लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड

सूची चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड

चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड (The Scots Kirk, Eaglais na h-Alba)जिसे अनौपचारिक रूप से इसके स्कॉट्स भाषा के इसके नाम, "कर्क" से जाना जाता है, स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय गिरजा है। यह एक प्रोटेस्टेंट और प्रेस्बिटेरियन चर्च है। इसके "आस्था के पदार्थ में विघ्न न डालने वाले मुद्दुओं पर पक्ष व राय की स्वतंत्रता" के कारण यह चर्च, विभिन्न धार्मिक पदों के प्रति सहिष्णुत है, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो स्वयं को रूढ़िवादी या उदारवादी के रूप में अपने सिद्धांत, नैतिक और पवित्रशास्त्र की व्याख्या में कहते हैं। चर्च ऑफ स्कॉटलैंड की जड़ें स्कॉटलैंड में ईसाई धर्म की शुरुआत से ही खोजी जा सकती हैं, लेकिन इसकी वर्त्तमान पहचान मुख्य रूप से 1560 के सुधार के द्वारा आकार में आई है।दिसंबर 2013 तक, इसकी प्रतिज्ञाधारी सदस्यता 3,98,389 थी, जो स्कॉटलैंड की कल् आबादी का लगभग 7.5% है। इसके विरुद्ध, 2015 के स्कॉटिश वार्षिक घरेलू सर्वेक्षण के अनुसार, स्कॉटिश आबादी का इससे बहुत अधिक, 25.3%, यानी 14 लाख अनुयायी, इस चर्च के प्रति किसी तरह के निष्ठा का दावा करते हैं। 2011 की जनगणना में 32.4% लोगों ने इस चर्च के प्रति निष्ठा का दावा किया। Scottish Government: National Statisticks .

3 संबंधों: रूढ़िवाद, स्कॉट्लैण्ड, इंग्लैंड का गिरिजाघर

रूढ़िवाद

रूढ़िवाद सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत व्यवहृत एक ऐसी विचारधारा है जो पारंपरिक मान्यताओं का अनुकरण तार्किकता या वैज्ञानिकता के स्थान पर केवल आस्था तथा प्रागनुभवों के आधार पर करती है। यह सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक मान्यताओं का समुच्चय है जो चिरकाल से प्रचलित मान्यताओं और व्यवस्था के प्रति सम्मान को बढ़ावा देती है। यह विचारधारा नए और बिना आज़माए हुए विचारों और संस्थाओं को अपनाने के बजाय पुराने और आज़माए हुए विचारों और संस्थाओं को क़ायम रखने का समर्थन करती है। डेविड ह्यूम और एडमंड बर्क रूढ़िवाद के प्रमुख उन्नायक माने जाते हैं। समकालीन विचारकों में माइकेल ओकशॉट को रूढ़िवाद का प्रमुख सिद्धांतकार माना जाता है। .

नई!!: चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड और रूढ़िवाद · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

नई!!: चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

इंग्लैंड का गिरिजाघर

चर्च ऑफ इंग्लैंड (Church of England) इंग्लैंड में आधिकारिक तौर पर स्थापित ईसाई चर्च है और विश्वव्यापी ऐग्लिकन कॉमयूनियन का मातृ चर्च है। चर्च स्वयं को पश्चिमी ईसाइयत की परंपरा के अंतर्गत समझता है और अपनी औपचारिक स्थापना सेंट ऍगस्टीन ऑफ कैंटरबरी द्वारा 597 ई. में इंग्लैंड के मिशन के समय से बताता है। .

नई!!: चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड और इंग्लैंड का गिरिजाघर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »