लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चाइना एयरलाइंस

सूची चाइना एयरलाइंस

ताओयुआन स्थित मुख्यालय भवन चाइना एयरलाइंस (सीएएल) (चीनी: 中華 航空; पिनयिन: ज़ोंघुआ हांगकॉंग) (टीडब्लूएसई: 2610) चीन गणराज्य (ताइवान) की सबसे बड़ी ध्वज वाहक और एयरलाइन कंपनी है। इसका मुख्यालय ताइवान ताओयुवान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में है और इसके नियमित कर्मचारियों की संख्या 11,154 है। चाइना एयरलाइन्स 1300 से अधिक साप्ताहिक उड़ाने भरता हैं, जो 91(+1) शहरों और 95(+1) हवाई अड्डों (कोडशेयर छोड़कर; कोष्ठ भविष्य स्थलों की ओर संकेत करते है) जो संपूर्ण एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ओशिनिया मे फैले हुए हैं,। दूसरी तरफ इसका कार्गो विभाग 33 गंतव्यों के लिए 91 मालवाही साप्ताहिक उड़ानों भरता है। 2013 मे यह एयरलाइंस यात्री प्रति किलोमीटर राजस्व के मामले में दुनिया में 29वीं सबसे बड़ी एयरलाइन और माल भाड़े के मामले में 9 वीं सबसे बड़ी एयरलाइन्स हैं। चाइना एयरलाइन्स के तीन सहायक एयरलाइन कंपनियाँ है। मंदारिन एयरलाइंस, जो घरेलू और क्षेत्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती हैं। चाइना एयरलाइन्स कार्गो: जो मालवाही विमानों के बेड़े चलाती है और अपने सरंक्षक एयरलाइन की कार्गो क्षमता का प्रबंधन करती है। टाइगर-एयर ताइवान एक कम लागत वाली वाहक कंपनी हैं। चाइना एयरलाइन्स और सिंगापुर एयरलाइन समूह टाइगर-एयर होल्डिंग्स द्वारा स्थापित की गयी हैं। .

5 संबंधों: ताइवान, सुवर्णभूमि अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, हांगकांग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जापान, कन्साई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

ताइवान

ताइवान द्वीप की स्थिति ताइवान का मानचित्र ताइवान या ताईवान (चीनी: 台灣) पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का अंग है जिसका मुख्यालय ताइवान द्वीप ही है। इस कारण प्रायः 'ताइवान' का अर्थ 'चीनी गणराज्य' से भी लगाया जाता है। यूं तो ऐतिहासिक तथा संस्कृतिक दृष्टि से यह मुख्य भूमि (चीन) का अंग रहा है, पर इसकी स्वायत्ता तथा स्वतंत्रता को लेकर चीन (जिसका, इस लेख में, अभिप्राय चीन का जनवादी गणराज्य से है) तथा चीनी गणराज्य के प्रशासन में विवाद रहा है। ताइवान की राजधानी है ताइपे। यह देश का वित्तीय केन्द्र भी है और यह नगर देश के उत्तरी भाग में स्थित है। यहाँ के निवासी मूलत: चीन के फ्यूकियन (Fukien) और क्वांगतुंग प्रदेशों से आकर बसे लोगों की संतान हैं। इनमें ताइवानी वे कहे जाते हैं, जो यहाँ द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व में बसे हुए हैं। ये ताइवानी लोग दक्षिण चीनी भाषाएँ जिनमें अमाय (Amoy), स्वातोव (Swatow) और हक्का (Hakka) सम्मिलित हैं, बोलते हैं। मंदारिन (Mandarin) राज्यकार्यों की भाषा है। ५० वर्षीय जापानी शासन के प्रभाव में लोगों ने जापानी भी सीखी है। आदिवासी, मलय पोलीनेशियाई समूह की बोलियाँ बोलते हैं। .

नई!!: चाइना एयरलाइंस और ताइवान · और देखें »

सुवर्णभूमि अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

सुवर्णभूमि विमानक्षेत्र (ท่าอากาศยานสุวรรณภูมิ, उच्चारण) (जिसे (न्यू) बैंग्कॉक इण्टरनेशनल एयरपोर्ट भी कहा जाता है), थाईलैण्ड की राजधानी बैंग्कॉक को सेवाएं देने वाला एक VTBS श्रेणी:समुत प्रकण प्रांत श्रेणी:थाईलैंड के विमानक्षेत्र श्रेणी:बैंग्कॉक की इमारतें श्रेणी:बैंग्कॉक में यातायात.

नई!!: चाइना एयरलाइंस और सुवर्णभूमि अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

हांगकांग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

हांगकांग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र हांगकांग का प्रमुख विमानक्षेत्र है। स्थानीय लोग इसे चेप लाप कोक एयरपोर्ट(赤鱲角機場) भी कहते हैं क्योंकि ये चेप लाप कोक द्वीप पर बना हुआ है। इससे पूर्व प्रयोग होता विमानख्षेत्र काई ताक एयरपोर्ट था, जो अब बंद हो चुका है। यह विमानक्षेत्र प्रचालन हेतु १९९८ में काई ताक एयरपोर्ट के स्थान पर चालू हुआ था। इसके साथ ही यहां मेनलैण्ड चाइना एवं एशिया के शेष भागों के ४० गंतव्यों हेतु महत्त्वपूर्ण ट्रांस-शिपमेन्ट केन्द्र, यात्री-केन्द्र (हब) भी है। इसी विमानक्षेत्र की इमारत विश्व के सबसे बड़े यात्री टर्मिनल भवनों में से एक है जो २४ घंटे प्रचालन के लिये खुली रहती है। १९९८ में नये भवन के प्रचालन आरंभ के समय यह विश्व में सबसे बड़ा था। यह विमानक्षेत्र एयरपोर्ट अथॉरिटी हांगकांग द्वारा संचालित है और ये कैथे पैसेफ़िक, ड्रैगन एयर, हांगकांग एयरलाइंस, हांगकांग एक्स्प्रेस(कार्गो) के लिये प्राथमिक केन्द्र (हब) है। .

नई!!: चाइना एयरलाइंस और हांगकांग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: चाइना एयरलाइंस और जापान · और देखें »

कन्साई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

जापान में स्थित एक अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह एक कृत्रिम द्वीप ओसाका द्वीप जो ओसाका स्टेशन से दक्षिण पश्चिम दिशा में, तीन कस्बों, इज़ुमिसानो (उत्तर),.

नई!!: चाइना एयरलाइंस और कन्साई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »