लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्रैंड स्लैम (टेनिस) और न्यूयॉर्क

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ग्रैंड स्लैम (टेनिस) और न्यूयॉर्क के बीच अंतर

ग्रैंड स्लैम (टेनिस) vs. न्यूयॉर्क

चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट, जिन्हें मेजर भी कहा जाता है, विश्व रैंकिंग अंक, परंपरा, दी जानेवाली पुरस्कार राशि तथा जनता के ध्यान की दृष्टि से वर्ष की सर्वाधिक महत्वपूर्ण टेनिस प्रतियोगिताएं हैं। ये हैं ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन तथा यूएस ओपन जो इसी क्रम में खेली जाती हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन दोनों हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं, जबकि फ्रेंच ओपन मिट्टी पर खेला जाता है और विंबलडन घास पर खेला जाता है। टेनिस ओपन युग की शुरुआत 1968 से हुई जब ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स ने पेशेवर खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए अनुमति देने पर सहमति व्यक्त की। ग्रैंड स्लैम में सबसे पहला विंबलडन 1877 में शुरू हुआ, उसके बाद 1881 में यूएस ओपन, 1891 में फ्रेंच ओपन और 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू हुआ। अपवाद के रूप में पहले और दूसरे विश्व युद्धों तथा 1986 में ऑस्ट्रेलियन ओपन को छोड़ कर 1905 में शुरुआत से आज तक जारी सभी चारों ग्रैंड स्लैम प्रति वर्ष खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम है (जनवरी), इसके बाद फ्रेंच ओपन (मई-जून), विंबलडन (जून-जुलाई) और यूएस ओपन (अगस्त-सितम्बर) होते हैं। मैदानों की सतहों में परंपरागत अंतर तथा दो टूर्नामेंट के मध्य अत्यंत कम अंतराल को ध्यान में रखते हुए, विंबलडन (घास पर) तथा फ्रेंच ओपन (मिट्टी पर) दोनों टूर्नामेंट लगातार जीतना एक बड़ी उपलब्धि होती है। आधुनिक वर्षों में, ग्रैंड स्लैम ने तत्काल पुनर्प्रदर्शन जोड़ कर खिलाड़ियों को फैसलों को चुनौती देने की क्षमता दी है। सबसे पहले 2006 में इसकी अनुमति देने वाले में यूएस ओपन था। यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन दोनों में रात्रि में भी कृत्रिम रोशनी में मैच खेले जाते हैं। यूएस ओपन ने सबसे पहले रात्रिकालीन मैच शुरू किये थे और वहीं पर किसी भी ग्रैंड स्लैम के सर्वाधिक रात्रिकालीन मैच होते हैं। यूएस ओपन ही अकेला ग्रैंड स्लैम है जिसमें मेन्स सिंगल के 5वें सेट में टाई-ब्रेकर का उपयोग किया जाता है जबकि अन्य ग्रैंड स्लैम में 5वें सेट को तब तक खेला जाता है जब तक एक खिलाड़ी 2 गेम की बढ़त न पा ले. यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

ग्रैंड स्लैम (टेनिस) और न्यूयॉर्क के बीच समानता

ग्रैंड स्लैम (टेनिस) और न्यूयॉर्क आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ग्रैंड स्लैम (टेनिस) और न्यूयॉर्क के बीच तुलना

ग्रैंड स्लैम (टेनिस) 71 संबंध है और न्यूयॉर्क 16 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (71 + 16)।

संदर्भ

यह लेख ग्रैंड स्लैम (टेनिस) और न्यूयॉर्क के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »