लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चन्द्र पंचांग

सूची चन्द्र पंचांग

चन्द्र पंचांग एक पंचांग है जो चन्द्र घूर्णन अर्थात चाँद की कला पर आधारित होता है। चूँकि सौर वर्ष में लगभग बारह चान्द्रमास (संयुति मास) होते हैं, इस अवधि (354.37 दिन) को कभी-कभी चांद्र वर्ष भी कहते हैं। सबसे पुराना ज्ञात पंचांग स्कॉटलैण्ड के क्रेथिस कैसल का चन्द्र पंचांग है। .

2 संबंधों: स्कॉट्लैण्ड, कालदर्शक

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

नई!!: चन्द्र पंचांग और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

कालदर्शक

thumb कालदर्शक एक प्रणाली है जो समय को व्यवस्थित करने के लिये प्रयोग की जाती है। कालदर्शक का प्रयोग सामाजिक, धार्मिक, वाणिज्यिक, प्रशासनिक या अन्य कार्यों के लिये किया जा सकता है। यह कार्य दिन, सप्ताह, मास, या वर्ष आदि समयावधियों को कुछ नाम देकर की जाती है। प्रत्येक दिन को जो नाम दिया जाता है वह "तिथि" कहलाती है। प्राय: मास और वर्ष किसी खगोलीय घटना से सम्बन्धित होते हैं (जैसे चन्द्रमा या सूर्य का चक्र से) किन्तु यह सभी कैलेण्डरों के लिये जरूरी नहीं है। अनेक सभ्यताओं और समाजों ने अपने प्रयोग के लिये कोई न कोई कालदर्शक निर्मित किये थे जो प्राय: किसी दूसरे कालदर्शक से व्युत्पन्न थे। कालदर्शक एक भौतिक वस्तु (प्राय: कागज से निर्मित) भी है। कालदर्शक शब्द बहुधा इसी अर्थ में प्रयुक्त होता है। .

नई!!: चन्द्र पंचांग और कालदर्शक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चन्द्र-पंचांग, चांद्र वर्ष

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »