लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची

सूची गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची

गोवा के मुख्यमंत्री पश्चिम भारत के गोवा राज्य के सरकार के प्रमुख हैं। भारत के संविधान के मुताबिक, गोवा के राज्यपाल राज्य के न्यायपालिक है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री है। गोवा विधान सभा के चुनावों के बाद, राज्यपाल आम तौर पर सरकार बनाने के लिए बहुसंख्य पक्ष (या गठबंधन) को आमंत्रित करता है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है, जिनके मंत्रिमंडल में सामूहिक रूप से विधानसभा के लिए जिम्मेदार है। यह देखते हुए कि उन्हें विधानसभा का विश्वास है, मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल के लिए है और यह कोई अवधि सीमा नहीं है। .

10 संबंधों: भारत का संविधान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, मनोहर पर्रीकर, राष्ट्रपति शासन, लक्ष्मीकांत पारसेकर, शशिकला काकोडकर, गोवा, गोवा विधान सभा, गोवा के राज्यपालों की सूची

भारत का संविधान

भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन (26 नवम्बर) भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है। .

नई!!: गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची और भारत का संविधान · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

मनोहर पर्रीकर

मनोहर पार्रीकर (जन्म १३ दिसम्बर, १९५५, वर्तमान में गोवा के मुख्यमंत्री है तथा भारत के रक्षा मंत्री रह चुके है। वे उत्तर प्रदेश से राज्य सभा सांसद थे। उन्होंने सन १९७८ मे आई.आई.टी. मुम्बई से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करी. भारत के किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले वह पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने आई.आई.टी. से स्नातक किया। उन्हें सन 2001 में आई.आई.टी. मुम्बई द्वारा विशिष्ट भूतपूर्व छात्र की उपाधि भी प्रदान की गयी। .

नई!!: गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची और मनोहर पर्रीकर · और देखें »

राष्ट्रपति शासन

राष्ट्रपति शासन (या केन्द्रीय शासन) भारत में शासन के संदर्भ में उस समय प्रयोग किया जाने वाला एक पारिभाषिक शब्द है, जब किसी राज्य सरकार को भंग या निलंबित कर दिया जाता है और राज्य प्रत्यक्ष संघीय शासन के अधीन आ जाता है। भारत के संविधान का अनुच्छेद-356, केंद्र की संघीय सरकार को राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता या संविधान के स्पष्ट उल्लंघन की दशा में उस राज्य सरकार को बर्खास्त कर उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का अधिकार देता है। राष्ट्रपति शासन उस स्थिति में भी लागू होता है, जब राज्य विधानसभा में किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं हो। सत्तारूढ़ पार्टी या केंद्रीय (संघीय) सरकार की सलाह पर, राज्यपाल अपने विवेक पर सदन को भंग कर सकते हैं, यदि सदन में किसी पार्टी या गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत ना हो। राज्यपाल सदन को छह महीने की अवधि के लिए ‘निलंबित अवस्था' में रख सकते हैं। छह महीने के बाद, यदि फिर कोई स्पष्ट बहुमत प्राप्त ना हो तो उस दशा में पुन: चुनाव आयोजित किये जाते हैं। इसे राष्ट्रपति शासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि, इसके द्वारा राज्य का नियंत्रण बजाय एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के, सीधे भारत के राष्ट्रपति के अधीन आ जाता है, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से राज्य के राज्यपाल को केंद्रीय सरकार द्वारा कार्यकारी अधिकार प्रदान किये जाते हैं। प्रशासन में मदद करने के लिए राज्यपाल आम तौर पर सलाहकारों की नियुक्ति करता है, जो आम तौर पर सेवानिवृत्त सिविल सेवक होते हैं। आमतौर पर इस स्थिति में राज्य में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियों का अनुसरण होता है। .

नई!!: गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची और राष्ट्रपति शासन · और देखें »

लक्ष्मीकांत पारसेकर

लक्ष्मीकांत यशवंत पारसेकर (जन्म 4 जुलाई 1956) गोवा के एक राजनेता हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। वे गोवा के मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री रह चुके है। .

नई!!: गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची और लक्ष्मीकांत पारसेकर · और देखें »

शशिकला काकोडकर

शशिकला काकोडकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) की एक प्रमुख नेत्री है। ये गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोडकर की पुत्री हैं, जो जाति और धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करके 1963 में हुये पहले विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बने थे। 1973 में पिता की मृत्यु के पश्चात वे गोवा की दूसरी मुख्यमंत्री बनी और 1979 में अपनी पार्टी के भीतर एक विभाजन के कारण इस पद से अपदस्थ हुई। श्रेणी:हिन्द की बेटियाँ श्रेणी:विकिपरियोजना हिन्द की बेटियाँ श्रेणी:गोवा के मुख्य मंत्री श्रेणी:स्त्री राजनीतिज्ञ.

नई!!: गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची और शशिकला काकोडकर · और देखें »

गोवा

right गोवा या गोआ (कोंकणी: गोंय), क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और मशहूर स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया। .

नई!!: गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची और गोवा · और देखें »

गोवा विधान सभा

गोवा विधान सभा भारत के गोवा राज्य की एक विधायिका हैं | .

नई!!: गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची और गोवा विधान सभा · और देखें »

गोवा के राज्यपालों की सूची

गोवा के राज्यपाल गोवा राज्य में भारत के राष्ट्रपति के नाममात्र प्रमुख और प्रतिनिधि हैं। राज्यपाल को राष्ट्रपति द्वारा 5 वर्षों की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है। वर्तमान में मृदुला सिन्हा राज्यपाल है ये 26 अगस्त 2014 को राज्यपाल बनी थीं। गोवा राज्य के पहले गोपाल सिंह रहे है जो 30 मई 1987 को राज्य बने थे। .

नई!!: गोवा के मुख्यमंत्रियों की सूची और गोवा के राज्यपालों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गोवा के मुख्यमंत्री

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »