लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गोलोदनाया स्तेपी और तुर्किस्तान शृंखला

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

गोलोदनाया स्तेपी और तुर्किस्तान शृंखला के बीच अंतर

गोलोदनाया स्तेपी vs. तुर्किस्तान शृंखला

किरगिज़ परिवार गोलोदनाया स्तेपी में रोमानोव्सकी नहर का स्रोत बाँध (१९१३ की तस्वीर) गोलोदनाया स्तेपी (अंग्रेज़ी: Golodnaya Steppe, रूसी: Голодная степь), जिसे उज़बेक भाषा में मिर्ज़ाचोल (Mirzachol) या मिर्ज़ाचोल सहरा कहते हैं, उज़बेकिस्तान में सिर दरिया के बाहिने किनारे पर लगा हुआ १०,००० वर्ग किमी का एक लोयस मैदान है। यह एक शुष्क स्तेपी क्षेत्र है जो १९वीं सदी तक रेगिस्तानी इलाक़ा हुआ करता था लेकिन १९५० और १९६० के दशकों में सोवियत संघ की सरकार द्वारा नहर सिंचाई विकसित करने से उज़बेकिस्तान में कपास और अन्न का एक मुख्य स्रोत बन चुका है। सिरदरिया प्रान्त के गुलिस्तोन और यांगियेर शहर गोलोदनाया स्तेपी के मुख्य आबादी के केंद्र हैं। . तुर्किस्तान पर्वत शृंखला मध्य एशिया में स्थित एक पर्वत शृंखला है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल का एक भाग है। यह पर्वतों की कतार ज़रफ़शान पर्वत शृंखला से उत्तर में स्थित है और किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान की सरहद पर अलाय पर्वत शृंखला से शुरू होकर पश्चिम में ३४० किमी दूर उज़्बेकिस्तान में समरक़ंद के नख़्लिस्तान (ओएसिस) पर ख़त्म होती है। .

गोलोदनाया स्तेपी और तुर्किस्तान शृंखला के बीच समानता

गोलोदनाया स्तेपी और तुर्किस्तान शृंखला आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): ताजिकिस्तान, फ़रग़ना वादी, उज़्बेकिस्तान

ताजिकिस्तान

अंतरिक्ष से ताजिकिस्तान का मंज़र ताज़िकिस्तान (ताजिक: Тоҷикистон,, तोजिकिस्तोन) मध्य एशिया मे स्थित एक देश है जो चारों ओर से ज़मीन से घिरा (स्थलवेष्ठित) है। यह पहले सोवियत संघ का हिस्सा था और उस देश के विघटन के बाद सन् १९९१ में एक स्वतंत्र देश बना। १९९२-९७ के काल में गृहयुद्धों की मार झेल चुके इस देश की कूटनीतिक-भौगोलिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। यह उज़बेकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, किर्गिज़स्तान तथा चीन के मध्य स्थित है। इसके अलावा पाकिस्तान के उत्तरी इलाके से इसे केवल अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त का पतला-सा वाख़ान गलियारा ही अलग करता है। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशानबे शहर है और यहाँ की भाषा को ताजिक कहा जाता है जो फ़ारसी भाषा का एक रूप माना जाता है। इस भाषा को सीरीलिक अक्षरों में लिखा जाता है जिसमें रूसी तथा कुछ अन्य भाषाएँ भी लिखी जाती हैं। .

गोलोदनाया स्तेपी और ताजिकिस्तान · ताजिकिस्तान और तुर्किस्तान शृंखला · और देखें »

फ़रग़ना वादी

अंतरिक्ष से फ़रग़ना वादी का दृश्य उज़्बेकिस्तान में फ़रग़ना वादी में कुछ खेत-बाग़ान फ़रग़ना वादी का क्षेत्र उज़्बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान में बंटा हुआ है फ़रग़ना वादी या फ़रग़ना घाटी (फ़ारसी:, वादी-ए-फ़रग़ना; ताजिकी: водии Фарғона, वोदी-ए-फ़रग़ोना; अंग्रेजी: Fergana Valley) मध्य एशिया का एक क्षेत्र है जो पूर्वी उज़्बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान में विस्तृत है। मध्य एशिया का यह इलाक़ा वैसे तो काफ़ी शुष्क और रेगिस्तानी है, लेकिन इस त्रिकोण अकार की वादी में नरयिन नदी, कारा दरिया और उनके विलय से बनने वाले सिर दरिया की वजह से यह घाटी हरी-भरी और उपजाऊ है। फ़रग़ना वादी की मध्य एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहासों पर गहरी छाप है और मुग़ल साम्राज्य का पहला सम्राट बाबर इसी घाटी का एक उज़बेक निवासी था। फ़रग़ना वादी में बहुत भिन्न समुदायों के लोग रहते हैं। घाटी की कुल जनसँख्या १.२ करोड़ अनुमानित की गई है और यह मध्य एशिया की सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है।, S. Frederick Starr, Baktybek Beshimov, Inomjon I. (CON) Bobokulov, M.E. Sharpe, 2011, ISBN 978-0-7656-2999-9,...

गोलोदनाया स्तेपी और फ़रग़ना वादी · तुर्किस्तान शृंखला और फ़रग़ना वादी · और देखें »

उज़्बेकिस्तान

एशिया के केन्द्रीय भाग में स्थित एक देश है जो चारो ओर से जमीन से घिरा है। इतना ही नहीं, इसके चहुँदिश के देश की खुद भी समुद्र तक कोई पहुँच नहीं है। इसके उत्तर में कज़ाख़िस्तान, पूरब में ताज़िकिस्तान दक्षिण में तुर्कमेनिस्तान और अफ़गानिस्तान स्थित है। यह 1991 तक सोवियत संघ का एक घटक था। उज़्बेकिस्तान के प्रमुख शहरों में राजधानी ताशकंत के अलावा समरकंद तथा बुख़ारा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ के मूल निवासी मुख्यतः उज़्बेक नस्ल के हैं, जो बोलचाल में उज्बेक भाषा का प्रयोग करते हैं। .

उज़्बेकिस्तान और गोलोदनाया स्तेपी · उज़्बेकिस्तान और तुर्किस्तान शृंखला · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

गोलोदनाया स्तेपी और तुर्किस्तान शृंखला के बीच तुलना

गोलोदनाया स्तेपी 23 संबंध है और तुर्किस्तान शृंखला 20 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 6.98% है = 3 / (23 + 20)।

संदर्भ

यह लेख गोलोदनाया स्तेपी और तुर्किस्तान शृंखला के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »