लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गैलापागोस कछुआ

सूची गैलापागोस कछुआ

गैलापागोस द्वीपसमूह के सात द्वीपों पर पाया जाने वाला गैलापागोस कछुआ या गैलापागोस विशाल कछुआ (Geochelone nigra) विश्व का सबसे बड़ा कछुआ है। पूर्ण विकसित वयस्क कछुए का का भार 300 किलोग्राम (£ 661) और माप 1.2 मीटर (4 फीट) तक हो सकता है। यह लंबे समय तक जीवित रहते हैं और एक अनुमान के अनुसार जंगल में इनकी जीवन प्रत्याशा 100-150 साल तक होती है। सत्रहवीं सदी के बाद से मनुष्य द्वारा शिकार किए जाने और शिकारी और पालतू जानवरों को इन द्वीपों पर लाए जाने की वजह से इनकी आबादी में नाटकीय रूप से गिरावट दर्ज की गयी है। अब मूल बारह प्राजातियों में से केवल दस ही जंगल में बची हैं। हालाँकि, गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान और चार्ल्स डार्विन फाउंडेशन की स्थापना के बाद से इनके संरक्षण के प्रयासों में सफलता मिली है और सैकड़ों-बाल कछुओं को वापस उनके मातृद्वीपों पर छोड़ा गया है। यह गैलापागोस द्वीप समूह के सबसे प्रतीकात्मक जीव हैं। .

4 संबंधों: प्राणी, जीवन प्रत्याशा, गैलापागोस द्वीपसमूह, कशेरुकी प्राणी

प्राणी

प्राणी या जंतु या जानवर 'ऐनिमेलिया' (Animalia) या मेटाज़ोआ (Metazoa) जगत के बहुकोशिकीय और सुकेंद्रिक जीवों का एक मुख्य समूह है। पैदा होने के बाद जैसे-जैसे कोई प्राणी बड़ा होता है उसकी शारीरिक योजना निर्धारित रूप से विकसित होती जाती है, हालांकि कुछ प्राणी जीवन में आगे जाकर कायान्तरण (metamorphosis) की प्रकिया से गुज़रते हैं। अधिकांश जंतु गतिशील होते हैं, अर्थात अपने आप और स्वतंत्र रूप से गति कर सकते हैं। ज्यादातर जंतु परपोषी भी होते हैं, अर्थात वे जीने के लिए दूसरे जंतु पर निर्भर रहते हैं। अधिकतम ज्ञात जंतु संघ 542 करोड़ साल पहले कैम्ब्रियन विस्फोट के दौरान जीवाश्म रिकॉर्ड में समुद्री प्रजातियों के रूप में प्रकट हुए। .

नई!!: गैलापागोस कछुआ और प्राणी · और देखें »

जीवन प्रत्याशा

जीवन प्रत्याशा एक दी गयी उम्र के बाद जीवन में शेष बचे वर्षों की औसत संख्या है। यह एक व्यक्ति के औसत जीवनकाल का अनुमान है। जीवन प्रत्याशा इसकी गणना के इस मानदंड कि किस समूह का चयन किया जाता है पर बहुत अधिक निर्भर करती है। उच्च शिशु मृत्यु दर वाले देशों में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा जीवन के पहले कुछ वर्षों में होने वाली उच्च मृत्यु की दर के प्रति अति संवेदनशील होती है। इन मामलों में, जीवन प्रत्याशा की गणना के लिए अन्य उपाय है कि इसे पाँच वर्ष की उम्र से मापा जाये जिससे शिशु मृत्यु दर के प्रभाव को अलग कर अन्य कारणों से हुई मौत के कारणों को उजागर किया जा सके। .

नई!!: गैलापागोस कछुआ और जीवन प्रत्याशा · और देखें »

गैलापागोस द्वीपसमूह

गैलापागोस द्वीप समूह (आधिकारिक नाम: Archipiélago de Colón; अन्य स्पेनिश नाम: Islas de Colón या Islas Galápagos) प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास फैले ज्वालामुखी द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो महाद्वीपीय ईक्वाडोर के 972 किमी पश्चिम में स्थित है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है: वन्यजीवन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता है। गैलापागोस द्वीप समूह ईक्वाडोर के गैलापागोस प्रांत का निर्माण करते हैं साथ ही यह देश की राष्ट्रीय उद्यान प्रणाली का हिस्सा हैं। इस द्वीप की प्रमुख भाषा स्पेनिश है। इस द्वीपों की जनसंख्या 40000 के आसपास है, जिसमें पिछले 50 वर्षों में 40 गुना वृद्धि हुई है। भौगोलिक रूप से यह द्वीपसमूह नये हैं और स्थानीय प्रजातियों की अपनी विशाल संख्या के लिए प्रसिद्ध है, जिनका चार्ल्स डार्विन ने अपने बीगल के खोजी अभियान के दौरान अध्ययन किया था। उनकी टिप्पणियों और संग्रह ने डार्विन के प्राकृतिक चयन द्वारा क्रम-विकास के सिद्धांत के प्रतिपादन में योगदान दिया। विश्व के नये सात आश्चर्य फाउंडेशन द्वारा गैलापागोस द्वीपसमूह को प्रकृति के सात नए आश्चर्यों में से एक के लिए एक उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। फ़रवरी 2009 तक द्वीप की श्रेणी, समूह बी में द्वीपसमूह की वरीयता प्रथम थी। .

नई!!: गैलापागोस कछुआ और गैलापागोस द्वीपसमूह · और देखें »

कशेरुकी प्राणी

कशेरुकी जन्तु कशेरुकी या कशेरुकदंडी (वर्टेब्रेट, Vertebrate) प्राणिसाम्राज्य के कॉरडेटा (Chordata) समुदाय का सबसे बड़ा उपसमुदाय है। जिसके सदस्यों में रीढ़ की हड्डियाँ (backbones) या पृष्ठवंश (spinal comumns) विद्यमान रहते हैं। इस समुदाय में इस समय लगभग 58,000 प्रजातियाँ वर्णित हैं। इसमें बिना जबड़े वाली मछलियां, शार्क, रे, उभयचर, सरीसृप, स्तनपोषी तथा चिड़ियाँ शामिल हैं। ज्ञात जन्तुओं में लगभग 5% कशेरूकी हैं और शेष अकेशेरूकी। .

नई!!: गैलापागोस कछुआ और कशेरुकी प्राणी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »