लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच अंतर

गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी vs. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड

गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी या गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरीज लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और लक्ष्मी नारायण मित्तल समूह की कंपनी मित्तल एनर्जी इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड-सिंगापुर की संयुक्त उद्यम कंपनी एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (HMEL), द्वारा स्थापित एक तेल परिशोधिका है। यह परिशोधिका (रिफाइनरी), भारत के राज्य पंजाब के भटिंडा जिले के एक गांव फुल्लोखेड़ी में स्थित है। इस परिशोधिका के लिए बिछाई गयी कच्चे तेल की पाइपलाइन की लंबाई लगभग 1014 किलोमीटर है जो गुजरात के मुन्द्रा से शुरु होकर भटिंडा तक आती है। इसके लिए गुजरात के मुन्द्रा में सागरतट से लगभग छह किलोमीटर दूर (अन्दर) एक कच्चे तेल का टर्मिनल स्थापित किया गया है और इसकी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक 165 मेगावाट का कैप्टिव बिजली संयंत्र भी स्थापित किया गया है। गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी परियोजना पंजाब में किसी भी स्थान पर किया गया सबसे बड़ा एकल निवेश है। यह राज्य में स्थापित की जाने वाली पहली तेल और गैस परियोजना है। यह परिशोधिका यूरो-IV उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन करेगी। इस परिशोधिका का लोकार्पण २८ अप्रैल २०१२ को भारत के प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा किया गया। . हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एक फॉर्च्यून 500 कंपनी (2012 में 267 वें स्थान पर) है, जो भारत सरकार की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम को सरकार द्वारा नवरत्न श्रेणी में रखा गया है। भारत में इसका पेट्रोलियम उत्पादों के विपणन मे कुल योगदान 20.9% और तेल शोधन मे 10.3% है। इसके स्वामित्व मे दो तटीय तेल परिशोधन कारखाने (ऑयल रिफाईनरी) हैं। इन परिशोधिकाओं (रिफाईनरी) मे कई प्रकार के पेट्रोलियम उत्पाद जैसे इंधन तेल (फ्यूल ऑयल) और स्नेहक (ल्युब्रीकेंट) का निर्माण होता है। पश्चिमी तट पर स्थित मुंबई रिफाईनरी की क्षमता 5.5 एम.एम.टी.पी.ए तथा पूर्वी तट पर स्थित विशाखापत्तनम रिफाईनरी की क्षमता 7.5 एम.एम.टी.पी.ए है। कंपनी की मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) की अत्याधुनिक मंगलौर रिफाइनरी जिसकी क्षमता 9 एम.एम.टी.पी.ए है, मे कुल इक्विटी भागीदारी 16.95% है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मित्तल एनर्जी समूह के साथ संयुक्त उद्यम एच एम ई एल में एक नयी तेल परिशोधिका गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी को पंजाब के भटिंडा मे स्थापित किया है, जिसका लोकार्पण भारत के प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने 28 अप्रैल 2012 को किया। .

गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच समानता

गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड, पंजाब (भारत), भारत, मनमोहन सिंह

एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड

एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (HMEL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और लक्ष्मी नारायण मित्तल समूह की कंपनी मित्तल एनर्जी इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड-सिंगापुर के बीच एक संयुक्त उद्यम है। कंपनी में दोनों संयुक्त उद्यम भागीदारों की हिस्सेदारी 49% है जबकि शेष 2% हिस्सेदारी वित्तीय संस्थाओं के पास है। इस सार्वजनिक-निजी भागीदारी वाली कंपनी ने 9 एमएमटीपीए की श्री गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी का निर्माण किया है। .

एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड और गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी · एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड · और देखें »

पंजाब (भारत)

पंजाब (पंजाबी: ਪੰਜਾਬ) उत्तर-पश्चिम भारत का एक राज्य है जो वृहद्तर पंजाब क्षेत्र का एक भाग है। इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में है। पंजाब क्षेत्र के अन्य भाग (भारत के) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों में हैं। इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं। राज्य की कुल जनसंख्या २,४२,८९,२९६ है एंव कुल क्षेत्रफल ५०,३६२ वर्ग किलोमीटर है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है जोकि हरियाणा राज्य की भी राजधानी है। पंजाब के प्रमुख नगरों में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा हैं। 1947 भारत का विभाजन के बाद बर्तानवी भारत के पंजाब सूबे को भारत और पाकिस्तान दरमियान विभाजन दिया गया था। 1966 में भारतीय पंजाब का विभाजन फिर से हो गया और नतीजे के तौर पर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश वजूद में आए और पंजाब का मौजूदा राज बना। यह भारत का अकेला सूबा है जहाँ सिख बहुमत में हैं। युनानी लोग पंजाब को पैंटापोटाम्या नाम के साथ जानते थे जो कि पाँच इकठ्ठा होते दरियाओं का अंदरूनी डेल्टा है। पारसियों के पवित्र ग्रंथ अवैस्टा में पंजाब क्षेत्र को पुरातन हपता हेंदू या सप्त-सिंधु (सात दरियाओं की धरती) के साथ जोड़ा जाता है। बर्तानवी लोग इस को "हमारा प्रशिया" कह कर बुलाते थे। ऐतिहासिक तौर पर पंजाब युनानियों, मध्य एशियाईओं, अफ़ग़ानियों और ईरानियों के लिए भारतीय उपमहाद्वीप का प्रवेश-द्वार रहा है। कृषि पंजाब का सब से बड़ा उद्योग है; यह भारत का सब से बड़ा गेहूँ उत्पादक है। यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं: वैज्ञानिक साज़ों सामान, कृषि, खेल और बिजली सम्बन्धित माल, सिलाई मशीनें, मशीन यंत्रों, स्टार्च, साइकिलों, खादों आदि का निर्माण, वित्तीय रोज़गार, सैर-सपाटा और देवदार के तेल और खंड का उत्पादन। पंजाब में भारत में से सब से अधिक इस्पात के लुढ़का हुआ मीलों के कारख़ाने हैं जो कि फ़तहगढ़ साहब की इस्पात नगरी मंडी गोबिन्दगढ़ में हैं। .

गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी और पंजाब (भारत) · पंजाब (भारत) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी और भारत · भारत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड · और देखें »

मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह (ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ; जन्म: २६ सितंबर १९३२) भारत गणराज्य के १३वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी हैं। लोकसभा चुनाव २००९ में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बन गये हैं, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। इन्हें २१ जून १९९१ से १६ मई १९९६ तक पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है। .

गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी और मनमोहन सिंह · मनमोहन सिंह और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच तुलना

गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी 6 संबंध है और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड 29 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 11.43% है = 4 / (6 + 29)।

संदर्भ

यह लेख गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »