लिखने वाले को चिट्ठाकार (ब्लॉगर) तथा इस कार्य को चिट्ठाकारी अथवा चिट्ठाकारिता (ब्लॉगिंग) कहा जाता है। कई चिट्ठे किसी खास विषय से संबंधित होते हैं, व उस विषय से जुड़े समाचार, जानकारी या विचार आदि उपलब्ध कराते हैं। एक चिट्ठे में उस विषय से जुड़े पाठ, चित्र/मीडिया व अन्य चिट्ठों के लिंक्स मिल सकते हैं। चिट्ठों में पाठकों को अपनी टीका-टिप्पणियां देने की क्षमता उन्हें एक संवादात्मक (इंटरैक्टिव) प्रारूप प्रदन प्रदान करती है।। हिन्दुस्तान लाइव। अधिकतर चिट्ठे मुख्य तौर पर पाठ रूप में होते हैं, हालांकि कुछ कलाओं (आर्ट ब्लॉग्स), छायाचित्रों (फोटोग्राफ़ी ब्लॉग्स), वीडियो, संगीत (एमपी३ ब्लॉग्स) एवं ऑडियो (पॉडकास्टिंग) पर केन्द्रित भी होते हैं। अंग्रेजी शब्द ब्लॉग वेब लॉग (web log) शब्द का सूक्ष्म रूप है, इसे एक आरम्भिक ब्लॉगर द्वारा मजाक में वी ब्लॉग (We blog) की तरह प्रयोग किया गया था, बाद में इसका केवल 'ब्लॉग' (blog) शब्द रह गया तथा बाद में यह शब्द इण्टरनेट पर प्रचलित हो गया। हिन्दी शब्द 'चिट्ठा' पहले हिन्दी चिट्ठाकार आलोक कुमार द्वारा प्रतिपादित किया गया था जो कि अब इण्टरनेट पर हिन्दी दुनिया में प्रचलित हो गया है। यह शब्द अब गूगल द्वारा भी अपने शब्दकोश में शामिल किया जा चुका है। हिन्दी का पहला चिट्ठा नौ दो ग्यारह माना जाता है जिसे आलोक कुमार ने पोस्ट किया था। ब्लॉग के लिये चिट्ठा शब्द भी उन्हीं ने प्रदिपादित किया था जो कि अब इण्टरनेट पर इसके लिये प्रचलित हो चुका है। चिट्ठा बनाने के कई तरीके होते हैं, जिनमें सबसे सरल तरीका है, किसी अंतर्जाल पर किसी चिट्ठा वेसाइट जैसे या या आदि जैसे स्थलों में से किसी एक पर खाता खोल कर लिखना शुरू करना। एक अन्य प्रकार की चिट्ठेकारी सूक्ष्म चिट्ठाकारी कहलाती है। इसमें अति लघु आकार के पोस्ट्स होते हैं। दिसंबर २००७ तक, चिट्ठा सर्च इंजिन टेक्नोरैटी द्वारा ११२,०००,००० चिट्ठे ट्रैक किये जा रहे थे। आज के संगणक जगत में चिट्ठा का भारी चलन चल पड़ा है। कई प्रसिद्ध मशहूर हस्तियों के चिट्ठा लोग बड़े चाव से पढ़ते हैं और उन पर अपने विचार भी भेजते हैं। चिट्ठों पर लोग अपने पसंद के विषयों पर लिखते हैं और कई चिट्ठे विश्व भर में मशहूर होते हैं जिनका हवाला कई नीति-निर्धारण मुद्दों में किया जाता है। चिट्ठा का आरंभ १९९२ में लांच की गई पहली जालस्थल के साथ ही हो गया था। आगे चलकर १९९० के दशक के अंतिम वर्षो में जाकर चिट्ठाकारी ने जोर पकड़ा। आरंभिक चिट्ठा संगणक जगत संबंधी मूलभूत जानकारी के थे। लेकिन बाद में कई विषयों के चिट्ठा सामने आने लगे। वर्तमान समय में लेखन का हल्का सा भी शौक रखने वाला व्यक्ति अपना एक चिट्ठा बना सकता है, चूंकि यह निःशुल्क होता है और अपना लिखा पूरे विश्व के सामने तक पहुंचा सकता है। चिट्ठों पर राजनीतिक विचार, उत्पादों के विज्ञापन, शोधपत्र और शिक्षा का आदान-प्रदान भी किया जाता है। कई लोग चिट्ठों पर अपनी शिकायतें भी दर्ज कर के दूसरों को भेजते हैं। इन शिकायतों में दबी-छुपी भाषा से लेकर बेहद कर्कश भाषा तक प्रयोग की जाती है। वर्ष २००४ में चिट्ठा शब्द को मेरियम-वेबस्टर में आधिकारिक तौर पर सम्मिलित किया गया था। कई लोग अब चिट्ठों के माध्यम से ही एक दूसरे से संपर्क में रहने लग गए हैं। इस प्रकार एक तरह से चिट्ठाकारी या चिट्ठाकारी अब विश्व के साथ-साथ निजी संपर्क में रहने का माध्यम भी बन गया है। कई कंपनियां आपके चिट्ठों की सेवाओं को अत्यंत सरल बनाने के लिए कई सुविधाएं देने लग गई हैं। .

नई!!: चिट्ठा विश्व और चिट्ठा · और देखें »

चिट्ठाकार

चिट्ठाकार (अंग्रेज़ी:ब्लॉगर) ब्लॉगिंग करने वाले यानि चिट्ठा या ब्लॉग लिखने वाले व्यक्ति को कहा जाता है। इण्टरनेट के संसार में चिट्ठाकार उस व्यक्ति को कहा जाता है जो अपने चिट्ठे पर लगातार लेख, ऑडिया या वीडियो आदि पोस्ट करता है। व्लॉगर वीडियो पाठ और अन्य सामग्री के साथ या उनसे अलग पोस्ट करता है।। हिन्दुस्तान लाईव। १३ मई २००५ कुछ व्लॉगर निजी लेखन करते हैं, जबकि अन्य किसी खास विधा जैसे हास्य, विज्ञान या खेल के बारे में लिखते हैं। विश्व का पहला चिट्ठा ‘दि जर्नी’ माना जाता है जिसे व्लॉगर एडम कोन्ट्रास ने पोस्ट किया था। ‘दि जर्नी’ में कोन्ट्रास की लॉस एंजिलिस तक की यात्रा दिखाई गई है। कोन्ट्रास को इसके लिए विश्व भर में इस माध्यम के अनोखे प्रयोग के लिए प्रसिद्धि मिली थी। इसके बाद से व्लॉगर एक वार्षिक सम्मेलन व्लॉगरकॉन के माध्यम से अपनी बात विश्व के समक्ष रखते हैं। इस सम्मेलन में ‘दि व्लॉगीज़’ नामक पुरस्कार भी दिया जाता है। कई व्लॉगर्स यू ट्यूब के माध्यम से अपने वीडियो पोस्ट करते हैं। यू ट्यूब पर प्रतिमाह लगभग सात करोड़ लोग वीडियो देखते हैं। इसके अतिरिक्त जूमला, वर्डप्रेस, ब्लॉगर और अन्य वेब २.० उपकरण भी सामग्री प्रबंधन प्रणाली (कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम या सीएमएस) से वीडियो पोस्ट करने में सहायक होते हैं। विभिन्न मामलों में चिट्ठाकारी के माध्यम से मुख्यधारा पत्रकारों और स्वायत्त नागरिक पत्रकारों और चिट्ठाकारों के मध्य मुक्त वाचन यानि फ्री स्पीच अधिकारों को लेकर भी विवाद उठे हैं। सन् २००६ में व्लॉगर जॉश वुल्फ को जी८ समूह के विरुद्ध प्रदर्शनों के वीडियो फिल्मांकन के सदर्भ में गिरफ्तारी ऐसा ही एक मामला था। वायरल वीडियो को मिलने वाली प्रसिद्धी से कई चिट्ठाकारों और निगमों ने अपने जालस्थलों पर चिट्ठाकारी आरंभ कर दी है। किसी प्रसिद्ध वायरल वीडियो को उसके शीर्ष काल में जालस्थल पर डालकर उस पर आने वाले हिट्स बढ़ जाते हैं। जो चिट्ठाकार चाहते हैं कि उनकी साइटों को अधिकाधिक लोग देखें, वह इसके लिए अपनी साइट को यूटय़ूब के साथ जोड़ देते हैं और उस पर इससे मिलते-जुलते वीडियो देखें जैसा कैप्शन उस पर लिख देते हैं। हिन्दी का पहला चिट्ठा नौ दो ग्यारह माना जाता है जिसे आलोक कुमार ने पोस्ट किया था। ब्लॉग के लिये चिट्ठा शब्द भी उन्हीं ने प्रदिपादित किया था जो कि अब इण्टरनेट पर इसके लिये प्रचलित हो चुका है। .

नई!!: चिट्ठा विश्व और चिट्ठाकार · और देखें »

ऍग्रीगेटर

akregator - ऍग्रीगेटर सम्पादनकंप्यूटिंग यानि संगणन में फीड एग्रीगेटर, जिसे फीड रीडर, न्यूज़ रीडर या साधारणतः एग्रीगेटर कहा जाता है एक डेस्कटॉप या वेब अनुप्रयोग होता है जो कि इंटरनेट पर मुहैया सिंडीकेटेड मसौदे, मसलन समाचार सुर्खियाँ, ब्लॉग, पॉडकास्ट और व्लॉग का संकलन कर एक ही स्थान पर उसे प्रदर्शित करता है। चुंकि इस सामग्री में बदलाव या अद्यतन होता रहता हैं अतः संकलक यानी एग्रीगेटर को लगातर मसौदे की क्षमल फीड पर नज़र रखनी पड़ती है। इस लेख में एग्रीगेटर के लिये संकलक शब्द का प्रयोग किया गया है, पर ध्यान रहे कि यह मानक शब्द नहीं है। जिस सिंडिकेटेड मसौदे को संकलक ग्रहण करता है वह सामान्यतः आरएसएस या अन्य किसी क्षमल प्रारूप जैसे आरडीएफ या एटम में मुहैया कराया जाता है। .

नई!!: चिट्ठा विश्व और ऍग्रीगेटर · और देखें »

डेटाबेस

किसी कम्प्यूटर प्रणाली पर संचित आंकडे (डेटा) को कम्प्यूटर डेटाबेस कहते है। इन आंकडों को किसी विशेष पद्दति का अनुसरण करते हुए संग्रह किया जाता है। इन आंकडों के आधार एक किसी प्रश्न (जिज्ञासा) का समाधान शीघ्रता से प्राप्त किया जा सकता है। प्रश्न पूछने के लिये एक विशेष कम्प्यूटर भाषा का प्रयोग किया जाता है। जिज्ञासा के समाधान के रूप में प्राप्त आंकडे सम्यक निर्णय लेने में सहायक होते हैं। ऐसे कम्प्यूटर प्रोग्राम जो कम्प्यूटर पर आंकडों को संग्रह करने, उनका प्रबन्धन (आंकडे जोडना, परिवर्तित करना, परिवर्धित करना आदि) करने एवं आकडों पर आधारित प्रश्न पूछने के काम आते हैं, उन्हे डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली (डी बी एम एस) कहते है। जिज्ञासा (query) का एक उदाहरण: किसी संस्था के कर्मचारियों के डेटाबेस पर यह जिज्ञासा की जा सकती है कि कौन-कौन से कर्मचारी ३० वर्ष से कम उम्र के हैं तथा जिनकी आय ३ लाख रूपये वार्षिक से अधिक है। डेटाबेस की सबसे महत्वपूर्ण संकल्पना (कांसेप्ट) यह है कि डेटाबेस रिकॉर्डो (छोटी-छोटी सूचनाओं) का संग्रह है। .

नई!!: चिट्ठा विश्व और डेटाबेस · और देखें »

नारद (ब्लॉग ऍग्रीगेटर)

नारद एक पुराना एवं अपने समय का सर्वाधिक लोकप्रिय हिन्दी ब्लॉग ऍग्रीगेटर है। यह हिन्दी चिट्ठाजगत में प्रकाशित सभी प्रविष्टियों को एक ही जगह एकीकृत रूप में दिखाने का उपाय है जहाँ पाठक पंजीकृत ब्लॉग में चिट्ठाकारों द्वारा लिखे गये ताजा चिट्ठों की जानकारी व झलक पा सकते हैं। .

नई!!: चिट्ठा विश्व और नारद (ब्लॉग ऍग्रीगेटर) · और देखें »

फीड एग्रीगेटर्स की सूची

हिंदी भाषा के ब्लॉग संकलक (एग्रीगेटर्स) हैं.

नई!!: चिट्ठा विश्व और फीड एग्रीगेटर्स की सूची · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: चिट्ठा विश्व और हिन्दी · और देखें »

हिन्दी चिट्ठाजगत

हिन्दी चिट्ठाकार समुदाय का प्रचलित लोगो हिन्दी चिट्ठाजगत से आशय है हिन्दी भाषी चिट्ठों का ऑनलाइन समुदाय जो कि बृहतर भारतीय चिट्ठाजगत का एक भाग है। .

नई!!: चिट्ठा विश्व और हिन्दी चिट्ठाजगत · और देखें »

जावा (प्रोग्रामिंग भाषा)

जावा एक प्रोग्रामिंग भाषा है जिसे मूलतः सन माइक्रोसिस्टम्स के जेम्स गोसलिंग द्वारा विकसित किया गया तथा 1995 में इसे सन माइक्रोसिस्टम्स के जावा प्लेटफ़ार्म के एक मुख्य अवयव के रूप में रिलीज़ किया गया। भाषा अपना अधिकांश वाक्य विन्यास (सिंटेक्स) C (सी) और C++ से प्राप्त करती है लेकिन इसके पास एक सरल ऑब्जेक्ट मॉडल और कुछ निम्न स्तर की सुविधायें मौजूद हैं। जावा के प्रयोगों को विशिष्ट रूप से बाईटकोड (क्लास फाइल) के लिए संकलित किया जाता है जिसे किसी भी कंप्यूटर आर्किटेक्चर वाले किसी भी जावा वर्चुअल मशीन (JVM) पर चालू किया जा सकता है। 1995 से सन द्वारा मूल तथा सन्दर्भ कार्यान्वयन जावा संकलकों (कम्पाइलरों), वर्चुअल मशीनों और क्लास लाइब्रेरियों को विकसित किया गया। मई 2007 तक, जावा कम्युनिटी प्रोसेस के विशेष उल्लेखपूर्वक अनुमति में सन ने अपने अधिकांश जावा प्रोद्योगिकियों को GNU जनरल पब्लिक लाइसेन्स के अर्न्तगत मुफ्त सॉफ्टवेयर के रूप में उपलब्ध कराया.

नई!!: चिट्ठा विश्व और जावा (प्रोग्रामिंग भाषा) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »